Google Analytics —— Meta Pixel
March 03, 2026
Hindi Hindi
रायपुर

रायपुर (6335)

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 21 सितंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित दो दिवसीय वाणिज्य उत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। शुभारंभ कार्यक्रम प्रातः 10.30 बजे होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ राज्य के पेवलियन का शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग मंत्री कवासी लखमा करेंगे।
वाणिज्य उत्सव में छत्तीसगढ़ से स्टील, कृषि और वनोपज की प्रोसेसिंग से तैयार उत्पाद सहित विभिन्न क्षेत्रों की निर्यातोन्मुखी उद्यौगिक इकाईयों के उद्यमी और उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस उत्सव में छत्तीसगढ़ और देश में पिछले 75 वर्ष में विनिर्माण और निर्यात के क्षेत्र में हुई प्रगति और इसे सतत रूप से आगे बढ़ने के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। इस आयोजन में सफल उद्यमियों की केस स्टडी की जानकारी के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादों की बिक्री और मार्केटिंग के लिए बायर सेलर मीट का कार्यक्रम भी होगा।
उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर के होटल बेबीलान केपिटल में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं उद्योग विभाग और भारत सरकार के विदेश व्यापार महानिदेशालय के संयुक्त तत्वाधान में 21-22 सितंबर दो दिवसीय वाणिज्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री से दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले के सहकारी समितियों के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने में प्रदेश की सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए धान खरीदी और खाद, बीज वितरण के साथ-साथ गौठानों में संचालित गतिविधियों को भी सहकारिता से जोड़ने की जरुरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत प्रदेश में 100 करोड़ रुपए से अधिक की गोबर खरीदी की गई है। गोबर खरीदी की राशि का पशुपालकों और संग्राहकों को भुगतान भी सहकारिता के माध्यम से किया गया है। इसी तरह गौठान समितियों को 32.94 करोड़ तथा महिला स्व-सहायता समूहों को लाभांश की राशि के रूप में 21.42 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान भी सहकारिता के माध्यम से किया गया है। गौठानों में तैयार किए गए वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट का वितरण भी सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा गौठानों में संचालित गतिविधियों को सहकारिता से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में शामिल सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिनिधि मंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों को कृषि कार्य के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आदान सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना में खरीफ फसल, कोदो-कुटकी, फल और सब्जियां लगाने वाले किसानों को 9 हजार रूपए प्रति एकड़ के मान से आदान सहायता दी जाएगी। इसी तरह धान के बदले कोदो-कुटकी तथा खरीफ फसल लगाने वाले किसानों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ आदान सहायता देने का प्रावधान किया गया है। वृक्षारोपण करने वाले किसानों को 3 वर्ष तक 10 हजार रूपए प्रति एकड़ सहायता दी जाएगी। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

रायपुर / शौर्यपथ / नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अभियंता दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ अर्बन इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने इंजीनियरों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह एक चिकित्सक का पेशा जिम्मेदारियों से और किसी के जीवन से जुड़ा होता है, उसी तरह इंजीनियरों का कार्य भी अंधोसंरचना के साथ विकास से जुड़ा होता है। इसी अधोसंरचना और निर्माण से विकास की नींव तैयार होती है। एक सुनहरा भविष्य बुना जाता है। किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ उसे बेहतर से बेहतर बनाते हुए एक लैण्डमार्क बनाने में इंजीनियर की अदभुत कौशल कला नजर आती है। इसलिए इंजीनियर्स की पहचान एक सृष्टिकर्ता के रूप में भी होती है। उन्होंने कहा कि गुण्वत्तामूलक कार्य करने वाले इंजीनियरों की पहचान सदैव ही होती है। आकर्षक भवन, निर्माण कार्य को देखकर इंजीनियर के कौशल का अंदाजा लगाया जा सकता है।
कार्यक्रम में मंत्री डॉ. डहरिया ने छत्तीसगढ़ के नगरीय विकास में इंजीनियरों के योगदान की सराहना करते हु कहा कि ओ भी वे इसी तरह कार्य करते रहे। वर्तमान में कार्यरत उच्चाधिकारियों वरिष्ठ अभियंताओं द्वारा भी सभी अभियंताओं को मार्गदर्शन एवं अच्छा कार्य करने हेतु प्रोत्साहन दिया गया। सेवानिवृत्त अभियंताओं ने अपने अनुभव वर्तमान कार्यरत अभियंताओं से साझा किए एवं कार्य करने की शैली के संबंध में तथा विभाग के कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी अभियंताओं को दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी निकायों के इंजीनियर ,नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद, नगर निगम एवं विभाग के संभागीय कार्यालयों के लगभग 450 इंजीनियर उपस्थित थे। मंत्री डॉ. डहरिया ने विभाग से सेवानिवृत्त अभियंताओं को शॉल, श्रीफल तथा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग के मुख्य अभियंता संजीव व्यवहार, मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा, सहायक अभियंता मनीष कुमार स्वर्णकार ,सहायक अभियंता अंशुल शर्मा, सहायक अभियंता आभाष मिश्रा ,सहायक अभियंता निशिकांत, उप अभियंता सोहन गुप्ता ,उप अभियंता हर्षित अजमानी ,उप अभियंता मयंक साहू ,उप अभियंता सोनभद्र ,उप अभियंता सम्वेद, उप अभियंता सुरेंद्र मृगा तथा अन्य सभी अभियंता गढ़ उपस्थित थे। कार्यक्रम की सभी अभियंताओं ने बहुत सराहना की एवं आगामी वर्षों में भी ऐसे कार्यक्रम कराए जाने अपेक्षा की है। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ अर्बन इंजीनियर्स एसोसिएशन का गठन किया गया।

