
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्य पथ / स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में आज सरपंच और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ अंतर्गत आयोजित स्वच्छता संवाद का मुख्य उद्देश्य समस्त ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाना एवं सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त ग्राम बनाने हेतु संकल्पित करना है। मंत्री द्वारा जिला दुर्ग में किये गये कार्यों की सराहना की गई। मंत्री द्वारा भारत के प्रथम ग्रामीण फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट, ग्राम पंचायत पतोरा जनपद पंचायत पाटन हेतु 12 लाख की सक्शन मशीन युक्त वाहन उपलब्ध कराये जाने की घोषणा की गई इसके साथ-साथ उन्होंने ग्राम पंचायत रिसामा, जनपद पंचायत दुर्ग में 16 लाख की सिंगल यूज प्लास्टिक प्रबंधन युनिट लगाये जाने की घोषणा की।
वर्चुअल कार्यक्रम में एस आलोक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग, गोपेश साहू पंच ग्राम पंचायत पतोरा, श्रीमती गीता महानंद सरपंच ग्राम पंचायत रिसामा, वामन कुमार साहू सरपंच ग्राम पंचायत पाउवारा, अशोक साहू सरपंच ग्राम पंचायत तर्रीघाट, जितेन्द्र कुमार वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत नंदवाय उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की। अध्यक्ष चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री को चालू खरीफ सीजन में खाद एवं बीज उपलब्धता, भण्डारण एवं वितरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मांग के अनुसार विभिन्न खरीफ फसलों के उन्नत बीज तथा गुणवत्तायुक्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में खरीफ फसलों की बोनी 97 फीसद हो चुकी है। किसानों को उनकी मांग के अनुसार अब तक 9.28 लाख क्विंटल बीज तथा 12.40 लाख मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को लकड़ी का चरखा भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने राज्य को बीज उत्पादन के मामले में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। इस अवसर पर कबीरधाम जिला पंचायत के सदस्य तुकाराम चन्द्रवंशी, सर्वश्री राकेश चन्द्रवंशी, दिवेश चन्द्राकर, सूर्यकांत तिवारी उपस्थित थे।
शारीरिक रूप से 80 से 90 प्रतिशत दिव्यांग, अभनपुर के ग्राम पंचायत आमनेर निवासी डोमार भारती मोतियाबिंद की परेशानी से जूझ रहे थे । स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा चलाया गया था । नेत्रदान पखवाड़े में नेत्र सहायक अधिकारी रोशन साहू द्वारा डोमार भारती के आँख में मोतियाबिंद गंभीर स्तर का पाया गया टीम द्वारा उनको डॉ.भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर (मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रायपुर (मेकाहारा) पहुंचाया गया जहां मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया ।
डोमार भारती बताते हैं, ‘’ स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि मैं आँख की किस गंभीर बीमारी का शिकार हो गया हूं । क्योंकि यह प्रक्रिया धीरे-धीरे होना शुरू हुई थी। लेकिन अब मैं पूरी दुनिया देख सकता हूं। डॉक्टरों की टीम ने मेरी दुनिया फिर से रोशन कर दी है ।“
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) खोरपा, अभनपुर के नेत्र सहायक अधिकारी रोशन साहू बताते है, ‘’डोमार भारती शारीरिक रूप से दिव्यांग है साथ ही उन्हें आंख में मोतियाबिंद की गंभीर शिकायत थी उनको आँख से देखने की दृष्टि (आई का विजन) दाएं आँख से एक से डेढ़ फिट और बाएं आंख से एक से दो फिट था । उनको केवल हैंड मूवमेंट दिखाई देता था। भारती पास की अंगुलिया भी नहीं देख पा रहे थे। डोमार के बारे में फील्ड वर्कर पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता दिलीप साहू के माध्यम से पता चला था जब हम वहां टीम के साथ पहुंचे तो उसकी स्थिति ठीक नहीं थी । उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर उनका आँख की जांच की गई। टॉर्च से जब उनकी आंख में रोशनी डाली गई तब पता चला कि उनको मैच्योर कैटरेक्ट(पका हुआ मोतियाबिंद) है। तत्पश्चात उसका आपरेशन किया गया ।“
