
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम के पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने आज दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा पर कोविड 19 के तहत 14 दिनों के होम कवांराटाईन नियम का खुलेआम उलंघन करने व जिला प्रशासन द्वारा इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अब राज्य में कोरोना संक्रमण तेजी बढ़ रहा है तथा राज्य सरकार द्वारा कल से 8 दिनों लॉक डॉउन कर आम लोगों के लिए कड़ाई करने जा रही है तब वहीं देश के सबसे संक्रमित राज्य दिल्ली से लौटने के पश्चात नियमानुसार होम कवांराटाईन होने के बजाए विधायक महोदय द्वारा खुलेआम अपनी ही राज्य सरकार द्वारा बनाए गए नियम का धज्जियां उड़ाते हुए अपने स्वागत से लेकर भंडार गृह निगम अध्यक्ष पदभार लेने तक मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक और यहां शहर में स्थानीय स्तर पर महापौर जनप्रतिनिधि व आम लोगों से प्रतिदिन संपर्क कर जिस प्रकार सत्ता का दुरुपयोग कर जन समान्य के स्वास्थ्य को खतरे में डालने का प्रयास किया है वह अत्यंत निंदाजनक है और इस पर कड़ी कारवाही होनी चाहिए ।
इस सम्बन्ध में प्रेस को जारी एक वक्तव्य में पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने आज विधायक वोरा पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि जब से प्रदेश में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार बनी है तब से दुर्ग विधायक निरंकुश हो गए है निगम से लेकर प्रशासन तक शहर के प्रत्येक कार्यों में अपनी दबदबा दिखाने व वाहवाही लूटने की राजनीति के चलते वे नियम कानून को भी ताक में रखने से परहेज़ नहीं कर रहे है जिसका ताजा उदारहरण आज जनता ने भी देख लिया है कि किस प्रकार वे अपने पद व प्रभाव का दुरुपयोग कर जनस्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है एक तरफ जब पूरी दुनिया कोराना के वैश्विक महामारी से जूझ रहा है तथा अब प्रदेश में भी यह वायरस तेजी फैल रहा है तब प्रशासन द्वारा आम जनता पर सख्ती बरती जा रही है लेकिन सरकार में बैठे लोगों द्वारा जब नियम कानून तोड़ी जा रही हो तो उस पर आखे बन्द कर ली जाती है यह आम व खास में फर्क नहीं होनी चाहिए पूर्व महापौर ने आगे कहा कि देश की राजधानी दिल्ली इस समय सबसे ज्यादा कोरॉना संक्रमित राज्यो में से एक है यहां की भूपेश बघेल सरकार ने ही यह नियम बनाए है कि कोई भी व्यक्ति जब दूसरे राज्य से लौटेंगे तो उन्हें नियमतः 14 दिनों के लिए होम कवांराटाईन होना अनिवार्य है पर यहां विधायक महोदय ने तो सारे हदे पार कर दी है दिल्ली से लौटने के दूसरे दिन राज्य शासन में बेवरेज निगम अध्यक्ष बनने की खुशी में लोगो के स्वास्थ्य को भी दरकिनार कर अपने स्वागत कराने न केवल निगम कार्यालय में भीड़ इकट्ठा किया और महापौर सहित तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधि से मिले बल्कि राजधानी में मुख्य मंत्री से भी मिल आए और उनके घर पर खाद्य मंत्री तक पहुंच गए वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा खानापूर्ति करते हुए 4 दिनों बाद घर के पिछले दरवाजे में होम कवारानिय का सूचना चस्पा करना और उसके बाद भी विधायक महोदय द्वारा राजधानी जाकर मंत्री व अपने समर्थकों की मौजूदगी में कार्यभार ग्रहण करना यह सरासर नियम कानून का धज्जियां उड़ाना है इस पर सरकार व प्रशासन को जवाब देना चाहिए कि जब वह लॉक डॉउन कर गरीबों से लेकर आम जन को घर से निकलने पर प्रतिबंधित कर रहे है तो नियम तोड़ कर खुलेआम घूमने वाले विधायक पर क्या कार्यवाही करेंगे यह आम व खास का भेदभाव बन्द करना चाहिए पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने जिला प्रशासन से मांग कि है कि वे कोरोना के मामले पर भेदभाव पूर्ण कार्यवाही बंद कर कोवीड 19 नियम का उलंघन करने वाले विधायक अरुण वोरा के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उनके संपर्क में आने वाले सभी राजनेताओं व जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को भी होम कवांराटाईन करने की मांग की है।
आदिवासी विरोधी रमन सरकार में 15 साल तक मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल बताएं उस दौरान आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर मौन क्यों थे?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के जरिए कर रही है तेंदूपत्ता संग्राहको की हितों की रक्षा
रायपुर / शौर्यपथ / पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आदिवासी विरोधी रमन भाजपा शासनकाल में 15 साल तक मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल बताये उस दौरान आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार,आदिवासियों के कानूनी अधिकारों के हनन पर मौन क्यों थे?उनकी बोलती क्यो बंद थी?भाजपा नेता पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को मोदी सरकार के द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहको की बीमा योजना बंद करने पर सवाल जनजाति मामलों के राज्यमंत्री रेणुका सिंह से पूछना चाहिए? मोदी सरकार के द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहको की बीमा योजना बंद करने पर जनजाति मामलों के राज्यमंत्री रेणुका सिंह,राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम,सांसद गोमती साय, सांसद मोहन मंडावी,सहित भाजपा के सांसद मौन क्यों हैं ?जीवन बीमा निगम के माध्यम से दो बीमा योजना संचालित होती रही आम आदमी बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बीमा योजना की 50% राशि भारत सरकार 37.5% राशि राज्य सरकार और 12.5% राशि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी वनोपज संघ के द्वारा वहन किया जाता था।बीमा योजना हेतु राज्य सरकार ने 2019-20 के लिए प्रीमियम राशि जमा करने के लिए ₹13.20करोड़ का प्रावधान बजट में रखा था लेकिन मोदी सरकार तेंदूपत्ता संग्राहको के बीमा प्रीमियम का 50%राशि जमा करने के बजाय बीमा योजना को ही बंद कर दिया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल के दौरान भी अनुसूचित जाति जनजाति के हक अधिकार एवं पांचवी अनुसूची क्षेत्रों के मिले अधिकारों का हनन किया गया। आदिवासियों के जल जंगल जमीन को हथियाने के लिए निरंतर भाजपा शासनकाल में पांचवी अनुसूची क्षेत्रों को मिले कानूनी अधिकारों का हनन किया गया। उस दौरान भी वर्तमान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय मौन थे और आज भी मोदी सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति वर्गों के हक अधिकार को खत्म किया जा रहा है तब भी मौन है?