July 23, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    सरगुजा

    सरगुजा (66)

    अम्बिकापुर / शौर्यपथ / जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बीपी वर्मा की निर्देशानुसार में न्याय सदन अम्बिकापुर में 10 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण किए जाने के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री जनार्दन खरे द्वारा बीमा कम्पनी के अधिवक्ताओं के साथ प्रीसीटिंग एवं मीटिंग आयोजन किया गया। बैठक में नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में निराकरण करने पर सहमति व्यक्त किया गया। श्री खरे ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनाम योग्य आपराधिक प्रकरण, परक्राम्य लिखित अधिनियम की धारा 138, बैंक वसूली प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम संबंधी वाद, विद्युत एवं जल संबंधी देयक, पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण मामलें, सेवा संबंधी मामले, राजस्व, दीवानी तथा प्री-लिटीगेशन प्रकरणों का आपसी समझौते के माध्यम से निराकरण किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर, तालुक विधिक सेवा समिति सीतापुर या अपने निकटतम विधिक सेवा संस्थान से अथवा फोन नम्बर 07774236203 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

    अम्बिकापुर / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजीव कुमार झा के द्वारा जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस की रोकथाम एवं चेन को तोड़ने हेतु नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सम्पूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कंटेनमेंट जोन में 21 सितम्बर रात्रि 9 बजे से 28 सितम्बर रात्रि 12 बजे तक की अवधि में दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 लागू रहेगी। जारी आदेशानुसार उपरोक्त दर्शित अवधि में सरगुजा जिले की सभी सीमाएं पूर्णतः सील रहेगी। उपरोक्त अवधि में केवल मेडिकल दुकानों को अपने निर्धारित समय में खुलने की अनुमति होगी। मरीज एवं मेडिकल दुकान संचालन दवाओं की होम डिलिवरी व्यवस्था को प्राथमिकता देंगे। पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा केवल शासकीय वाहनों व शासकीय कार्य में प्रयुक्त वाहन, मेडिकल इमरजेन्सी से संबंधित निजी वाहन एवं एम्बुलेंस तथा एल.पी.जी परिवहन कार्य में प्रयुक्त वाहनों को ही पी.ओ.एल. प्रदान किया जाएगा। अन्य सभी वाहनों हेतु पी.ओ.एल. प्रदान करना पर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
    दुग्ध पार्लर व वितरण की समयावधि प्रातः 6 बजे से प्रातः 8 बजे तक एवं संध्या 5 बजे से शाम 7 बजे तक ही होगी। साथ ही यह स्पष्ट किया जाता है कि दुग्ध व्यवसाय हेतु कोई भी दुकान एवं पार्लर नही खोले जायेंगे। केवल दुकान एवं पार्लर के सामने फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए उपरोक्त समयावधि में केवल दुग्ध विक्रय की अनुमति होगी। पैट शॉप एवं एक्वेरियम को केवल पशुओं को पशुचारा देने हेतु प्रातः 6 बजे से प्रातः 8 बजे तक एवं संध्या 5 बजे से 6ः30 बजे तक शॉप खोलने की अनुमति होगी। एल.पी.जी. गैस सिलेन्डर की एजेसिंयों केवल टेलीफोनिक या ऑनलाईन ऑर्डर लेंगे तथा ग्राहकों को सिलेन्डरों की घर पहुंच सेवा उपलब्ध करायेंगे। औद्योगिक संस्थानों एवं निर्माण इकाईयों को अपने कैम्पस के भीतर मजदूरों को रखकर व अन्य आवश्यक व्यवस्था करते हुए उद्योगों के संचालन व निर्माण कार्यों की अनुमति होगी। उक्त अवधि के दौरान सम्पूर्ण नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत संचालित समस्त शराब दुकाने बंद रहेंगी।
    सभी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे। उपरोक्त अवधि में नगर निगम अम्बिकापुर क्षेत्र अन्तर्गत सभी केन्द्रीय, शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी कार्यालय बंद रहेगें। सभी प्रकार की सभी, जुलूस, आयोजन आदि प्रतिबंधित रहेगें। होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड़ पॉजिटिव मरीजों को भोजन की समस्या उत्पन्न होने पर कोविड़ केयर सेंटर आवश्यकतानुसार भेजा जाएगा। आपात स्थिति में मोबाइल नंबर 7999647868, 9770527199, 9340764699, 9340711176 में आवश्यकतानुसार सम्पर्क किया जा सकता है। कोविड़ संक्रमण के रोकथाम हेतु नगर निगम। अम्बिकापुर में समस्त कार्य जैसे कांटेक्ट ट्रेसिंग, एक्टिव सर्विलांस, होम आइसोलेशन, दवाई, वितरण आदि पूर्वानुसार चलने रहेंगे। इन कार्य में संलग्न सभी शासकीय कर्मचारियों की उपस्थिति पूर्वानुसार अनिवार्य होगी। कोविड केयर सेन्टर से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के परिवहन में संलग्न वाहन पूर्वानुसार पूर्वानुसार संचालित रहेंगे। अपरिहर्य परिस्थितियों में नगर निगम अम्बिकापुर से अन्यत्र जाने वाले यात्रियों को ई-पास के माध्यम से पूर्व अनुमति लिया जाना अनिवार्य होगा।
    आपात स्थिति में यात्रा के दौरान 04 पहिया वाहनों में ड्राईवर सहित अधिकतम 3 एवं दो पहिया वाहन में केवल 2 व्यक्तियों को यात्रा की अनुमति होगी। इस निर्देश का उपल्लंघन किए जाने पर 15 दिवस हेतु वाहन जप्त करते हुए चालानी व अन्य कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मीडिया कर्मी यथासंभव वर्क फ्राम होम द्वारा कार्य संपादित करेगें। अत्यावश्यक स्थिति में कार्य हेतु बाहर निकलने पर अपना आई-कार्ड साथ रखेगें तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेगें। यह आदेश पुलिस महानिरीक्षक कार्यालु, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं उनके अधीनस्थ समस्त कार्यालय, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसील, थाना एवं पुलिस चौंकी पर लागू नही होगा। इसके अतिरिक्त कानून व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी, बिजली, पेयजल आपूर्ति एवं नरगपालिका सेवाएं जिसमें सफाई, सिवरेज एवं कचरे का डिस्पोजल इत्यादि भी शामिल है तथा अग्निशमन सेवाएं। इन शासकीय कार्यालयों में उपरोक्त अवधि में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

    अम्बिकापुर / शौर्यपथ / स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज गंगापुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास एवं स्टाफ क्वार्टर को नवम्बर माह तक पूर्ण कराने के लिए मजदूरों की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि धान कटाई एवं त्यौहार के समय मजदूर अपने-अपने गांव लौट जाते हैं जिससे मजदूरों की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए त्यौहारों से पहले अधिक से अधिक मजदूर लगाकर भवन निर्माण का कार्य पूरा कराएं।
    उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन में पेयजल की आपूर्ति हेतु तैयार पानी टंकी में नगर निगम द्वारा संचालित पाईप लाईन को शीघ्रता से जोड़ने कहा ताकि परिसर में पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध हो सके। स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज परिसर में सभी सड़कों को उच्च गुणवत्तायुक्त सीसी रोड बनाने तथा बारिश के पानी के समुचित निस्तारीकरण हेतु नाली निर्माण कराने के निर्देश दिए। नाली निर्माण में पानी की निकासी को विशेष रूप से ध्यान दें ताकि निर्माण के बाद नाली जाम की स्थिति निर्मित न हो। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान कन्या छात्रावास हेतु तात्कालिक व्यवस्था के तौर पर गंगापुर स्थित अल्पसंख्यक कन्या छात्रावास को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
    निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, जिला पंचातय के उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अदित्येश्वरशरण सिंहदेव, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ0 आरके सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता व्हीके बेदिया सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।

    Page 8 of 8

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision