September 24, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    रायपुर/शौर्यपथ/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार शनिवार 9 अक्टूबर को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार राजधानी स्थित अपने शासकीय निवास सतनाम सदन से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम अगमधाम खडूवा पहुचेंगे। वे वहां गुरुदर्शन मेला के संबंध में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। मंत्री गुरू रूद्रकुमार बैठक के पश्चात् रायपुर के लिए रवाना होंगे।

     


    राययपुर/शौर्यपथ/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज स्कूली बच्चों ने मुलाकात कर उनकी संघर्ष यात्रा के बारे में जाना। राज्यपाल ने विद्यार्थियों की उत्सुकता का समाधान किया। सारे विद्यार्थी उमंग से भर उठे और कहा कि ‘हम भी एक दिन गवर्नर बनना चाहेंगे।’ राज्यपाल ने कहा कि वे उनके स्कूल जाएंगी और शिक्षक के रूप में क्लास लेंगी और अपने जीवन के अनुभव साझा करेंगी। उन्हें विश्वास है कि आज उपस्थित बच्चों में से कई बच्चे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान पर पहुंचेंगे। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि उस समय भी मुझे याद रखेंगे। यह वाकया था, जब रेयान इंटरनेशनल स्कूल के हायर सेकेण्डरी विद्यार्थी, राज्यपाल से राजभवन में सौजन्य मुलाकात कर रहे थे।
    राज्यपाल ने बच्चों से कहा कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करें और आत्मविश्वास बनाएं रखें, मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी। यदि किसी कारण से असफलता हासिल होती है तो हिम्मत न हारें। परीक्षा में प्राप्त किए नंबर किसी की सफलता का मानक नहीं होते। यदि किसी कारण से नंबर कम आते हैं तो निराश न हों। आप लगन से कार्य करते रहें। कई बार कम नंबर पाने वाले विद्यार्थी भी उच्चतम शिखर तक पहंुचते हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कि वे एक सामान्य परिवार से थी। एक बार वे सातवीं कक्षा में अनुतीर्ण हो गई थी, पर उन्होंने दोबारा प्रयास किया और आठवीं बोर्ड में प्रावीण्य सूची में भी स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि जीवन में किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं होता है, व्यावहारिक ज्ञान और संस्कार की सीख भी होनी चाहिए। जीवन में जब हम आगे बढ़ते हैं तो व्यावहारिक ज्ञान ही काम आता है। हमें अच्छी, प्रेरणादायी और महापुरूषों के जीवन पर आधारित किताबें पढ़नी चाहिए। मैं भी स्वयं भी ऐसी किताबें पढ़ती थीं, मुझे उनके जीवन के पहलुओं से सीखने को मिला, जो मुझे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रही।
    उन्होंने अपने प्रारंभिक जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उस समय लड़कियों के समक्ष कई चुनौतियां थी, परन्तु उनका मजबूती से सामना किया। जीवन में किसी भी स्थान पर हो, यात्रा कर रहे हों या संकट की स्थिति हो, आत्मविश्वास बनाए रखें। कोई भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। उन्होंने कहा कि वे जब राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य थीं तो देश के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया और महिलाओं की स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन बनाया। घरेलू हिंसा रोकने एवं दहेजरोधी कानून के संबंध में कुछ सुझाव भी दिए। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी के लिए अभियान भी चलाया। राष्ट्रीय जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए।
    राज्यपाल ने विद्यार्थियों को राज्यपाल पद का महत्व और अधिकारों की जानकारी दी और बताया कि राज्यपाल किसी भी राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है, जिस पर यह जिम्मेदारी होती है कि राज्य में संविधान के अनुरूप नीतियों और नियम-कानून का क्रियान्वयन हो। वे समय-समय पर मुख्यमंत्री, मंत्रीगण तथा शासन का मार्गदर्शन भी करती हैं। सुश्री उइके ने कहा कि उन्होंने जब राज्यपाल पद का दायित्व संभाला, तब यह प्रयास किया कि राज्यपाल की लार्ड गवर्नर वाले व्हीव्हीआईपी की अवधारणा समाप्त हो। वे लोगों से निरंतर मुलाकात कर दुख-दर्द जानने का और समाधान करने का प्रयास करती रही। जब एक राज्यपाल लोगों की जनभावनाओं को अच्छे से समझेगा, तभी वह राज्य के विकास में अधिक से अधिक योगदान दे सकेगा। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमण्डल ने शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान करते हुए विद्या का पौधा भेंट की।

