
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ / विश्व बैंक कालोनी से ऐश्वर्या गैस एजेंसी के समीप गौरव पथ से जुड़ी भिलाई-चरोदा नगर निगम का मॉडल रोड भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। करीब एक करोड़ की लागत बनी मॉडल रोड एक महीने के अंदर ही दरकने लगी है। महज पांच सौ मीटर की लंबाई वाली इस सड़क पर जगह-जगह उभरी दरारे भ्रष्टाचार की पोल खुलता दिखाई दे रहा है। इस रोड में जगह जगह दरारों को देख रेत डालकर छिपाने की नाकाम कोशिश की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि भिलाई -3 में एक करोड़ की लागत से बनी मॉडल रोड भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है। विश्व बैंक कालोनी से ऐश्वर्या गैस एजेंसी के समीप गौरव पथ से जुड़ी इस मॉडल रोड पर माह भर पहले ही डामरीकरण किया गया है। इस बीच कोई अधिक बारिश भी नहीं हो पायी है। बावजूद इसके सड़क का कुछ स्थान पर धंस जाना और दरारों के उभरने से कहीं न कहीं इसके निर्माण में हुई भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास और पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार के निर्वाचन क्षेत्र वाले नगर निगम के महत्वपूर्ण विकास कार्य में भ्रष्टाचार की पोल खोलते इस मामले पर चर्चा सरगर्म हो गई है।
भिलाई-चरोदा नगर निगम के द्वारा लगभग दो साल पहले विश्व बैंक कालोनी से गौरव पथ को जोडऩे वाली सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए लगभग एक करोड़ रूपये व्यय प्रावधानित किया गया। इसके तहत बीच में डिवाइडर के साथ दोनों ओर 20-20 फीट चौड़ाई में डामरीकृत सड़क को माह भर पहले ही अंतिम रूप दिया गया। दोनों तरफ पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ और दोनों किनारों पर आरसीसी नाली के सहित सड़क को रौशन करने डिवाइडर में ट्यूबलर पोल लगाने का कार्य भी इसमें शामिल है।
जनप्रतिनिधियों की माने तो नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने नगर निगम को अपनी सीमा के भीतर किसी एक सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने लागत के अनुरूप राशि प्रदान करने में कोई हीला-हवाला नहीं बरता। निगम द्वारा सड़क का चयन कर प्रेषित प्रस्ताव को स्वीकृति देकर शासन ने लगभग एक करोड़ की राशि प्रदान कर दिया। लेकिन डामरीकरण के माह भर के भीतर ही जिस तरह से सड़क पर दरारें उभरने लगी है। उसके शासन की दी गई राशि के बंदरबांट होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। महज एक महिने में एक करोड़ की सड़क ने जिस तरीके से भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दिया है उससे नगर मकसद से रेत की परत बिछाने से यह साफ नजर आ रहा है।
प्रतिबंधित समय में डामरीकरण
मॉडल रोड पर डामरीकरण का कार्य प्रतिबंधित समय में किया गया है। लोक निर्माण विभाग की गाइड लाइन के अनुसार 15 जून से 15 सितम्बर के बीच सड़क डामरीकरण नहीं किया जा सकता है। इस अवधि में बारिश की बनी रहने वाली संभावना के चलते डामरीकरण की गुणवत्ता प्रभावित होती है। लेकिन संबंधित ठेकेदार ने मॉडल रोड पर 15 जून के बाद डामरीकरण कर नियम के खिलाफ काम किया। अधिकारियों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया और माह भर के भीतर ही सड़क की दशा व दिशा बिगडऩे लगी है।
ठेकेदारों की रिंग पद्धति है जिम्मेदार: विजय जैन
नगर निगम के सभापति विजय जैन ने निर्माण के एक महिने में मॉडल रोड के दरकने के लिए ठेकेदारों के अघोषित रिंग पद्धति को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से मामूली बारिश में सड़क खराब होने लगी है उससे अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत उजागर हुई है। जनप्रतिनिधियों की भावना के खिलाफ जाकर ठेकेदारों को रिंग बनाकर काम बांटने अधिकारियों की करतूत से जनभावना के अनुरूप विकास नहीं हो पाना दुखद है। इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर जनमेजय महोब आज सुबह बरसते पानी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर के साथ डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम भैंसबोड़ और ग्राम