Google Analytics —— Meta Pixel
June 21, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

सरगुजा

सरगुजा (66)

अम्बिकापुर। शौर्यपथ । 

सरगुजा जिले में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने न केवल शिक्षा प्रणाली बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्वरंग किड्स एकेडमी (पेशागी एजूकेशन सोसायटी), चोपड़ापारा द्वारा महज 4 वर्षीय मासूम बच्चे को केवल इसलिए प्रवेश देने से इंकार कर दिया गया क्योंकि वह हिन्दी के बजाय स्थानीय सरगुजिहा भाषा में बात करता था।

❗ मामला क्या है?

सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों में वायरल इस घटना में बताया गया कि विद्यालय प्रबंधन ने बच्चे के पिता से यह तक कह दिया कि “यहाँ बड़े घर के बच्चे पढ़ते हैं, वे भी आपके बच्चे की तरह सरगुजिहा सीख जाएंगे।” साथ ही यह तर्क दिया गया कि शिक्षक बच्चे की भाषा समझ नहीं पा रहे हैं, इसलिए प्रवेश नहीं दिया जा सकता।

⚖️ जांच में क्या निकला?

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए।

जांच समिति का गठन वरिष्ठ प्राचार्य श्रीमती रूमी घोष की अध्यक्षता में किया गया।

जांच में यह पुष्टि हुई कि घटना सही है।

साथ ही यह भी सामने आया कि विद्यालय बिना विभागीय मान्यता के संचालित हो रहा था।

शाला प्रबंधन और शिक्षकों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।

? कानून का खुला उल्लंघन

यह पूरा मामला निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 (RTE Act) और नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के प्रावधानों के सीधे उल्लंघन के रूप में सामने आया है, जिसमें मातृभाषा और स्थानीय भाषा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है।

? सख्त कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी ने धारा 18(5) के तहत सख्त कदम उठाते हुए—

विद्यालय पर ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का आर्थिक दंड लगाया है।

साथ ही विद्यालय का संचालन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

संस्था को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित चालान के माध्यम से राशि शासन के खजाने में जमा कर उसकी प्रति प्रस्तुत करें।

? बड़ा सवाल

यह घटना शिक्षा के अधिकार और समानता के मूल सिद्धांतों पर चोट करती है। जब देश की शिक्षा नीति खुद स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने की बात करती है, तब इस तरह का भेदभाव न केवल असंवैधानिक है बल्कि समाज में विभाजन को भी बढ़ावा देता है।

? निष्कर्ष:

सरगुजा में हुई यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश है—

? शिक्षा के अधिकार से किसी भी बच्चे को वंचित नहीं किया जा सकता, चाहे उसकी भाषा, पृष्ठभूमि या परिस्थिति कुछ भी हो।

     रायपुर । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पत्थलगांव तहसील के ग्राम किलकिला में स्थित शिव मंदिर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने किलकिला धाम के मुख्य पुजारी श्री श्री 1008 स्वामी कपिलदास जी महाराज से आशीर्वाद भी ग्रहण किया। मुख्य पुजारी ने मुख्यमंत्री साय को आशीर्वाद स्वरूप शाल और श्रीफल भेंट किया।

     इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्रीमती गोमती साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कमिश्नर जी. आर. चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह भी मौजूद रहे।

      ग्राम किलकिला में किलकिला धाम के नाम से पूरा परिसर बना हुआ है। ऐसी मान्यता है की किलकिला धाम में स्थित शिव मंदिर में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति स्वयंभू प्रकट हुई थी। दूर-दूर से लोग यहां पर दर्शन के लिए आते हैं। सावन के महीने में यहां पर भक्तों की काफी भीड़ रहती है।

*मुख्यमंत्री ग्राम किलकिला में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पुण्य तिथि पर आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में हुए शामिल*

*नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने की घोषणा*

रायपुर । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पत्थलगांव तहसील के ग्राम किलकिला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने सहित कई घोषणाएं की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, किलकिलाधाम के मुख्य पुजारी श्री श्री 1008 स्वामी कपिलदास जी महाराज भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सभा में मौजूद साधु, संत और विशाल जनसमूह के बीच स्वर्गीय श्री जूदेव का पुण्य स्मरण करते हुए कहा की वे मेरे राजनैतिक गुरु थे। मैंने 25 साल से अधिक समय तक राजनीति में उनके साथ रहकर काम किया। वे बेहद सरल हृदय के व्यक्ति थे, सभी से अपनेपन के साथ मिलते थे। उनकी किसी के साथ नाराजगी नहीं रही। जिससे भी एक बार मिल लेते थे उसका नाम कभी नहीं भूलते थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय जूदेव का डील-डौल और व्यक्तित्व सहज ही लोगों को आकर्षित करता था। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा कर रही है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को धान की कीमत दी जा रही है। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रति माह 1000 रूपए की सम्मान राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए किया गया है। 

       कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव को याद करते हुए कहा की उनकी ऊंगली पकड़कर मैने राजनीति का पाठ सीखा है। वे एक महापुरुष, कर्मवीर और योद्धा थे। मेरा सौभाग्य है की उनके साथ लंबे समय तक काम सीखने का अवसर मिला। कार्यक्रम को विधायक श्रीमती गोमती साय, गहिरा गुरु आश्रम के पुजारी बभ्रुवाहन जी महाराज ने भी संबोधित किया।

      मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में जनहित में कई घोषणाएं की। जिसमें पत्थलगांव में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की विशाल प्रतिमा का निर्माण, हर वर्ष उनकी जयंती भव्य तरीके से मनाने की घोषणा, किलकिलेश्वर महादेव परिसर में प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही बाउंड्रीवाल, सौंदर्यीकरण, परिसर में सोलर लाइट लगाने सहित गौशाला के उन्नयन की घोषणा, नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने की घोषणा, मांड नदी में बने एनीकेट में घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण की घोषणा, पत्थलगांव के मुख्य चौक से रायगढ़, जशपुर और अंबिकापुर की ओर जाने वाली सड़कों के 3-3 किलोमीटर तक निर्माण किए जाने की घोषणा, पत्थलगांव में मॉडर्न बस स्टैंड, ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा, रेस्ट हाउस का उन्नयन का कार्य, नगर पंचायत कोतबा पीएससी को सीएससी बनाए जाने की घोषणा की।

    इस अवसर पर कृष्ण कुमार राय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री सुनील गुप्ता, कमिश्नर जी. आर. चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

जशपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में नन्हे  बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान अपने निवास स्थान से बच्चे दिव्यांश यादव,डेविड साय एवं शीतल पैकरा को गोद में लेकर ड्रॉप पिलाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने   अभिभावकों से आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद  जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये ताकि कोई भी बच्चा छूटे न। ज्ञात हो कि आज राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जायेगा। प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 04 एवं 05 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र एवं आगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया जायेगा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है।

जशपुर / शौर्यपथ / सशक्त जशपुर के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  आज अपने गृह  ग्राम बगिया में दिवांगजनों को सामग्री का किया वितरण। उन्होंने हितग्राही को दिव्यांग प्रमाण पत्र,बस पास, अन्य सामग्रियों का वितरण किया।
   सशक्त जशपुर अभियान का उद्देश्य जशपुर जिला को सभी क्षेत्रो में सशक्त करना है, जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, सड़क, बिजली, पेयजल आदि को योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्य की प्राप्ति कर सुविधओं को उपलब्ध कराना है कार्यक्षेत्र सर्व विकासखंड जिला जशपुर होगा।
  प्रथम कार्ययोजनाः सर्व प्रथम सशक्त जशपुर अभियान "निःशक्ता से सशक्ता की ओर" कार्यक्रम संपूर्ण जिले में चला रही है, इसके अंतर्गत जशपुर जिला के सभी दिव्यांगो का चिन्हाकन कर, सभी को समुचित इलाज कराना, दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना, उन्हे आवश्यक सामाग्री उपलब्ध कराना एवं जो इच्छुक है रोजगार हेतु उन्हें कौशल विकास में प्रशिक्षण देकर रोजगार प्रदाय कराना ।
  जशपुर जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड में प्रशासन के दल द्वारा सर्वे किया गया है, विकासखंड के प्राप्त आंकडे अनुसार जशपुर जिलें में कुल दिव्यांग 15488 है जिसमें 884 कौशल विकास में प्रशिक्षण उपरांत रोजगार हेतु इच्छुक है।

नारायणपुर। शौर्यपथ। 29वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीता पुलिस बल सा.मु. कोण्डागाँव व 5 सी.ओ.बी. नारायणपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को जागरूक करने एवं स्थानीय युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर भिन्न-भिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। 29वीं वाहिनी द्वारा 16 मार्च को सी.ओ.बी. झारा (जिला-नारायणपुर) में 14वाँ आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत श्री समर बहादुर सिंह सेनानी 29वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में श्री बेगराज मीना, उप सेनानी (ऑप्स) एवं श्री आशीष शेरोन, सहायक सेनानी सी.ओ.बी. द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की समयसारणी के अनुसार आदिवासी युवाओं के पंचम दल की यस जिसमे 4 महिला एवं 8 पुरूश कुल 10 लोंगो को भारत भ्रमण के लिए गुवाहाटी (असम) हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। नक्सल प्रभावित इलाके से युवा भारत भ्रमण करते हुए भारत के विभिन्न सांस्कृति, पुरातात्विक धरोहर, पर्यटन स्थल सहित देश के विकास को करीब से जान सकेंगे और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर वहां के युवाओं से सांस्कृतिक साझेदारी कर मुख्यधारा से जुड़ेंगे। भारत सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी युवाओं को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें विविधता में एकता की अवधारणा की सराहना करने में सक्षम बनाना है।

जशपुरनगर /शौर्यपथ/

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई 202 को अनुसूचित जाति एवं अन्य वन परम्परागत वन निवासी, वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम, 2006 एवं नियम, 2007 यथा संशोधित नियम 2012 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन के रूप में, जिला परियोजना समन्यक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता फील्ड वर्कर के कार्य किये जाने हेतु सूचना प्रकाशित किया गया था। जिसमें निर्धारित अवधि तक प्राप्त आवेदन में कोई भी अभ्यर्थी पात्र नहीं होने के कारण आवेदन प्राप्त करने हेतु समय वृद्धि करते हुए 25 जून 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु जिले की वेबसाईट र अवलोकन किया जा सकता है, अथवा सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जशपुर के कार्यालय में कार्यालयीन समय पर सम्पर्क किया जा सकता है।

जशपुरनगर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विगत दिवस अपने निवास कार्यालय से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बटन दबाकर नक्सल प्रभावित चार जिलों सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर में डेढ़ दशक से बंद पड़े 260 स्कूलों को फिर से शुरू किया। इन स्कूलों में 11 हजार 13 बच्चों ने प्रवेश लिया है। शाला प्रवेश उत्सव के साथ ही प्रदेश के प्राथमिक स्कूल परिसरों में 6 हजार 536 बालवाड़ियों को भी शुरू किया। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, श्रीमती रश्मि सिंह, विधायक श्री रामकुमार यादव और अध्यक्ष मछुआ बोर्ड श्री एम.आर. निषाद, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव श्री राजेश सिंह राणा, संचालक लोक शिक्षण श्री सुनील जैन, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा श्री नरेन्द्र दुग्गा, अपर संचालक एससीईआरटी डॉ. योगेश शिवहरे, सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, संबंधित स्कूल के शिक्षक और नवप्रवेशी बच्चे उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं स्वामी आत्मानंद के चित्र पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। बच्चों को स्कूल बस्ता, पुस्तक और गणवेश का वितरण किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़े और पढ़ने के साथ ही खेल-कूद में भी हिस्सा लें। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के आदर्शों पर आधारित स्कूलों में लगाए जाने वाले पोस्टर का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस मौके पर पुनः खोले जा रहे स्कूलों के पालकों और बच्चों से ऑनलाइन सीधा संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सभी को नए शिक्षा सत्र की बधाई देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्षों के दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई, लेकिन हमने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी स्थिति में बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न हो, और उनका साल खराब न जाए। उन्होंने कहा कि नए शिक्षा सत्र की शुरूआत हम बहुत सी उम्मीदों के साथ कर रहे हैं कि इस वर्ष नियमित शालाएं संचालित हो। साथ ही पिछले सत्र में पढ़ाई के हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सत्र से कुछ चयनित शालाओं में बालवाड़ी खोलने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान हमने पढ़ाई तुंहर दुआर प्लेटफार्म उपलब्ध कराया था, जिसका अच्छा उपयोग शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों ने किया। उन्होंने उम्मीद जताई की नवाचार और नई प्रौद्योगिकी को अपनाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सभी बच्चों, शिक्षकों एवं पालकों को नए शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ से ही हम मिशन मोड में हैं। हम बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ मूलभूत सुविधा को दुरूस्त करने कृत संकल्पित हैं। शिक्षा सत्र के प्रारंभ में भी हमने लक्ष्य तय किया है कि सभी बच्चों को भाषाई ज्ञान, अंक ज्ञान के साथ-साथ पढ़ना-लिखना और बोलना आ जाए। समय-समय पर अपने स्तर पर उनके ज्ञान का आकलन भी करेंगे।
जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधायक जशपुर श्री विनय भगत एवं कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेषित बच्चों को तिलक, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया साथ ही उन्हें निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्य सामाग्री प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी श्री जितेंद्र उपाध्याय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे के प्रसाद, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नरेशचंद्र साय, उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, सूरज चौरसिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिथि, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चें एवं उनके पालक उपस्थित थे।

अम्बिकापुर /शौर्यपथ/

उप संचालक रोजगार ने बताया है कि जिले के भूतपूर्व सैनिकों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 18 जून को रोजगार मेला का आयोजन लाइवलीहुड कॉलेज में किया जाएगा। यह मेला इस दिन पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उन्होंने कहा है कि जिले के इच्छुक भूतपूर्व सैनिक या उनके परिजन जिन्हें रोजगार की आवश्यकता है, वे समस्त आवश्यक दस्तावेज के साथ रोजगार मेला में उपस्थित रहें।

Page 1 of 8

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)