
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नगरी। ग्राम पंचायत हरदीभाठा के कर्राघाटी में देर रात हांथीयो ने भारी उत्पात मचाए। ग्रामीणों ने बताया कि
लगभग 10 से 12 हाथीयों के झुंड ने खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया।
एक तरफ मौसम की मार, दुसरी तरफ वन्य प्राणियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाये जाने से किसान परेशान है।
मुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के अवसर पर आज शाम अपने निवास स्थित गणेश पंडाल में भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा की स्थापना की । उन्होंने भक्ति-भाव से गणपति भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
रायपुर / शौर्यपथ / विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से उत्कल समाज के लोगों को नुआखाई पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुये इस पर्व की विशेषता पर कहा की, पश्चिमी ओडिशा में नए चावल आने की खुशी में इस त्यौहार को मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के ठीक एक दिन बाद नुआखाई पर्व मनाया जाता है। यहाँ पर "नुआ" का मतलब होता है "नया" और "खाई" का मतलब होता है "खाना"। नुआखाई का मतलब यह है कि नए खाने की फसल उग आई हैं और इसी खुशी में हर साल नुआखाई त्यौहार पूरे उल्लास के साथ में मनाया जाता है। इस दिन चावल का पारंपरिक रूप से केक भी बनाया जाता है जिसे अरसा पीठा के नाम से जाना जाता है। इस दिन माँ समलेश्वरी देवी को नए चावल अर्पित किये जाते है।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने लोगों से पर्व मनाने के दौरान कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिये जरूरी उपायों का पालन करने की अपील की है।
नगरी। आज नगरी के कोटेश्वर धाम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन होना है, इस अवसर पर समाजसेवी सन्नी छाजेड़ ने कहां की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्र का विकास हो रहा है, साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से दाह संस्कार हेतु जलाऊ लकड़ी की कीमत कम करने, शासकीय स्वास्थ्य केंद्र नगरी में सोनोग्राफी मशीन सुविधा उपलब्ध कराने तथा नगरी बस स्टैंड में यात्री प्रतीक्षालय जल्द से जल्द निर्माण करने की मांग की है।
नगरी। शुक्रवार को प्रेस क्लब नगरी का पुनर्गठन किया गया।
पूर्व मे गठित सभी प्रेस क्लबों को सर्वसम्मति से भंग कर नव गठन किया गया।
सर्व समिति से विनोद गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया। राजशेखर नायर को महासचिव बनाया गया।
उपस्थित क्लब के संरक्षक जीवन नाहटा, कुमार नायर, अशोक संचेती, विक्की खनूजा, दीपेश निषाद, रिजवान मेमन द्वारा सर्वसम्मति से क्लब में नए सदस्यों के सदस्यता के लिए अपने अखबार के कम से कम 6 माह तक के सरकुलेशन का बिल जमा करना अनिवार्य किया गया है।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से माँ बम्लेश्वरी पावन नगरी में ढाई करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर राजनांदगांव जिले के ग्राम मानपुर एवं मुढ़ीपार में सहकारी बैंक के शाखा भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि मानपुर और खैरागढ़ विकासखंड स्थिति मुढ़ीपार राजनांदगांव जिले के सुदूर अंचल के गांव है। किसानों की सहूलियत के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 24 जुलाई 2021 को जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त दोनों ग्रामों में सहकारी बैंक की शाखा के भवन निर्माण की घोषणा की थी। दोनों सहकारी बैंकों के शाखा भवनों का निर्माण 36-36 लाख रूपए की लागत से होगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में भूमिपूजन का यह कार्यक्रम आज पूर्वान्ह 11.30 बजे से आयोजित होगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, खाद्य मंत्री एवं राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल, संसदीय सचिव एवं मोहला-मानपुर के विधायक इन्द्रशाह मंडावी, छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पटिला, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति पुष्पा गौकरण वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।
नगरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत सोनामगर और देवपुर में सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की जानकारी लाभार्थियों को दी।
इस योजना के बारे में और जागरुकता पैदा करने,कार्यक्रम शुरू किया गया है।
वक्ताओं ने कहा कि इस योजना के तहत मिलने वाला यह राशन महामारी के समय में गरीब की मदद करता है. यह योजना एक साल से चल रही है, जिससे कोई गरीब भूखा ना सोना पढ़े।अब गरीब को लगता है कि कुछ भी हो जाए देश उनके साथ है।
