
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
*थाना अर्जुनी पुलिस ने संबलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखे आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा*
*थाना मगरलोड चौकी करेली बड़ी अंतर्गत हसदा अंगद होटल के पास अवैध रूप से शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफतार*
*दोनों पृथक पृथक मामलों में आरोपियों के कब्जे से कुल 182 नग देशी प्लेन व मशाला शराब बरामद*
*आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों एवं जुआ-सट्टा, अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने सक्त निर्देश दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के दिशा निर्देश में असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मुखबिर सूचना पर अर्जुनी पुलिस द्वारा संबलपुर रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर एक आरोपी योगी तिवारी के कब्जे से पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में कुल 110 नग सीलबंद देसी एवं मसाला शराब का पौवा प्रत्येक में 180 एमएल भरी हुई कुल 19 लीटर 800 मिलीलीटर कीमती करीबन ₹11000/-रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया तथा मौके पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए *आरोपी योगी तिवारी पिता कोमल प्रसाद तिवारी उम्र 24 वर्ष साकिन स्वामी विवेकानंद वार्ड धमतरी जिला धमतरी* को गिरफतार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। न्यायिक रिमांड हेतु आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इसी प्रकार चौकी करेलीबडी पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब बिकी हेतु परिवहन करने की मुखबीर सूचना पर ग्राम हसदा अंगद होटल के पास घेराबंदी किया गया। *आरोपी अंगदराम गायकवाड पिता स्व० रमउ राम गायकवाड उम्र 44 वर्ष निवासी हसदा एवं नुमेश कुमार कोसले पिता विष्णु कोसले उम्र 24 वर्ष निवासी मगरलोड* द्वारा मोटर सायकल एच.एफ. डिलक्स क्रमांक सीजी 04 एम 7548 से अवैध रूप से 72 पौवा शराब बिकी करने के लिये परिवहन करते रंगे हाथ पकडकर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों की न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
▫️ *दुष्कर्म करने एवं अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार*
▫️ *प्यार करने का झांसा व प्रलोभन देकर जबरदस्ती किया दुष्कर्म*
▫️ *आरोपी ने अश्लील फोटो बनाकर किया सोशल मीडिया में वायरल*
▫️ *भादवि, आईटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*
▫️ *सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
दिनांक 24/09/2021 को प्रार्थिया थाना कांकेर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इतवारी बाजार धमतरी निवासी अयान खान उर्फ आदिल ने उसे बहला-फुसलाकर, प्यार करने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया तथा अश्लील फोटो को सोशल मीडिया में वायरल कर बदनाम किया। प्रार्थिया की लिखित रिपोर्ट पर थाना कांकेर में बिना नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर घटनास्थल थाना सिटी कोतवाली धमतरी क्षेत्र का होना पाए जाने से अग्रिम विवेचना कार्यवाही हेतु प्राप्त हुई। जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 404/21 धारा 376 भादवि एवं सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66डी 67ए पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
महिला व सायबर संबंधी गंभीर अपराध की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भुनेश्वर नाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपनी टीम के साथ आरोपी अयान खान उर्फ आदिल के सकुनत में दबिश दिये। आरोपी अयान खान उर्फ आदिल के मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसके द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए पीड़िता का अश्लील फोटो वायरल करने में प्रयुक्त एंड्राइड मोबाइल को पेश करने पर विधिवत जप्त किया गया। मामले की विवेचना के दौरान घटना दिनांक को पीड़िता नाबालिक होना पाए जाने से प्रकरण में धारा 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ते