July 23, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    सरगुजा

    सरगुजा (66)

    अम्बिकापुर /शौर्यपथ/

    जिले में नवीन संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (हिन्दी माध्यम) विद्यालय गांधीनगर अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु 25 जून 2022 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। वर्तमान में कक्षा 6वीं और 11वीं तक की कक्षाओं के लिए प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 16 जून से 25 जून 2022 तक आवेदन पत्र जमा की जाएगी। इसके पश्चात आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    ज्ञातव्य है कि कक्षा 6वीं से 10वीं तक के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र जमा किया गया है उन्हें पुनः आवेदन पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

    कोरिया /शौर्यपथ/

    भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहाँ बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 7.4 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 13.0 मि.मी. औसत वर्षा बैकुण्ठपुऱ तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 10.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2022 से 16 जून 2022 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 14.4, सोनहत तहसील में 17.9, मनेन्द्रगढ़ तहसील में 13.1, खड़गवां तहसील में 13.3, चिरमिरी तहसील में 0.9, भरतपुर तहसील में 7.1 एवं केल्हारी तहसील में 5.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

    कोरिया /शौर्यपथ/

    जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से दूरस्थ बसे वनांचल रामगढ़ की स्कूली बच्चियों की हॉकी खेलने की चाह को जिला प्रशासन का साथ मिला है। बच्चियों की मांग पर स्थानीय प्रशासन द्वारा तुरंत हॉकी किट उपलब्ध कराई गई और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

    विकासखंड सोनहत के ग्राम पंचायत रामगढ़ के शासकीय हाई स्कूल में पढ़ने वाली ये बच्चियां सुदूर वनांचल ग्रामों से आती हैं। रामगढ़, सिंघोर, चुलादर, नटवाही, एतवार, उज्ञाव और सलगंवा जैसों गांवों की रहने वाली इन स्कूली छात्राओं की इच्छा हॉकी खेलने की थी। कलेक्टर  कुलदीप शर्मा के संज्ञान में आते ही उन्होंने संबंधित एसडीएम को निर्देशित किया कि छात्राओं को नई किट दिलाई जाए। त्वरित कार्य करते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा हॉकी किट पहुंचाई गई। इस किट में जूते, जर्सी, गॉर्ड और हॉकी स्टिक शामिल है। किट मिलते ही बच्चियों की खुशी का ठिकाना ना रहा। किट मिलते ही छात्राओं ने के मैच खेला जिसमें टीम। में लक्ष्मी, कृति, मीनू, निर्मला, संतरिया, प्रेमवती, सीमा, रेशु, सीता, मुस्कान और उर्मिला शामिल रही तो टीम बी में मनीषा, अमीषा, सिमरन, संगीता, प्रतिमा, पूर्णिमा, चंदा, कन्या, प्रभावती और रोशनी शामिल रही। उन्होंने नई किट मिलने पर खुशी जताते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

    सूरजपुर /शौर्यपथ/

    विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) को दृष्टिगत रखते हुये, उन्हें संरक्षण देने हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम-1972 की धारा-3 उपधारा-2 (दो) के तहत् 16 जून 2022 से 15 अगस्त 2022 तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) के रूप में घोषित किया गया है। अतः छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त नदियों-नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर सिंचाई के तालाब जलाशय (बड़े या छोटे) जो निर्मित किये गये है में किये जा रहे केज कल्चर के अतिरिक्त सभी प्रकार का मत्स्याखेट 16 जून 2022 से 15 अगस्त 2022 तक पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। इन नियमों का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र (संशोधित) अधिनियम के नियम-3 (5) के अंतर्गत अपराध सिद्ध होने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रूपये का जुर्माना अथवा दोनांे एक साथ होने का प्रावधान है। उक्त नियम केवल छोटे तालाब या अन्य जल स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी, नाले से नहीं है, के अतिरिक्त जलाशयों में किये जा रहे केज कल्चर में लागू नहीं होगें

    कोरिया /शौर्यपथ/

    कलेक्टर  कुलदीप शर्मा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत बुधवार को प्रेमाबाग तालाब सौंदर्यीकरण के कार्यप्रगति का जायजा लेने पहुंचे। बैकुंठपुर शहर को एक नया रूप देने के विज़न के साथ कलेक्टर द्वारा बीते दिनों प्रेमाबाग तालाब के सौंदर्यीकरण किए जाने हेतु पाथ वे, वॉक वे, वॉल पेंटिंग, योगासन चित्र, चौपाटी निर्माण आदि के निर्देश दिए गए थे।