क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू की मदद से उनका मेकाहारा में निशुल्क इलाज किया गया। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. निधि पांडेय ने निशुल्क इलाज करवाने हैं काफी मदद की साथ ही डॉ. स्वाति कुजूर ने दवाइयों की व्यवस्था करवाई ।
वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी संजय शर्मा बताते हैं, ‘’मैच्योर कैटरेक्ट(पका हुआ मोतियाबिंद) यह एक जटिल प्रक्रिया हो जाती है जब विजन का स्तर काफी कम होता है। अगर समय पर डोमार भारती का ऑपरेशन नहीं होता तो दृष्टि जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था।“
डॉ. संतोष सिंह और डॉ. रेशू मल्होत्रा की टीम द्वारा 1 सप्ताह के भीतर ही दोनों आंखों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन सुरक्षित रूप से किया गया जिसमें कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए ऑपरेशन पूर्ण हुआ । अब डोमार दोनों आंखों से दुनिया देख रहे हैं।
मोतियाबिंद के ऑपरेशन में अधीक्षक (मेकाहारा) डॉ. अब्दुल वसीम बीएमओ अभनपुर डॉ.एसडी कंवर, डॉ. शारदा साहू चिकित्सा अधिकारी खोरपा का सहयोग रहा ।
नगरी। विकासखंड के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शालाओ के प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी (पी.एल.सी.) सदस्यों के द्वारा दिनांक 24 सितम्बर 2021 को विकासखंड स्तरीय "कबाड़ से जुगाड़ पर आधारित प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता" का आयोजन बी.आर.सी.प्रशिक्षण हॉल नगरी में राजीव गाँधी शिक्षा मिशन समग्र शिक्षा नगरी विकासखंड के द्वारा आयोजित किया गया | टी.एल.एम्. प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का शुभारम्भ डॉ व्ही.पी.चंद्रा प्राचार्य डाईट तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नगरी श्री सतीश प्रकाश सिंह द्वारा किया गया | टी.एल.एम्. प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर में विषय आधारित गणित, विज्ञानं, सामाजिक अध्ययन विषय पर विभिन्न शैक्षणिक मॉडल तैयार कर शुन्य निवेश नवाचार को बढ़ावा देते हुए न्यूनतम लागत पर विभिन्न सहायक शिक्षण सामग्री (टी.एल.एम्.) निर्माण कर प्रदर्शित किया गया | प्रदर्शनी में स्थानीय मान, परिमेय संख्या, ओपोजिट वर्ड, किचन गार्डन, डिजिटल बोर्ड, उत्सर्जन तंत्र, ज्वालामुखी, गिनती, ज्यामिति बोर्ड, विभाज्यता, शब्द निर्माण, पादप-जंतु कोशिका, श्वसन तंत्र, आदि का मॉडल तैयार कर प्रदर्शन किया गया | विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने विकासखंड स्तरीय टी.एल.एम्.प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का निरीक्षण कर प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाओं का उत्साहवर्धन किया | इस दौरान बी.ई. सतीश प्रकाश सिंह ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा प्रदर्शित किये गए सहायक शिक्षण सामाग्री टी.एल.एम्. मॉडल का अवलोकन कर मॉडल के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को कबाड़ से जुगाड़ अंतर्गत निर्मित किये सहायक शिक्षण सामाग्री टी.एल.एम्. मॉडल का अपने विद्यालयों में दैनिक शिक्षण कार्यों में उपयोग करने के निर्देश दिए | टी.एल.एम्. प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में आदिवासी विकासखंड नगरी के 46 प्राथमिक व 27 माध्यमिक शाला के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। टी.एल.एम्.प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता के निर्णायकगण – सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती महेश्वरी ध्रुव, कंजन सिंह ध्रुव प्राध्यापक डाईट नगरी, पी.एस.राय प्राध्यापक डाईट नगरी, नरेन्द्र देवांगन सहा.प्राध्यापक डाईट नगरी,जोहन राम नेताम व्याख्याता डाईट नगरी, डामिन साहू व्याख्याता उ.मा.वि.देवपुर थे | निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें प्राथमिक विभाग से प्राथमिक शाला मुकुंदपुर प्रथम स्थान, प्राथमिक शाला चुरियारा पारा नगरी द्वितीय स्थान एवं प्राथमिक शाला कन्या आश्रम घोटगाँव तृतीय स्थान पर रहे | उच्च प्राथमिक विभाग से माध्यमिक शाला बटनहर्रा प्रथम स्थान, माध्यमिक शाला बोकराबेड़ा द्वितीय स्थान व माध्यमिक शाला बरबाँधा को तृतीय स्थान प्राप्त हुए | विकास खंड स्तरीय प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी महेश्वरी ध्रुव एवं बी.आर.सी. बी.एम् साहू, संकुल शैक्षिक समन्वयकों सहित कार्यालयीन कर्मचारियों ने सक्रिय योगदान दिया | विकास खंड स्तरीय प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में नगरी विकास खंड के प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाएं,अधिकारी कर्मचारी कोविड 19 से बचाव एवं सुरक्षा हेतु निर्धारित प्रोटोकाल का पालन करते हुए उपस्थित थे |
- पुलिस कांबिंग गश्त तेज
नगरी/धमतरी। जिले में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस ने अब कांबिंग गश्त को तेज कर दिया है। शुक्रवार की मध्यरात्रि 12 बजे बजे जिले के नगरी ब्लॉक मुख्यालय में पुलिस ने कॉम्बिग गश्त की।
देर रात पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी मयंक रणसिंह की अगुवाई में पुलिस के जवान सड़कों में उतर आए और पुरानी बस्ती, डिपो रोड, बस स्टैंड इलाके में गश्त करते रहे । आला अधिकारी के साथ सड़क में पैदल निकले जवानों ने रास्ते से गुजर रहे लोगों को रोककर कड़ी जांच पड़ताल भी की । इस बीच पुलिस को देखकर चौक चौराहे में बैठे युवाओं की टोली को भागते भी देखा गया। एसडीओपी रणसिंह ने बताया कि 3 दिन पहले नगरी में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद से शहर समेत आसपास गांव में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। इसके अलावा सुदूर माओवादी क्षेत्र में भी सर्चिंग बढ़ा दी गई है । उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं है इसलिए अराजक तत्व समय रहते सुधर जाए , अन्यथा पुलिस उन्हें पुलिसिया अंदाज में ही सुधारने कमर कस ली है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीने से धमतरी जिले में अपराध की ग्राफ़ में बड़ी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। हत्या , हत्या का प्रयास, लूट, दुष्कर्म , चोरी आदि की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। इससे समाज में असुरक्षा का भाव बढ़ने लगा है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि अपराध को रोकने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है । धमतरी के साथ ही कुरूद ,मगरलोड ,नगरी सिहावा, भखारा समेत सभी 14 थाना क्षेत्र और दो पुलिस चौकी के गांव में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है । उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अपने घरों के आस-पास यदि कहीं भी असामाजिक गतिविधियां दिख रही है तो तत्काल पुलिस को 100 नंबर पर फोन कर जानकारी दें । ऐसे तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेगी।
राज्यपाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं, सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागृह में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं, सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं एनएसएस की स्वयंसेवक रही हूं। इस संस्था में कार्य करने के कारण मुझमें समाज के लिए कार्य करने का जज्बा पैदा हुआ। एनएसएस युवाओं में राष्ट्रीयता, समाजसेवा और संवेदनशीलता की भावना पैदा करता है। उन्हें ग्रामीण परिवेश में भेजकर यह बताया जाता है कि गांव में किस प्रकार की परिस्थितियां हैं, क्या समस्याएं हैं। इससे उनमें सेवा करने की भावना जागृत होती है।
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के दौरान सिर्फ डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं होता है। आचार-व्यवहार संस्कार होने चाहिए। जीवन में इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है, जो इसे ग्राह्य करके कार्य करता है उसे अवश्य सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा लक्ष्य लेकर समर्पित होकर कार्य करें। एनएसएस जैसे संस्थाओं में कार्य करने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित होती है। यही भावना उन्हें लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता दिलाती है।
राज्यपाल ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वे एनएसएस से जुड़ी हुई थी। कॉलेज में व्याख्याता के रूप में कार्य शुरू किया। वहां पर मेरे अधिकतर विद्यार्थी आदिवासी समाज के थे। मैं उनके साथ गांवों में जाकर वृक्षारोपण तथा अन्य सेवा का कार्य किया करती थी। मैं उन्हें कहा करती थी कि गांव में जाकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दें और यह देखें कि शासन की योजनाएं वहां पहुंच पा रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि एनएसएस में कार्य करके यह सीखता है कि कोई काम छोटा-बड़ा नहीं होता है और हर व्यक्ति चाहे किसी भी वर्ग के हो एक समान होते हैं। इस संस्था में कार्य करने के बाद एक जुझारूपन की भावना विकसित होती है यह भावना ही युवाओं को आगे बढ़ने में मदद करती है। मुझमें भी यह भावना एनएसएस से आई और जो निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रही, जिसके कारण मैं विधायक, मंत्री, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष और राज्यपाल के पद तक पहुंच पाई हूं। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान एनएसएस के स्वयंसेवकों ने दवाई, भोजन वितरण मास्क वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं, इसके लिए मैं उन्हें बधाई देती हूं।
राज्यपाल ने कहा कि हम आजादी का 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। आजादी के लड़ाई में कई लोगों ने योगदान दिया। इसमें कई लोगों के बारे में हम नहीं जानते। हमें एनएसएस के स्वयंसेवकों को इनकी जानकारी दी जानी चाहिए ताकि वे उनके जीवन से प्रेरणा ले। साथ ही ऐसे महान लोगों के योगदान तथा पहलुओं को सहेजने का भी कार्य करना चाहिए। राज्यपाल ने संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विकास उपाध्याय की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में ऐसे युवा नेतृत्व की आवश्यकता है, जो जनता की समर्पित होकर सेवा कर सके।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, समाज सेवा के कार्य, कृषि संबंधी कार्य, आर्थिंक विकास संबंधी कार्य, रक्तदान, कुष्ठ एवं एड्स के विरूद्ध संचालित अभियानों और शिविर में अपना योगदान देते हैं, तो बहुत कुछ सीखते भी हैं। ऐसे शिविर व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए अच्छे माध्यम होते हैं।
संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विकास उपाध्याय ने कहा कि एनएसएस की स्थापना सन 1969 में इस उद्देश्य से की गई कि देश में ऐसी युवाओं की फौज हमेशा तैयार मिले जो संकट या प्राकृतिक आपदा के समय सेवा करने के लिए तैनात रहे। उन्होंने कहा कि आज एनएसएस से 01 लाख से अधिक युवा जुड़े हुए हैं, जो किसी भी संकट या जरूरत के समय सामने आकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के समय जब बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक हमारे प्रदेश में आए, तो उन्हें उनके घर भेजने तथा उनके हर प्रकार की मदद के लिए एनएसएस के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, यहां तक आक्सीजन, दवाईयों की व्यवस्था करना, अस्पताल में भर्ती कराना हर परिस्थितियों में आगे बढ़कर कार्य किया।
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री केशरीलाल वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में एनएसएस को एक वैकल्पिक विषय के रूप में जोड़ा जा रहा है। विद्यार्थी इसका वैकल्पिक विषय के रूप में अध्ययन कर पाएंगे।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव श्री भुवनेश यादव और उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा ने भी अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ संस्था के रूप में महाविद्यालय स्तर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद, विद्यालय स्तर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर, जिला-रायगढ़ तथा 04 कार्यक्रम अधिकारी और 24 स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और उनके परिजन, शिक्षकगण उपस्थित थे।
नगरी। भारत स्काउट गाइड विकासखंड स्तरीय समिति द्वारा जोन सांकरा विकासखंड नगरी में आयोजित स्काउट गाइड का द्वितीय एवं तृतीय सोपान शिविर शासकीय उ.मा.वि. सांकरा में दिनाँक 24 सितंबर 2021 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ | शिविर के तृतीय दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सिहावा विधान सभा एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण डा.श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव उपस्थित थी | विधायक डा.लक्ष्मी ध्रुव ने स्काउट गाइड शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, स्काउट मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है | इसी दृष्टिकोण को लेकर समाज सेवा की पवित्र भावनाओं को बाल्यकाल में जन्म देने के लिए बालचर संस्था स्काउट गाइड का अपना विशेष महत्व है | स्काउट के माध्यम से बालचरो को दीन-दुखियों की सेवा और परस्पर सहानुभूति पूर्वक व्यवहार, तथा दूसरो की सहायता के लिए सदैव तैयार रहना सिखाया जाता है | उन्होंने बच्चो को स्काउट शिविर के माध्यम से नवीन ज्ञान सीख कर जीवन में आत्मसात करने को कहा | इस अवसर पर शिविर में उपस्थित नगरी विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक जिला आयुक्त स्काउट एवं गाइड सतीश प्रकाश सिंह ने बच्चो को संबोधित करती हुए स्कूली जीवन में स्काउट का महत्वा बताते हुए कहा कि, स्काउट बच्चो को सत्यवादी, संवेदनशील, देशभक्त, कर्तव्यपरायण, आज्ञापालक, दयालु एवं सहनशील बनना सिखाता है | विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने कहा की स्काउट से समाज को अनेक लाभ है | यह संस्था निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करती है | स्काउट बच्चो में स्वालंबन और आत्म निर्भरता की भावना जागृत करती है | बच्चे सबके कल्याण में अपना कल्याण समझने लगते है | स्काउट के द्वारा बच्चो को महसूस होता है कि समाज और राष्ट्र के हित में उनका हित निहित होता है | बी.ई.ओ. सिंह ने कहा की स्काउट के द्वारा बच्चो का चरित्र आदर्श बनाया जाता है | जोन स्तरीय द्वितीय एवं तृतीय सोपान स्काउट गाइड शिविर में स्काउट मास्टर एवं प्रशिक्षको द्वारा बच्चो को योग बी पी सिक्स, स्ट्रेचर बनाना, दिशा की जानकारी, प्राथमिक चिकित्सा, प्रकृति अध्ययन खोज, चिन्ह द्वारा जीवन रक्षक डोरी, मानचित्र, कम्पास, भोजन बनाना, आग बुझाना आदि सिखाया गया | शिविर में विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत साहू,जनपद सदस्य सांकरा श्रीमती सुलोचना साहू, सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा शशि ध्रुव, अख्तर खान, प्राचार्य शासकीय उ.मा.वि. सांकरा अनिभा अग्रवाल शिविर संचालक दूधेश्वर नाथ साहू, कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी, सहायक शिविर संचालक - मनहरण लाल मह्मल्ला, प्रह्लाद साहू, चैन चौधरी, जितेश्वरी साहू, चिमंजिव राव ठाकरे सहित प्रशिक्षार्थी छात्र-छात्राएं, एवं ग्रामवासी उपस्थित थे | शिविर में कोविड -19 से बचाव एवं सुरक्षा हेतु निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किया गया |
Nagri.शंभू शक्ति स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा संस्थान नगरी का बैठक छत्तीसगढ़ शासन पादप बोर्ड के साथ भीमा देव प्रांगण कोटाभर्री मे सम्पन्न हुआ । विदित हो कि बैदराज संघ के द्वारा आयोजित ऋषि पंचमी कार्यक्रम में शरीक होने प्रदेश मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का आगमन भीमा देव प्रांगण हुआ था । इस कार्यक्रम में बैदराज संघ ने अपने साथ हुए उपेक्षा के कारण मुख्यमंत्री के समक्ष ही नाराजगी जाहिर किया था । जिसके बाद मुख्यमंत्री जी त्वरित संज्ञान में लेते हुए पादप बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष व अधिकारी बैदराजो के साथ समस्याओं के निराकरण हेतु भीमा देव प्रांगण में बैठक किया गया तथा सभी बैदराजो को उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया । इस कार्यक्रम में पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम कृष्ण पाठक अधिकारी जे एस सी एस राव छत्तीसगढ़ बैद राज संघ अध्यक्ष दशरथ नेताम ,जिला अध्यक्ष भगवान सिंह नेताम ,कोषाध्यक्ष जानकी प्रसाद कुलस्ते , रामलाल कुंजाम,भानु प्रताप निषाद, संरक्षक मया राम नागवंशी ,सुकलाल मरकाम , प्रदेश प्रवक्ता दादा चंद्रहास मरकाम ,मानेंद्र मरकाम, सदस्य भुनेश्वर नेताम ,भानु राम मंडावी ,देव सिंह मंडावी ,भगवती पटेल ,कमलेश नेताम ,सुभाष मंडावी, सुरेश कुंजाम ,ओकार मरकाम ,विक्रम मंडावी ,रमेश पुजारी, पूनऊ राम प्रजापति, मिडिया प्रभारी तानुज चन्द्र ध्रुव मौजूद थे ।
जय मां दंतेश्वरी किसान संगठन नगरी की आवश्यक बैठक संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई जय मां दंतेश्वरी किसान संघ नगरी के पदाधिकारी व प्रतिनिधिमंडल धमतरी कलेक्टर से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाएं जिसमें कर्मचारियों नगर पंचायत में उपअभियंता व कमल नारायण सिन्हा के स्थानांतरण एवं नगरी धरसा से मोदे को जोडने वाली महानदी में पुल निर्माण बाबत बांधा तालाब का गहरीकरण व सिंचाई हेतु बांध से पानी भरने एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी के नाम ऋषि मुनियों श्रृंगी ऋषि का नाम ग्रंथों में आज भी है जिनके नाम पर नगरी नगर का पुराना हाई स्कूल जाना जाता है। नगरी ही नहीं अपितु सप्त ऋषि सिहावा क्षेत्र गर्व महसूस करता है,इस कारण विद्यालय का नाम यथावत रहे। इस हेतु माननीय जिलाधीश महोदय को प्रतिवेदन सादर प्रेषित एवं उपस्थित ग्रामीणों का सुझाव नाम इस प्रकार श्रृंगि ऋषि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नगरी य श्रृंगि ऋषि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय नगरी आदि बताओ पर चर्चा परिचर्चा हुई।। उपस्थित सहदेव साहू अध्यक्ष किसान संघ नगरी, रमेश कश्यप उपाध्यक्ष, नरेद नाग उपाध्यक्ष,होरी लाल पटेल उपाध्यक्ष, संरक्षक कृष्ण कुमार कश्यप,बीर कुमार साहू, परस साहू,अवध साहू,एवं समस्त किसान उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन ज्वाला प्रसाद साहू सचिव किसान संघ ने की....
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