    रायपुर/शौर्यपथ/राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 1130.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 09 अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 1530.1 मिमी और महासमुन्द जिले में सबसे कम 935.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
    राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 952.6 मिमी, सूरजपुर में 1275.4 मिमी, बलरामपुर में 1077.9 मिमी, जशपुर में 1131.7 मिमी, कोरिया में 1031.2 मिमी, रायपुर में 969.1 मिमी, बलौदाबाजार में 1026.6 मिमी, गरियाबंद में 1081.4 मिमी, धमतरी में 1035.6 मिमी, बिलासपुर में 1121.3 मिमी, मुंगेली में 1134.7 मिमी, रायगढ़ में 943.5 मिमी, जांजगीर चांपा में 1158.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1418.9 मिमी, दुर्ग में 1018.2 मिमी, कबीरधाम में 983.1 मिमी, राजनांदगांव में 1010.4 मिमी, बालोद में 947.7 मिमी, बेमेतरा में 1239.9 मिमी, बस्तर में 1176.2 मिमी, कोण्डागांव में 1128.8 मिमी, कांकेर में 1049.3 मिमी, नारायणपुर में 1302.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 1246.3 मिमी, सुकमा में 1448.1 मिमी, और बीजापुर में 1270.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

    रायपुर/शौर्यपथ/छछानपैरी में निर्माण कार्याें नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर के ग्राम छछानपैरी में कल मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छछानपैरी में करीब 18 लाख रूपए की लागत से बनने वाले पहुंच मार्ग का शुभारंभ कर अन्य विकास कार्याें का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक श्री धनेन्द्र साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती देवकीनंदन साहू, सभापति श्रीमती नेहा कुर्रे, छछानपैरी की सरपंच श्रीमती भानमति महेन्द्र चेलक सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कवर्धा की कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छाबड़ा तथा वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेकानंद सिन्हा, कवर्धा के कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग शामिल हुए।

    तीन दिवसीय आयोजन का दूसरे दिन भी मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया

    रायपुर/ शौर्यपथ/ छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं संस्कृति विभाग द्वारा चंदखुरी में आयोजित तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम काफी मनोरंजक भरा रहा। कार्यक्रम के दौरान कौशल्या माता एवं प्रभु राम से जुड़े अनेक प्रसंगों को मानस मंडली के कलाकारों द्वारा बडे़ ही मनमोहक ढंग से प्रस्तुति दी गई।
    कार्यक्रम के दौरान श्री राम मानस मंडली रिसामा भिलाई के श्री लेखूराम साहू मंडली द्वारा आयोजित रामलीला के दौरान गम्मत की शानदार प्रस्तुति दी गई जो वहां बैठे श्रद्धालुओं और दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम के दौरान गम्मत कलाकारों द्वारा सूत्रधार का अर्थ बताने के लिए जिस प्रकार से हँसिये की धार, भोसला की धार, टंगीया की धार, तेल की धार जैसे हास्य भरे उदाहरण प्रस्तुत किए गए इन्हें सुनकर सभी श्रद्धालु और दर्शकगण हंस-हंस कर लोटपोट हो गए। इसी तरह आचार्य का अर्थ बताने के लिए आम का अचार, नीम्बू का अचार, मिर्ची का अचार जैसे हास्य प्रसंगों भरे संवाद अदायगी से गम्मत कलाकरों के प्रहसन से भरपूर दृश्यों को देखकर वहां उपस्थित मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए और पूरा मंच हंसी के ठहाकों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री श्री बघेल गम्मत कलाकारों के प्रदर्शन को देखकर उनसे मिलने मंच तक पहुंच गए।