हुए *आरोपी अयान उर्फ आदिल खान पिता सलाम कुरेशी उम्र 20 वर्ष साकिन इतवारी बाजार धमतरी, जिला धमतरी* को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इस प्रकार थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए *अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर आरोपी अयान खान उर्फ आदिल को गिरफ्तार करने में* सफलता अर्जित किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य नोडल एजेंसी रायपुर द्वारा आयुष्मान भारत कार्ड पंजीयन/ बनाने की तिथि को अब 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ज्ञात हो पूर्व में इसके लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक थी।
*छत्तीसगढ़ की परंपरा ,संस्कृति को सहेजने और समाज मे युवाओ की* प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करने एक नई शुरुआत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल हुए। जिसमे हमारी क्षेत्र के गौरव *आरु साहू को युवा सम्मेलन 2021 के छत्तीसगढ़ के युवा आइकॉन के रूप में मुख्यमंत्री के द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व शाल* से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि भूपेश बघेल ने कहां की युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम युवाओं को छात्र समुदाय की बेहतरी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करेगा। यह आयोजन अपनी तरह का एक अनूठा आयोजन है जो छात्रों को खुद की अभिव्यक्त करने के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करेगा। युवा मितान क्लब युवाओं का एक प्रतिष्ठित क्लब है, जो छात्रों को सरकारी योजनाओं से जोड़ कर उनके बेहतर भविष्य के लिए काम करता है, क्लब के द्वारा युवाओं के मार्गदर्शन के लिए लोक गायिका आरु साहु का उदाहरण देते हुए युवाओं को संदेश दिया कि जिस तरह आरू साहू हर बड़े मंच पर हमारी छत्तीसगढ़ संस्कृति का प्रचार कर रही है। वैसे युवाओं को आगे बढ़ते रहना है...
नगरी। श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा
11वीं में इस वर्ष आर्ट्स व एग्रीकल्चर विषयों में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिए जाने को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अभिभावकों ने संस्था प्रमुख पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की, साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यों ने शीघ्र इन विषयों में 11वीं कक्षा के छात्रों को प्रवेश नहीं दिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी तथा धमतरी कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द ग्यारहवीं के
छात्र-छात्राओं को श्रृंगी ऋषि हाई स्कूल में आर्टस व एग्रीकल्चर विषय में प्रवेश दिया जाए।
ज्ञात हो कि इस वर्ष श्रृंगी ऋषि हाई स्कूल में हिंदी के कक्षा ग्यारहवीं के आर्टस व एग्रीकल्चर विषय में छात्र-छात्राओं को संस्था प्रमुख द्वारा यह कहकर प्रवेश नहीं दिया गया की अब शासकीय श्रृंगी ऋषि स्कूल, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम के सेटअप पर संचालित होगा। जिसकी वजह से इन दो विषयों आर्ट्स व एग्रीकल्चर के छात्र छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश नहीं मिलने पर बड़ी संख्या में इन विषयों के छात्र-छात्राएं आसपास के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में पढ़ने जाने को मजबूर हुए जिसकी वजह से नगरी से दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में इन बच्चों को आपने व्यवस्था पर स्कूल जाना पड़ रहा है।
इस मामले में विवाद गहराता जा रहा है साथी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं द्वारा इन विषयों में प्रवेश प्रारंभ नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
नगरी में आयोजित बैठक में कलेक्टर धमतरी ने कला एवं कृषि विषय बंद होने के संबंध में जानकारी ना होने की बात कही।
इस साल की थीम होगी ‘यूज़ हार्ट टू कनैक्ट ‘
- वेबिनार, जागरुकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, नुक्कड़-नाटक, हृदय शिविर किए जाएंगे आयोजित
- लोग लेंगे 'स्वस्थ हृदय' का संकल्प
*रायपुर, 28 सितंबर 2021,* देश भर के 77,786 आयुष्मान भारत –हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर 29 सितंबर को पहली बार विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। हृदय संबंधी रोगों (सीवीडी) की रोकथाम को बढ़ावा देने और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने अब इस दिन को हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के वार्षिक स्वास्थ्य कैलेंडर में शामिल कर लिया है।इस साल की थीम 'यूज़ हार्ट टू कनेक्ट' है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त सचिव विशाल चौहान ने इस दिवस को मनाने से संबन्धित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को पत्र भेजा है।अपने पत्र में उन्होंने संबन्धित अधिकारियों को युवा एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, स्वयं सहायता समूहों और शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों के स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।इसके साथ ही कोविड-19 को देखते हुए सभी गतिविधियों के संचालन में कोविड-उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिये हैं।
गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) से होने वाली मौतों की संख्या में एक बड़ा हिस्सा अभी भी हृदय संबंधी रोगों का है। ऐसे में हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर विश्व हृदय दिवस का आयोजन ग्रामीण और शहरी लोगों के बीच हृदय संबंधी रोगों और इनके लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करेगा। श्री चौहान ने कहा है कि इस अवसर पर हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर हृदय संबंधी रोगों की रोकथाम और प्रबंधन में सुधार के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पत्र के अनुसार,हैल्थ एंड वेलनेससेंटरों पर एक दिवसीय हृदय शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें योग और प्राणायाम के साथ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसमें उनके ब्लड प्रैशर,ब्लड शुगर, और हीमोग्लोबिन की जांच के साथ-साथ बीएमआई भी लिया जाएगा।
किशोरों में हृदय संबंधी रोगों पर चर्चा और उनके शीघ्र निदान व उपचार पर ज़ोर देते हुए वेबिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवा रोल मॉडल/चैंपियन को भी आमंत्रित किया जाएगा। स्थानीय अनाज और अन्य खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ मिलकर रेसिपी प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। दूसरी ओर, किशोर-किशोरियों और पियर एजुकेटरों को प्रश्नोत्तरी, पोस्टर प्रतियोगिताओं और रोचक खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
घरों, ऑनलाइन स्कूलों और कॉलेजों, हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों और वीएचएनडी आदि के माध्यम से विभिन्न आयुवर्ग के लोगों को 'स्वस्थ हृदय' की प्रतिज्ञा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता,पंचायती राज सदस्य, शिक्षक, छात्र और हैल्थ एंड वेलनेस एमबेसडर मिलकर जागरुकता रैलियां आयोजित करेंगे। आमजन को जागरुक करने के लिए आयोजन से पहले स्वस्थ हृदय के लिए शारीरिक गतिविधि का महत्व बताते हुए नुक्कड़-नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा फेसबुक, ट्विटर जैसे सोश्ल मीडिया माध्यमों के ज़रिये जागरुककता सामग्री साझा करने के लिएभी लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।उत्तम पोस्ट को राज्य के ट्विटर हैंडल पर साझा किया जाएगा।
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कला जगत के वरिष्ठ लोकऔर हिंदी रंगकर्मी श्री विजय मिश्रा "अमित" को "छत्तीसगढ़ कला विभूति " अवार्ड से अलंकृत होने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्हें यह अवार्ड छत्तीसगढ़ी लोककला मंच तथा हिन्दी रंगजगत में 40बरस की दीर्घ कालीन कलायात्रा- कला साधना के लिए प्रदान किया गया। खबरीलाल न्यूज एण्ड एनालिसिस आर्गेनाइजेशन की ओर से प्रदत्त अवार्ड पूर्व केबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने श्री विजय मिश्रा को भेंट किया।