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल 15 वर्ष रमन सिंह सरकार में मंत्री रहे और तब उन्हें आदिवासी हित की याद क्यों नहीं आई ? भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि हर आदिवासी परिवार को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय दी जाएगी और और आदिवासी परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी । जब भाजपा सरकार ने यह वादे पूरे नहीं किये तब बृजमोहन अग्रवाल को आदिवासी हित की याद क्यों नहीं आई ? 15 वर्ष भाजपा शासनकाल में आदिवासियों पर जो अत्याचार हुए जिस तरीके से आदिवासियों की जमीनों की अफरा-तफरी की गई टाटा प्लांट बंद होने के बाद आदिवासियों की जमीन उनको वापस नहीं की गई मीना खलखो सारकेगुड़ा पेद्दागेलूर झलियामारी एडसमेटा जैसी घटनाओं में आदिवासियों की जान गई, उन पर अत्याचार किये गए तब बृजमोहन अग्रवाल खामोश रहे और अब कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाने के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं इससे ज्यादा दुखद और क्या हो सकता है ?मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने पूर्व के रमन सरकार के द्वारा जबरिया अधिग्रहित की गई 1700 आदिवासी परिवारों के 4000 एकड़ जमीन को लौट आने का ऐतिहासिक काम किया है। तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 प्रति बोरा से बढ़ाकर ₹4000 प्रति मानक दर ने खरीदी हुआ। 35 से अधिक वनोपज को समर्थन मूल्य में खरीदने की गई । महामारी संकटकाल में देशभर में कुल 138 करोड़ की वनोपज की खरीदी हुई है। जिसमें छत्तीसगढ़ ने ही 112 करोड़ रुपए का वनोपज खरीदी हुई। भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश में 81 लाख उत्तर प्रदेश में निरंक,गुजरात में एक करोड़ 73 लाख की वनोपज की खरीदी हुई है।
दुर्ग । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने गोधन न्याय योजना को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी का तीखा जवाब दिया है। राजेंद्र ने कहा कि वर्षों से राजनीति करने के बावजूद कई भाजपा नेताओं की समझ विकसित नहीं हो पाई है। भाजपा नेताओं को योग और ध्यान करना चाहिए ताकि उनकी समझ विकसित हो सके। राजेंद्र ने कहा कि पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर सहित अन्य भाजपा नेताओं का ऊलजलूल बयान छत्तीसगढ़ की जनता और गौमाता का अपमान है। राजेंद्र ने कहा कि हमारे पुरखों ने हरियर छत्तीसगढ़, खुशहाल छत्तीसगढ़, सुग्घर छत्तीसगढ़ और समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना देखा था। भूपेश सरकार ने नरवा, गरूवा, घुरवा अऊ बारी योजना के बाद किसान न्याय योजना लागू कर उन सपनों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। गोबर खरीदने के निर्णय से भूमिहीन और पशुपालकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इस योजना से गांव आत्मनिर्भर बनेंगे। अनाज का उत्पादन भी बढ़ेगा। राजेंद्र ने तीखे लहजे में कहा कि गौमाता की रक्षा का ढोंग करने वाले भाजपा नेता गोधन न्याय योजना को लेकर ऊलजलूल बयान दे रहे हैं। 15 साल तक रमन सरकार के कार्यकाल में गौरक्षा के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ। सच ये है कि भाजपा सरकार में गौशाला के नाम पर चारा घोटाला किया गया। इसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ। सैकड़ों गायों की मौत भूख से हो गई। भूपेश सरकार ने गौठान बनाकर गौमाता के चारे-पानी की बेहतर व्यवस्था की है। भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए राजेंद्र ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने उन्हीं योजनाओं को लागू किया, जिसमें उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के साथ बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की संभावनाएं थी। रतनजोत के बीज से डीजल बनाने की योजना में करोड़ों रुपए खर्च कर एक लीटर भी डीजल नहीं बना। मोबाइल वितरण योजना से अंबानी की कंपनी को लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने के अलावा 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, हाफ बिजली बिल जैसी योजनाएं लागू की है और अब गोबर खरीदने की योजना से किसानों और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में माहिर भाजपा नेता जनहितैषी योजनाओं को पचा नहीं पा रहे हैं, क्योंकि यह योजना शुद्ध रूप से ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को लाभ देने वाली योजना है। राजेंद्र ने कहा कि गोधन न्याय योजना की तुलना शराब दुकान से करना भाजपा नेताओं की ऊलजलूल बयानबाजी का नमूना है। भाजपा नेताओं का यह बयान उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। -0-
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग निगम प्रशासन द्वारा कुछ माह पहले ठेकेदार ए आर खान को ब्लैक लिस्ट घोषित किया गया था और निगम के किसी भी कार्य में परोक्ष या अपरोक्ष रूप से संलिप्तता पर रोक लगाई गई थी । निगम प्रशासन द्वारा यह कार्यवाही कार्य मे लापरवाही के परिपेक्ष्य के रूप में किया गया था किंतु लगता है निगम आयुक्त की कार्यवाही एक दिखावा मात्र ही थी क्योकि कुछ दिनों पहले निगम के प्रवेश द्वार में बेरियर लगाने का कार्य इसी ठेकेदार ए आर खान की दुकान से ही हुआ और यह कार्य ए आर खान के सम्बन्धी द्वारा सामने रह कर करवाया गया । कार्य की गुणवत्ता का अंदाज़ इसी बात से लगाया जा सकता है कि बेरियर कुछ दिनों में ही टूट गया । हालांकि गलती का ठीकरा वाहन पर जिसके कारण बेरियर टूटा लगाया जा रहा है किंतु ध्यान देने वाली बात यह है कि बेरियर लगाने के अमानक तरीके का ही परिणाम है । इस बारे में जब कार्य की देख रेख करने वाले इंजीनियर सोमैय्या से बात की गई तो उनके द्वारा ठेकेदार का नाम ए आर खान बताया गया जिसमें कार्य के पार्टनर राजू शर्मा के शामिल होने की बात कही गयी जबकि ए आर खान को ब्लैक लिस्ट करने के आदेश में निगम आयुक्त द्वारा स्पस्ट लिखा गया था कि ए आर खान अब किसी अन्य ठेकेदार के साथ भी नाम जोड़कर निगम के कार्यो को नही कर सकता बावजूद इसके इंजीनियर सोमैय्या के बयान के अनुसार ए आर खान और राजू शर्मा द्वारा यह कार्य किया गया । अगर इंजीनियर सोमैय्या का कथन सही है तो स्पष्ट है कि निगम आयुक्त बर्मन के आदेश की खुले रूप से धज्जी उड़ रही है और आयुक्त का आदेश एक प्रकार से रद्दी साबित हो रहा है । निगम क्षेत्र में अनियमितता पर कड़ी कार्यवाही करने के नाम से पहचान बनाने वाले आयुक्त बर्मन क्या मामले को संज्ञान में लेंगे या मौन रहकर सिर्फ आम जनता पर जुर्माना की कार्यवाही कर झूठी वाह वाही बटोरेंगे ?
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवनियुक्त चेयरमेन अरूण वोरा ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। नई राजधानी स्थित कार्पोरेशन के कार्यालय में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने उन्हें पदभार सौंपा। गौरतलब है कि कार्पोरेशन के चेयरमेन का पद अभी तक भगत संभाल रहे थे। आज उनकी मौजूदगी में वोरा ने कार्पोरेशन के चेयरमेन का पदभार ग्रहण किया।
इस मौके पर भगत ने कहा कि वरिष्ठ विधायक अरूण वोरा की सादगी, सीधे सरल स्वभाव और ईमानदार छवि के सभी कायल हैं। स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन की जिम्मेदारी वोरा को दी गई है। कार्पोरेशन में काम करने की काफी संभावनाएं हैं। वोरा अपने अनुभव के कारण कार्पोरेशन के कार्यों को विस्तार देने के साथ ही आय के श्रोत विकसित कर लाभ बढ़ाने में सफल होंगे। उन्होंने वोरा को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्पोरेशन के कार्यों के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
पदभार ग्रहण के दौरान विभागीय अफसरों, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वोरा ने सबसे पहले चेयरमेन पद पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री के भरोसे पर खरा उतरने हरसंभव प्रयास करेंगे। वोरा ने कहा कि कार्पोरेशन में तीन बिंदुओं पर फोकस करना होगा। पहला कार्य क्षमता के विकास का होगा, जिसमें गोडाउन की स्टोरेज क्षमता बढ़ाने नए गोडाउन निर्माण करना जरूरी है। आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता के साथ स्टोरेज क्वालिटी रखने पर ध्यान केंद्रित करना होगा, ताकि गोडाउन में रखी सामग्री को होने वाले नुकसान का प्रतिशत शून्य करें ताकि अन्न सहित अन्य किसी भी सामग्री की बर्बादी न हो। इसके अलावा कार्पोरेशन के फायदे को और बढ़ाने पर केंद्रित किया जाएगा।
पदभार ग्रहण करने के दौरान कार्पोरेशन के निवर्तमान एमडी एलेक्स पाल ने कहा कि 2019-20 में कार्पोरेशन को कुल 170 करोड़ का लाभ हुआ। पूरे प्रदेश में 1450 स्थानों पर गोडाउन बनाने सहित 14 करोड़ की लागत से लैब का निर्माण करने की योजना पर भी आगामी दिनों में काम शुरू किया जाएगा जिससे रेडी टू ईट फूड एवं दुग्ध उत्पादों का लैब टेस्ट राज्य में ही संभव हो सकेगा। इस मौके पर कार्पोरेशन के एमडी नीलेश क्षीरसागर, महाप्रबंधक डॉ. कन्नौजे सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
बाद में वोरा ने कार्पोरेशन के कार्यालय भवन के सभी सेक्शन का कामकाज देखा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के कक्ष में जाकर मुलाकात की और परिचय लेने के साथ ही बेहतर कार्यशैली से काम करने की नसीहत दी। पदभार ग्रहण करते समय खाद्य निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष गुरप्रीत बाम्बरा, विधायक मोतीलाल देवांगन, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, सीजू एंथोनी, प्रदेश युकां अध्यक्ष कोको पाढ़ी, संदीप वोरा, सुमीत वोरा, अंशुल पांडेय, आयुष शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला द्वारा विकासखंड अम्बागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु 31 जुलाई 2020 तक आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति निर्धारित तिथि तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
विकासखंड अम्बागढ़ चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत ब्राम्हणभेड़ी, केसला, करमतरा, आटरा, दाउटोला, आड़ेझर, बिटाल, कोरचाटोला एवं विकासखंड मोहला अंतर्गत ग्राम पंचायत कनेरी, मार्री, सांगली, मुनगाडीह, जोबटोला, बिरझुटोला, मुकादाह, पुत्तरगोंदीकला, देवरसुर, धोबेदण्ड, कुंजामटोला, शेरपार, माडिंगपिडिंग भुर्सा, मण्डावीटोला तथा विकासखंड मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमड़ीकसा, टोहे, गढड़ोमी, बागडोंगरी, भावसा, चवेला, ढोढरी, हलांजुर, परालझरी, उमरपाल, बसेली, कंदाड़ी, घोटिया, नेडग़ांव में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी खाद्य विभाग की वेबसाईट www.khadya.cg.nic.in तथा कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला से प्राप्त की जा सकती है।
अभियान चलाकर 2789 लोगों के खिलाफ की गई कार्यवाही, बिना मास्क के घूम रहे 2219 लोगों से 3 लाख 24 हजार वसूल किया अर्थदंड
भिलाई नगर / शौर्यपथ / निगम प्रशासन की टीम कोविड-19 के दिशा निर्देश को पालन कराने के लिए लगातार अभियान चला रही है। बिना मास्क के घूमने, सार्वजनिक स्थानों पर थूंकने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने एवं वाहनों में अतिरिक्त सवारी पाए जाने पर समझाइश देने के साथ जुर्माने की कार्रवाई की गई। निगम प्रशासन के पांच जोन की टीम ने आज दिनांक तक कुल 2789 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। उनसे कुल 6 लाख 91 हजार 265 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया। जुर्माना की राशि जमा नहीं करने वाले कुछ लोगों को दंड बैठक भी करवाया। घर से मास्क लगाकर ही बाहर निकलने की समझाइश देकर छोड़ दिया गया।
निगम आयुक्त रघुवंशी के निर्देशानुसार निगम के पांचों जोन की टीम ने बिना मास्क के घूम रहे 2219 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया। उनसे 3 लाख 24 हजार 415 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर थूंकने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ कार्यवाही किया गया। उनसे 2600 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 212 लोगों से 1 लाख 11 हजार 350 रूपए, 211 लोगों से मोटर सायकल में अतिरिक्त सवारी पर 31650 रूपए और छूट प्राप्त 142 दुकानदारों के द्वारा मास्क नहीं लगाए जाने पर 2 लाख 21 हजार 250 अर्थदंड वसूल किया गया।
तय समय के बाद दुकान खुला रखने पर कार्रवाई