भर्रीटोला-43 के गौठान व चारागाह का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहाॅ गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता हितग्राहियों की संख्या और अब तक खरीदे गए गोबर की मात्रा की जानकारी ली। कलेक्टर ने समूह की सदस्यों से आजीविका गतिविधियों के संचालन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने स्वसहायता समूहों की सदस्यों से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण हेतु प्रशिक्षण की जानकारी ली। समूह की सदस्यों ने बताया कि उन्हें वर्मी कम्पोस्ट निर्माण हेतु प्रशिक्षण मिला है। कलेक्टर ने बताया कि खरीदे गए गोबर से गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर इसका सहकारी समितियों के माध्यम से विक्रय किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से एक ओर पशुपालकों को आर्थिक लाभ होगा। दूसरी ओर जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा।
ग्राम भैंसबोड़ में स्वसहायता समूह की सदस्यों ने कलेक्टर को बताया कि वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के अतिरिक्त तार फेंसिंग बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अगरबत्ती और फिनायल बनाने का भी कार्य किया जाएगा। कलेक्टर ने तार फेंसिंग निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। समूह की सदस्यों ने बताया कि चारागाह परिसर में कृषि और उद्यान विभाग के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है और डबरी में मछली पालन भी किया जा रहा है।
कलेक्टर ने ग्राम भर्रीटोला-43 के गौठान में गोधन न्याय योजना के तहत खरीदे गए गोबर और वर्मी टंाका का अवलोकन किया। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट तथा गौठान में निर्मित अन्य उत्पादों का भी आकर्षक पैकेजिंग की सलाह दी।
कलेक्टर ने वहाॅ भी चारागाह का अवलोकन किया। उन्होंने वहाॅ चारागाह परिसर में स्वसहायता समूह द्वारा ली जा रही सब्जी की फसल का अवलोकन कर उसकी सराहना की और समूह के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज, सहायक परियोजना अधिकारी नीतेश साहू, पूर्व जनपद सदस्य अनिल सुथार सहित पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में वायरल रिसर्च एवं डायग्नोस्टिक लेब्रोटरी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बॉयोसेफ्टी लेवल -2 रूम, टेम्प्लेट एण्ड एडिशन रूम, मास्टर मिक्स एण्ड पीसीआर रिएजेंट प्रिप्रेशन रूम, पीसीआर रूम, पोस्ट पीसीआर रूम, कोल्ड रूम, रिकार्ड रूम, स्टॉफ रूम एवं स्टरलाईजेशन रूम तथा लॉबी का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि इस लैब के बन जाने से अब कोविड-19 के परीक्षण के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट में गति आएगी। उन्होंने डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. रेणुका गहिने से लैब टेक्नीशियन एवं अन्य स्टॉफ के प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. गहिने ने बताया कि आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए इस लैब में एक वैज्ञानिक, एक माईक्रो बॉयोलॉजिस्ट, 6 लैब टेक्नीशियन रहेंगे। उन्होंने कहा कि लेब्रोटरी में शुरूआत में आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए प्रतिदिन 250 से 300 सेम्पल का परीक्षण किया जाएगा एवं आने वाले समय में इसकी क्षमता प्रतिदिन 1000 से 1200 तक बढ़ाई जाएगी।
इस अवसर पर अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ. प्रदीप बेक उपस्थित थे। शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री के माईक्रो बॉयोलॉजी विभाग के अंतर्गत कोविड-19 आरटीपीसीआर टेस्ट करने के लिए वायरल रिसर्च एवं डायग्नोस्टिक लेब्रोटरी का निर्माण किया गया है। इस लैब के नोडल ऑफिसर डॉ. विजय अंबादे एवं लेब्रोटरी इंचार्ज डॉ. सिद्धार्थ पिंपलकर है। लेब्रोटरी में सेम्पल प्राप्त करने वाली टीम सेम्पल लेगी और बीएसएल-2 रूम में सेम्पल का सत्यापन वेरिफिकेशन टीम के द्वारा किया जाएगा। उसके बाद सेम्पल एनालिसिस एवं आरएनए एक्सट्रेक्शन टीम आरएनए का एक्सटे्रक्शन का कार्य करेगी। निकाले हुए निष्कर्षित आरएनए का मास्टर मिक्स के साथ मिक्सिंग किया जाएगा एवं अंतिम चरण में आरटीपीसीआर मशीन के माध्यम से विश्लेषण टीम उसका परीक्षण करेगी और अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
बिरगॉव / शौर्यपथ / अर्बन क्षेत्र में ग़ैर कोविड गतिविधि के तहत बुधवार को बिरगॉव में किशोरी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 11 से 14 वर्ष की सभी किशोरियों की लम्बाई और वजन मापा गया। साथ ही उन्हे स्वास्थ्य और कोरोना संक्रमण काल में बेहतर पोषण आहार लेने की जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल के मार्गदर्शन में किशोरी दिवस का आयोजन आगामी समय में प्रत्येक बुधवार को नियमित रुप से गाइडलाईन का पालन करते हुये मनाया जाएगा।किशोरी दिवस के आयोजन की जानकारी देते हुए शहरी कार्यक्रम प्रबंधक ज्योत्सना ग्वाल ने बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में 11 से 14 वर्ष की सभी किशोरियों के हीमोग्लोबिन, लम्बाई और वजन मापा गया। कम हीमोग्लोबिन पाए जाने पर किशोरियों को आयरन की गोलियों के साथ ही बेहतर पोषण आहार के बारे में जानकारी दी गई। जो किशोरियां एनीमिक पायी गईं उन्हें अगले चरण में फिर से बुलाया गया है। किशोरियों को खून की कमी से बचने को आयरन की गोलियों के सेवन और खान-पान संबंधी विस्तृत जानकारी भी विभाग द्वारा दी गई ।
इसके साथ ही किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही सैनिटरी नैपकिन का निशुल्क वितरण किया गया। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बिना गले लगे एक दूसरे का अभिवादन करने, शारीरिक दूरी बनाये रखने, मास्क लगाने और आंख, नाक कान और मुंह को हाथों से नहीं छूने के बारे में भी बताया गया । श्वसन संबंधी सफाई और सुरक्षा का पालन करने, नियमित हाथों को धोने, अलग-अलग सतहों को नियमित कीटाणु रहित करने की सलाह दी गयी है। महामारी के दौरान कोरोना संक्रमितों से भेदभाव एवं कोरोना को लेकर सोशल मीडिया के माध्य्म से फैलने वाली अफवाह से खुद को और परिवार को बचाने की बातें भी बताई गई। कोविड 19 संक्रमण से जुड़े नकारात्मक और बिना पुष्टि की गई बातों को सोशल मीडिया के माध्यम से नहीं भेजने की अपील की गयी है । साथ ही कोविड 19 के बारे में विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लेने, किसी मदद या जानकारी के लिए टॉल फ्री नंबर 104 पर फोन करने और मानसिक तनाव,अवसाद को दूर करने के लिए आवश्यक मदद पाने की जानकारी भी दी गई ।
परिवार में कोई तंबाकू का सेवन करने वाले सदस्यों को रोकना और नशा मुक्ति केंद्र तक पहुंचाने मे मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सूचित कर उनकी मदद लेने की भी बात बताई गयी ।
डॉ. अंजना लाल, सिस्टर रेखा परघनिया, सिस्टर पूनम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरगांव और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर उरला की सिस्टर सुनीता ठाकुर का महत्वपूर्ण सहयोग किशोरी दिवस को सफल बनाने में रहा ।
रायपुर / शौर्यपथ / राजधानी के खुदादाद डूंगाजी शासकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में ओपीडी वैकिल्पक व्यवस्था मंगलवार से मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने शुरु की है। आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में दो दिनों से चालू सामान्य ओपीडी में महिला व पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग डॉक्टरों की टीम मरीजों का इलाज कर रहे हैं। सामान्य ओपीडी में मंगलवार और बुधवार को 250 से अधिक मरीज लाभांवित हुए। आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीएस बघेल ने बताया, आयुर्वेदिक अस्पताल की आईपीडी व ओपीडी वार्ड को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 अस्पताल का वार्ड बनाए जाने के बाद से 28 जुलाई से 3 अगस्त तक ओपीडी प्रभावित रही। डॉ बघेल का है कोरोना संकट के बीच नॉन कोविड के मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए वैकिल्पक व्यवस्था शुरु की गई है। इससे आयुर्वेदिक पद्वति से इलाज कराने वाले मरीजों को दवाएं और डॉक्टरों से परामर्श भी मिल सकेंगे। कॉलेज के भवन में ओपीडी का संचालन 4 अगस्त से सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नियमित रूप से शुरू किया गया है ।
ओपीडी की वैकिल्पक व्यवस्था शुरू होने से आयुर्वेदिक अस्पताल में आने वाले प्रतिदिन 250 से अधिक मरीजों को डिस्पेंसरी खुलने से निशुल्क औषधियों का लाभ मिलने लगेगा। डिस्पेंसरी की औषधियों को कॉलेज के फिजीयोलॉजी हॉल में शिफ़ट किया गया है। ताकि दवाओं के लिए मरीजों व पेंशनरों को यहां वहां भटकने की जरुरत न पड़े। ताकि आयुर्वेद के इलाज में सेवा ले रहे मरीजों का चिकित्सकों का परामर्श का लाभ मिल सके । ओपीडी में इलाज कराने आए हीरापुर निवासी 40 वर्षीय प्रेमलाल साहू ने बताया, उन्हें पक्षाघात की शिकायत है। यहां लगभग 3-4 महीने से इलाज चल रहा है। आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज का लाभ भी हुआ है। सप्ताह भर से ओपीडी बंद होने से दवा के लिए परेशानी हो रही थी। इसी तरह मुंगेली निवासी 52 वर्षीय रतन लाल उइके और उनकी 20 वर्षीया बेटी उर्मिला उइके को मधुमेह की बीमारी है। रतन लाल ने बताया काफी जगह भटकने के बाद आयुर्वेदिक दवाओं से उनको काफी राहत मिल रही है।
आयुर्वेदिक अस्पताल अधीक्षक डॉ पीके जोशी ने बताया ओपीडी कक्ष को कोविड-19 वार्ड में तब्दील कर 300 बेड का अस्पताल कोरोना मरीजों के लिए शुरु किया गया है। इसकी वजह से मरीजों की इलाज़ प्रभावित हो रहा था। आयुष संचालक जीएस बदेशा ने महाविद्यालय की मान्यता सहित पीजी करने वाले 70 छात्रों का रिसर्च वर्क प्रभावित ने हो इस लिए ओपीडी को नियमित रुप से प्रारंभ करने का निर्देष दिया है। डॉ जोशी ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सा सेवा के लिए संचालित ओपीडी पंचकर्म,कायचिकित्सा, शल्य, बाल रोग, शालक्य, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के मरीजों का इलाज अभी सामान्य ओपीडी में ही होंगे। ओपीडी में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच नियमित रूप से होगा। अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। अस्पताल परिसर में गर्भवती महिलाओं के अलावा अन्य महिलायों को भी स्त्री रोग से संबंधित इलाज व परामर्श प्रदान किए जाएंगे ।
नवागढ़/ शौर्यपथ / लगातार नवागढ़ क्षेत्रवासियों को विद्युत की समस्या का सामना करना पड़ रहा है ,कही ट्रांसफॉर्मर खराबी, तो कही फेल हुए ट्रांसफॉर्मर को बिजली विभाग के द्वारा लगा दिया गया है। कही- कही लोव वोल्टेज की समस्या , तो कही विधुत के कारण पेयजल की समस्या हर समय सामने आ रही है। ट्रांसफॉर्मर खराबी के कारण ज्यादातर गावो में किसान परेशान हो रहे है। एक ओर पूरी विश्व वैश्विक महामारी कोरोना संकट से लोग जूझ रहे है वही दूसरी ओर किसान कम बारिश को लेकर परेशान तो अब बिजली विभाग की उदासीनता को देखकर किसान चिंतित है।
पूरा मामला जनपद पंचायत नवागढ़ के नवीन ग्राम पंचायत बुचिपुर का है। जहां बार बार ट्रांसफॉर्मर फेल के कारण ग्रामीण परेशान है,पेयजल का संकट उत्पन्न हो गई है। मंगलवार रात से जानकारी मिलने तक पूरे गांव में बिजली बीजली बंद थी। जिनकी शिकायत ग्रामीणों ने फ़ोन के माध्यम से जिला कलेक्टर एवं विद्युत विभाग को भी सूचित भी कर दिया गया है। लेकिन अभी तक जिला के कोई भी अधिकारी इस मामले में ध्यान नही दे रहे है। विभाग के उच्च अधिकारी भी मामले को संज्ञान में नही ले रहे है ।जिनके चलते ग्रामीण आक्रोशित नजर आ रहे है, साथ ही साथ इस बार नए ट्रांसफॉर्मर नही लगने पर ग्रामीणों ने राज्य सरकार नारेबाजी और धरना प्रदर्शन की बात कही।
संभागीय कार्यपालन यंत्री मुरारी श्री हरि ने ने बताया कि नियमित रूप से फेल हुए ट्रांसफॉर्मर को भिलाई स्टोर भेजा जा रहा है। हाल में ही 25 केवी के 30 नये ट्रांसफार्मर प्राप्त हुआ है। जिसे जरूरत के आधार पर सिचाईं व घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भेजा जा रहा है,आने वाले दिनों में और भी ट्रांसफॉर्मर प्राप्त होने वाला है ।फेल हुए ट्रांसफॉर्मर बदल जाएंगे।कुछ पुराने ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर उपयोगी बनाने का काम भी कार्यलय परिसर में किया जा रहा है।
रायपुर / शौर्यपथ / कोरोना महामारी संक्रमण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के गृह और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 6 अगस्त को अपने जन्म दिन पर कोई कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में भारत सहित संपूर्ण विश्व कोरोना महामारी के प्रकोप से त्रस्त है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि जन्म दिन पर व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से ही शुभकामनाएं, स्नेह और आशीर्वाद प्रदान कर सकते हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज निगम प्रशासनिक व्यवस्था के तहत् कड़े निर्णय लेते हुये स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को बाजार विभाग से हटा दिया गया। आयुक्त इंद्रजीत बर्मन सहित एमआईसी प्रभारियों के साथ चर्चा करते हुये थान सिंग यादव को पुन: बाजार विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
चर्चा के दौरान आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, वित्त प्रभारी दीपक साहू, शिक्षा प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, महिला एवं बाल विकास प्रभारी जमुना साहू, पर्यावरण प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा, संस्कृति एवं पर्यटन प्रभारी अनुप चंदानियां,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, गरीबी उपशमन प्रभारी शंकर सिंह ठाकुर व अन्य उपस्थित थे ।
इस संबंध में महापौर बाकलीवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के तहत् राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में निगम द्वारा निरंतर अभियान चलाया गया है। इसमें नगर निगम दुर्ग के बाजार विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों का दल कार्य कर रहा है।
महापौर ने सभी एमआईसी सदस्यों के साथ बाजार अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर चर्चा की । लॉकडाउन के दौरान शहर के छोटे- बड़े व्यवसायियों से दुव्र्यवहार और सब्जी पसरा लगाकर व्यवसाय करने वाली महिलाओं से अभद्रता सहित अन्य मामलों को लेकर एमआईसी प्रभारियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त किये।
निगम आयुक्त को सभी शिकायतों से अवगत कराया गया। बाजार विभाग अधिकारी के रुप में दुर्गेश गुप्ता द्वारा की जा रही कार्यवाही के तहत् व्यवसायियों के साथ गाली-गलौज, और सामानों को फेकने एवं आपत्तिजनक र्दुव्यवहार की लगातार शिकायत को देखते हुये दुर्गेश गुप्ता को तत्काल बाजार विभाग से हटा दिया गया। वे पूर्व के सामान केवल स्वास्थ्य विभाग के कार्यो का संपादन करेगें । वहीं थान सिंग यादव को पुन: बाजार विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी गई ।
दुर्ग / शौर्यपथ / युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तेखन सिन्हा के पास औद्योगिक क्षेत्र के व्यवसायियों द्वारा शिकायत मिला कि क्षेत्र में अमृत मिशन के अंतर्गत खोदे गए सड़क को विगत 8 माह से नहीं भरा गया है। तेखन सिन्हा और उनकी टीम ने शिकायत स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय पीड़ितों के साथ मिलकर गड्ढों को मुराम डालकर बराबर किया गया।
ज्ञात हो कि निगम छेत्र में पाइप लाईन बिछाया जा रहा है । पाईप बिछाने के पश्चात लाइन चेक करने के पशचात् गड्डो को भर कर वास्तविक स्थिति में लाने का काम भी ठेकेदार का है
प्रदीप सिंह, आद्योगिक नगर वार्ड न. 17 का निवासी हैं जो स्थानीय जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता से आहत होकर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेखन सिन्हा से शिकायत किये । प्रदीप सिंह ने बताया कि इन गड्ढों के कारण कई बार दुर्घटना हो चुके हैं मौके पर पहुच कर पूरे औद्योगिक नगर का भ्रमण कर सभी गड्डो को देखा निरीक्षण करने वालो में औद्योगिक नगर के पूर्व पार्षद दिलीप साहू, प्रदीप सिंह, कीर्तन साहू, कन्हैया देवांगन, करण निषाद, वीरू साहू, अशोक निषाद, उपस्थित थे ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