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 28 जिलों में 2 हजार 834 करोड़ रूपए लागत के 401कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम अध्यक्षता की। इन कार्यों में मुख्य रूप से सड़क और भवन निर्माण से संबंधित 284 और पुल-पुलियों से संबंधित 48 कार्य शामिल हैं। लोकार्पण और भूमिपूजन के कामों में लोक निर्माण विभाग के अलावा 125 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत के अन्य विभागों के 69 कार्य शामिल है।
इस अवसर पर स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम सिंह टेकाम, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, यू डी मिंज, विधायक गुलाब कोमरो, बृहस्पति सिंह, प्रकाश नायक, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम में अन्य मंत्रीगण, विधायक गण वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित थे।

रायपुर / शौर्यपथ / नोवल-कोरोना संक्रमण से बचने और तीसरी लहर को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ लोग भी जागरूक हैं। और कोरोना से बचने को स्वयं टीकाकरण करा रहे हैं इसी कड़ी में कलिंगा विश्वविद्यालय में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 200 छात्रों को टीकाकरण का द्वितीय डोज़ लगाया गया। जिसमें विदेशी छात्र भी सम्मिलित रहे। टीकाकरण शिविर में अफ्रीकन, अफगानिस्तान और नेपाल से आए 91 विद्यार्थियों ने भी टीकाकरण कराया। टीकाकरण का मुख्य उद्देश्य देश में रह रहे प्रत्येक नागरिक को नोवल-कोरोना संक्रमण से सुरक्षित करना है।
टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन कलिंगा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ.आर.श्रीधर द्वारा किया गया। इस अवसर पर चेयरमेन डॉ.राजीव कुमार,चांसलर डॉ.संदीप अरोड़ा और रजिस्ट्रार डॉ.संदीप गांधी मौजूद रहे।
कलिंगा विश्वविद्यालय में हुए टीकाकरण की जानकारी देते हुए चीफ प्रॉक्टर प्रो. डॉ विजय आनंद ने बताया, ‘’स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कलिंगा विश्वविद्यालय में 200 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया। जिसमें विदेशों से भारत में शिक्षा लेने आये 91 विदेशी विद्यार्थी भी शामिल थे। जिसमें नाइजीरिया के 70, अफगानिस्तान के 6, और नेपाल के 15 विद्यार्थियों को स्वास्थ्य टीम द्वारा टीकाकरण किया गया।‘’
नेपाल से भारत में शिक्षा लेने आए छात्र श्याम यादव ने टीकाकरण के उपरांत अपने विचार को साझा करते हुए कहा,’’ टीकाकरण के समय केवल सुई चुभने का एहसास होता है जो हर तरह के इंजेक्शन लेने पर होता है । उसके बाद सामान्य रहता है आधा घंटा ऑब्जरवेशन के बाद हम लोगों को हॉस्टल में भेज दिया गया जाने से पहले कुछ हिदायतें भी दी गई और बुखार आने पर पैरासिटामोल का उपयोग करने को कहा साथ ही अगर कुछ असमानता लगे तो उसकी जानकारी भी बताने को कहा गया। साथ ही यह जानकारी दी गयी कि टीकाकरण कराने से आपको कहीं भी आने-जाने में परेशानी नहीं होगी बल्कि यह टीकाकरण कराने से आप कोविड-19 से बचने का एक सुरक्षा कवच पहन लेते है। कोविड के लिए टीकाकरण ही सुरक्षित और कारगर है इलाज है” ।
नाइजीरिया से शिक्षा लेने आए छात्र तेजीन लुआल बताते है, ‘’भारत सरकार द्वारा देश में रह रहे सभी नागरिकों का टीकाकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है । उसी कड़ी में आज हमारा भी टीकाकरण किया गया। पूरे विश्व को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में हम लोगों का भी आज टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कराने से आप स्वयं सुरक्षित होते हैं, साथ ही आपके आसपास रहने वाले लोग भी सुरक्षित हो जाते हैं टीकाकरण एक सामान्य प्रक्रिया है टीकाकरण के माध्यम से ही हम कोविड- 19 के संक्रमण को कम कर सकते हैं और विश्व को इस घातक बीमारी से बचा भी सकते हैं । साथ ही विद्यार्थी होने के नाते हमें वापस अपने देश जाने के लिए एयरपोर्ट पर टीकाकरण के सर्टिफिकेट की भी आवश्यकता होती है । जो टीकाकरण के उपरांत ही हमें मिलता है । हम भारत सरकार का के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सरकार को भी धन्यवाद देते हैं उन्होंने हमारा टीकाकरण करवाया । इससे हम भी सुरक्षित होंगे और हमारे संपर्क में आने वाले लोग भी सुरक्षित होंगे और जब हम अपने देश वापस जाएंगे तो वहां के नागरिक भी सुरक्षित रहेंगे”।

नगरी। विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर नगरी के सांकरा रोड स्थित शंकर धर्म कांटा के सामने
सत्यम ट्रेडर्स में जाॅय इलेक्ट्रिक बाइक खरीदी व सर्विसिंग की सुविधा प्रारंभ की गई है। सत्यम ट्रेडर्स के संचालक येमन कुमार साहू ने बताया की जाॅय-ई-बाईक
की बैटरी 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है, पूरी तरह से चार्ज होने पर 60 किलोमीटर बिना रुके चल सकती है। यह बाईक प्रदूषण मुक्त है। ई-बाइक की एक्सपर्ट टेक्नीशियन द्वारा सर्विसिंग की सुविधा दी जायेगी। इस बाइक को सड़क में चलाने ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नही है।
इस अवसर पर मदन साहू, अमृत लाल साहू, विरेन्द्र साहू, हिराऊ कोसरे, दीनदयाल,बबलू ध्रुव, रमेश साहू, बहुर कोसरे मौजूद थे।

नगरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को नगरी के भाजपाइयों ने सेवा समर्पण उत्सव के रूप मनाया।
इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तैलचित्र के सामने खड़े होकर सभी ने उनके 71वें जन्मदिन की शुभकामनाएं व उनकी दिर्घायु की कामनाएं की ।
कार्यक्रम में सिहावा विधान सभा क्षेत्र के उत्कृष्ट किसानों का सम्मान किया गया। ग्राम पंचायत भुरसीडोंगरी के कृषक अरुण कुमार सार्वा, ग्राम सांकरा के जनक साहू, ग्राम छिपलीपारा के नेमसिंग साहू, ग्राम डोंगरडुला के नरेन्द्रसाहू, ग्राम सोनामगर से मेघराज साहू का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
पश्चात भाजपाई शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर मरीजों में फल वितरण कर, प्रधानमंत्री मोदी के जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वित बातों का ऊल्लेख वाला बधाई कार्ड भेंट किया।
अस्पताल परिसर में स्थित चाय दुकान के संचालक जीवन यादव दुकान पहुंच कर गुलदस्ता भेंट किया ।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, प्रकाश बैस जिला महामंत्री, विकल गुप्ता जिला सहप्रभारी, नागेंद्र शुक्ला पूर्व जिला महा मन्त्री, रवि दुबे मडल प्रभारी, कमल डागा पूर्व जिला महामंत्री, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, आराधना शुक्ला नगर पंचायत अध्यक्ष, अजय नाहटा नगर पंचायत उपाध्यक्ष, मोहन नाहटा नगरी मण्डल अध्यक्ष, अकबर केशयप बेलर मण्डल अध्यक्ष, रामगोपाल साहू-ह्रदय साहू नगरी मण्डल महामंत्री, पि. व.जिला अध्यक्ष नंद यादव, श्यामन्त बिसेन, बलजीत छाबड़ा, विनोद गिरी मंडल मंत्री, अशोक संचेती मीडिया प्रभारी, दिव्येन्द्र सिंह परिहार विधानसभा प्रभारी, नरेंद्र साहू, कार्तिक विश्वकर्मा, बुधेश्वर साहू, महेश साहू, जनमेजय साहू, नेमसिंग साहू, दुर्गेश गंजीर, गज्जू शर्मा, दानवीर मरकाम, नानेश संचेती, नरेंद्रनाग, कमलेश निर्मलकर, सुरेश साहू, जनक साहू, मेघराज साहू, मोहन पुजारी, विनीता कोठारी, सुलोचना साहू, यशोदा साहू, चेलेश्वरी साहू, विभा राजपूत एवं अनेक कार्यकता उपस्थित थे।