जोन एक कमिश्नर सुनील अग्रहरी की टीम ने नेहरू नगर मार्केट, आकाश गंगा सब्जी मंडी, सुपेला हार्डवेयर लाइन, होजियारी मार्केट सुपेला, लक्ष्मी नगर मार्केट और जुनवानी कोहका रोड के प्रतिष्ठानों की जांच किया। निर्धारित समय के बाद भी दुकान खुला पाए जाने, बिना मास्क के दुकान पर बैठने वाले दुकानदार और ग्राहकों के खिलाफ कार्रवाई किया। सोमवार को 12 लोगों से 7500 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया
जोन- 2 की आयुक्त पूजा पिल्ले की टीम ने कोविड-19 का उल्लंघन करने वाले 122 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया। 10080 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया। अर्थदंड की राशि जमा नहीं कर पाने पर दंड बैठक लगवाया। टीम ने गोल मार्केट वैशाली नगर, राम नगर क्षेत्र के किराना दुकान, गौरवपथ के फूटकर सब्जी दुकान, ब्रेकरी, इडली दोसा कार्नर और होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई किया। टीम ने 18 जुलाई को 29, 19 जुलाई को 61 और 21 जुलाई को 32 लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया।
जोन-3 की आयुक्त प्रीति सिंह की टीम ने पावर हाउस मार्केट, सर्कुलर मार्केट, नेताजी सुभाषचंद्र बोस सब्जी मंडी, नंदिनी रोड और सड़क नंबर-18 में 35 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया। उनसे 5350 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया।
जोन-4 के आयुक्त अमिताभ शर्मा की टीम ने बिना मास्क के घूमने वाले चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया। 400 रूपए जुर्माना लगाया गया। जोन-5 के आयुक्त महेन्द्र पाठक की टीम ने सेक्टर-6 मार्केट क्षेत्र में अभियान चलाकर 4 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा उनसे 700 अर्थदंड वसूल किया गया।
22 जुलाई से 28 जुलाई तक बंद रहेगी सभी दुकानें एवं आर्थिक गतिविधियां
अतिआवश्यक सेवाएं निरंतर रहेगी जारी
मुंगेली / शौर्यपथ / नोवल कोरोना के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम तथा स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियंत्रित रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पी. एस. एल्मा ने जिले के सभी नगरीय निकाय सीमा क्षेत्र एवं जरहागांव, सेतगंगा तथा बरेला ग्राम के सम्पूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
उन्होने महामारी रोग अधिनियम एवं भारतीय दंड सहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियो का प्रयोग करते हुए जिले के नगर पालिका परिषद मुंगेली, नगर पंचायत लोरमी, नगर पंचायत पथरिया, नगर पंचायत सरगांव सीमा क्षेत्र तथा जरहागांव, सेतगंगा एवं बरेला ग्राम के सम्पूर्ण क्षेत्र को संक्रमण से बचाने एवं स्वास्थ्यगत आपात स्थिति को नियंत्रण मे रखने के लिए 22 जुलाई से लेकर 28 जुलाई की रात 12 बजें तक, समस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठान, गोदाम सप्ताहिक हाट-बाजार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया हैं। अति आवश्यक सेवाएं जैसे राशन सब्जी,फल, दूध कृषि किटनाशक की दुकानें प्रातः 7 बजे से लेकर सुबह 11 बजें तक ही अपना व्यापार कर सकेंगे।
इसी तरह घर पर जाकर दूध बाटने वाले दूध विक्रेता, न्यूज पेपर हांकर प्रातः 06 बजे से 9.30 बजे तक प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। नगर पालिका परिषद मुंगेली, नगर पंचायत लोरमी, पथरिया, सरगांव के कार्यालय तत्काल प्रभाव से आम जनता से काम-काज हेतु बंद रहेंगे। किंतु अतिआवश्यक बिजली पानी, साफ-सफाई का काम-काज निरंतर जारी रहेंगे। जिले के नगरीय क्षेत्रो मे समस्त सार्वजनिक परिवहन सेवाएं जिसमे निजि बसे, टैक्सी, आटो रिक्शा, इत्यादि का परिचालन तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे। केवल इमरजेंसी मेडिकल सेवा वाले व्यक्तियों को वाहन द्वारा आवागमन की अनुमति होगी। नगर पालिका परिषद मुंगेली, नगर पंचायत लोरमी, पथरिया, सरगांव सीमा क्षेत्र जरहागांव, सेतगंगा तथा बरेला ग्राम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फैक्ट्री, निर्माण एवं श्रम कार्य शर्तो के अधीन कार्य कर सकेंगे। सभी धार्मिक, सस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे।
सभी नागरिक अपने घर मे रहेंगे। बुनियादी आवश्यकताओ की पूर्ति के क्रम मे बाहर जाने पर सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशो का अनुपालन करेंगे। इसी तरह फेस मास्क का उपयोग और शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। इसी तरह कार्यालय कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक (शहर तथा ग्रामीण) कोषालय, अनुविभागीय दंडाधिकारी, तहसील, थाना एवं चैकी आम जनता के लिए बंद रहेंगे। इसी तरह जिले के नगरीय सीमा क्षेत्र के समस्त शासकीय,अर्धशासकीय कार्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। सभी पदाधिकारी तथा कर्मी अपने घर से शासकीय कार्यों का निष्पादन करेंगें। आवश्यकता पडने पर कार्यालय प्रमुख उन्हे कार्यालय मे बुला सकेंगे।
सभी नगरीय क्षेत्रो और जरहागांव, सेतगंगा, बरेला ग्राम के सीमा क्षेत्र मे स्थित समस्त शासकीय व अर्धशासकीय बैंक न्यूतम अनिवार्य आवश्यकता तक ही कर्मचारियो-अधिकारियो का उपयोग करेंगे और महामारी से सुरक्षा हेतु दिए जा रहे निर्देशो का अक्षरशः पालन अनिवार्य रूप से करेंगे। जारी आदेश का उल्लंघन करने वालो की विरूद्ध भारतीय दंड संहिता 1860 के धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
कोविड-19 के तहत क्वारांटाईन किए गए विधायक वोरा के संपर्क में आने वाले नेताओं जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों को भी होम क्वांराटाईन किए जाने को लेकर भाजयुमो ने जिलाधीश व स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा..
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा कुछ दिनों पूर्व दिल्ली प्रवास पर थे और उनके दिल्ली से वापसी आने पर कोविड-19 के नियमों के तहत उन्हें होम क्वांराटाईन होना था पर उनके द्वारा नियमों को ताक में रखकर नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों महापौर और तो और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की उन सभी मिलने वाले वरिष्ठ नेताओं जनप्रतिनिधि महापौर को होम क्वांराटाईन किए जाने को लेकर तथा विधायक निवास के पीछे दरवाजे पर गुपचुप तरीके से चस्पा की गई कवरिंटी न सूचना पर जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन के नेतृत्व में दुर्ग जिलाधीश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए मांग की गई कि जनता स्वास्थ्य से लापरवाही ना हो इसके लिए संपर्क में आए नेताओ व अधिकारियों सहित सभी को जल्द से जल्द क्वांराटाईन किया जाए इस दौरान जिला भाजयुमो मंत्री राहुल दीवान,प्रचार मंत्री राजा महोबिया,गौरव शर्मा,मंडल अध्यक्ष तेखन सिन्हा सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी किया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने कहा कि कोविड-19 के तहत केंद्र एवं राज्य शासन के द्वारा लागू किए गए नियमों के तहत किसी भी दूसरे राज्य से विशेषकर संक्रमित क्षेत्र से आए व्यक्ति को लौटने के पश्चात 14 दिनों का होम क्वॉरेंटाइन किए जाने का का प्रावधान है किंतु इस मामले में दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा द्वारा देश के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित राज्य दिल्ली प्रवास से लौटने के पश्चात एक राज्य सरकार के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने के बावजूद इस नियम का पालन नहीं किया बल्कि 15 जुलाई की रात्रि दिल्ली से वापसी के बाद दूसरे दिन राज्य शासन में भंडार निगम के अध्यक्ष नियुक्त होने पर नगर निगम दुर्ग कार्यालय पहुंचकर अपने स्वागत समारोह में शामिल हुए इसमें महापौर धीरज बाकलीवाल सहित कांग्रेस पार्षदों व कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी जिस की उपस्थिति में विधायक अरुण वोरा द्वारा बधाई स्वीकार किया गया इस अवसर पर निगम के कमिश्नर से लेकर कई अधिकारी भी शामिल हुए थे क्योंकि बाद में इस मामले पर मीडिया व अन्य लोगों की व्यापक प्रतिक्रिया सामने आने पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल 20 जुलाई को विधायक महोदय को होम क्वॉरेंटाइन कर तथा सूचना घर के पीछे के दरवाजे पर चस्पा किया गया किंतु इसके पूर्व विधायक वोरा द्वारा ना केवल निगम कार्यालय के भीड़ में शामिल हुए थे बल्कि इस बीच उन्से खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह घर पर मिल चुके हैं तथा विधायक महोदय द्वारा स्वयं रायपुर जाकर मुख्यमंत्री जी से भी मुलाकात कर चुके हैं जिसे भी होम क्वांराटाईन किया जाना चाहिए ऐसे में विधायक अरुण वोरा के घर के पिछले दरवाजे पर होम क्वॉरेंटाइन का सूचना चस्पा किया जाना सिर्फ और सिर्फ लीपापोती व खानापूर्ति जैसा है ऐसी स्थिति में जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा यह मांग करती है कि कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते दौर के मामले को देखते हुए नियमानुसार ऐतिहातन के तौर पर विधायक वोरा के संपर्क में रहने वाले जितने भी जनप्रतिनिधि नेताओं तथा कार्यकर्ताओं व अधिकारियों द्वारा प्रत्यक्ष मुलाकात के हैं उन्हें भी चिन्हित कर क्वॉरेंटाइन किया जाना चाहिए ताकि संक्रमण का चैन तोड़ने में सहायता मिल सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान स्कच्छता प्रकल्प संयोजक अनुपम मिश्रा, पटरी पार सिकोला भाठा मंडल अध्यक्ष तेखन सिन्हा महामंत्री विनीत ताम्रकार बंटी चौहान शुभम साहू दीपक सिन्हा,ज्वाला मरकाम, हरीश देवांगन रवि यादव विश्वजीत देशमुख सोनू देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / प्रदेश भारतीय जनता पार्टी निर्देशन पर भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी के निर्देशानुसार 20, 21 ओर 22 जुलाई को हरेली त्योहार के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ कम से कम 5 पौधा रोपण करना है। इसी के तहत मंगलवार को नवागढ़ मण्डल में छत्तीसगढ़ के प्रथम व कृषि परम्परा से जुड़े हरेली त्योहार पर भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम, नीम,पीपल एवं बरगद के छायादार वृक्ष लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसके साथ ही मण्डल के विभिन्न शक्ति केंद्रों में भी भाजपाइयों ने यह अभियान चलाया।
जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है,जहाँ पर श्रावण मास में हरियाली अमावस्या के दिन किसानों का त्यौहार हरेली मनाया जाता है। वृक्षों से ही पाणी मात्र का जीवन है, वृक्षों से हमे आक्सीजन पाप्त होती है तथा वृक्ष हमारे जीवनदाता हैं, उन्होने कहा कि अधिक-से-अधिक वृक्षों का रोपण एवं उनका संरक्षण हमारा नैतिक दायित्व है।दीवान ने अपने उदबोधन में औषधीय पौधों के रोपण एवं उनके संवर्धन पर विशेष बल दिया तथा कहा कि औषधीय गुणों से परिपूर्ण पौधों का रोपण अत्यंत जरूरी है।
वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन तिवारी ने कहा कि वृक्षों की महत्ता किसी से छिपी नहीं है, वृक्ष एक ओर जहां हमें जीवनदायनी आक्सीजन पदान करते हैं वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण व पदूषण निवारण की दिशा में पमुख भूमिका निभाते हैं। संजीव तिवारी ने कहा कि निश्चित रूप से पर्यावरण को संरक्षित तभी किया जा सकता है जब अधिक-से-अधिक वृक्षों का रोपण किया जाए, वृक्षों का अधिकाधिक रोपण एवं उनका संरक्षण हमारी पाथमिकताओं में सर्वोपरि होना चाहिए।
इस दैरान मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू,महामंत्री मिन्टू बिसेन,महामंत्री सुरेश साहू,पुर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग,देवादास चतुर्वेदी, दयावंत धर बांन्धे,जिला मंत्री मधु रॉय,चैन साहू,राजेन्द्र मिश्रा,महावीर ध्रुव,मधु वर्मा,सनथ वर्मा,मोहन बघेल, ओमकार साहू,उमेश ध्रुव, रोहित साहू,युवराज ठाकुर,सुदेश हरि, मीना साहू,दिलीप नवरंग, किशुन ध्रुव,रामाधार ध्रुव,रामसागर साहू,टीकम पूरी गोस्वामी,रमेश निषाद, राधा गोलू सिन्हा,रीमा रुम्पल टुटेजा, मनीष श्रीवास,हेमा यादव,प्रणय दीवान सहित भाजपा नेता नेताओ ने अपने शक्तिकेन्द्रों में वृक्षारोपण किया।
शौर्यपथ विचार / गाय का गोबर कई मायनों में हिन्दू धर्म के लिए अलग अलग महत्तव रखता है . घर के आँगन में गोबर की लिपाई , पूजा स्थल में गोबर से लिपना शुभ माना जाता है . गाय के गोबर से ईंधन का उपयोग प्रदुषण के लिए अन्य ईंधनो की अपेक्षा कम हानिकारक है , जमीन की उपजाऊ क्षमता की बढ़ोतरी गाय के गोबर से बने खाद से बढती है , गोबर गैस से ईंधन का निर्माण किया जा सकता है , गोबर से पेपर , गमले , अगरबत्ती आदि कई उपयोगी वस्तुओ का निर्माण किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है . ऐसे कई उपयोगी वस्तुओ के लिए गोबर एक महत्तवपूर्ण पदार्थ है .
ऐसी ही कई परिकल्पना को जमीनी स्तर पर लाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने गोबर का क्रय करने की योजना शुरू की चूँकि ये योजना कांग्रेस नीत सरकार ने शुरू की तो इसे नीचा दिखाने की कसार विपक्ष भला कैसे भूल सकती है और गोधन न्याय योजना के शुरू होते ही शुरू हो गयी विपक्ष की अनगर्ल तथ्यहीन विरोध की वाणी किन्तु विपक्ष इस विरोध में ये भी भूल गए कि गोबर से निर्मित उत्पाद के लिए केंद्र सरकार ने पहले भी कई योजनाये बनाई और स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित भी किया साल २०१८ में केन्द्रीय मन्त्रिय गिरिराज ने 12 सितंबर को कुमारप्पा नेशनल हेंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट में गोबर से बने पेपर कैरी बैग को लॉन्च किया था। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने गोबर क्रय करने का निर्णय लेकर छोटे छोटे रोजगार के अवसर तो प्रदान किये साथ ही उन लोगो की नींद भी उड़ा दी जो खाद व उर्वरक के नाम पर प्रतिवर्ष करोडो का मुनाफा करते है किन्तु जमीन की उर्वरक शक्ति को खत्म करने में भी अपरोक्ष रूप से अपना योगदान देते है . सरकार के द्वारा गोबर कराया करने से कई तरह के उत्पाद तो तैयार होंगे ही जो पर्यावरण के लिए तो फायदेमंद रहेंगे ही वही जमीनों की पैदावार क्षमता को भी जैविक खाद के रूप में बढ़ाएंगे . प्रकृति को संतुलन रखने के लिए ऐसे कदम सराहनीय है जो भविष्य में रोजगार के अवसर तो प्रदान करेंगे ही . आत्मनिर्भरता के मोदी सरकार के प्रयासों पर भी पंख लगेंगे . खैर विपक्ष के तथ्यहीन विरोध को दरकिनार करते हुए प्रदेश सरकार ने गोधन न्याय योजना की शुरुवात तो कर ही दी है और सरकार इस गोधन ( गोबर ) का किस तरह उपयोग करती है ये भी धीरे धीरे स्पष्ट हो जायेगा .
आइये हम बताते है गोबर का उपयोग रोजगार के किस किस क्षेत्र में आमदनी बढाने के लिए किया जा सकता है जिस पर केंद्र सरकार भी गंभीर है सिवाय अंध भक्ति से लिप्त लोगो के ....