    कार्य प्रगति का अवलोकन करने पहुंचे कलेक्टर ने गुणवत्ताहीन पोल स्थापित किए जाने तथा काम में लापरवाही बरते जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ बैकुण्ठपुर को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सीएमओ बैकुंठपुर को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित ठेकेदार तथा इंजीनियर पर कार्य विलम्ब करने पर आवश्यकतानुसार फाइन लगाएं।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  शर्मा ने कहा कि समय सीमा में कार्य पूर्ण किए जाएं अन्यथा संबंधितों पर यथोचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तालाब के किनारे पीचिंग एवं घास लगाने का कार्य जल्द पूर्ण किए जाने कहा तथा नियमित सफाई कर बारिश से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बैकुंठपुर एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    सूरजपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी सुराजी ग्राम योजना अंतर्गत कलेक्टर इफ्फत आरा एवं जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में उप संचालक कृषि एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा गोधन न्याय योजना के समस्त घटकों की जानकारी, आवर्ती चराई, गौठानो से संबंधित नोडल अधिकारियों, गौठान समितियों के अध्यक्ष, सचिव, स्व सहायता समूह के सदस्यों को जिला पंचायत सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

    एक दिवसीय प्रशिक्षण में संचालित गौठानो से ग्रामीणों की आय, गौठान संचालन की जानकारी, गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन तथा विक्रय करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में गोधन न्याय योजना के मोबाइल एप्स, जी मैफ इंद्राज करने की प्रक्रिया सहित अन्य समस्त आवश्यक जानकारी दी गई जिसमें लगभग 150 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए।

     

    कोरिया /शौर्यपथ/

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के अनुक्रम में मुख्य संरक्षक एवं कार्यपालक अधयक्ष छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जहां राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गये हैं। उक्त लोक अदालत में प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये जाने के अतिरिक्त स्पेशल सेटिंग के माध्यम से भी पेटी ऑफेंस के प्रकरणांे को निराकृत किये गये हैं।

    जिले में जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आनंद कुमार ध्रुव द्वारा 14 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला स्तर पर न्यायालय बैकुण्ठपुर एवं तालुका स्तर में तालुका न्यायालय मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी व जनकपुर में 12 खण्डपीठ गठन कर लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 16 हजार 459 प्रकरण रखे गये तथा 13 हजार 14 प्रकरण निराकृत किये गये है, जिसमें 1 करोड़ 27 हजार 929 रूपये के अवार्ड पारित किये गये। लोक अदालत में 1 हजार 287 नियमित प्रकरण रखे गये जिसमें 468 प्रकरण निराकृत किये गये हैं, साथ ही जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में 28 खण्डपीठ गठन कर 12 हजार 542 राजस्व प्रकरण रखे गये जिसमें 12 हजार 465 प्रकरण निराकृत किये गये है। इस प्रकार जिले के न्यायालयों एवं राजस्व न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत से 13 हजार 14 लोग लाभन्वित हुये।

    अम्बिकापुर /शौर्यपथ/

    जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सरगुजा के महाप्रबंधक ने बताया है कि उनके विभाग द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए शिक्षित बेरोजगार युवक/ युवतिया जो रोजगार स्थापित करना चाहते हैं। उनसे आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।

    महाप्रबंधक ने यह भी बताया है कि योजना के तहत व्यापार, सेवा एवं उद्योग इकाई की स्थापना के लिए राष्ट्रीकृत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके लिए इच्छुक आवेदकों को न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदको को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष होना चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, निशक्तजन उद्यमी, नक्सल प्रभावित परिवार को सदस्य को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक आवेदक को किसी भी राष्ट्रीकृत बैंक, वित्तीय संस्था या सहकारी बैंक का चूककर्ता नहीं होना चाहिए। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदक को दो प्रतियों में आवेदन पत्र के साथ विस्तृत परियोजना प्रपत्र राशन कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, ड्राईविंग लायसेंस, शैशणिक योग्यता का प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निशक्तजन, भूतपूर्व सैनिक अल्पसंख्यक, जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं आवेदन प्रपत्र प्राप्त करने के लिए प्रबंधक श्री एल.पी. गुप्ता या सहायक प्रबंधक श्री देवेन्द्र कुमार गुप्ता से संपर्क किया जा सकता है

    अम्बिकापुर /शौर्यपथ/

    कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्या सुनी। कलेक्टर ने इस दौरान लोगों से प्राप्त समस्या और मांगों से संबंधित 62 आवेदन का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।

    जनचौपाल में अम्बिकापुर के गोधानपुर निवासी दिव्यांग सुश्री अंजलि सिन्हा ने शत प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाणपत्र प्रदान करने और आजीविका के लिए रोजगार दिलाने की मांग की। कलेक्टर  झा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंजलि पूरी तरह से चलने में असमर्थ है ऐसे में पुनः मेडिकल जांच कराकर 80 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र नाएँ। उन्होंने अंजलि को शॉपिंग मॉल में बिलिंग काउंटर में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अधिकारियों को।निर्देशित किया। इसी प्रकार ग्राम कोसिमा के 75 वर्षीय बुजुर्ग  खिरू राम ने अपने ईलाज के लिए राशि की व्यवस्था शासन की योजनाओं के तहत उपलब्ध कराने की मांग की। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को श्री खिरू राम एवं उसके परिवार को लिए आयुष्मान कार्ड बनाने तथा शासन के योजना अंतर्गत ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    जन चौपाल में जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार लंगेह, नगर निगम आयुक्त  विजय दयाराम के, अपर कलेक्टर  एएल ध्रुव सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

    Page 2 of 8

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision