April 30, 2024
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (28946)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5409)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /कहा जा रहा है कि भारत में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आयी तो यह बच्चों के लिए खतरनाक होगी। ऐसे खतरे को…
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /आज के दौर में समय और संबंध की वैल्यू बढ़ गई है। जो लोग यह समझते थे कि पैसा हर समस्या का हल…
सेहत /शौर्यपथ आइए, जानते हैं क्या होता है अस्थमा, इससे बचाव के कारगर उपाय और इससे निजात पाने की आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में -क्या…
आस्था /शौर्यपथ /वाल्मीकि कृत रामायण में प्रभु श्रीराम की जीवन गाथा लिखी हुई है। श्री राम के भाई श्री लक्ष्मण एक माहान योद्धा थे। उन्हें…
धर्म संसार /शौर्यपथ /26 मई 2021 वैशाख पूर्णिमा है। हमारे पुराणों में वैशाखी पूर्णिमा को अत्यंत पवित्र एवं फलदायी तिथि माना गया है। वैशाख पूर्णिमा…
दुर्ग / शौर्यपथ / शौर्यपथ समाचार पत्र ने अपने मंगलवार के अंक में खबर प्रकाशित किया था कि दुर्ग निगम के अधिकारियों द्वारा भूपेश सरकार की नीतियों की प्रसार सामग्री…

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल ने फ्रंटलाइन वर्कर की में वकीलों और पत्रकारों को शामिल किए जाने के फैसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। महापौर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में पार्षदों व एल्डरमैन के साथ उनके परिजनों को भी शामिल करने का आग्रह किया है। ताकि, कोरोना को हराने की जंग लड़ रहे पार्षदों को प्राथमिकता से वैक्सिनेशन का लाभ मिल सके।
महापौर बाकलीवाल ने पत्र में उल्लेख किया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश के साथ ही दुर्ग नगरीय क्षेत्र में कोविड संक्रमण की दर में लगातार कमी आई है। हाल ही में मुख्यमंत्री के निर्देश पर पत्रकारों, वकीलों और अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त आम जनता सहित कई सार्वजनिक सेवाएं दे रहे लोगों को फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए वैक्सिनेशन में प्राथमिकता देने का फैसला राज्य शासन ने लिया है। बाकलीवाल ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है।
महापौर ने पत्र में आगे कहा है कि पार्षदगण और एल्डरमैन द्वारा आम नागरिकों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पार्षद व एल्डरमैन निधि से जरूरतमंद लोगों को राशन, सेनिटाइजेशन अभियान मास्क वितरण जैसे कार्य किए गए हैं। इस कार्य के लिए पार्षद घर-घर भी जा रहे हैं। महापौर ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि उपरोक्त कार्यों और जिम्मेदारियों को देखते हुए पार्षदों और एल्डरमैन को भी फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए। उनके साथ परिजनों को भी वैक्सिनेशन में प्राथमिकता मिलने से वे कोरोना काल में पूर्व की तरह आम जनता की सेवा कर सकेंगे।
महापौर ने पत्र में कहा है कि एपीएल वर्ग के 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग की आबादी के अनुरूप शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए प्राथमिकता वाले 16 प्रतिशत वैक्सिनेशन का प्रतिशत बढ़ाने का आग्रह भी किया है। महापौर ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में कोरोना हारेगा और छत्तीसगढ़ राज्य जीतेगा। महापौर ने छत्तीसगढ़ की जनता को मुफ्त टीकाकरण की सौगात देने के लिए भी मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

