Google Analytics —— Meta Pixel
June 03, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

रायपुर / शौर्यपथ / राज्य के कोरिया जिले के एनआरएलएम बिहान के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आगामी पर्वों को ध्यान में रख गोबर से आकर्षक दीये बनाये जा रहे हैं। रंग-बिरंगे ये दीये सुंदर एवं किफायती एव मन मोह लेने वाले हैं। समूह द्वारा नवीन तकनीक के माध्यम से बनाये गये इन दीये आय का एक अतिरिक्त साधन प्रदान कर रहे हैै।
दीया निर्माण के इस कार्य में कोरिया जिले के सोनहत विकासखण्ड की सरस्वती महिला समूह, तथा बैकुण्ठपुर विकासखण्ड की उन्नती महिला संकुल संगठन ने गोबर का सदुपयोग एक रोचक एवं मनमोहक कलाकृति बनाने के लिए किया है। ये समूह अपने नोडल अधिकारियों के मार्गदर्शन में गोबर से सुंदर-सुंदर दीये बना रहीं है।
क्रय करने के इच्छुक इन समूहों से दीये खरीदने के लिए जिला नोडल अधिकारी से मोबाइल नंबर 9340932924 अथवा सोनहत विकासखण्ड की सरस्वती महिला समूह की नोडल अधिकारी सुश्री शिल्पी रानी भट्टाचार्य मोबाइल नंबर 6260281126 तथा बैकुण्ठपुर विकासखण्ड की उन्नती महिला संकुल संगठन की नोडल अधिकारी सुश्री कल्पना देवांगन मोबाइल नंबर 9755824288 से संपर्क कर सकते हैं।

रायपुर / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाना जरूरी है, यह बात कुछ समझदार लोग जान गए हैं। लेकिन जो समझ कर भी नही समझ रहें , उनके लिए अब एक ही उपाय है कि उन्हे याद दिलाया जाए, घर के लोगों द्वारा ,परिजनों द्वारा, बच्चों द्वारा ,अजनबियों द्वारा। यह याद दिलाना टोकने जैसा होना चाहिए ताकि व्यक्ति को अपनी गलती समझ में आए और वह मास्क लगाने की आदत डाल लें, मजबूरी में ही सही। चिकित्सक भी लगातार यही कह रहंे कि मास्क ही फिलहाल वैक्सीन का काम करेगा और कर भी रहा है।
मेकाहारा के कम्यूनिटी मेडीसीन विभाग ने इस संबंध में रायपुर शहर में सर्वे कराया कि आखिर लोग मास्क क्यूं नही पहनते हंै। सर्वे के अनुसार 32 प्रतिशत व्यक्ति कहते हैं कि वे गरीब है और मास्क खरीद नही सकते। जबकि वैज्ञानिक यह कहते हैं कि कपड़े के मास्क भी असरदार होते हैं। कुछ प्रतिशत व्यक्ति यह भी कहते हुए पाए गए कि मास्क से बीमारी नही रूकती, कुछ ने कहा कि गुटखा खाने के बाद थूकने में दिक्कत होती है, कुछ ने कहा संास लेने मे कठिनाई आदि- आदि । जितने मुंह ,उतनी बातें।
लेकिन अभी सबसे जरूरी यह बात याद रखना है कि मास्क ही फिलहाल हमारा हथियार है ,कोरोना से जंग में और यह जंग जीतनी ही होगी हमें ।

रायपुर / शौर्यपथ /  वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मल्टी यूटीलिटी सेन्टर राजानावगांव के लोकार्पण में गौरी कृपा महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रिटिंग प्रेस स्थापित करने पांच लाख रुपये का चेक देकर शुभकानाएं दी। उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भोरमदेव आजीविका केन्द्र के द्वारा ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी तथा अपने कार्यों से नई पहचान बनयेगी।