केन्द्र सरकार ने हमारी बहनों, हमारे किसानों, हमारे गरीब परिवारों के हित में हर योजना को सेवाभाव के साथ जमीन पर उतारा है। आज लाखों परिवारों को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत एक साथ मुफ्त राशन वितरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री व पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, प्रदेश किसान मोर्चा के रवि दुबे, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, जिला अजजा अध्यक्ष महेंद्र नेताम, कुकरेल प्रभारी विकल गुप्ता, महामंत्री बलजीत छाबड़ा, किसान मोर्चा नगरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र धनु सेवक, नगरी मंडल के अध्यक्ष मोहन नाहटा, ग्राम की सरपंच शारदा ध्रुव, नगरी मंडल महामंत्री हृदय साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश गोसाई, पिछड़ा वर्ग महामंत्री बल्लू नरेंद्र सेन, प्रदेश सदस्य निखिल साहू,विनोद साहू,सुधीर सिंह राजपूत,रामलाल नेताम, श्याम लाल यादव,बंसी कुंजाम, सोहन ध्रुव,नेम सिंह साहू,कोमल साहू, परमेश, रामलाल नेताम, पवन साहू,दुर्गेश साहू, अश्वनी निषाद, भूपेंद्र साहू,भुवन निषाद, मंगल यादव, बंसी कुंजाम, नवल साहू, अनूप साहू, हीरालाल नेताम, शैलेंद्र ध्रुव, सनत, अभय नेताम, बुधेश साहू, मनीष तिवारी, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राजशेखर नायर बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने सौभाग्य का पर्व हरितालिका तीज के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सुश्री उइके ने सभी तीजहारिन माताओं और बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्धशाली संस्कृति का परिचायक है। ऐसे पर्व हमारी पुरातन संस्कृति को बनाए रखते हैं। इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस व्रत को रखने वाली महिलाओं की कामना को पूर्ण करे।
कूटरचित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाखों रुपए बैंक से लिये लोन*
*अपराध कायमी के 3 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को किया गया था गिरफ्तार, घटना में संलिप्त 01 आरोपी आज हुआ गिरफ्तार*
*आरोपी फर्जी सील मोहर तैयार कर करता था दुरुपयोग*
*थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना अर्जुनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिरिया निवासी प्रार्थी बुधराम पटेल की ग्राम झिरिया पटवारी हल्का नंबर 13, राजस्व निगम मंडल भोथली तहसील धमतरी के खसरा नंबर 1386 रकबा 0.1700 हेक्टेयर भूमि का आरोपी पवन कुमार साहू निवासी ग्राम झिरिया ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने नाम से ऋण पुस्तिका, फॉर्म बी-वन, नक्शा तैयार किया। उक्त फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक्सिस बैंक शाखा धमतरी से 2,80,000/-रुपये लोन लेकर आहरण कर धोखाधड़ी किया। प्रार्थी बुधराम पटेल द्वारा प्रस्तुत लिखित शिकायत की जांच उपरांत आरोपी पवन कुमार साहू के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 467, 468, 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय धमतरी श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में त्वरित विवेचना कार्यवाही करते हुए दस्तावेजी साक्ष्य संकलित कर आरोपी के सकुनत में दबिश देकर पूर्व में मुख्य *आरोपी पवन कुमार साहू पिता स्वर्गीय सुखलाल साहू उम्र 46 वर्ष साकिन ग्राम झरिया नयापारा थाना अर्जुनी जिला धमतरी* को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले की विवेचना क्रम में ज्ञात हुआ कि आरोपी पवन कुमार साहू अपने साथी के साथ मिलकर नकली सील मुहर तैयार कर जमीन के फर्जी दस्तावेज के सहारे बैंक से लोन प्राप्त किया गया। जिसके संबंध में प्रार्थी को कोई जानकारी नहीं थी। प्रार्थी जब बैंक गया तब उसे पता चला कि उसके नाम पर ऋण पुस्तिका जमा कर लोन लिया गया है। मामले के अनुसंधान के दौरान ज्ञात हुआ कि इस तरह के आपराधिक कृत्य करने वालों का 3-4 लोगों का ग्रुप है जो इस प्रकार के कारनामों को अंजाम देते हैं। आरोपी पवन को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है तथा घटना में संलिप्त आरोपी (कोटवार का लड़का) जिसकी मृत्यु हो चुकी है। खम्हन सिंह राजपूत सील मोहर तैयार कर उसका दुरुपयोग करता था। जिसे इसी प्रकार के अन्य अपराध में संलिप्त होने से चौकी बिरेझर में भी अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।
विवेचना क्रम में संकलित दस्तावेजी साक्ष्य के साथ-साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर धारा 471 भादवि जोड़ते हुए धोखाधड़ी में संलिप्त *आरोपी खम्हन सिंह राजपूत पिता स्वर्गीय साधुराम राजपूत उम्र 53 वर्ष साकिन वल्लभ नगर बठेना पारा धमतरी थाना कोतवाली जिला धमतरी* को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्त आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