भिलाई नगर / शौर्यपथ / भिलाई में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु निगम प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुये भिलाई निगम कर्मचारियों से समन्वय कर मितानीन दीदी घर-घर जाकर लक्षण वाले लोगों की जानकारी एकत्रित कर रही है। मितानीन बहनो द्वारा परिवार के सदस्यों का नाम, उम्र उनके परिजन का नाम, वार्ड क्रमांक, किसी प्रकार का कोविड से संबंधित लक्षण हो तो उसकी जानकारी एवं लक्षण का प्रकार जैसे सर्दी, खांसी, बुखार, कमजोरी इत्यादि का विवरण, लक्षण प्रारंभ होने का दिनांक, क्या अन्य कोई पूर्व से बीमारी है, जैसे शुगर, बीपी, कैंसर इत्यादि, व्यक्ति का संपर्क नं. आदि की जानकारी एकत्रित की जा रही है।
वहीं कोविड से संबंधित लक्षण वाले व्यक्तियों को लक्षण वाली दवाईयों का वितरण किया जा रहा है और शीघ्र ही कोविड जांच कराने के लिये नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की जानकारी दे रहे है, टेस्टिंग कराने प्रेरित किया जा रहा है और ऐसे लोगों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने कोविड से संबंधित लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान कर इसके अनुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये उचित कदम उठाने के निर्देश दिये है। इसी के परिपालन में भिलाई क्षेत्र में कार्यरत 339 मितानीन महिलाये घर-घर जाकर सर्वे का कार्य कर रही है। कोरोना संक्रमण को प्रारम्भिक दौर में ही रोकना इस अभियान का प्रमुख उददेश्य है। कई दफा जानकारी के अभाव में कमजोर वर्ग लोग लक्षण होने पर भी कोविड जांच कराने के लिये नहीं निकल पाते, खासतौर पर ऐसे लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
इस प्रकार से परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। निगम प्रशासन अपील करता है कि सर्वे के दौरान परिवार के लोग सहयोग का रवैया अपनाकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये अपने लक्षण इत्यादि की आवश्यक जानकारी देकर कोरोना संक्रमण को थामने में जरूरी सहयोग करें। वही मितानिन बहने टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य कर रही है!

दुर्ग / शौर्यपथ / प्लाज़्मा डोनेशन हेतु नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही मुहीम से प्रभावित हो आस पास के लोग लगातार प्लाज़्मा डोनेशन हेतु सामने आ रहे हैं। इसी कर्म में शाह परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ प्लाज़्मा डोनेशन किया। धर्मेश भाई शाह , उनकी पत्नी कल्पना शाह एवं दोनों सुपुत्री निकिता शाह और जेना शाह ने नेहरू नगर आशीर्वाद ब्लड बैंक में पहुंच कर प्लाज्मा डोनेशन किया। इनके आलावा कोमल राठौड़, आर एस शिखा, राजनांदगांव से भिलाई आकर व् मोनिका जैन और श्रुति जैन( देवरानी जेठानी) ने अपना प्लाज्मा डोनेट किया।
आशीर्वाद ब्लड बैंक में उपस्थित नव दृष्टि फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य राज आढ़तिया ने कहा पहली बार पुरे परिवार ने एक साथ प्लाज़्मा डोनेट कर समाज के अन्य लोगों को भी प्लाज़्मा डोनेट करने हेतु प्रेरित किया है। आशीर्वाद ब्लड बैंक के संचालक विकास जायसवाल ने कहा यह समाज सेवी संस्थाओं की मेहनत का परिणाम है की लोग लगातार प्लाज़्मा डोनेशन हेतु जागरूक हो रहे हैं व अंचल के कोरोना पीडि़तों को प्लाज़्मा उपलब्ध हो रहा है व संजीवनी साबित हो रहा है। नव दृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया,सूरज साहू ,हरमन दुलई,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,गोपी रंजन दास,पियूष मालवीय, मुकेश राठी, संतोष राजपुरोहित,किरण भंडारी, चेतन जैन,यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, अभय माहेश्वरी , प्रफुल्ल जोशी,विवेक साहू , मनीष जोशी, प्रसाद राव, दीपक बंसल ने लोगों से प्लाज़्मा डोनेट करने की अपील किये ताकि कोराना संक्रमित लोगों की जान बचाने के पुण्य में सहभागी बने।

दुर्ग / शौर्यपथ / घर का सूजी हलवा, भाजी व चांवल का माड़ दे रही है बीमार व्यक्तियों को जबरदस्त ताकत उपयोग में सफल साबित हुआ है ,कोरोना जंग में…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)