Google Analytics —— Meta Pixel
June 20, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

रायपुर

रायपुर (6047)

ग्राम गहिरा में  विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय: सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
  रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित ग्राम गहिरा के संत गहिरा गुरु आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने परम पूज्य गहिरा गुरु जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया और विष्णु महायज्ञ में सम्मिलित होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने संत गहिरा गुरु जी के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
 मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ग्राम गहिरा से उनका गहरा आत्मीय संबंध रहा है, यह पूज्य संत गहिरा गुरु जी की जन्मस्थली और एक पवित्र धाम है। उन्होंने स्मरण किया कि पहली बार रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद बनने का सौभाग्य भी उन्हें इसी पवित्र भूमि के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में सांसदों को अपने क्षेत्र के किसी एक गांव को गोद लेकर विकास कार्य करने के लिए कहा गया था, तब उन्होंने ग्राम गहिरा को चुना और यहां विकास कार्य किए, हालांकि कुछ कार्य अधूरे रह गए थे। मुख्यमंत्री के रूप में पुनः ग्राम गहिरा आने पर उन्होंने कहा कि शायद यह उन्हीं अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर है।
  मुख्यमंत्री  साय ने गहिरा गुरु संत समाज द्वारा सनातन धर्म और सामाजिक उत्थान में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब जनजातीय समुदाय में धर्मांतरण, सामाजिक बुराइयाँ और व्यसन बढ़ रहे थे, तब संत गहिरा गुरु जी ने समाज सुधार का बीड़ा उठाया, गांव-गांव में यज्ञ कराए, रामचरितमानस के पाठ करवाए और समाज को आध्यात्मिक रूप से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज यह संस्था पूरे प्रदेश में सनातन धर्म को सुदृढ़ करने, समाज को जागरूक करने और संस्कृत की शिक्षा को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस बात की भी प्रशंसा की कि संस्था के माध्यम से जनजातीय समुदाय के बच्चे संस्कृत में अध्ययन कर रहे हैं और सनातन संस्कृति के संवर्धन में एक सराहनीय पहल करते हुए विद्यालय व महाविद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।
 मुख्यमंत्री   साय ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने 14 वर्षों के वनवास का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बिताया था, जिसके प्रमाण आज भी प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर विद्यमान हैं। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ के लिए प्रदेशवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के ठहरने की संपूर्ण व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में सतत विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे प्रत्येक नागरिक को समृद्धि और सुशासन का लाभ मिले।
मुख्यमंत्री  साय ग्राम गहिरा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों से परिचय प्राप्त कर उन्हें मंगलमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री   साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संत गहिरा गुरु जी के आशीर्वाद से सुशासन और विकास का कार्य निरंतर जारी है। हमारी सरकार राज्य की संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं।
इस अवसर पर संत समाज संस्था अध्यक्ष   बबरूवाहन महाराज, सचिव  खीरेंद्र महाराज, रवि भगत, शान्ता भगत, मनोज सतपती, भास्कर बेहरा,  मधुकर सिंघानिया एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री रमेन डेका 12 फरवरी को करेंगे शुभारंभ
  रायपुर /शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में राजिम कुंभ कल्प 2025 की भव्य तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। यह माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक, 12 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होगा।  राज्यपाल श्री रमेन डेका 12 फरवरी को इस पवित्र आयोजन का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर देशभर से प्रख्यात संत-महापुरुषों की उपस्थिति इस महाकुंभ को दिव्यता प्रदान करेगी।
उल्लेखनीय है कि राजिम कुंभ कल्प ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इस आयोजन के माध्यम से सांस्कृतिक समृद्धि, आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित होता है। इस वर्ष के कुंभ में विशेष रूप से भव्य संत समागम, सत्संग दरबार, भागवत कथा तथा राष्ट्रीय एवं आंचलिक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारी-कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बालोद/शौर्यपथ /नगरीय निकाय आम निर्वाचन के अंतर्गत कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज जिले के नगरीय निकायों में पहुँचकर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों से मतदान केन्द्रों की व्यवस्था, मतदान का कुल प्रतिशत आदि के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने मतदान कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने नगर पंचायत डौण्डी में बुनियादी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पश्चिम में मतदान केन्द्र क्रमांक 01 एवं बुनियादी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दक्षिण में मतदान केन्द्र क्रमांक 02 में पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। श्री चन्द्रवाल ने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों से बातचीत कर मतदान कार्य के संबंध में जानकारी ली। इसके पश्चात वे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डौण्डी में पहुँचकर मतदान केन्द्र क्रमांक 03 एवं 04 का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने नगर पंचायत डौण्डी में शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला पूर्व के मतदान केन्द्र क्रमांक 05 का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली।
श्री चन्द्रवाल नगर पंचायत गुरूर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बनाए गए आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 04 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने आदिवासी थीम पर सुसज्जित किए गए इस आदर्श मतदान केन्द्र के साज-सज्जा की सराहना की। इसके पश्चात् कलेक्टर श्री चन्द्रवाल नगर पंचायत गुण्डरदेही में पहुँचकर पीएम श्री शाला में बनाए गए मतदान केन्द्र क्रमांक 12 एवं 13 एवं शासकीय प्राथमिक शाला चैनगंज में मतदान केन्द्र क्रमांक 14 एवं 15 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसडीएम श्रीमती प्राची ठाकुर एवं श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेन्द्रो सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने आज रायपुर नगर निगम महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है, और प्रत्येक मतदाता का वोट क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। दयानंद ने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जिससे हम अपने शहर और प्रदेश के भविष्य का निर्धारण करते हैं। उन्होंने युवाओं और प्रथम बार मतदान कर रहे नागरिकों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।

प्रदेश की जनता सभी निकाय चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी
भाजपा सरकार की नाकामी बड़ा चुनावी मुद्दा है
  रायपुर/शौर्यपथ / प्रदेश की जनता सभी निकाय चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों पूरी आक्रमकता से अपना चुनाव अभियान चलाया। हमारे सभी वरिष्ठ नेतागण प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सड़क मार्ग से हेलीकाप्टर से दौरा कर जनता के बीच गये। कांग्रेस के पक्ष को रखा पूरी कांग्रेस एकजुट होकर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। इसके विपरीत सत्तारूढ़ भाजपा बिखरी हुई दिख रही थी। उसके वरिष्ठ नेतागण चुनाव प्रचार की सिर्फ औपचारिकता कर रहे थे। मुख्यमंत्री के जगदलपुर, रायपुर में रोड शो को जनता ने नकार दिया। यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी की सरकार के एक वर्ष की नाकामियो और वादाखिलाफी पर लड़ा गया। सरकार के पास अपनी उपलब्धियों को बताने के लिये कुछ भी नहीं है। हमारे पास जनता को बताने के लिये सरकार की नाकामियों की लंबी सूची है। पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश है। सब सरकार से अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है।
  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था इस चुनाव में बड़ा मुद्दा है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम आदमी डरा हुआ है। हत्या, लूट, बलात्कार, चाकूबाजी के कारण राज्य का हर शहर असुरक्षित है।
   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वनरक्षकों, पुलिस आरक्षकों तथा सरकारी नौकरी में हुये भ्रष्टाचार एवं सरकारी नौकरियां बेचे जाने के कारण युवा सरकार से नाराज है। स्थानीय निकायों में किये गये दोषपूर्ण आरक्षण नीति के कारण ओबीसी वर्ग के लोग सरकार से नाराज है। 3100 रू. एकमुश्त एवं धान का बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य 112 रू., कुल 3217 रू. नहीं मिलने से किसान हताश है। विधानसभा चुनाव में 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया था एक साल में 20 हजार नौकरियां मिलना था लेकिन एक साल में भर्ती नहीं निकाली गयी। युवा ठगे महसूस कर रहे है। 18.5 लाख आवास देने का वादा विधानसभा में किया था, लेकिन अभी तक आवास देने के मामले में सरकार कोई कार्ययोजना नहीं बना पायी। आवासहीन खुद को ठगा महसूस कर रहे। भाजपा ने 500 रू. में सिलेंडर देने का वादा किया था, 1 साल हो गया 1 भी महिला को सिलेंडर नहीं दिया गया। यहां भी महिलाएं खुद को ठगा महसूस कर रही। गरीबों के मकान, दुकान को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा, सरकारी जमीनों पर भाजपा के चहेते कब्जा कर रहे। सत्ता के संरक्षण में जगह-जगह अवैध शराब, गांजा, ड्रग्स, नसीली दवाई बिक रहा है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। अस्पतालों में दवाइयां, चिकित्सकी टेस्टिंग की सुविधा नहीं मिल रहा है। स्कूलों में चाक, डस्टर लेने पैसे नहीं।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जमीन के रजिस्ट्री की गाईड लाईन दरों में कांग्रेस सरकार के समय किये गये 30 प्रतिशत छूट को समाप्त कर दिया, जिससे गरीबों के मकान, प्लाट का सपना टूट गया। भाजपा सरकार 5 डिसमिल से कम के छोटे प्लाटों की रजिस्ट्री बंद करने जा रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। हम नगरीय निकायों और पंचायतों में इसको मुद्दा बनाने जा रहे है। 1 साल में बिजली के दाम 4-4 बार बढ़ाये गये, 400 यूनिट की छूट को अघोषित तौर पर समाप्त कर दिया गया। 1 साल में रेत के दाम 6 गुना, सिमेंट की कीमतें 5-5 बार बढ़ाये गये। भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ हो गयी है, रेत के कारोबार में रोज खून बहाया जा रहा है। 100 दिन में अनियमित/संविदा कर्मियों को नियमित करने की मोदी की गारंटी फेल हो चुकी है। उल्टे बीएड शिक्षकों, विद्यामितान, अतिथि शिक्षक निकाले गये। बेरोजगारी भत्ता बंद, तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना बंद, कोदो, कुटकी, रागी खरीदी बंद। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन बंद पात्र हितग्राही भटक रहे।
  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस चुनाव मे कांग्रेस के मुद्दे और प्रत्याशी दोनों मजबूत है हम स्थानीय चुनाव में जीत का रिकार्ड दोहरायेंगे। कांग्रेस इन स्थानीय निकाय के चुनावों में न सिर्फ अपनी पिछली जीत दोहरायेगी, अबकी बार और अधिक पंचायत एवं निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीत कर आयेंगे।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छात्र छात्राओं के साथ सुनी "परीक्षा पे चर्चा" की आठवीं कड़ी
रायपुर/शौर्यपथ /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश की प्रगति की चिंता ही नहीं करते, बल्कि वे युवाओं से विशेष जुड़ाव रखते हैं। उनका यह प्रयास है कि भावी पीढ़ी सही निर्णय ले, जीवन की परीक्षाओं को आत्मविश्वास के साथ दे और देशहित में अपनी ऊर्जा का सर्वोत्तम उपयोग करे। प्रधानमंत्री की यह सोच "परीक्षा पे चर्चा" के माध्यम से मूर्त रूप लेती है, जो देश के करोड़ों छात्रों और उनके अभिभावकों को संबल प्रदान करने वाली पहल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित "परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय ने  दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम शामिल होकर छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वार्ता "परीक्षा पे चर्चा" को सुना। इसके उपरांत विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने बोर्ड सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी भयमुक्त और तनावरहित वातावरण में करने के लिए छात्र छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पिछले आठ वर्षों से लगातार परीक्षा के समय देश के विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं और उन्हें मूल्यवान टिप्स दे रहे हैं। सालभर की मेहनत के बावजूद परीक्षा के समय तनाव और दबाव का अनुभव होना स्वाभाविक है, लेकिन प्रधानमंत्री की यह पहल इस समस्या को दूर करने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रही है। प्रधानमंत्री न केवल छात्रों से संवाद करते हैं, बल्कि अपने अनुभवों के माध्यम से सफलता का मंत्र भी देते हैं। यह संवाद न केवल बच्चों बल्कि उनके अभिभावकों को भी बहुत कुछ सिखाता है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि परीक्षा के समय उनका मनोबल बढ़ाएं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा बच्चों को छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करने, संतुलित आहार लेने, भरपूर नींद लेने और मानसिक शांति बनाए रखने की सलाह देते हैं। इस वर्ष उन्होंने "सूर्य स्नान" के महत्व पर भी चर्चा की, जिससे विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति प्राप्त होती है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें नई प्रेरणा भी देते हैं।
मुख्यमंत्री ने साझा किए छात्र जीवन से जुड़े अनुभव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अपने छात्र जीवन से जुड़े प्रेरक अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि गांव में उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई और वे पढ़ाई में हमेशा अच्छे रहे। लेकिन बचपन में ही पिता के निधन ने जीवन में कई चुनौतियाँ प्रस्तुत कीं, जिससे उन्होंने बहुत कुछ सीखा। उन्होंने आगे बताया कि उनकी हैंडराइटिंग बहुत अच्छी थी और शिक्षक उसे अन्य विद्यार्थियों के लिए उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करते थे।
मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तनाव तो स्वाभाविक है, लेकिन जब हमें अपनी तैयारी पर भरोसा होता है, तो हम किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान रायपुर के मयाराम सुरजन शासकीय स्कूल की छात्रा युक्तामुखी साहू ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अनुभव मुख्यमंत्री श्री साय के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री से सीधे सवाल पूछने का अवसर मिला, जो उनके लिए अविस्मरणीय क्षण था। युक्तामुखी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके प्रश्न का उत्तर देते हुए सकारात्मक रहने और छोटी-छोटी खुशियों में आनंद खोजने का मंत्र दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश से 20 लाख से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के लिए आवेदन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि "परीक्षा पे चर्चा" केवल परीक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि यह युवाओं के मानसिक विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली एक सशक्त पहल है। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों को, बल्कि अभिभावकों को भी उनके मार्गदर्शन और सहयोग की दिशा में नई दृष्टि प्रदान करता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस संवाद को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक श्री संजीव कुमार झा, संचालक शिक्षा श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

बालोद/शौर्यपथ /त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा.ॅ संजय कन्नौजे ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बालक) गुरूर में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल अधिकारी क्र. 01 के प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। डाॅ. कन्नौजे ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारियों से कहा कि वे निर्वाचन को बिना किसी पक्षपात के निष्पक्ष भाव से सुचारू एवं शांति पूर्ण रूप से क्रियान्वित एवं सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की शंका का त्वरित समाधान प्रशिक्षण में करें। उन्होंने वहाॅ स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत श्री आकाश सोनी, रिटर्निग आफिसर गुरूर श्री हनुमन्त श्याम, जनपद पंचायत के सीईओ श्री उमेश रात्रे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

रायपुर/शौर्यपथ / कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने आज अपने सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य लक्ष्य रायपुर शहर को सुव्यवस्थित करना और भू-माफिया से मुक्त कराना है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बुनियादी सुविधाओं के साथ नगर निगम के कर्मचारियों, व्यापारियों और गुमटी लगाकर जीविका चलाने वालों की चिंता है।’’ जनसंपर्क के दौरान लोग अपनी मांगें और सुझाव रख रहे हैं।
महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने कहा कि मतदान की तारीख आने से पहले जनता ने तय कर लिया है उन्हें कांग्रेस का महापौर चुनना हैं। ‘‘शहर को भू-माफियाओं से मुक्त करवाना मेरी प्राथमिकता है।’’ मेरे पति प्रमोद दुबे ने शहर के विकास में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से योगदान दिया, अब मैं भी शहर के विकास के लिए पूरी मेहनत से काम करूंगी।“
जनसंपर्क अभियान संपन्न
महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने आज (08 फरवरी 2025) रायपुर में विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसंपर्क किया। यह अभियान सुबह 8 बजे वीर शिवाजी वार्ड से शुरू होकर शाम 5 बजे महामाया मंदिर वार्ड तक चला।
इस दौरान वे वीर सावरकर, दानवीर भामाशाह, पं. दीनदयाल उपाध्याय, ठक्कर बापा, ठाकुर प्यारेलाल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वामनराव लाखे सहित कुल 16 वार्डों में पहुंचीं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय पार्षदों के साथ जनता से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

भाजपा की सरकार ने एक साल में हर वर्ग को धोखा दिया - भूपेश बघेल
कांग्रेस के महापौर दीप्ति दुबे, वार्ड प्रत्याशियों को प्रचंड मतो से विजयी बनाये
रायपुर/शौर्यपथ /रायपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा अवसर आ गया कि वादाखिलाफ़ी वाली भाजपा सरकार से हिसाब लेने का। पिछले एक साल में भाजपा की सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया। किसान, युवा, आदिवासियों, अनुसूचित जाति, ओबीसी, सामान्य हर वर्ग के कल्याण के लिये कांग्रेस सरकार जो योजना चलाती थी भाजपा ने सब बंद कर दिया। चुनाव देख कर फिर से महतारी वंदन का फार्म भरवा रहे है, एक साल में एक भी आवास नहीं बनाया। अब लोगो को धोखा देने प्रधानमंत्री आवास का फार्म भरवा रहे है। एक साल में न महतारी की याद आई और न आवासहीनो की याद आई।
उन्होंने रायपुर के महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे और वार्डो के कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव महत्वपूर्ण है आप लोग विधायक, सांसद चुनते है लेकिन आपके रोजमर्रा के काम पार्षद और मेयर करते है। पांच साल में ज़ब हमारी सरकार थी और अब भाजपा की सरकार है दोनों की तुलना करो हमने गरीबो का राशन कार्ड बनाया, मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू किया, हमने बिजली बिल सस्ता किया, 12 महीने से राशन कार्ड नहीं बना रहा। हमने छत्तीसगढ़ के लोगो के लिए जो भी योजनाएं शुरू की थी, इन्होने सब बंद कर दिया। बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया, बिजली बिल हाफ बंद कर दिया, महतारी वंदन में महिलाओं को ठग रहे 1000 दे रहे बाकी मंहगाई बढ़ा दिया, जीएसटी लगा कर गरीब को लूट रहे, स्मार्ट कार्ड से इलाज बंद कर दिया।
छत्तीसगढ़ के तीज त्योहारों का हमने जो सम्मान दिया उसको भी बंद किया। हमने अपने बोरे बासी को सम्मान दिलाया। ये हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा रहे। बलौदाबाजार में सतनामी समाज के ऊपर अत्याचार हुआ, एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिया। कवर्धा में साहू समाज को अपमानित किया।
मुख्यमंत्री साय खुद को भगवान समझ रहे अपने को राम बताते है, अवतारी पुरुष बता रहे। मोदी भी खुद को अवतारी भगवान बता रहे थे, जनता ने नशा उतार दिया जनता सब के भ्रम को उतारती है। केंद्र की मोदी सरकार देश के नागरिकों के मान-सम्मान की रक्षा नहीं कर पा रही। हमारे लोग अमेरिका गये थे कोई अपराधी नहीं थे। अमेरिकी सरकार ने उनको बेड़ी, हथकड़ी लगा कर वापस भेजा, विश्वगुरू मौन रहे। हमारे प्रवासी भारतीय ऐसा कौन सा गुनाह किये थे उनको हथकड़ियो और बेड़ियो में जकड़कर अमेरिकी सेना अमेरिका के सेना के विमान से यहां लाया जाता है, आखिर सेना के विमान को यहां उतरने की अनुमति सरकार ने क्यों दी, मैं सरकार से पूछना चाहता हूं? हमारे देश के विमान से यहां ला लेते, सम्मान से ला लेते। कोलंबिया का एक उदाहरण है वहां के राष्ट्रपति ने अमेरिकी सेना के जहाज को अपने देश में उतरने नहीं दिया वापस भेजा और सह सम्मान खुद के विमान अपने नागरिकों को भारत लाये और एयरपोर्ट में उन्होंने बकायदा स्वागत भी किया। भाजपा के अहंकार को तोड़ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)