खबरीलाल स्मारिका 2021 विमोचन और सम्मान समारोह में प्रदेश के 12 उद्योगपति समाजसेवियों को भी अलंकृत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कोरोना संक्रमणकाल में समाजसेवियों के योगदान को पूज्य निरूपित किया।साथ ही लोककला उन्नयन हेतु श्री मिश्रा के चार दशकीय सतत प्रयास को उन्होंने बहूमूल्य बताया। खबरीलाल के संस्थापक श्री सुदीप्तो चटर्जी और न्यूज एडिटर श्री विजय आनंद शर्मा ने उद्बोधन संग अतिथि सत्कार का दायित्व निर्वहन किया।
समारोह में अलंकृतजनों में सर्वश्री अशोक अग्रवाल, वीरेंद्र गोयल, मनीष मंडल, राजीव कपूर,कमल अग्रवाल, संजय गोयल,रमेश कुमार अग्रवाल, शैलेन्द्र जैन,निकेश बरडिया,राजू मण्डल, श्रीमती रजनी शर्मा, रीतेश जैन शामिल रहे।
*सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को आसूचना तंत्र मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है।
इसी दरमियान कोतवाली पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान कोष्टापारा धमतरी के पास मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर अंको के आधार पर सट्टा नामक जुआ खिलाते हुए *सटोरिया संदीप खरे पिता स्वर्गीय गोपाल प्रसाद खरे उम्र 35 वर्ष साकिन कोष्टापारा पानी टंकी के पास धमतरी, जिला धमतरी को रंगे हाथ पकड़ कर उसके कब्जे से नगदी रकम 1890/-रुपये, हजारों रुपए की सट्टा पट्टी, डॉट पेन* बरामद कर धारा 4क जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
नगरी। क्षेत्र के सबसे पहले व पुराने हाई स्कूलों में से एक श्रृंगी ऋषि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी के नाम में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम नाम जोड़े जाने व पुराने भवन को तोड़कर नए भवन के बनाए जाने, को लेकर नगर वासियों ने कलेक्टर एलमा से विरोध जताया ।
वन विश्राम गृह नगरी में कलेक्टर के आगमन पर नगरवासियों ने मुलाकात कर इस संबंध में चर्चा कर विरोध जताया।
नगर वासियों के अनुसार श्रृंगी ऋषि हाई स्कूल भवन को नगर वासियों ने अपने आपसी सहयोग,मेहनत और खून पसीने की कमाई से बनाया है, जिसकी वजह से नगरवासीयों का उस स्कूल के साथ भावनात्मक संबंध है,इसलिए स्कूल भवन को तोड़ने के पक्ष में नहीं है। उनका कहना है कि आगे भी वे आपसी सहयोग से स्कूल भवन की मरम्मत करयेंगे। श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम बदलने का भी विरोध किया उनका कहना है कि "हमारे पुरखों द्वारा स्कूल का नाम श्रृंगी ऋषि के नाम पर रखा है, जो हमारे पूज्यनीय सप्तर्षियों में से जेष्ठ ऋषि हैं, हमारे धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ मामला है । इस नाम के साथ किसी तरह का छेड़छाड़ ना किया जाए ।आत्मानंद इंग्लिश मीडियम के नाम से नगरी में किसी दूसरे स्थान पर नए भवन का निर्माण कर स्कूल संचालित किया जाय।
ग्रामवासियों ने नगरी में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाने का स्वागत किया और शासकीय कन्या शाला परिसर में इस स्कूल भवन के निर्माण का सुझाव भी दिया ।
कलेक्टर धमतरी ने नगरवासियों की बातों व सुझावों को ध्यान से सुना और कहा की एक बार फिर इस समस्या के समाधान के लिए नगर वासियों के साथ बैठक की जाएगी। तब तक किसी तरहा का निर्माण कार्य नही किया जायेगा।
उन्होंने आश्वासन दिया की हिंदी मीडियम की सभी विषयों की पढ़ाई पूर्व अनुसार जारी रहेगी। बच्चों की शिकायत का समाधान करते हुए कहा कि स्कूल प्रशासन को आदेश दिया जाएगा की आर्टस व कला व अन्य सभी विषयों की पढ़ाई हिंदी मीडियम से श्रृंगी ऋषि हाई स्कूल में पूर्व की तरह कराई जाएगी।
वन विश्राम की नगरी में कलेक्टर धमतरी से मुलाकात करने आए कुछ स्कूली छात्र छात्राओं ने शिकायत की थी की नगरी के श्रृंगी ऋषि हाई स्कूल में आर्ट्स व कला से संबंधित विषयों को यह कहकर प्रवेश नहीं दिया कि इन विषयों की पढ़ाई यहां बंद कर दी गई है, इसके बाद ये छात्र-छात्राएं 08-10 किलोमीटर दूरी तय कर नगरी से ग्राम सांकरा व सिहावा जाने को मजबूर है। इनमें से कुछ गरीब बच्चे आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से इतने दूर आने जाने में सक्षम नहीं होने की वजह से पढ़ाई छोड़ने मजबूर हो रहे हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
