
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कृषि उत्पादों की प्रमाणीकरण की सुविधा अब इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध: कृषि उत्पादों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा
गांवों के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में अब कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित प्रसंस्करण तकनीक का होगा उपयोग
गौठानों में गोबर से जैविक खाद के निर्माण, बिजली उत्पादन और वैल्यू एडीशन के कार्य में वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीक का बढ़ रहा उपयोग
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लगभग 30 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण
कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर, कृषि महाविद्यालय रायगढ़, एवं उद्यानिकी महाविद्यालय जगदलपुर के नवनिर्मित भवन, नॉलेज सेंटर, फाईटोसेनेटरी लैब, तथा जैव विविधता संग्रहालय का लोकार्पण
16 कृषि महाविद्यालयों में निर्मित ई-क्लासरूम का शुभारंभ: 8 फसलों की उन्नत प्रजातियों के बीज की लॉचिंग
रायपुर /शौर्यपथ/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कृषि का विकास और किसानों का कल्याण छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों के विकास और इसे किसानों तक पहुंचाने के कार्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने में आज से कृषि विश्वविद्यालय में प्रारंभ हो रही फाईटोसेनेटरी लैब का महत्वपूर्ण योगदान होगा। गांवों के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में अब कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित प्रसंस्करण तकनीक का उपयोग किया जाएगा। गौठानों में गोबर से जैविक खाद के निर्माण, बिजली उत्पादन और वैल्यू एडीशन के कार्य में वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
रूरल इंडस्ट्रियल पार्क
कृषि उत्पादों की प्रमाणीकरण
मुख्यमंत्री बघेल आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत लगभग 30 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित भवनों एवं अन्य अधोसंरचनाओं का लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित नवनिर्मित कृषि विज्ञान केन्द्र भवन, अक्ती जैवविविधता संग्रहालय, नवनिर्मित नॉलेज सेंटर भवन एवं रिकार्डिंग स्टूडियो तथा फाइटोसेनेटरी प्रयोगशाला के लोकार्पण के साथ वर्चुअल रूप से उद्यानिकी महाविद्यालय जगदलपुर एवं कृषि महाविद्यालय रायगढ़ के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन, बालक छात्रावास एवं कन्या छात्रावास भवनों और 16 कृषि महाविद्यालयों में निर्मित ई-क्लासरूम का लोकार्पण किया।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय
इस अवसर पर उन्होंने धान, करायत, सोयाबीन, मक्का और रसभरी सहित 8 फसलों की उन्नत प्रजातियों के बीजों तथा विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की गई चावल से प्रोटीन और ग्लूकोज को अलग करने की तकनीक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, शाकम्बरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम कुमार पटेल, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटिल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक श्री प्रकाश नायक, श्री रेखचंद जैन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय बोर्ड के सदस्य श्री बोधराम कंवर सहित अनेक कृषि वैज्ञानिक और प्राध्यापक वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
गोबर से जैविक खाद
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की खेती-किसानी को नयी दिशा देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों को आज और मजबूती मिल रही है। महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के अनुरूप गांवों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। गांवों को स्वावलंबी बनाने में कृषि वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण के लिए तकनीक विकसित की गई है। उसका उपयोग गांवों में स्थापित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में किया जाएगा। कृषि उत्पादों और लघु वनोपज उत्पादों के प्रसंस्करण से किसानों की आय में वृद्धि होगी और लोगों तक शुद्ध कृषि उत्पाद पहुंचेंगे। इन उत्पादों की गुणवत्ता और शुद्धता में छततीसगढ़ अग्रणी रहेगा।
कृषि विश्वविद्यालय
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कृषि क्षेत्र में एक मजबूत वैज्ञानिक-अधोसंरचना का निर्माण करना हमारी प्राथमिकताओं में रहा है। उन्होंने कहा कि किसान और विज्ञान एक-दूसरे के जितने करीब आएंगे कृषि-क्षेत्र की समृद्धि उतनी ही तेजी से बढ़ेगी। राज्य में कृषि पद्धति के सुधार, फसल विविधीकरण के विस्तार, उत्पादन में बढ़ोतरी और वैल्यू एडीशन के माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए हमने राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक-संगठनों से भी एमओयू किए हैं।