    रायपुर,शौर्यपथ मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न अधोसंरचनाओं के लोकार्पण के दौरान विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई विभिन्न प्रसंस्करण इकाईयों का अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई इन प्रसंस्करण इकाईयों की सराहना की और इन इकाईयों को गौठानों में बनाए गए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
    मुख्यमंत्री ने कृषि विज्ञान केन्द्र में मखाना प्रसंस्करण इकाई, बस्तर कॉफी, दाल प्रसंस्करण इकाई, मुर्रा प्रसंस्करण इकाई, खाद्य तेल प्रसंस्करण इकाई, धान, आटा एवँ मसाला प्रसंस्करण इकाई, भाजी एवँ फूलों से हर्बल कलर बनाने को यूनिट, तीखुर प्रसंस्करण, केले के तने से रेशा (फाइबर) बनाने की यूनिट पैकेजिंग मशीन का अवलोकन कर कृषि वैज्ञानिकों से आवश्यक जानकारी ली। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, शाकम्बरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम कुमार पटेल, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में लगाये गए धान की नवीन किस्मों जीराफूल, दुबराज, जवांफूल, विष्णुभोग के म्युटेंट फ़सलों, इस प्रकार विश्वविद्यालय सामुदायिक सीड बैंक फूड लैबोरेटरी सहित विभिन्न लैबोरेटरियों का अवलोकन किया। इस मौके पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. के. पाटिल और कृषि वैज्ञानिकों ने मुख्यमंत्री को आवश्यक जानकारी दी।
    मुख्यमंत्री इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित 8 नवीन फसल की प्रजातियों को लॉन्च किया। जिनमें धान की बौनी विष्णुभोग, बौनी सोनागाठी, छत्तीसगढ़ धान-1919, छत्तीसगढ़ तेजस्वी धान, मक्के की सी.जी. अगेती संकर मक्का, सोयाबीन की छत्तीसगढ़ सोयाबीन-1115, करायत की सी.जी. करायत-1 तथा गूसबेरी की सी.जी. केप गूसबेरी-1 प्रजातियां शामिल हैं।

    रायपुर/शौर्यपथ/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए दाखिल श्री विद्यासागर अग्रवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। श्री विद्यासागर अग्रवाल छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल के पिता हैं। 

    कौशल्या माता मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध

    रायपुर /शौयपथ/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम चंदखुरी में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में पहुंचे। कौशल्या माता एवं प्रभु राम से जुड़े प्रसंगों को मानस मंडली के कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति-भाव से विभोर कर दिया।
    कौशल्या माता मंदिर परिसर में 9 अक्टूबर तक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज भिलाई की स्वामी महिला मानस मंडली, राजनांदगांव के एकता मानस परिवार, भाटापारा के सुंदरकांड समिति एवं रिसामा के श्री रामलीला मंडली के दल के कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे कलाकारों से घुल-मिलकर बातें की और उनकी प्रस्तुति को सराहा। मुख्यमंत्री के साथ कलाकारों ने अपनी फोटो खिंचवाई।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गृह एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चंदखुरी अब राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाएगा।
    गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत श्री रामसुंदर दास ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर चंदखुरी में विकास कार्यों का लोकार्पण किया है। उन्होंने कहा कि चंदखुरी में स्थित माता कौशल्या का यह मंदिर अपने आप में पूरे विश्व में एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां माता ने प्रभु श्री राम को गोद में लिया हुआ है। महंत श्री दास ने कहा जीवन के अनसुलझे पहलुओं को सुलझाने के लिए रामचरितमानस की चौपाईयां हमारा मार्गदर्शन करती हैं।
    इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, संस्कृति विभाग के सचिव श्री अलबंगन पी., छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री यशवंत कुमार, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision