
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
० जिन्दगी से जरूरी कुछ भी नहीं, जीवन की सुरक्षा के लिए मास्क लगाएं, आदत एवं व्यवहार बदलें
० मास्क को सुरक्षा कवच के रूप में उपयोग करें
० बुजुर्गो, बच्चों एवं महिलाओं को संक्रमण से सुरक्षा के लिए युवा लगाएं मास्क
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी टोपेश्वर वर्मा ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना जैसी घातक महामारी हमारे सामने खड़ी है। हमारे देश में रोजाना लाखों लोग लापरवाही और असावधानी के कारण कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि कोरोना के उपचार हेतु अभी तक कोई वैक्सीन नहीं आई है। यह भी तय नहीं है कि कब तक यह कठिन दौर खत्म होगा। अभी जितने भी लोग कोरोना से बचे हुए हैं उसकी मुख्य वजह यह है कि उन्होंने आपस में शारीरिक दूरी बनाये रखने और समय-समय पर हाथों को सेनिटाईज करते रहने व ठीक तरीके से मास्क पहनने को अपनी आदत में शामिल कर लिया है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वैक्सीन आने तक हमारे पास जो संसाधन हैं, उन्हें ही सुरक्षा कवच के रूप में हमें उपयोग करना होगा।
याद रखें कि अभी कोरोना से बचाव के लिए मास्क ही वैक्सीन है। जब तक कोरोना की दवाई उपलब्ध नहीं हो जाती है, तब तक हम लोगों को वैक्सीन मानकर मास्क को ही पहनना होगा। शोध बताते हैं कि ठीक तरीके से मास्क पहनना कोरोना महामारी को 98 प्रतिशत तक रोके रखता है। मास्क पहनने से हम खुद सुरक्षित रहेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित रखेंगे। दरअसल कोरोना से बचने के तीन ही उपाय हैं। एक मास्क, दूसरा शारीरिक दूरी और तीसरा हाथों को साबुन से धोकर या सेनिटाईज कर साफ रखना। अगर हम सभी ने ये तीनों उपाय का अच्छे से पालन किया तो निश्चित रूप से हम सभी कोरोना संक्रमण से बचे रहेंगे।
सामान्यतः यह देखने में आ रहा है कि नगर सहित जिले के अन्य स्थानों में मास्क को लेकर घोर लापरवाही हो रही है। बाजार में लोग बेधड़क अपनी सुरक्षा को ताक में रखकर बगैर मास्क पहने और शारीरिक दूरी बनाये बेधड़क घूम रहे हैं। यह बेहद दुखद है कि आज इस कठिन दौर में हमारे युवा साथी घर से निकलते समय मास्क नहीं पहनते हैं और शारीरिक दूरी बनाये रखने और हाथों को सेनिटाईज करने के नियमों का पालन नहीं करते हैं। जिससे वे कोरोना से संक्रमित हो जाते है। युवाओें में बीमारियों से लड़ने की शारीरिक-मानसिक क्षमता मजबूत होती है, इसलिए वे खुद तो बचे रहते हैं किन्तु वे घर वापस आकर अपने परिवार के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को संक्रमित कर रहें है। घर में ही रहने वाले बड़े बुजुर्गों के संक्रमित होने का यह सबसे बड़ा कारण है। जो हमें असमय ही अपने बड़े बुजुर्गों को जोखिम में डाल रहा है। अतः हम सभी को घर से बाहर निकलते समय यह ध्यान रखना चाहिए की कोराना संक्रमण अभी मिटा नहीं है। मास्क पहनेंगे तो संक्रमण से बचे रहेंगे। इसलिए स्वयं की और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए मास्क जरूर पहनें और जो नहीं पहन रहे हैं, उन्हें मास्क पहनने प्रेरित करें।
प्रायः यह भी देखने को मिल रहा है कि फैक्ट्री, कारखानों और दुकानों के व्यवसायी बंधु और वहां काम करने वाले लोग बगैर मास्क पहने अपना व्यापार चलाते हैं जिससे भी बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका बढ़ती है। व्यापारी वर्ग को भी नो मास्क, नो एन्ट्री की बात को कड़ाई से पालन कराना चाहिए।
किसी भी व्यक्ति को जीवन को खतरे में डालने से पहले एक बार हम सभी को अपने परिवार के बारे में जरूर सोचना चाहिए। लापरवाही करने पर हम खुद तो संक्रमित होते ही हैं, बल्कि हमारे द्वारा अन्य रिश्तेदारों व मित्रों को भी जाने-अनजाने में यह बीमारी दे दी जाती है। अतः अब हर व्यक्ति को अब अपनी सामाजिक जवाबदारी समझते हुए काम करना पड़ेगा। मेरा मास्क आपको बचाएगा और आपका मास्क मुझे बचाएगा अब इसी भावना को आत्मसात कर हमें अपना व्यवहार बदलना होगा। बगैर मास्क पहने घर से निकलने से पहले एक बार जरूर सोचें कि ऐसी क्या मजबूरी है, जो जिंदगी से ज्यादा जरूरी है।
आईये अब हम कोरोना से डरकर नहीं, डट कर मुकाबला करें। हम सभी अपने वर्तमान जीवन में दो गज की दूरी, मास्क जरूरी के संदेश को अपने जीवन का उद्देश्य बनाये। जिले में कोरोना के संक्रमण एवं बचाव तथा रोकथाम के लिए 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2020 तक कोरोना सुरक्षा सप्ताह मनाया जाना है। जिसके लिए जिले में प्रत्येक दिवस सामाजिक भागीदारी से विशेष गतिविधियां की जाएंगी।
० सर्वे कर कोविड-19 के टेस्ट के लिए अनिवार्य रूप से सैम्पल लें
० धरसा का चिन्हांकन करने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश
० गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि सर्वे कर कोविड-19 के लिए अनिवार्य रूप से सैम्पल लेना है और चिन्हांकित मरीजों को आइसोलेट करना है। जिससे कोविड-19 फैलने का खतरा कम होगा। अभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद भी प्रतिदिन केस आ रहे हैं और खतरा टला नहीं है। हमें हमेशा सजग एवं सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ठेलेवाले, सब्जी वाले एवं व्यापारियों का भी सैम्पल लें और कड़ाई बरते। कोरोना से बचाव कर पाएंगे तभी आने वाले त्यौहार मना पाएंगे। लोगों में यह जागरूकता लाने की जरूरत है कि मास्क जरूरी है।
उक्त बातें कलेक्टर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी केस बढ़ रहे हैं। इसके लिए सैम्पल संग्रहित करने शिविर लगाएं। 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक कोविड-19 के लिए जागरूकता हेतु कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसकी तैयारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ में भी ‘एक युद्ध ... कोरोना के विरूद्ध’ के तहत सैम्पल लिए जाएंगे। उन्होंने एसडीएम को इसकी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है और इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कमी पाए जाने पर निलंबित करने की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के संबंध में जानकारी ली और कहा कि इस कार्य में गति लाए। उन्होंने गौठान में चारागाह एवं बाड़ी निर्माण के कार्य पर भी ध्यान देने के लिए कहा। मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों में श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने गिरदावरी का कार्य ईमानदारी से करने को कहा। उन्होंने धान खरीदी की तैयारी के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए। राशन दुकान संचालकों को बारदाना सुरक्षित रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला के मापदण्डों के अनुसार कार्य करना है।
विशेषकर स्वास्थ्य एवं पोषण पर ध्यान देते हुए गर्भवती माताओं के चेकअप, संस्थागत प्रसव, डिलिवरी, एएनसी चेकअप, टीकाकरण एवं अन्य सेवाओं पर ध्यान दें। उन्होंने वनधन केन्द्र के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के लिए कहा। स्थानीय स्तर पर समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद का विक्रय करने के अलावा ट्राइफेड से भी समन्वय कर वनोपज एवं उत्पादों का विक्रय होना चाहिए। कुलथी, रागी की फसलों का दायरा बढ़ाने की आवश्यकता है। राजस्व विभाग के अधिकारियों से धरसा विकास योजना के तहत धरसा का चिन्हांकन करने के लिए कहा।
कलेक्टर ने कहा कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी कोविड-19 में लगी थी और मृत्यु हुई है उसकी जानकारी राज्य शासन को भेजा जाना है। इसे प्राथमिकता देते हुए जानकारी उपलब्ध कराएं। जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम ने कलेक्टर को बताया कि इंग्लिश मीडियम स्कूल का नाम परिवर्तित नहीं होगा। स्कूल का संचालन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम योजना के अंतर्गत संचालित रहेगा, जिसका उल्लेख किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि प्राचार्य स्कूलों में निरंतर उपस्थित रहे यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम सीतागांव में समाज की कुप्रथा माहवारी आने पर उन्हें अछूत मानते हुए घर-परिवार से दूर रखा जाता है। ऐसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए विशेष कदम उठाए। उन्होंने एसडीएम, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को वहां जागरूकता लाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला स्वसहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह जरूरी है कि पोल एवं फैसिंग तार उनके पास से विक्रय किया जाए जिससे उन्हें रोजगार मिलेगा।
कलेक्टर श्री वर्मा ने जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत कार्यों में एसडीओ आरईएस द्वारा तकनीकी स्वीकृति नहीं देने तथा कार्य में विलंब करने पर गहरी नाराजगी जाहिर की और इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े निर्माण कार्य जिनमें टेंडर लेकर कार्य कराया जा रहा है ऐसे भवन, रोड निर्माण कार्य में गति लाए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि ‘एक युद्ध ... कोरोना के विरूद्ध’ के तहत डोंगरगढ़ में कारगर प्रयास किए गए। जहां सैम्पल कम लिए गए हैं वहां शहरी क्षेत्रों में और अधिक सैम्पल लेने की जरूरत है। इसके लिए घर-घर में सर्वे करने की जरूरत है ताकि एक भी घर न छूटे। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक कोरोना सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम मुकेश रावटे एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर वीसी के माध्यम से एसडीएम, जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारी जुड़े रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दिनांक 27.8.2020 के राज्य शासन द्वारा राजपत्र असाधारण पत्र में प्रकाशित नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रं0 31 का नाम आपापुरा वार्ड के स्थान पर अब श्री लंगूरवीर मंदिर वार्ड नामकरण की अधिसूचना प्रकाशित हुई है । इस संबंध मंे नगर पालिक निगम दुर्ग जनगणना शाखा द्वारा उपसचिव छ0ग0शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित समस्त शासकीय अभिलेख में नाम परिर्वतन करने मतदाता सूची संबंधित आधार कार्ड, परिचय पत्र, राशनकार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल, ड्रायव्हिंग लायसेंस, एवं अन्य दस्तावेजों में उक्त वार्ड का नाम परिर्वतन करने सूचना संप्रेषित किया गया है । इसके साथ ही माननीय सांसद दुर्ग, विधायक दुर्ग, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, निज सहायक मान0 मंत्री जी, सभापति नगर निगम दुर्ग, नेताप्रतिपक्ष नगर निगम दुर्ग, जिलाधीश महोदय, तहसीलदार महोदय, उप जिला पंजीयन कार्यालय, खाद्य विभाग, मुख्य जिला चिकित्सालय दुर्ग, महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग, समस्त वार्ड पार्षदों, एल्डरमेन एवं नगर निगम के समस्त विभागों में उक्ताशय की जानकारी पत्र सूचनार्थ भेजी गई है। अतः प्रकाशित दिनांक से वार्ड क्रं0 31 को श्री लंगूरवीर मंदिर वार्ड के नाम से जाना जायेगा .
नवागढ़ / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा संसदीय सचिव एवं नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे पर बहुत ही विश्वास जताते हुए प्रदेश के सबसे चर्चित हाइप्रोफाइल विधानसभा मरवाही के उपचुनाव में जोगीसार सेक्टर का प्रभारी बनाते हुए बड़ी जवाबदारी दिया गया है।
ज्ञात हो कि मरवाही उपचुनाव प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के मई में निधन के बाद रिक्त होने के कारण हो रहा है।
मरवाही के अंतर्गत जोगीसार गांव स्व अजीत जोगी का गृहग्राम है,और जोगीसर के साथ पुरे मरवाही विधानसभा क्षेत्र में जोगी परिवार का वर्चस्व और दबदबा रहता है,यहाँ से स्व अजीत जोगी 4 बार और उनके सुपुत्र अमित जोगी 1 बार इस विधानसभा का नेतृत्व कर चुके है,और इस बार के उपचुनाव में भी अमित जोगी या उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ऋचा अमित जोगी चुनाव मैदान में उतर सकते है।
ज्ञात हो की मरवाही में नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर,मतदान 3 नवम्बर और परिणाम 10 नवम्बर को है।
इस उपचुनाव के लिए प्रदेश के तीनो प्रमुख दल सत्ताधारी कांग्रेस,बीजेपी और वर्तमान कब्जाधारी जोगी कांग्रेस ने अपनी अपनी पुरी ताकत झोंक दी है इस उपचुनाव को जीतने के लिए,इस उपचुनाव के लिए कांग्रेस इस चुनाव को जीतने के लिए कितना गंभीर है इसका पता इसी बात से चलता है की उन्होंने मन्त्रीमण्डल के समस्त सदस्यों के साथ विधानसभा के अपने पुरे विधायको को अलग अलग बूथ और सेक्टर का प्रभारी बना कर जिताने की जवाबदारी सौंपी है।
बिलासपुर / शौर्यपथ / मरवाही विधानसभा क्षेत्र में कुल 237 मतदान केन्द्र है, और मतदाताओं की संख्या एक लाख 90 हजार 254 के लगभग है। जिसमें से महिलाओं मतदाताओं की संख्या 96 हजार और पुरूष मतदाता 93 हजार के लगभग है। इन मतदाताओं को संभालने के लिए कांग्रेस ने अपने 48 विधायकों को सैक्टरवाईज़ जिम्मेदारी दी है। चार मंत्रियों को ही उतार दिया है। छत्तीसगढ़ एक ऐास प्रदेश है जिसने दो बरा उपचुनाव में मुख्यमंत्री को चुनाव लड़ते देखा। पहली बार विभाजित मध्यप्रदेश के वक्त अर्जुन सिंह ने खरसियां जिला रायगढ़ से चुनाव लड़ा और दुसरी बार छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 2001 में अजीत जोगी ने मरवाही विधानसभा से उपचुनाव लड़ा। दोनो चुनाव के बीच लंबा अंतराल था, और दो बड़े अंतर थे अर्जुन सिंह के चुनाव में कांग्रेस के विधायक लक्ष्मी पटेल ने इस्तिफा देकर सीट खाली की थी जबकि मरवाही में भाजपा के रामदयाल उईके ने अपनी सीट छोड़ दी थी।
खरसियां का उपचुनाव राजनैतिक इतिहास में हमेशा याद किया जाता है। क्योंकि यहां पर अर्जन सिंह जैसे दिग्गज राजनेता को जीत के लिए एड़ीचोटी का जोड़ लगाना पड़ा। वे मात्र 8 हजार वोट से जीत पाए थे और हारने के बावजूद पराजीत प्रत्याशी दिलीप सिंह जुदैव का जुलूस आज भी खरसियां की जनता को याद है। इससे उल्ट कहानी मरवाही की थी। 2001 में मरवाही ने अजीत जोगी ने जीत की जो इमारत खड़ी की वह 2018 तक बढ़ती ही चली गई। फिर चाहे चुनाव अजीत जोगी लड़ रहे हो या अमित जोगी। कभी भी कैसी भी परिस्थिति में जीत का आकड़ा 40 हजार से नीचे नहीं गया। वर्ष 2018 के चुनाव में अजीत जोगी को मात्र एक मतदान के लिए कटरा में हार मिली और वहां भी वे प्रत्याशी से नही नोटा से हारे। 2018 के चुनाव में मरवाही में नोटा को 4 हजार 501 वोट मिला। कटरा में नोटा 89, जोगी 78, कांग्रेस गुलाब सिंह राज 64 और भाजपा अर्चना पोर्ते 58 मत पाएं थे।
मरवाही जैसे आदिवासी बहुल्य क्षेत्र में नोटा को प्राप्त होने वाला वोट राजनैतिक पंडितों को आश्र्चय में डालता है। 4 सेक्टरों में कांग्रेस ने जिन लोगों को जिम्मेदारी दी है। उसमें सासंद, संसदीय सचिव और विधायक शामिल है। उत्तर क्षेत्र में के प्रभारी उत्तम वासुदेव और मंत्री गुरू रूद्र कुमार है। दक्षिण क्षेत्र में विधायक शैलेष पांडेय और मंत्री डाॅक्टर प्रेम साय सिंह। गौरेला क्षेत्र अर्जुन तिवारी और मोहम्मद अकबर, पेंड्रा क्षेत्र में मोहित केरकेटा और मंत्री कवासी लखमा को जिम्मेदारी मिलीं 4 मंत्री 48 विधायक आकड़ा थोड़ा छोटा है। असल में प्रदेश के मुखिया ने मरवाही में अपने मंत्री मंडल को उतार दिया है। प्रत्याशी भले ही केके धु्रव किन्तु चुनाव में सीधे मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा जुड़ी है। इस कथा का पुरा सार नामाकंन जांच के बाद पढ़ने मिलेगा।
धमतरी / शौर्यपथ / जिले के मगरलोड थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मड़ेली में आज तड़के आबकारी अमले को बड़ी सफलता मिली है। विभाग की टीम के द्वारा दबिश देकर चार अलग-अलग प्रकरणों में मदिरा का अवैध विक्रय, परिवहन तथा भण्डारण के मामले में चार आरोपियों से कुल 40 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई तथा आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर उन्हें जेल भेजा गया।
जिला आबकारी अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम मड़ेली निवासी श्रीमती मुन्नी बाई पति रतनूराम कमार कच्ची महुआ शराब बेचते पाई गई तथा उसके आधिपत्य से 3 लीटर महुआ शराब बरामद कर उनके विरुद्ध धारा 34(1)(क), (ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी ग्राम में तलाशी के दौरान दशमत पति द्वारिका कमार से 23 लीटर महुआ शराब, लक्ष्मी पति रामलाल कमार से 8 लीटर महुआ शराब तथा पुरूषोत्तम पिता लखमन कमार से 6 लीटर महुआ शराब बरामद कर धारा 34(1) (क), 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत गैरजमानती अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया।
आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले के नगरी विकासखण्ड में आदिवासियों को उनके सामाजिक तथा धार्मिक उत्सवों पर प्रति परिवार अधिकतम 5 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के आधिपत्य की छूट है। परम्परागत छूट की आड़ में नगरी विकासखण्ड के सरहदी मगरलोड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब के अवैध कारोबार की लगातार शिकायतें मिल थीं। महुआ शराब का अमानक विनिर्माण जन स्वास्थ्य हेतु हानिकर सिद्ध हो सकता है। किसी प्रकार की जनहानि की आशंका के मद्देनजर आबकारी राजस्व हित में आबकारी टीम धमतरी द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि शराब के अवैध विनिर्माण, धारण, परिवहन तथा विक्रय से संबंधित शिकायत विभाग के टोल फ्री नम्बर 14405 पर अथवा आबकारी नियंत्रण कक्ष धमतरी के दूरभाष नम्बर 07722-232723 पर सूचित किया जा सकता है।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा जारी आदेश के तहत सोनमणि वोरा को सचिव राज्यपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। उनके पास अब केवल संसदीय कार्य विभाग का प्रभार रहेगा।
आयुक्त बस्तर संभाग जगदलपुर अमृत कुमार खलखो को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, कृषि विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उन्हें सचिव राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। के.डी.कुजांम, संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संयुक्त सचिव, राजभवन सचिवालय का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में प्रदेश के हजारों निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर अब छोटे तबके के लोग जिनके जमीन के छोटे भूखण्ड हैं, वे अब इनकी खरीद बिक्री आसानी से कर पा रहे हैं। राज्य शासन ने जमीन के छोटे भूखण्डों की खरीद बिक्री पर लगा प्रतिबंध हटाया गया था, फलस्वरूप प्रदेश के छोटे तबकों के जरूरतमंद 5 डिसमिल से छोटे भूखण्डों का क्रय विक्रय संभव हो सका है। नतीजन अब तक करीब एक लाख 49 हजार 755 छोटे भूखण्डों का क्रय-विक्रय हुआ है।
राज्य शासन के राजस्व विभाग द्वारा छोटे भूखण्डों के पंजीयन एवं नामांतरण की कार्यवाही तथा छत्तीसगढ़ नामांतरण एवं अन्य भू-अभिलेख को तैयार करने बावत नियम 1965 में संशोधन किया जाकर 25 अक्टूबर 2019 से राज्य के सभी जिलों में जमीन के छोटे भूखण्डों के नामांतरण की कार्यवाही की जा रही है। जिसके फलस्वरूप बड़े पैमाने पर 5 डिसमिल से छोट भूखण्डों की क्रय-विक्रय हो सका है।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गृह विभाग की बैठक के पहले एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में लापरवाही बरतने पर वाड्रफनगर के एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल और थाना प्रभारी रघुनाथनगर जाॅन प्रदीप लकड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के तत्काल बाद पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सरगुजा रखा गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए प्राथमिकता और पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश पूर्व में ही दिए गए है। मुख्यमंत्री ने गत दिनों छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भी पत्र लिखकर यौन अपराधों से संबंधित प्रकरणों की शीघ्र सुनवाई के लिए सभी जिलों में आवश्यक संख्या में फास्ट ट्रैक कोर्ट अधिसूचित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने इसके लिए राज्य शासन की ओर से सभी आवश्यक सहयोग देने की सहमति भी दी है।
लखनऊ/ शौर्यपथ / उत्तर प्रदेश से यौन शोषण से एक और लड़की की जान जाने की खबर आई है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यूपी के प्रतापगढ़ में 17 साल की लड़की ने कथित रूप से छेड़खानी से परेशान होकर सोमवार को एक कुएं में कूदकर जान दे दी. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गांव के तीन युवकों पर बाघराय थाने में मुकदमा दर्ज किया है. मामला बाघराय थाने के पुवासी गांव का है. इन दबंगों पर पीड़िता के घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप है.
डिप्टी एसपी तनु उपाध्याय ने बताया कि किशोरी ने कुएं में कूदकर जान दे दी. परिवार ने छेड़खानी का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि परिवार ने तीन गांव में ही रहने वाले तीन युवकों गुड्डू सिंह, डब्बू सिंह और गुन्नू तिवारी को इसका जिम्मेदार ठहराया है.
मामले में भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिशें चल रही हैं. किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक यौन शोषण, बलात्कार और पीड़ित युवतियों की मौत की खबरें आ रही हैं. हाथरस के मामले को लेकर पहले ही प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार और यूपी पुलिस आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