      रायपुर/ शौर्यपथ / गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू से आज उनके निवास कार्यालय में उप पुलिस अधीक्षक के पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंटकर गृह मंत्री श्री साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। गृह मंत्री   साहू ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत सभी अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

शिक्षकों की 15 से 20 प्रकार की समस्याओं को होगा निराकरण
रायपुर शिक्षा संभाग के 24 विकासखण्डों में होगा आयोजन
रायपुर / शौर्यपथ /राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से रायपुर शिक्षा संभाग में पहली बार शिक्षकों से जुड़ी समस्यायों के निराकरण के लिए ‘संवर्धन’ शिविर का का आयोजन किया जाएगा। संवर्धन का आयोजन रायपुर संभाग के 24 विकासखण्डों में होगा। यह आयोजन शासकीय अवकाश के दिन प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। प्रथम चरण में रायपुर संभाग के पांच जिलों गरियाबंद के विकासखण्ड देवभोग में 2 अक्टूबर, महासमुंद जिले के विकासखण्ड बागबाहरा में 9 अक्टूबर, धमतरी जिले के विकासखण्ड नगरी में 24 अक्टूबर, बलौदाबाजार जिले के विकासखण्ड कसडोल में 31 अक्टूबर और रायपुर जिले के तिल्दा में 7 नवम्बर को आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया है। इसके बाद शासकीय अवकाशों का आकलन कर शेष विकासखण्डों की तिथियों का निर्धारण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की पहल पर जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
संवर्धन में स्वेच्छा से शामिल होने वाले शिक्षक-कर्मचारियों को अपने मूल आवेदन के साथ समस्या से संबंधित आवश्यक दस्तावेज तथा उच्च कार्यालयों से किए गए पत्राचार की प्रतियां प्रस्तुत करना होगा। इसी तरह विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय चिन्हांकित विषयों से संबंधित शासकीय आदेश, निर्देश एवं नियम की प्रतियां साथ में रखेंगे, ताकि नियमानुसार सरलतापूर्वक निर्णय लिया जा सके।
संवर्धन शिविर मे शिक्षकों से संबंधित सेवा पुस्तिका का अद्यतीकरण-समस्त प्रविष्टियां, उच्च परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने विभागीय अनुमति, मकान-जमीन-वाहन क्रय करने की विभागीय अनुमति, अर्जित अवकाश, चिकित्सा अवकाश, संतान पालन अवकाश आदि की स्वीकृति एवं प्रविष्टि, वेतन नियमतिकरण, वेतन वृद्धि, एरियर राशि का भुगतान, क्रमोन्नत वेतनमान, समयमान वेतनमान निर्धारण, कोष लेखा एवं पेंशन की टीप का अनुपालन (सेवा पुस्तिका में), अधिक भुगतान की वसूल सुनिश्चितीकरण, जी.पी.एफ. (एडवांस, पार्ट फायनल) आवेदन पत्र का निराकरण, बिना अनुमति, सूचना के तथा दीर्घावधि तक अनुपस्थित कर्मचारियों का अवकाश निराकरण, एन.पी.एस. जमा राशि (एल.बी. के रूप में संविलियन के पूर्व) हेतु पत्राचार, पंचायत, नगरीय निकाय-वेतन निर्धारण एवं अन्य एरियर्स भुगतान की स्थिति व आवेदन, लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण, कोरोनाकाल में मृतकों के स्वत्व-भुगतान, अर्जित अवकाश, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एनपीएस, अनुकंपा नियुक्ति आदि प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
‘संवर्धन’ का मूल उद्देश्य बिना शासकीय आबंटन तथा शैक्षणिक कार्य दिवसों को प्रभावित किये बैगर, स्वैच्छिक एवं स्वयंसेवी प्रशासनिक प्रयासों द्वारा शिक्षा के मूल घटक यानी शिक्षकों के समीप जाकर उनकी समस्याओं का पंजीकरण, यथासंभव एक ही स्थल पर विधिवत त्वरित निदान, निदान के लिए प्रकियागत मार्गदर्शन, पंजीकृत समस्याओं की मानिटरिंग कर नियत समय पर हल कराना है। जिससे शिक्षकों के सशक्तिकरण सहित उनके उत्तरदायित्व-निर्वहन की महत्ता को संबोधित किया जा सके।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)