उद्यानिकी महाविद्यालय
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोदो-कुटकी-रागी जैसी लघु धान्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में मिशन मिलेट शुरु किया गया है। इसके लिए आईआईएमआर के साथ अनुबंध किया गया है। इसी तरह लघु वनोपजों के वैल्यू एडीशन से लेकर गौठानों में गोबर से जैविक खाद और बिजली के उत्पादन तक की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिकों को ज्ञान और अनुसंधानों का लगातार उपयोग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कृषि वैज्ञानिक और किसान मिलकर जो काम कर रहे हैं, उसकी सराहना आज राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश पूरे देश को रास्ता दिखा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस अक्ती जैव विविधता संग्रहालय का लोकार्पण किया गया है, उसमें धान की लगभग 24000 किस्मों, तिंवरा की 1009, अलसी की 2000 किस्मों का प्रदर्शन किया गया है। इस संग्रहालय में विभिन्न किस्मों की कुल 30,878 किस्मों का प्रदर्शन किया गया है। इसके अलावा किसान भाइयों की लगभग 500 से अधिक प्रजातियों का पंजीयन भारत सरकार में कराया गया है। ये प्रजातियां भी जैव विविधता संग्रहालय में प्रदर्शित की गई हैं। इन प्रजातियों का उपयोग नयी प्रजातियों के विकास के लिए होगा। विश्वविद्यालय बनने के बाद बाद से आज तक विभिन्न फसलों की कुल 154 प्रजातियों का विकास किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कृषि-उपज और कृषि-उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भी हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। अब तक छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों तथा खाद्य पदार्थों के प्रमाणीकरण की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, लेकिन विश्वविद्यालय में फाइटोसेनेटरी प्रयोगशाला के लोकार्पण के बाद किसान भाइयों को यह सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी। फसल प्रमाणीकरण के बाद वे अपनी उपज और उत्पादों की बिक्री विदेशों में भी कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय के नये नॉलेज सेंटर में मोबाइल एप तैयार किए गए हैं, जिनसे किसान भाई नयी-नयी जानकारी प्राप्त कर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं के बारे में भी वे जानकारी लेकर अपनी आय बढ़ा सकेंगे।
कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ कृषि के क्षेत्र में सबसे समृद्ध राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य के बजट से लगभग 25 से 30 हजार करोड़ रूपए धान खरीदी के माध्यम से किसानों को पहुंचा रहे हैं। कृषि विश्वविद्यालय में विकसित अधोसंरचना किसानों, वैज्ञानिकों और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगी। कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटिल ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और वर्चुअल रूप से छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
*मरीज एवं उनके परिजनों से नजर चुराकर मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी पकड़ाया*
? *आरोपी से करीबन 1,47,500/- रुपए के चोरी की कुल 13 नग एंड्राइड मोबाइल एवं 1 हौंडा साइन मोटरसाइकिल कीमती 55000/-रुपये जुमला कीमती 2,02,500/- बरामद*
? *थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही*
धमतरी शहर क्षेत्र अंतर्गत अस्पतालों एवं सब्जी मार्केट से मोबाइल चोरी करने की लगातार शिकायतें व रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारी कोतवाली को संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी गए माल माशरुका व अज्ञात आरोपी की त्वरित पतासाजी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में सिविल ड्रेस में टीम लगाकर सघन पतासाजी की गई। साथ ही विश्वसनीय मुखबिर भी लगाया गया।
विश्वसनीय मुखबिरों से प्राप्त सूचना की तस्दीक करने हेतु कोतवाली पुलिस टीम द्वारा संदेही विकास शेंडे उर्फ विक्की को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। पूछताछ में संदेही ने किसी भी घटना में संलिप्त होने से इनकार किया किंतु बार-बार की गई पूछताछ में अलग-अलग कहानी बताने पर अंततः वह फस गया और धमतरी शहर में घूम-घूमकर शहर स्थित अस्पतालों से कई मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही 2-3 माह पूर्व भिलाई से होंडा साइन मोटरसाइकिल की भी चोरी करना बताया। जिसके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के कुल 13 नग एंड्राइड मोबाइल कीमती करीबन 147500/-रु एवं लाल-काले रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल कीमती 55000/- जुमला कीमती 2,02,500/-रुपये बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 41(1+4) दंड प्रक्रिया संहिता/379 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उक्त बरामद मोबाइलों के धारकों की पतासाजी की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपी से बरामद मशरुका-*
01. विभिन्न कंपनियों के कुल 13 नग एंड्राइड मोबाइल कीमती करीबन 147500/-रु एवं
02. लाल-काले रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल कीमती 55000/-रुपये
*जुमला कीमती 2,02,500/-रुपये*
*गिरफ्तार आरोपियों का नाम* -
विकास शेंडे उर्फ विक्की पिता संजय शेंडे उम्र 28 वर्ष साकिन शंकरपुर राजनांदगांव थाना चिखली जिला राजनांदगांव *हाल मुकाम-* ग्राम हटकेसर गौरा चौरा के पास धमतरी जिला धमतरी
संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक रमेश साहू, प्रधान आरक्षक विजय पति, आरक्षक दिनेश तुरकाने, नितिन पांडेय, डुगेश्वर साहू एवं बीजेश दास की सराहनीय भूमिका रही।
जनपद सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित
नगरी। एसडीएम और थाना प्रभारी की उपस्थिति में जनपद सभाकक्ष नगरी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें है नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने विषय पर चर्चा की गई और उपस्थित नगर के गणमान्य नागरिकों से इस संबंध में सुझाव लिए गए। मुख्यताः सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्म से किसी भी तरह की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली मैसेजों को शेयर करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने, रात्रि में पुलिस गश्त और अधिक सख्त करने और किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधिया नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करेंने जैसे विषय पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई। साथी ही सभी धर्मों के तीज,त्यौहार ,साथ मिलकर सौहार्दपूर्ण, वातावरण में मनाए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, मोहन नाहटा, कमल डागा, अनवर राजा,रुद्र प्रताप नाग,बलजीत छाबड़ा, सुनील निर्मलकर ,अश्वनी निषाद, भूपेंद्र साहू ,नागेंद्र शुक्ला ज्वाला प्रसाद, राजा पवार बड़ी संख्या है ग्रामवासी मौजूद थे
रायपुर / शौर्यपथ / भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री दीपांशु काबरा ने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय में आयुक्त जनसंपर्क तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद का कार्यभार ग्रहण किया। आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद डॉ. एस. भारतीदासन ने उन्हें कार्यभार सौंपा। डॉ. एस. भारतीदासन ने नवनियुक्त जनसंपर्क आयुक्त श्री काबरा को गुलदस्ता भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री दीपांशु काबरा छत्तीसगढ़ के अपर परिवहन आयुक्त भी हैं।
संवाद कार्यालय में कार्यभार सौंपने से पहले डॉ. एस. भारतीदासन ने नये आयुक्त श्री काबरा का जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय कराया। इस अवसर पर संचालक जनसम्पर्क श्री सौमिल रंजन चौबे, अपर संचालक जनसंपर्क द्वय श्री जे. एल. दरियो तथा श्री उमेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ संवाद के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमेश मिश्रा सहित जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त श्री दीपांशु काबरा ने रायपुर स्थित जनसम्पर्क संचालनालय की समाचार शाखा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने शाखा की कार्य प्रणाली के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।
रायपुर / शौर्यपथ / विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के माध्यम से 8 अक्टूबर को रायपुर के आई.टी.आई. माना में आई.टी.आई. प्रमाणपत्रधारी अभ्यर्थियों के लिये मेगा प्लेसमेंट केम्प एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उप संचालक विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर ने बताया कि सुजूकी मोटर गुजरात एवं रालाज व्हील्स रायपुर द्वारा इस प्लेसमेंट के जाध्यम से युवाओं को अवसर दिया जा रहा है। इस प्लेसमेंट केम्प में सुजूकी मोटर गुजरात द्वारा 200 पुरूष आवेदकों की भर्ती की जायेगी। इसका कार्य स्थल हंसलपुर गुजरात है। NCVT/SCVT प्रमाण-पत्र फिटर, डीजल मैकेनिकल, मोटर मेकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एवं डाय मेकर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, प्लास्टिक, प्रोसेसिंग आपरेटर, COE आटोमोबाईल, ट्रेक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल के आवेदक भाग ले सकते है जिन्होंने वर्ष 2016 से 2021 तक आई.टी.आई प्रमाण-पत्र परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है, साथ ही 10वीं में 50 प्रतिशत न्यूनतम अंक होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष है। आवेदकों को सभी मूल अंकसूची , प्रमाण-पत्र दो सेट फोटोकॉपी के साथ एवं स्वयं की फोटो और आधार कार्ड सहित उपस्थिति अनिवार्य है। वेतन लगभग 20 हजार 100 रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा। यह परीक्षा अभ्यर्थियों के लिये पूर्णतः निःशुल्क है।
रालाज व्हील्स रायपुर द्वारा मोटर डिजल मेकेनिक एवं आटो इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के आई.टी.आई प्रमाण-पत्रधारियों का चयन किया जायेगा। इसकी कोई आयु सीमा नहीं है। समस्त मूल प्रमाण पत्र सहित आवेदक आई टी आई माना में सुबह 9.30 बजे उपस्थित होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 91733-02477, 79908-75595, 99978-44111 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी दिन पावर पाईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से कैरियर गाइडेन्स प्रोग्राम का बायोजन किया जाएगा। केम्पस में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अपने साथ सेनेटाइजर व पानी की बोतल साथ लायें। बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि नवरात्रि में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ श्रद्धालु शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं।
धर्मग्रंथों में देवी के शक्ति, नारी, लक्ष्मी जैसे कई स्वरूप माने गए हैं। कन्याओं को देवी का प्रतिरूप मानकर नवरात्रि में उनके पूजन की भी परम्परा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का भी पर्व है। महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी।
विशेष शिविर में 60 संभावित मानसिक रोगियों की हुई स्क्रीनिंग
चारों विकासखंड से स्क्रीनिंग के लिए आये संभावित
रायपुर / शौर्यपथ / राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय पंडरी के स्पर्श क्लिनिक में जिले के चारों विकासखंड एवं शहरी क्षेत्र से मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे संभावित लोगों की स्क्रीनिंग की गई ।
विशेष शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल और जिला कार्यक्रम प्रबंधक रायपुर के मार्गदर्शन में किया गया।
जिले में इस बार मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन “मेंटल हेल्थ इन एन अनइक्वल वर्ल्ड” (असमान दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य) की थीम पर किया जा रहा है।
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम रायपुर की जिला नोडल अधिकारी डॉ. सृष्टि यदु ने बताया, ‘’ जिले में 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा उसके पूर्व लोगों में जन जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है । इन्ही गतिविधियों के तहत जिला चिकित्सालय पंडरी में स्थित स्पर्श क्लिनिक में मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे 60 लोगों की स्क्रीनिंग मनोचिकित्सक डॉ.अविनाश शुक्ला द्वारा की गई। साथ ही साइकोलॉजिस्ट ममता गिरी गोस्वामी द्वारा उनकी काउंसलिंग भी की गई । इस स्क्रीनिंग और काउंसलिंग का मुख्य उद्देश्य संभावितों की मानसिक समस्या का समय से पता लगाकर तुरंत उनके लिए बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और उनको मानसिक समस्या से होने वाले नुकसान से भी बचाया जाए।“
मनोचिकित्सक डॉ.अविनाश शुक्ला ने बताया, ‘’मानसिक समस्या को पहचानना काफी सरल होता है उसके लिए आपको व्यक्ति द्वारा की जाने वाली गतिविधियों से अंदाजा लग जाता है समाज के अनुकूल ना की जाने वाली गतिविधि मानसिक समस्या की ओर इंगित करती है । मानसिक समस्या से जूझ रहे लोगों को जितनी जल्दी मनोचिकित्सक के पास लाया जाए उतना ही बेहतर होता है । क्योंकि इससे उनके रोग की पहचान भी हो जाती है और उसको नियमित उपचार भी मिलता है और जिला अस्पताल की स्पर्श क्लिनिक में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श के साथ-साथ दवाइयां भी दी जाती है । मानसिक रोगी को रूढ़िवादी परंपरा के तहत झाड़-फूंक और बैगा के चक्कर में नहीं आना चाहिए । रोगी का समय रहते इलाज चालू हो जाता है तो उसके ठीक होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है । जितना देरी से मानसिक इलाज शुरू होगा उतना ही रोगी के ठीक होने में देरी होती है।“
नगरी। वीरांगना रानी दुर्गावती की 497 वी जयंती के अवसर पर, सर्व आदिवासी समाज, युवा प्रभाग, जिला धमतरी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रानी दुर्गावती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया ।