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रायपुर जिले के अंतर्गत आदर्श ग्राम टेमरी में लगभग 70 लाख रूपए की राशि से नवनिर्मित बिहान कैफैटोरिया और बिहान बाजार परिसर तथा ग्राम सेरीखेड़ी में कल्पतरू मल्टीयूटिलिटी सेंटर का ई-लोकार्पण किया। उन्होंने यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इनका शुभारंभ करते हुए कहा कि ये केन्द्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सहित आत्मसम्मान के साथ जीवन-यापन के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने की।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज की आधी आबादी महिलाओं के उत्थान से ही समाज का समन्वित विकास होगा। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने सहित आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि महिलाओं को सक्षम बनाने के उन्हें विभिन्न गतिविधियों और उद्यमों से लगातार जोड़ा जा रहा है। आज टेमरी तथा सेरीखेड़ी में महिलाओं को उद्यमों से जोड़ने के लिए दो केन्द्र खोले गए हैं। ऐसे ही केन्द्रों को अधिक से अधिक संख्या में खोलकर इसका विस्तार राज्य के गांव-गांव तक किया जाएगा, जिससे हर गांव में महिलाएं व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सक्षम बन सकें। मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान ग्राम टेमरी तथा सेरीखेड़ी के केन्द्रों की महिलाओं से बातचीत भी की और उन्हें सक्षम बन आत्मसम्मान के साथ जीवन-यापन करने के लिए प्रोत्साहित किया।


कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस..सिंहदेव ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम टेमरी तथा सेरीखेड़ी में संचालित गतिविधियों की सराहना की और इसे महिलाओं की आमदनी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक श्री अनिता शर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा ने भी संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि बिहान आदर्श ग्राम टेमरी में बिहान कैफेटोरिया का संचालन जागृति महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। इसके साथ-साथ बिहान बजार में बिहान फ्रेश दुकान में गौठान से आने वाले ताजे फलों एवं सब्जियों के विक्रय की व्यवस्था की जा रही है। इससे गौठानों के उत्पादों के विक्रय से जहां अन्य ग्रामों की महिलाओं को लाभ मिलेगा वहीं टेमरी के महिला समूह की महिलाओं को भी इससे फायदा होगा।
इसी तरह कल्पतरू मल्टीयूटीलिटी सेंटर सेरीखेड़ी से महिलाओं को विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन की सुविधा होगी। इस सेंटर में कार्य करने वाली गरीब तथा जरूरतमंद महिलाओं को 60 लाख रूपये से अधिक राशि का भुगतान किया जा चुका है। पिछले 11 माह में मल्टीयूटीलिटी सेंटर का टर्नओव्हर दो करोड़ रूपए का रहा है। इसमें महिलाओं द्वारा अगरबत्ती, मोमबत्ती, साबुन, पेंसिल, चप्पल, सेनेटाइजर, मास्क, एलईडी बल्ब, मशरूम, गोबर गमला, सीमेंट पोल, बेकरी, हर्बल टी. नर्सरी तथा अन्य आय अर्जन गतिविधियों का सुचारू संचालन किया जा रहा है। बढ़ती मांग के कारण इस सेंटर के ‘‘बिहरा’’ ब्रांड के मास्क एवं अन्य उत्पाद की अपनी अलग पहचान है।

नई दिल्ली / शौर्यपथ / दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदूषण के मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्‍होंने कहा है कि प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार की निष्क्रियता का नुकसान पूरे उत्तर भारत को हो रहा है. सिसोदिया ने कहा कि मैं एनवायर्नमेंट पॉल्‍युशन प्रिवेंशन एंड कंट्रोल अथॉरिटी से भी अपील करना चाहता हूं कि वो भी इस बात को देखें.उन्‍होंने सवाल किया कि क्या EPCA जैसी संस्था भी केंद्र और राज्य सरकारों से काम करवाने में भी फेल रही है?
उप मुख्‍यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिये दिल्ली सरकार कई प्रयास कर रही है. आखिरी के तीन महीने होते हैं तब सबकी चिंता बढ़ती है. उन्‍होंने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है कि दिल्ली के प्रदूषण को कैसे कम किया जाए. प्रदूषण और पराली सिर्फ दिल्ली की समस्या नहीं है ये पूरे उत्तर भारत की समस्या है. अफसोस की बात है कि केंद्र सरकार ने पूरे साल इस समस्या को लेकर कोई काम नहीं किया और हाथ पर हाथ धरे बैठी रही. केंद्र सरकार की इस निष्क्रियता का नुकसान पूरे देश को प्रभावित कर रहा है. जहां पराली जल रही है उस जगह जो किसान रह रहा है उसे भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.

नई दिल्ली / शौर्यपथ / एक ओर पाकिस्तान ग्लोबल फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) में अपनी साख बचाने में लगा है और दूसरी ओर आंतकियों की मदद के लिए सीमापार से हथियार और गोला-बारूद भेजने में जुटा है. भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सेना के हथियार तस्करी के नापाक मंसूबों को एक बार फिर नाकाम कर दिया है. सोमवार देर शाम को भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान सेना की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) से तस्करी की एक और कोशिश को असफल कर दिया है और हथियारों का जखीरा पकड़ा है.
भारतीय सेना ने सोमवार शाम (12 अक्टूबर) जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया. सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान के दौरान एक बैग बरामद किया है. बैग से पांच पिस्टल, 10 मैगजीन, 138 राउंड्स एम्युनेशन और हैंडग्रेनेड समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं.
हाल में पाकिस्तान की ओर से हथियारों की तस्करी का यह दूसरा मामला है, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है. हाल ही में उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में तैनात सेना के जवानों ने किशनगंगा नदी के रास्ते से की जी रही हथियारों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है. सेना ने राज्य पुलिस बल के साथ मिलकर एक ज्वाइन्ट ऑपरेशन में इसे अंजाम दिया.
सेना के जवानों की निगरानी टुकड़ी ने सर्विलांस इक्वीपमेंट के सहारे शुक्रवार (9 अक्टूबर) रात करीब 8.30 बजे नियंत्रण रेखा पर किशन गंगा नदी (केजीआर) के तट पर तस्कारी के प्लान का पता लगाया. रात के करीब 10 बजे ऑपरेशन में लगे जवानों ने 2-3 आतंकवादियों का पता लगाया, जो ट्यूब में कुछ वस्तुओं को ले जाने की कोशिश कर रहे थे, जो किशन गंगा नदी के तट से दूर एक रस्सी से बंधी थी. जवान तुरंत उस स्थान पर पहुंचे और वहां से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया. बरामद हथियारों में चार एके-74 राइफल, आठ मैगजीन, 240 एके राइफल शामिल है. पाकिस्तान लगातार PoK के रास्ते आतंक का सामान सप्लाई कर कश्मीर में आंतक फैलने की फिराक में लगा रहता है.

भोपाल / शौर्यपथ / कांग्रेस के एक नेता द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ‘नंगे-भूखे घर' का बताने वाले बयान पर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मंगलवार को पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को ऐसी ओछी बयानबाजी से बाज आना चाहिए, नहीं तो उसका (कांग्रेस) बचा खुचा आधार भी इस चुनाव में समाप्त हो जाएगा.
मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को हो रहे उपचुनाव के प्रचार अभियान के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में अशोक नगर जिले के राजपुर कस्बे में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के नेता दिनेश गुर्जर ने रविवार को कहा था, ‘‘कमलनाथ देश के दूसरे नंबर के उद्योगपति हैं. शिवराज की तरह नंगे-भूखे घर के नहीं हैं। ये खुद को किसान नेता कहते हैं...''
गुर्जर के नंगे-भूखे बयान पर टिप्पणी करते हुए तोमर ने भोपाल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘देखिये, जब दिमाग में कुछ मटेरियल नहीं होता तो फिर इस तरह के अंट शंट बयानबाजी करते हैं. अभी किसी कांग्रेस के नेता ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जी भूखे-नंगे रहते हैं. तो क्या इस देश में गरीब होना अभिशाप है? कमलनाथ जी बड़े घर के हैं तो उन्होंने मध्यप्रदेश के लिए क्या कर दिया?''
उन्होंने कहा, ‘‘इसके विपरीत शिवराज सिंह चौहान गरीब घर में पैदा हुए, सरकारी स्कूल में पढ़े और उन्होंने अपने परिश्रम से यह मुकाम प्राप्त किया. इसलिए तो मध्यप्रदेश उनके 13 साल के शासनकाल में आगे बढ़ा. इसीलिए अधोसंरचना बढ़ा, मध्यप्रदेश का विकास हुआ, मध्यप्रदेश में कृषि का विकास देश में सबसे ज्यादा हुआ. शिवराज सिंह जी का मूल्यांकन काम के आधार पर होगा या कांग्रेस के नेताओं के बयानबाजी के आधार पर.''
तोमर ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस के लोगों को आपके माध्यम से कहना चाहता हूं कि उनको ओछी बयानबाजी से बाज आना चाहिए, नहीं तो कांग्रेस का बचा खुचा जो आधार है, वह भी इस चुनाव में समाप्त हो जाएगा.''
मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को हो रहे उपचुनाव पर पार्टी की स्थिति के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उपचुनाव में भाजपा की स्थिति मजबूत है, क्योंकि मतदाताओं ने इनका (कांग्रेस) 15 महीने का शासन देखा है और 15 महीने में जनता हाय तौबा करने लगी थी. कांग्रेस ने वादाखिलाफी की, भ्रष्टाचार भी चरम पर था, प्रदेश में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई थी। सब जगह श्यामला हिल्स (मुख्यमंत्री निवास) से लेकर नीचे तक लूटमार की स्थिति पैदा हो गई थी.''
कृषि सुधार बिलों का जिक्र करते हुए तोमर ने कहा कि कृषि सुधार बिल किसानों के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव लाने वाला है. इससे पहले भी संप्रग सरकार इस बात का प्रयत्न करती रही कि वह इस दिशा में काम करे. लेकिन कुछ लोगों के दबाव में संप्रग सरकार हिम्मत नहीं कर पाई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार किसान हितैषी है.

बेंगलुरु / शौर्यपथ / बेंगलुरु में अगस्त के महीने में हुई हिंसा को लेकर सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट दायर कर दी है. इसमें 60 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें कांग्रेस के दो कॉरपोरेटर का नाम भी है. इसे लेकर राजनीतिक खींचतान शुरू हो गई. हालांकि अब तक इससे जुड़े दो मामले हैं, जिनकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है, उनमें चार्जशीट फिलहाल दाखिल नहीं की गई है.
बता दें कि बेंगलुरु में 11 अगस्त को हुई हिंसा में जिन 60 लोगों को क्राइम ब्रांच ने आरोपी बनाया है, उनमें कांग्रेस के दो कॉरपोरेटर शामिल है. इनमें से एक संपत राज हाल ही में शहर के मेयर थे. कांग्रेस ने इसे बदले की राजनीति और जानबूझकर उठाया गया कदम बताया है. कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा कि 'कांग्रेस का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है. चुनाव सामने हैं. इस वजह से जानबूझकर राजनीतिक दुर्भावना से हमारी पार्टी का नाम घसीटा जा रहा है हम कानूनी तौर पर इसका सामना करेंगे.'
कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डॉ आश्वत नारायण ने उलटे कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, 'चार्जशीट में जिनका नाम आया है वह भी कांग्रेस से हैं और इस दंगे से जो प्रभावित हैं वह भी कांग्रेस से हैं और इसी वजह से कांग्रेस ऐसे बयान दे रही है. जांच से ही सच्चाई सामने आएगी.'
बेंगलुरु में हुई हिंसा को लेकर 65 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से दो मामलों की जांच एनआईए कर रही है. एजेंसी ने अभी तक कोई चार्जशीट दायर नहीं किया है क्योंकि उसने हाल ही में जांच शुरू की है. ये दो मामले विधायक के घर और पुलिस स्टेशन पर हुई आगजनी के हैं. हिंसा के बाद जो गिरफ्तारियां हुई थीं, उसमें शुरुआत में राजनीतिक संगठन SDPI और PFI के कार्यकर्ता शामिल होने की बात है. हालांकि SDPI से जुड़े मुज़म्मिल पाशा गिरफ्तारी से पहले पुलिस के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को शांत करते नजर आए थे.
SDPI के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष इलियास तुंबे ने कहा, 'हम पहले से कह रहे थे कि बेवजह हमारा नाम घसीटा जा रहा है. नवीन जैसे अपराधी का इस्तेमाल कर बीजेपी ने साजिश रची. कांग्रेस ने अपने कॉरपोरेटर के जरिए इसको अमलीजामा पहनाया. अब चार्जशीट के बाद सब कुछ साफ हो गया है.'
इस हिंसा की जांच दो एजेंसियां कर रही हैं- एनआईए और कर्नाटक पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच. फिलहाल एनआईए की चार्जशीट अभी आनी बाकी है लेकिन कर्नाटक में राजनीति शुरू हो गई है.

नई दिल्ली / शौर्यपथ / बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू) ने मंगलवार को पार्टी विरोधी कार्य करने वाले 15 नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुये छह वर्ष के लिए दल से निष्कासित कर दिया. इससे पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए भाजपा ने कई नेताओं को निष्कासित किया था. जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी विरोधी कार्य करने वाले 15 नेताओं को निष्कासित कर दिया है . जद(यू) ने पार्टी के जिन नेताओं को निलंबित और निष्कासित किया है उनमें डुमरंव के वर्तमान विधायक ददन सिंह यादव, पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान :सिकन्दरा: एवं भगवान सिंह कुशवाहा :जगदीशपुर:, पूर्व विधायक रणविजय सिंह एवं सुमित कुमार सिंह :चकाई:, पार्टी महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कंचन कुमारी गुप्ता :मुंगेर:, अतिपिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य प्रमोद सिंह चन्द्रवंशी :ओबरा:, युवा जद(यू) के पूर्व कोषाध्यक्ष अरूण कुमार :बेलागंज:, औरंगाबाद जिला जद(यू) के पूर्व संयोजक तजम्मुल खाँ :रफीगंज:, पार्टी के रोहतास पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश चौधरी :निर्दलीय प्रत्याशी, नोखा:, पार्टी के पूर्व जमुई जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी :सिकन्दरा, 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सिंधु पासवान :सिकन्दरा:, पार्टी कार्यकर्ता करतार सिंह यादव :डुमरॉँव:, बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रभारी राकेश रंजन और पार्टी कार्यकर्ता मुंगेरी पासवान :चेनारी: के नाम शामिल हैं.
उल्लेखनीय है कि राजग उम्मीदवारों के खिलाफ बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर जद(यू) की सहयोगी पार्टी भाजपा ने सोमवार को अपने नौ बागी नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था .

चेन्‍नई / शौर्यपथ / कांग्रेस को छोड़कर बुधवार को ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुई पूर्व अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने अपनी पूर्व पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. खुशबू ने कहा, 'कांग्रेस को बुद्धिमान महिलाओं की जरूरत नहीं और पार्टी में सच बोलने की आजादी नहीं है.' कांग्रेस की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता के तौर पर सक्रिय रही इस एक्‍ट्रेस ने आरोप लगाया था कि इस पार्टी में कुछ नेता उन पर अपनी शर्ते थोपने का प्रयास कर रहे थे. खुशबू के बीजेपी होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा था कि उनके 'जाने' से अगले वर्ष तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.
चेन्‍नई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद खुशबू ने राज्‍य कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस को 'मानसिक रूप से मंदबुद्धि' करार दिया. बाद में बीजेपी ऑफिस से प्रेस से बातचीत में उन्‍होंने कहा, 'मैं कांग्रेस के प्रति वफादार थी लेकिन कांग्रेस ने मेरा अनादर किया...वे (कांग्रेस) बुद्धिमान महिला को नहीं चाहते. यह कहना कि वे मुझे केवल एक एक्‍ट्रेस के रूप में देखते हैं, कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है.' खुद को 'पेरियारिस्‍ट' बताते हुए उन्‍होंने कहा, 'कोई पार्टी जो सच बोलने की आजादी नहीं देती, आखिरकार किस तरह अच्‍छी हो सकती है.'
खुशबू ने कहा कि द्रविड़ आंदोलन के संस्‍थापक, समाजसेवी पेरियार ईवी रामास्‍वामी ने भी महिलाओं के खिलाफ अत्‍याचार के खिलाफ आवाज उठाई थी. कांग्रेस में रहते हुए बीजेपी की मुखर आलोचक रहीं खुशबू ने कहा, 'विपक्षी पार्टी का सदस्‍य होने के नाते मैंने बीजेपी का विरोध किया.' हालांकि वे यह कहने से भी नहीं चूकीं कि उनकी आलोचना केवल विरोध के लिए नहीं थी. उन्‍होंने कहा कि मैंने कुछ मुद्दों पर पीएम मोदी की प्रशंसा भी की थी. ऐसा ही एक मौका इस वर्ष अगस्‍त में आया था जब उन्‍होंने पीएम मोदी की नई शिक्षा नीति को सराहा था और अपने इन विचारों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी मांगी थी.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)