अगर आप गाय के गोबर से पैसा कमाना चाहते हैं तो केंद्र सरकार आपका सहयोग करने को तैयार है। कुमारप्पा नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट में गाय के गोबर से पेपर बनाने की विधि इजाद की गई है। इस विधि को अब 'प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम' के तहत आम लोगों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। मतलब अब आप भी इस प्लांट को लगाकर गोबर से पैसे बना सकते हैं। जयपुर स्थित कुमारप्पा नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट (केएनएचपीआई) के डायरेक्टर ए.के. गर्ग ने गांव कनेक्शन से बताया, ''गाय के गोबर से हैंडमेड पेपर तैयार किया जा रहा है। इस पेपर की क्वालिटी बहुत अच्छी है। इससे कैरी बैग भी तैयार किया जा रहा है। जैसा की प्लास्टिक बैग बैन हो रहे हैं, ऐसे में पेपर के कैरी बैग अच्छा विकल्प हैं।'
'' ए.के गर्ग इस प्लांट की लागत पर कहते हैं, ''ये तो क्वांटिटी (मात्रा) पर निर्भर करता है। 5 लाख से लेकर 25 लाख तक में प्लांट लगाए जा सकते हैं। चूंकि ये हैंडमेड पेपर हैं तो इससे हर प्लांट में कुछ लोगों को रोजगार भी मिलेगा। अगर 15 लाख में कोई प्लांट लगाता है तो इसमें 10 से 12 लोगों को रोजगार मिल सकता है।''
एमएसएमई मंत्रालय के तहत काम करने वाली हैंडमेड पेपर एंड फाइबर इंडस्ट्री के डायरेक्टर के.जे. भोसले ने बताया, ''गोबर से पेपर बनाने की विधि से रोजगार मिल सकेगा। इससे पेपर के अच्छे कैरी बैग बनने की जानकारी मिली है। जयपुर के केएनएचपीआई में तो इसकी शुरुआत भी हो गई है। जिसे भी ये प्लांट लगाना हो वो एक बार जयपुर में बन रहे पेपर के कैरी बैग को देख सकता है। इससे उसे प्रोत्साहन भी मिलेगा।'

केंद्रीय मंत्री ने किया था लॉन्च (२०१८)
इससे पहले केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री गिरिराज सिंह ने 12 सितंबर को कुमारप्पा नेशनल हेंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट में गोबर से बने पेपर कैरी बैग को लॉन्च किया था। इस दौरान उन्होंने कहा, ''गाय के गोबर से बने उत्पाद गुणवत्ता में बेहतर हैं और किफायती भी हैं. देशभर में इन्हें पसंद किया जा रहा हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का ही परिणाम हैं कि किसान गाय के गोबर से भी पैसा कमा सकेगा.'' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अधिकारियों को गोबर से कागज बनाने की यूनिट लगाने के प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर मंत्रालय भेजने का निर्देश भी दिया थ। इसलिए अधिकारी प्रोजेक्ट को लैब से जमीन पर लाने के लिए जुटे हुए हैं।
पीएम मोदी भी गिना चुके हैं गोबर की उपयोगिता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पशुओं के अपशिष्ठ (यानि गोबर-गोमूत्र) से कमाई की बात करते रहे हैं। पीएम मोदी ने मन की बात में कहा था, ''गोबर भी किसानों की कमाई का जरिया हो सकता है। किसान गोबर की खाद अपने खेतों के लिए ही नहीं बल्कि उसे ज्यादा मात्रा में उत्पादन कर कारोबार भी कर सकते हैं। सरकार की गोबरधन स्कीम के जरिए वेस्ट को एनर्जी में बदलकर इसे आय का जरिया बनाया जा सकता है।'' सेन्ट्रल इन्स्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग की एक रिपोर्ट के अनुसार देश भर में पशुओं से हर साल 100 मिलियन टन गोबर मिलता है जिसकी कीमत 5,000 करोड़ रुपए है। इस गोबर का ज्यादातर प्रयोग बायोगैस बनाने के अलावा कंडे और अन्य कार्यों में किया जाता है।
कमाई का जरिया बन रहा गोबर
गोबर से बन रहे गमले और अगरबत्ती गोबर से बना गमला इलाहाबाद जिले के कौड़िहार ब्लॉक के श्रींगवेरपुर में स्थित बायोवेद कृषि प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान शोध संस्थान में गोबर से बने उत्पादों को बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां गोबर से गमले और अगरबत्ती जैसे कई उत्पाद बनाए जाते हैं। संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. हिमांशू द्विवेदी बताते हैं, "हमारे यहां गोबर की लकड़ी भी बनाई जाती है, इसका हम प्रशिक्षण भी देते हैं। इसे गोकाष्ठ कहते हैं। इसमें लैकमड मिलाया गया है, इससे ये ज्यादा समय तक जलती है। गोकाष्ठ के साथ ही गोबर का गमला भी काफी लोकप्रिय हो रहा है।"
गोबर से बायो सीएनजी बनाने का प्लांट
गोबर से बायो सीएनजी भी बनाई जाने लगी है। ये वैसे ही काम करती है, जैसे हमारे घरों में काम आने वाली एलपीजी। लेकिन ये उससे काफी सस्ती पड़ती है और पर्यावरण की भी बचत होती है। बॉयो सीएनजी को गाय भैंस समेत दूसरे पशुओं के गोबर के अलावा सड़ी-गली सब्जियों और फलों से भी बना सकते हैं। ये प्लांट गोबर गैस की तर्ज पर ही काम करता है, लेकिन प्लांट से निकली गैस को बॉयो सीएनजी बनाने के लिए अलग से मशीनें लगाई जाती हैं, जिसमें थोड़ी लागत तो लगती है लेकिन ये आज के समय को देखते हुए बड़ा और कमाई देने वाला कारोबार है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले विशाल अग्रवाल हाईटेक मशीनों से मदद से बॉयो सीएनजी बना रहे हैं, उनकी न सिर्फ सीएनजी हाथो हाथ बिक जाती है, बल्कि अपशिष्ट के तौर पर निकलने वाली स्लरी यानी बचा गोबर ताकतवर खाद का काम करता है। कानपुर से करीब 35 किमी. दूर ससरौल ब्लॅाक में लगभग पौने दो एकड़ में 5,000 घन मीटर का बायोगैस प्लांट लगा हुआ है।

गोबर से बना दिया 'वैदिक प्लास्टर'
हरियाणा के डॉ शिवदर्शन मलिक ने देसी गाय के गोबर से एक ऐसा 'वैदिक प्लास्टर' बनाया है जिसका प्रयोग करने से गांव के कच्चे घरों जैसा सुकून मिलेगा। वर्ष 2005 से वैदिक प्लास्टर की शुरुआत करने वाले शिवदर्शन मलिक का कहना है, "हमें नेचर के साथ रहकर नेचर को बचाना होगा, जबसे हमारे घरों से गोबर की लिपाई का काम खत्म हुआ तबसे बीमारियां बढ़नी शुरु हुईं। देसी गाय के गोबर में सबसे ज्यादा प्रोटीन होती है। जो घर की हवा को शुद्ध रखने का काम करता है, इसलिए वैदिक प्लास्टर में देसी गाय का गोबर लिया गया है।" शिवदर्शन बताते हैं, "हमारे देश में हर साल 100 मिलियन टन गोबर निकलता है। जिसका सही तरह से उपयोग न होने से ज्यादातर बर्बाद होता है। देसी गाय के गोबर में जिप्सम, ग्वारगम, चिकनी मिट्टी, नीबूं पाउडर आदि मिलाकर इसका वैदिक प्लास्टर बनाते हैं जो अग्निरोधक और उष्मा रोधी होता है। इससे सस्ते और इको फ्रेंडली मकान बनते हैं, इसकी मांग ऑनलाइन होती है। हिमाचल से लेकर कर्नाटक तक, गुजरात से पश्चिमी बंगाल तक वैदिक प्लास्टर से 300 से ज्यादा मकान बन चुके हैं।"

राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधि, अधिकारियों एवं चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधियों से लॉकडाउन के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख उपस्थित थी।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि राजनांदगांव जिले में विशेषत: नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र में प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज चिन्हित किये जा रहे हैं। जिले में अब तक कुल 440 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई है और यह संख्या लगातार बढ़ती ही चली जा रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने वाले क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसके बावजूद इन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसलिए यह आवश्यक है कि कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाये जाये।
ऐसी अपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नगर पालिक निगम राजनांदगांव के संपूर्ण क्षेत्र को 23 जुलाई से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के संपूर्ण क्षेत्र को 23 जुलाई 2020 की मध्य रात्रि 12 बजे से 29 जुलाई 2020 मध्य रात्रि 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा और इस दौरान दैनिक आवश्यकता वस्तुएं एवं इमेरजेंसी मेडिकल सेवा आरंभ रहेगी। दुकाने प्रात: 6 बजे से प्रात: 10 बजे तक खुली रहेंगी। आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी, स्वतंत्रता दिवस के लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी होंगे। मेडिकल कालेज में भी कोरोना की जांच के लिए लैब आरंभ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि लखोली के श्रमिक अब ठीक हो चुके है और सभी व्यापारी उनका सहयोग करें एवं उन्हें कार्य पर रखे। बिना मास्क लगाए आने वाले ग्राहकों को व्यापारी सामान न दें। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी में 4 फीट तक की मूर्तियां बेचने की अनुमति दी गई है।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि सामुदायिक संक्रमण के मामलों में स्त्रोत का पता कई बार नहीं पता चल पाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सामुदायिक संक्रमण का पैटर्न अलर्ट करने लायक है, इसलिए चेन को तोडऩे के लिए लॉकडाउन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगले आने वाले दिनों में बहुत से त्यौहार है। इसके लिए हमें सावधानी रखनी होगी। हमें कोरोना के प्रति सजग होकर अपनी जीवन शैली में महत्वपूर्ण परिवर्तन करने होंगे। तभी हम इस महामारी की रोकथाम कर सकेंगे। हम सभी को मास्क के साथ जीने की आदत डालनी होगी और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कोविड-19 मरीजों के मामले में रायपुर के बाद राजनांदगांव दूसरे स्थान पर है और यहां मरीजों की संख्या बढ़ी है।
लालबाग, तुलसीपुर, चिखली, नया ढाबा सहित शहर के कई स्थानों से कोविड-19 के मरीज मिल रहे है जो कि चिंताजनक है। अभी तक 440 केस पॉजिटिव रहे है और रिकवरी रेट 83 प्रतिशत है। लेकिन बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं एवं अन्य लोगों में भी संक्रमण का खतरा फैलने पर स्थिति बिगड़ सकती है। इसके लिए जागरूकता की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के सेम्पल लेने में भी राजनांदगांव प्रदेश में दूसरे स्थान पर है और अब तक 20 हजार सेम्पल लिए जा चुके हैं। यह कार्य निरंतर जारी है।
इस मौके पर चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ओंकार यदु, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे एवं जनप्रतिनिधि, चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधि, व्यापारिक संगठन उपस्थित थे।
कल्याणम महिला स्व सहायता समूह को दी गई गौठान की जिम्मेदारी
पहले ही दिन खरीदी गई 3 क्विंटल गोबर
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना को छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार गौठान स्थल में ही एमआईसी की बैठक कर महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा निगम का पहला गौधन न्याय योजना को शुभारंभ किया गया। इस मौके पर आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, सभापति राजेश यादव तथा समस्त एमआईसी प्रभारियों की उपस्थिति में किया गया।
इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने छत्तीसगढ़ की पहली हरेली के त्योहार का शहर वासियों एवं समस्त आम नागरिकों को बधाई देते हुये कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप आज पुलगांव स्थित गौठान स्थल पर नगर निगम दुर्ग का पहला गौधन न्याय योजना की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से हम शहर के पशुओं की सेवा कर सकेगें। साथ ही गोधन सेवा के तहत् शहर को सुन्दर और समृद्ध बना सकेगें। उन्होंने कहा नगर पालिक निगम दुर्ग ने पुलगांव के गौठान सहित चार स्थानों पर गौधन न्याय योजना का सेंटर प्रारंभ करने जा रहा है। जिसे बोरसी, उरला, और पटरीपार क्षेत्र में स्थापित किया जावेगा। उन्होनें बताया आज पहले ही दिन गोकुल नगर के 10 मवेशी मालिकों ने शासन द्वारा निर्धारित 2/- की दर से 721 किलोग्राम गोबर नगर निगम को बेची हैं।
उन्होनें बताया शहर के समस्त पशु पालकों से भी गोबर खरीदी करने की योजना बना ली गई है। इसके लिए नगर निगम के डोर टू डोर कचरा एकत्र करने वाली महिला समूह की महिलाएॅ प्रत्येक वार्ड के पशु पालकों का रजिस्ट्रेशन करेगें। जिसके बाद उनके गोबर की खरीदी निगम द्वारा की जाएगी। उन्होनें शहर के समस्त पशु मालिकों से अपील कर कहा कि वे अपने पशुओं को बांध कर रखें, उनके डेयरी या घर में रखे पशुओं से निकलने वाले गोबर को शासन द्वारा निर्धारित दर पर नगर निगम खरीदेगी । उन्होनें बताया एकत्र गोबर को नियमानुसार प्रोसेस कर उसका वार्मी कम्पोस्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए स्थानीय स्व सहायता समूहों को गोबर एकत्र करने और उसका वार्मी कम्पोस्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होनें बताया गौठान की जिम्मेदारी कल्याणम महिला स्व सहायता समूह को दी गई है।
कार्यक्रम में आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, सभापति राजेश यादव, वित्त प्रभारी दीपक साहू, सामान्य प्रशासन प्रभारी श्रीमती जयश्री जोशी, राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, विद्युत यांत्रिकी प्रभारी भोला महोबिया, शिक्षा प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, पर्यावरण प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा, महिला एवं बाल विकास प्रभारी सुश्री जमुना साहू, गरीबी उपशन प्रभारी शंकर सिंह ठाकुर, सांस्कृति एवं पर्यटन प्रभारी अनूप चंदानियां, स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्ववामी, राजेश पाण्डेय, सहित सहा0 अभियंतागण, उपअभियंता, निगम सचिव व अन्य अधिकारी कर्मचारी और नागरिकगण उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
