Google Analytics —— Meta Pixel
June 20, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

रायपुर

रायपुर (6392)

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुंदा में आयोजित कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के विदाई समारोह में शामिल होकर बच्चों को दी प्रेरणास्पद सीख
बालोद/शौर्यपथ /कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कालखण्ड होता है। इसी के आधार पर व्यक्ति के भावी जीवन की बुनियाद खड़ी होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं सदाचार जैसे उत्कृष्ट गुणों को आत्सात करते हुए अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण कालखण्ड का सदुपयोग करने को कहा।  चन्द्रवाल आज जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुंदा में आयोजित कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई समारोह के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी चन्द्रेश ठाकुर, तहसीलदार  प्रीतम साहू, डीएमसी अनुराग त्रिवेदी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुंदा के प्राचार्य श्रीमती नीलम कौर सहित शिक्षक-शिक्षिका एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर कलेक्टर चन्द्रवाल ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुंदा के अध्ययन-अध्यापन की उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना भी की। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय के इस बेहतर व्यवस्था की लाभ उठाने को कहा। इस अवसर पर चन्द्रवाल ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुंदा में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं इस संस्था के समवेत प्रयासों से विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट एवं सराहनीय होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, लगन एवं धैर्य के साथ विद्या अध्ययन कर जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल करने की शिक्षा भी दी।  चन्द्रवाल ने विद्यार्थियों को अपने गुरूजनों के सतत मार्गदर्शन तथा अपने लगन एवं मेहनत से उच्च पदों को सुशोभित कर अपने गुरूजन, माता-पिता एवं अपने विद्यालय का नाम रोशन करने को कहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के अध्ययन-अध्यापन के उत्कृष्ट व्यवस्था एवं बेहतरीन परिवेश की भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान कलेक्टर चन्द्रवाल ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षकों से आवश्यक जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अपने साथी, मित्रों, ग्रामीणों एवं बच्चों से आत्मीयता से की मुलाकात
         जशपुर/शौर्यपथ / मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के 61वें जन्मदिवस पर घर आगमन की सूचना से उनके गृह ग्राम बगिया में सुबह से ही लोगों का बगिया आना प्रारम्भ हो गया। जहां दोपहर होते होते बड़ी संख्या में लोग बगिया पहुंच गए थे। यहां कोई अपने दोस्त तो कोई अपने साथी, तो किसी ने अपने परिजन, कोई भाई तो कोई सहयोगी के रूप में अपने प्रिय  विष्णुदेव साय से मिलकर उन्हें उनके जन्मदिवस पर आशीष देने को आतुर दिखे। विष्णु भैय्या जिंदाबाद के नारों के बीच सभी उनकी लंबी उम्र के लिए आशीष देते दिखे। यहां पर एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा था लोग अपनी खुशी से बच्चे एवं आये लोगों को चॉकलेट एवं मिठाईयां बाटते हुए दिख रहे थे, तो कुछ लोग खुशी से शुभाशीष के गीत गा रहे थे। इस गांव में कुछ ऐसे बुजुर्ग भी थे, जिन्होंने बचपन से मुख्यमंत्री को बच्चे के रूप में खेलते कूदते एवं बड़े होने के बाद उनके संघर्षों को भी देखा, उन्हें बहुत खुशी थी कि आज उनके गांव का साधारण सा लड़का अपनी मेहनत से आज मुख्यमंत्री बन गया है। ये उनके चेहरे पर दिख रही खुशी से साफ झलक रहा था। उनके प्रियजनों का जनसैलाब देख मुख्यमंत्री ने सभी से एक एक कर मुलाकात की और सभी को उनके आशीष के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि आपका प्यार, विश्वास और स्नेह हमें ताकत प्रदान करता है। आपके आशीर्वाद एवं स्नेह देने के लिए वह आभारी हैं और उनकी कामना है कि आप सभी का प्यार और समर्थन हमें हमेशा मिलता रहे।
         इस अवसर पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, नवनिर्वाचित रायगढ़ महापौर मंजूषा भगत,  कृष्णा राय, उर्वशी सिंह, सुनील गुप्ता, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, ओमप्रकाश सिन्हा सहित अन्य प्रियजन उपस्थित रहे।