शिविर में 25 दानदाताओं ने रक्तदान किया।
युवा प्रभाग के जिला युवा अध्यक्ष प्रमोद कुंजाम ने कहा कि यह रक्तदान शिविर जनसेवा की भावना से लगाया गया है , ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंनें कहा रक्तदान करने से घबराये नही, रक्तदान महादान है। डॉ.डी. एन.सोम ने कहा कि ब्लड डोनेट करने से शरीर स्वस्थ रहता है । आदिवासी युवा प्रभाग ने आज के समय में जो सबसे मुश्किल काम है ,वह है समय देना ।आज जितने भी रक्तदान दाताओं ने समय निकालकर रक्तदान शिविर में आये रक्तदान किये उसके लिए दिल से आभार व्यक्त किये। खासतौर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नगरी CMO ठाकुर सर, सिविल सर्जन डी.एन सोम सर, थाना प्रभारी कोमल नेताम का सफल रक्तदान शिविर आयोजन कराने में सहयोग के लिए आभार किया। इस मौके पर रामप्रसाद मरकाम समाज प्रमुख,अरविंद नेताम, हरख मंडावी,युवाध्यक्ष ब्लॉक संतकुमार नेताम, खिमांशु मरकाम,हेमलाल मरकाम,श्यामसुंदर नेताम, शत्रुघन साक्षी, नीलू छेदैहा, स्कंद ध्रुव,नरसिंह मरकाम, मोनीष सोम, रोहित कोमरे, चेतन कश्यप, रोहित साहू,डेनिश चन्द्राकर, ललित गौर,हिमांचल नाग,सत्यम ठाकुर , लवीश ध्रुव , गितेश ध्रुव आदि उपस्थित थे।
? *थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही*
धमतरी शहर क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मार्केट में भीड़-भाड का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने की लगातार शिकायतें रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारी कोतवाली को सब्जी मार्केट में सतत निगरानी रखने आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी गए माल माशरुका व अज्ञात आरोपी की त्वरित पतासाजी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में सिविल ड्रेस में टीम लगाकर सघन पतासाजी की गई। साथ ही विश्वसनीय मुखबिर भी लगाया गया।
विश्वसनीय मुखबिरों से प्राप्त सूचना व उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सतत निगरानी रखते हुए ग्राम भटगांव निवासी संदेही परमेश्वर उर्फ लस्सी छेदैया को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में संदेही ने किसी भी घटना में संलिप्त होने से इनकार किया किंतु बार-बार की रे पूछताछ में अंधता व टूट गया और अपने साथी अजीत नेताम एवं भाऊ उर्फ शिव नेताम के साथ मिलकर सब्जी मंडी में भीड़ का फायदा उठाते हुए सब्जी खरीद रहे व्यक्तियों से नजर बचाकर उनके जेब से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। जिसके आधार पर अजीत नेताम एवं भाऊ उर्फ शिव नेताम को भी हिरासत में लेकर पृथक पृथक पूछताछ किया गया। जिनके द्वारा शहर के इतवारी बाजार गोल बाजार मकई चौक एवं अन्य स्थानों से कुल 12 नग कीमती एंड्राइड मोबाइल को चोरी करना स्वीकार किया। जिनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के कुल 12 नग मोबाइल को बरामद कर मोबाइल चोरी की रिपोर्ट से मिलान किया गया।
जिसमें शिवकुमार कोसरे निवासी पीजी कॉलेज रोड धमतरी जो दिनांक 11 जुलाई 2021 को संध्या 5:30 बजे इतवारी बाजार धमतरी में सब्जी खरीदते समय कोई अज्ञात चोर उनका विवो कंपनी का v7 मोबाइल सेट कीमती ₹16000/- चोरी कर ले गया। इसी प्रकार भीखम लाल सिन्हा निवासी पंचमुखी हनुमान नगर रत्नाबांधा धमतरी का गोल बाजार में सब्जी खरीदते समय कोई अज्ञात चोर उनका रेडमी नोट 8 प्रो मोबाइल एवं हर्षद संघवी निवासी गुजराती कॉलोनी धमतरी का रेडमी कंपनी का नोट 4 मोबाइल मकई चौक में सब्जी खरीदते समय चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज मिली। उक्त प्रकरणों से संबंधित मोबाइल को आरोपी से जप्त किया गया है। आरोपियों से बरामद शेष मोबाइलों को धारा 41(1+4) दंड प्रक्रिया संहिता/379 भादवि के तहत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। उक्त बरामद मोबाइलों के धारकों की पतासाजी की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपियों से बरामद मशरुका-*
विभिन्न कंपनियों के कुल 12 नग एंड्राइड मोबाइल जुमला कीमती करीबन 1,54,000/- रुपए
*गिरफ्तार आरोपियों का नाम* -
01. परमेश्वर उर्फ लस्सी छेदैया पिता दुलू राम छेदैया उम्र 20 वर्ष साकिन भटगांव मजरा टोला थाना रुद्री जिला धमतरी
02. अजीत नेताम पिता मोहन नेताम उम्र 21 वर्ष साकिन भटगांव मजराटोला थाना रुद्री जिला धमतरी
03. भाऊ उर्फ शिव नेताम पिता छिंदु नेताम उम्र 24 वर्ष साकिन कुंदरू थाना तिल्दा जिला बलौदा बाजार, *हाल मुकाम-* ग्राम भटगांव मजराटोला थाना रुद्री जिला धमतरी
संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक रमेश साहू आरक्षक दिनेश तुरकाने, नितिन पांडेय एवं बीजेश दास की सराहनीय भूमिका रही।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