  जशपुर /शौर्यपथ /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी के लिए चार बिस्तर की डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया ‌। लोगों की स्वास्थ्य की दृष्टि से मुख्यमंत्री बहुत ही संवेदनशील है। जशपुर के लोगों को जशपुर जिले के साथ ही कुनकुरी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें इसके लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। अब कुनकुरी के आसपास के लोगों को अम्बिकापुर और रांची जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कुनकुरी में मरीजों के लिए 220 बिस्तर अस्पताल बनाने के लिए स्वीकृत दी गई।

मुख्यमंत्री,उनके परिजनों और मौजूद भक्तजनों ने पूरे भक्तिभाव से सत्यनारायण व्रत कथा का किया श्रवण
   जशपुरनगर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61 वाँ जन्मदिवस मना रहे हैं। जन्मदिन के इस पावन अवसर पर बगिया में  सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री, उनकी माता जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ परिवारजनों, स्वजनों एवं बंधु-बांधव भी शामिल हुए और पूरे भक्तिभाव से कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने पूरे विधि विधान से भगवान  सत्यनारायण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख- समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।
    इस दौरान सांसद  राधेश्याम राठिया सहित बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई देने आए लोगों ने सत्यनारायण व्रत कथा में बह रही भक्तिरस का आनंद लिया। सत्यनारायण व्रत कथा के उपरांत मुख्यमंत्री ने प्रियजनों के द्वारा लाए गए केक को सबसे पहले अपनी माता को अपने हाथों से खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान यहां पर आए सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और जन्मदिन पर बगिया में उनके निज निवास पर आकर बधाई देने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष डॉ वी नारायणन ने की मुलाक़ात
रायपुर/शौर्यपथ  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चेयरमैन वी. नारायणन ने  भेंट कर छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग से कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में नवाचारों को बढ़ावा देने पर गहन चर्चा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ में सैटेलाइट आधारित सर्वेक्षण, भू-मानचित्रण , प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्मार्ट एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि, जल संसाधन, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में तकनीकी नवाचारों का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। इसरो के सहयोग से हम इन क्षेत्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कार्य करेंगे, जिससे किसानों को अधिक सटीक जानकारी मिले और राज्य के विकास को गति मिले।
इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा
बैठक में बताया गया कि इसरो का एक विशेषज्ञ दल जल्द ही छत्तीसगढ़ का दौरा करेगा और राज्य में सैटेलाइट इमेजरी, जीआईएस  तकनीक और डेटा विश्लेषण के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत अध्ययन करेगा। इसके तहत राज्य में मृदा स्वास्थ्य विश्लेषण, जल स्रोतों का सटीक आकलन, बाढ़ और सूखे की भविष्यवाणी, और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए डेटा-संचालित निर्णय लेने की प्रणाली विकसित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ को मिलेगा अत्याधुनिक स्पेस टेक्नोलॉजी का लाभ
इसरो की विशेषज्ञता और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से  छत्तीसगढ़ को कृषि, आपदा प्रबंधन, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग, पर्यावरण एवं वन संरक्षण सहित अन्य क्षेत्रों मे व्यापक लाभ होगा।  कृषि क्षेत्र में सैटेलाइट डेटा के उपयोग से बेहतर फसल पूर्वानुमान, मिट्टी की गुणवत्ता सुधार, और जल संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन, बाढ़, सूखा और वनाग्नि जैसी प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व-चेतावनी प्रणाली को सशक्त बनाना,  नगर नियोजन, परिवहन व्यवस्था, और पर्यावरणीय संतुलन के लिए अत्याधुनिक स्पेस डेटा के उपयोग सहित वन क्षेत्रों की निगरानी और अवैध कटाई की रोकथाम के लिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग में सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इसरो और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच साझेदारी से राज्य में तकनीकी प्रगति को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। इस पहल के तहत छत्तीसगढ़ अनुसंधान संस्थानों को भी जोड़ा जाएगा, जिससे युवा वैज्ञानिकों को नवाचारों में योगदान देने का अवसर मिलेगा।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के नए युग में इसरो का सहयोग राज्य को भविष्य की तकनीकों से सशक्त बनाएगा, जिससे कृषि, पर्यावरण, जल प्रबंधन और आपदा न्यूनीकरण जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे।

छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास को मिलेगा नया आयाम: आईओए विशेषज्ञ दल छत्तीसगढ़ आकर खिलाड़ियों को देगा मार्गदर्शन
  रायपुर/शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती पी. टी. उषा ने सौजन्य भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात में छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास, युवा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और ओलंपिक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए राज्य की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री साय ने राज्य में खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है।
आईओए का विशेषज्ञ दल देगा खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण
बैठक के दौरान श्रीमती पी. टी. उषा ने छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा एक विशेष प्रतिनिधिमंडल भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस दल में विभिन्न खेलों के अनुभवी कोच और विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो स्थानीय खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए प्रशिक्षित करेंगे और उनकी खेल तकनीकों को निखारने में सहायता करेंगे।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, और यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और संसाधन मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। श्रीमती उषा ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना की और इसे भारत के खेल प्रोत्साहन मॉडल के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बताया।
बस्तर ओलंपिक और अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन जैसे आयोजन खेल प्रतिभाओं को देंगे नई उड़ान
मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए विशेष खेल आयोजनों का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में  ‘बस्तर ओलंपिक’ का आयोजन किया गया, जिसमें 1.65 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना था। उन्होंने बताया कि 2 मार्च 2025 को ‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 5000 से अधिक युवा प्रतिभागी भाग लेंगे। इस प्रतिष्ठित मैराथन को तीन श्रेणियों – 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर में आयोजित किया जाएगा। इस तरह के आयोजनों के माध्यम से सरकार युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित कर रही है और राज्य को एक मजबूत खेल हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ के बीच यह साझेदारी राज्य में खेलों के विकास को नया आयाम देगी।

  रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (21 फरवरी) के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान इसकी समृद्ध भाषायी विरासत और बहुभाषी संस्कृति में निहित है। छत्तीसगढ़ी, गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुड़ुख, भतरी सहित अनेक लोकभाषाएँ यहां की सांस्कृतिक आत्मा को संजोए हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हमें अपनी मातृभाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और विकास के प्रति जागरूक करता है।
   मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मातृभाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारे समाज की जड़ों से जुड़ने का सेतु भी है। छत्तीसगढ़ में लोकगीतों, लोककथाओं और पारंपरिक ज्ञान की समृद्ध परंपरा हमारी मातृभाषाओं में संरक्षित है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है।
  मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी मातृभाषाओं को बढ़ावा दें, बच्चों को अपनी बोली और भाषा से जोड़ें तथा छत्तीसगढ़ की भाषाई विविधता को संरक्षित करने में योगदान दें।

सारणीकरण के उपरांत विजयी प्रत्याशियों की गई घोषणा
बालोद/शौर्यपथ /जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं रिटर्निंग आॅफिसर डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के प्रथम चरण के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य पद हेतु नवनिर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं रिटर्निंग आॅफिसर डाॅ. संजय कन्नौजे ने जिला पंचायत सभाकक्ष में सारणीकरण के उपरांत विजयी प्रत्याशियों की विधिवत घोषणा करने के पश्चात् जिले के डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी विकासखण्डों के 05 जिला पंचायत क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी विकासखण्डों में प्रथम चरण का मतदान एवं मतगणना 17 फरवरी को संपन्न हुआ था। जिसका सारणीकरण आज जिला पंचायत सभाकक्ष में रिटर्निंग आॅफिसर डाॅ. संजय कन्नौजे एवं अन्य अधिकारियों, अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान रिटर्निंग आॅफिसर डाॅ. संजय कन्नौजे द्वारा जिला पंचायात के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 के नवनिर्वाचित सदस्य श्रीमती प्रभा रामलाल नायक, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 के नवनिर्वाचित सदस्य श्रीमती चुन्नी मानकर, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 के नवनिर्वाचित सदस्य  राज राम तारम, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 के नवनिर्वाचित सदस्य सुश्री नीलिमा श्याम एवं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के नवनिर्वाचित सदस्य श्री मिथलेश निरोटी को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

 रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती (21 फरवरी) पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हिंदी और अंग्रेजी पत्रकारिता को समृद्ध करने में उनका योगदान अमूल्य है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्व.  मधुकर खेर ने अपनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को सामने लाने और सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करने का कार्य किया। उनकी लेखनी न केवल सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही, बल्कि जनचेतना को प्रखर बनाने का माध्यम भी बनी।
मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि  खेर का समर्पण और उनकी पत्रकारिता की विरासत आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। उनके विचार, सिद्धांत और मूल्य हमें निष्पक्ष, सशक्त और समाजोन्मुखी पत्रकारिता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)