Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

जिन्दगी में हजार तरह की परेशानी होती है उन परेशानियों के बिच कुछ पल जुड़िये और लाफ्टर थेरेपी लीजिये यकीन जानिये कुछ हल्कापन होगा और फिर से जिन्दगी की जंग में आप आगे बढ़ेंगे ...

 

पति शराब पीकर घर आया लेकिन पत्नी की बातें ना सुननी पड़ें इसलिए वो अपना लैपटॉप लेकर काम करने का नाटक करने लगा . . .
पत्नी : आज फिर पीकर आये हो . . .
पति : नहीं तो
पत्नी : फिर अटेची खोलकर क्या टाइप कर रहा है बेवड़े ? ? ?

==============================

एक बार शर्मा जी अपनी बीवी के साथ कहीं जा रहे थे. रास्ते में उसे एक दोस्त मिला, जिसे पुलिस ने पकड़ रखा था

शर्मा जी ने उससे पूछा- क्या हुआ?
दोस्त- मैंने अपनी बीवी को मार डाला
शर्मा जी- सजा कितनी मिली?
दोस्त- 6 हफ्ते….
शर्मा जी ने आव देखा ना ताव पुलिस की पिस्तौल छीनी और अपनी पत्नी को गोली मार दी.
फिर पुलिस से बोले- चलो मैं भी चलता हूँ. 6 हफ्ते की तो बात है
दोस्त- अबे पूरी बात तो सुन लेता, 6 हफ्ते बाद मुझे फांसी है ....

==============================

नई-नई शादी के बाद पत्नी के हाथ का खाना पति ने पहली बार खाया...
मिर्च अधिक तेज थी, फिर भी वह बात बिगाड़ना नहीं चाहता था।
पति - खाना बहुत अच्छा बना है।
पत्नी - लेकिन, आप रो क्यों रहे हैं?
पति - खुशी के कारण!
पत्नी - और दूं?
पति - नहीं, मैं ज्यादा खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा...!!!

जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / सोमवार 6 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान गांव से लेकर गौठान, स्कूल परिसर से लेकर आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत भवनों सहित शासकीय दफ्तरों, तालाब के पार, शासकीय उपयोग की जमीन पर पौधे रोपे गए। जिले में कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्ग निर्देशन में सोमवार को जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत कमरीद में मुनगा के पेड़ को लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पौधों की देखभाल अच्छे से करने और मुनगा के फायदे के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी। कलेक्टर श्री कुमार ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों से अधिक से अधिक मुनगा, फलदार एवं छायादार पौधे लगाने की अपील की। पौधरोपण के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी ग्रामीण मौजूद रहे। जिले में 6 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण के दौरान 1 लाख 75 हजार पौधे रोपे गए। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि जांजगीर-चांपा में महात्मा गांधी नरेगा से 8 लाख 73 हजार एवं वन विभाग से 2 लाख 47 हजार कुल 11 लाख 20 हजार पौधे जिले में रोपने का कार्य कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्ग निर्देशन में किया जा रहा है। 6 जुलाई को जिले में 1 लाख 75 हजार के करीब फलदार, छायादार पौधे लगाए गए हैं। इसके पूर्व रेशम विभाग से 4 लाख के करीब पौधे रोपे जा चुके हैं। 6 जुलाई को जिले में वन विभाग के माध्यम से 9 हजार पौधे, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में 46 हजार 335 पौधे, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर के द्वारा स्कूलों में 24 हजार 250 एवं जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती की स्कूलों में 9 हजार 169 पौधे रोपे गए। इसके अलावा जिले में कोसा को बढ़ावा देने के लिए रेशम विभाग द्वारा लगभग 25 हजार पौधे लगाए गए। इसी तरह जनपद पंचायत के माध्यम से भी गौठान, चारागाह, ग्राम पंचायत भवनों, तालाब किनारे आदि जगहों पर पौधे लगाए गए। इनमें जनपद पंचायत अकलतरा में 5 हजार 700 पौधे, जनपद पंचायत बलौदा 1 हजार 280 पौधे, जनपद पंचायत बम्हनीडीह 9 हजार 700 पौधे रोपे। जनपद पंचायत डभरा में 9 हजार 112 पौधे, जनपद पंचायत जैजैपुर में 7 हजार 981 पौधे, जनपद पंचायत मालखरौदा में 8 हजार 149 पौधे, जनपद पंचायत नवागढ़ में 8 हजार 730 पौधे, जनपद पंचायत पामगढ़ 4 हजार 566 पौधे एवं जनपद पंचायत सक्ती के द्वारा 6 हजार पौधे रोपे गए। युवा, बुजुर्ग, महिलाओं ने भी लगाए पौधे वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान जिले की सभी गौठानों, चारागाह, ग्राम पंचायत भवन, स्कूल परिसर, तालाब किनारे, मेड़ों पर युवाओं, बुजुर्ग, ग्रामीण महिलाएं, समूह की महिलाओं ने पौधे लगाने में बढ-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में छायादार, फलदार पौधे ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों ने लगाते हुए पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। जनपद पंचायत जैजैपुर ग्राम पंचायत ओडेकरा, कलमीडीह, बोईरडीह की गौठान में आम, जामुन एवं बरगद के वृक्ष लगाए गए। जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत बिरगहनी च की गौठान, पुरैना ग्राम पंचायत की स्कूल, औराईकला, केराकछार, परसदा, नवापारा ब में पौधे रोपे गए। इसी तरह जनपद पंचायत डभरा ग्राम पंचायत पुटीडीह की गौठान में वृक्षारोपण किया गया। वहीं गांव के युवाओं ने खेतों की मेड़ों पर पौधरोपण किया। ग्राम पंचायत बिनौधा गौठान, अमलीडीह तालाब किनारे पौधे लगाए गए। जनपद पंचायत मालखरौदा ग्राम पंचायत घोघरी के गौठान एवं चारागाह में मुनगा का पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत कुरदा की गौठान में मुनगा का पौधरोपण युवाओं ने किया।

रायपुर / शौर्यपथ / वरिष्ठ भाजपा नेता नन्द कुमार साय द्वारा भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर उठाए गए सवाल पर कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश भाजपा पर रमन एन्ड कम्पनी के कब्जे के खिलाफ यह दूसरे भाजपा नेता का बगावती तेवर है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह तो एक नेता का गुबार है भाजपा के हर नेता के दिल मे ऐसे ही बगावत की मशाले जल रही हैं। यह भारतीय जनता पार्टी का दुर्भाग्य है कि जिन लोगो की कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार के कारण भारतीय जनता पार्टी 14 सीटों तक सिमट गयी, उन्ही लोगो के पास आज भी पार्टी की कमान है। साय जैसे जमीन से जुड़े और वरिष्ठ नेताओं की पीड़ा जायज है । कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि नन्दकुमार साय ही नहीं रामविचार नेताम, सरोज पांडे, बृजमोहन अग्रवाल जैसे नेता भी वर्तमान नेतृत्व के पैरलल लगातार बयानबाजी कर अपने महत्व को अलग से रेखांकित करने के जुगत में लगे दिखते है। नन्दकुमार साय निर्भीक नेता है उन्होंने पार्टी नेतृत्व को आइना दिखाने का साहस दिखाया है। बाकी नेता यह साहस नही दिखा पा रहे। प्रदेश भाजपा का कार्यकर्ता भी देख रहा की उनकी पार्टी के भाजपा नेताओं के द्वारा एक दूसरे को पीछे छोड़ने की जद्दोजहद के कारण प्रदेश की जनता रचनात्मक विपक्ष की कमी साफ महसूस कर रही है। भाजपा का वर्तमान नेतृत्व मात्र रमन सिंह के अहं की तुष्टि की राजनीति कर रहा उसे प्रदेश की जनता के हितों से कोई लेना देना नही है। रमन सिंह के अहं के कारण ही भाजपा ने 2500 में धान खरीदी के समय राज्य के किसानों के हितों के खिलाफ जा कर विरोध किया था। रमन सिंह के अहं के कारण ही भाजपा ने कोरोना संकट के समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा केंद्र से मांगे गए 30 हजार करोड़ के पेकेज का विरोध किया था। रमन सिंह के अहं की तुस्टी के कारण छत्तीसगढ़ भाजपा ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान में छत्तीसगढ़ को शामिल किए जाने के लिए एक बार प्रधानमंत्री को अनुरोध करना भी जरूरी नही समझा था। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि छतीसगढ़ भाजपा रमन सिंह के दुराग्रह के कारण कांग्रेस सरकार का विरोध करने के बजाय राज्य की जनता का विरोध करने लग गयी है। प्रदेश की जनता, भाजपा के चरित्र को भली भांति देख रही है और समझ भी रही है भाजपा के लिए व्यक्ति विशेष के हितों की राजनीति जन हित से बड़ा हो गया। साय जैसे नेता इसीलिए विरोध में खड़े दिख रहे है।

नई दिल्ली / शौर्यपथ / बहुचर्चित भीमा कोरेगांव मामलेमें राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी को राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने गौतम नवलखा की अंतरिम जमानत को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई रद्द की. SC ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट को भीमा कोरेगांव मामले में सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा की अंतरिम जमानत याचिका पर विचार नहीं करना चाहिए था क्योंकि यह मामला बॉम्बे HC के अधिकार क्षेत्र में आता है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट की इस मामले में NIA पर टिप्पणियों को भी हटा दिया है.
मामले में NIA की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश होते हुए सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने कहा कि नवलखा के लिए "हाउस कस्टडी" के लिए एक "अभूतपूर्व" आदेश दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा पारित किया गया था. घर में हिरासत में रहते हुए उन्हें सुरक्षा दी गई थी.आत्मसमर्पण के समय, दिल्ली लॉकडाउन में थी फिर उन्होंने दिल्ली HC का रुख किया. हमने कोर्ट से कुछ नहीं छिपाया. मुंबई एनआईए अदालत में अन्य सभी अभियुक्तों पर मुकदमा चलाया जा रहा है. यही कारण है कि उन्हें भी वहां ले जाया गया. सॉलिसिटर जनरल (SG) ने कहा, जब उन्होंने (नवलखा ने) दिल्ली HC में याचिका दी तो हमने पहले ही HC को सूचित कर दिया कि अन्य सभी आरोपी मुंबई में हैं. हम उन्हें एक न्यायिक आदेश के बाद ले गए जो कि मुंबई की विशेष अदालत द्वारा प्रोडक्शन वारंट था. उच्च न्यायालय दिल्ली में अधिकार क्षेत्र में नहीं है और पूरी तरह से अनुचित है.

दूसरी ओर, नवलखा के लिए वरिष्‍ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि 'राई का पहाड़' बना दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट NIA की याचिका पर सुनवाई कर रहा है. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने NIA को याचिका की प्रति गौतम नवलखा के वकील को देने को कहा था. 2 जून को सुप्रीम कोर्ट ने एक्टिविस्ट गौतम नवलखा मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा था और दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी थी. NIA ने दिल्ली हाईकोर्ट के 27 मई के आदेश के खिलाफ अपील दायर की है जिसमें जिसने दिल्ली और मुंबई में NIA स्पेशल कोर्ट के सामने चल रही कार्यवाही का रिकॉर्ड मांगा है जिसके आधार पर गौतम नवलखा को दिल्ली से मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया था. NIA ने इसे चुनौती देते हुए कहा कि मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली HC के पास अधिकार क्षेत्र नहीं है. 31 दिसंबर, 2017 को पुणे में एक आयोजन 'एल्गर परिषद' आयोजित किया गया था, जिसमें 1 जनवरी, 2018 को कथित रूप से जातिगत हिंसा हुई थी. इस मामले में कई प्रमुख एक्टिविस्ट को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है

 

मुंंबई /शौर्यपथ / महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने सोमवार को पोर्टल 'महाजॉब्‍स' का शुभारंभ किया. महाराष्‍ट्र सरकार की योजना इस पोर्टल के जरिये कंपनियां और श्रमिकों को श्रम शक्ति और रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराना है. पोर्टल की शुरुआत को नियोक्ताओं और कुशल, अर्ध-कुशल और अकुशल श्रमिकों के बीच की खाई को पाटने के लिहाज से बड़ा कदम माना जा रहा है. राज्‍य सरकार के सामने इस समय प्रमुख चुनौती कोरोना संकट के चलते आर्थिक परेशानी से जूझ रहे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्‍ध कराना है.
गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र और यहां का प्रमुख महानगर मुंबई इस समय कोरोना की भीषण महामारी का सामना कर रहे हैंं. कोरोना महामारी के चलते बड़ी संख्‍या में प्रवासी मजदूर राज्‍य से अपने गृहप्रवेश पहुंच चुके हैं. महाराष्‍ट्र की बात करें तो यहां पर कोरोना केसों की संख्‍या दो लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है. राज्‍य में इस समय कोरोना के दो लाख छह हजार 619 केस हैं. राज्‍य में कोरोना संक्रमण के कारएा अब तक 8822 लोगों को जान गंवानी पड़ी है. राज्‍य के केसों में से 1,11740 लोग रिकवर कर चुके हैं और राज्‍य में एक्टिव केसों की संख्‍या 86057 हैं. महानगर मुंबई की बात करें तो यहां कोरोना के केसों की संख्‍या 84 हजार से ज्‍यादा पहुंच गई है. भारत में कोरोना के केसों की संख्‍या छह लाख 97 हजार के करीब पहुंच गई है.

 

लखनऊ / शौर्यपथ /कानपुर में 8 पुलिस वालों की हत्या के आरोप में कुख्यात अपराधी विकास दुबे की तलाश में पूरा पुलिस महकमा लगा हुआ है. गुरुवार देर रात विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम को दुबे और उसके साथियों ने मौत के घाट उतार दिया था. इस मामले में पुलिस को किसी अपने के 'भेदिए' होने का शक है. मुखबिर का पता लगाने के लिए चौबेपुर थाने के ऊपर जांच बैठा दी दी गई है. यह पता करने की कोशिश की जा रही है किस पुलिस वाले ने मुखबिरी की है. वहीं, पुलिस ने मुखबिरी के शक में चौबेपुर थाने के प्रभारी विनय तिवारी को सस्पेंड कर दिया है. चौबेपुर थाने के 3 और पुलिसवालों को निलंबित किया गया है.
इस बीच, शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा की एक चिट्ठी सामने आई है. जिसमें एसओ विनय तिवारी और विकास दुबे की मिलीभगत का दावा किया गया है. मार्च महीने में यह चिट्ठी एनकाउंटर में शहीद क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा की ओर से तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखी गई थी. इसमें कहा गया, "13 मार्च को विकास दुबे के खिलाफ एक मामला पंजीकृत हुआ था. जिसमें विवेचना करने वाले अधिकारी ने धारा बदल दी थी. पत्र में सीओ मिश्रा ने लिखा है कि धारा बदलने के बारे में पूछने पर विवेचक ने बताया कि थानाध्यक्ष के कहने पर धारा हटाई गई है."

मिश्रा ने एसएसपी को लिखी चिट्ठी में कहा था कि ऐसे दबंग कुख्यात अपराधी के खिलाफ थानाध्यक्ष द्वारा कार्रवाई नहीं करना और सहानुभूति बरतना संदिग्ध है. यदि थानाध्यक्ष ने अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं किया तो गंभीर घटना हो सकती है.

कानपुर जोन के आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा है कि एक चिट्ठी हमें मीडिया के जरिए मिली है. इस पर एसएसपी दफ्तर से फाइल मंगवाई है. इसके बाद कार्रवाई करेंगे.

 

भोपाल / शौर्यपथ / मध्‍य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने का सवाल करने वाली युवती को सोशल मीडिया पर लोगों को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है. उपासना शर्मा नाम की इस युवती ने आरोप लगाया है कि उसने मंत्रीजी से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में 'शिफ्ट' करने को लेकर सवाल पूछा तो उसके खिलाफ अपमानजनक कमेंट किए गए. मामले में इस युवती ने इंदौर के लसूड़िया थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है.

दरअसल शहर के निपानिया इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान उपासना ने चर्चा के दौरान 'मंत्रीजी' तुलसी सिलावट से पूछ लिया था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कर्ज माफी को लेकर ट्वीट करते थे अब उसी पर सवाल क्यों उठा रहे हैं? उसने सिलावट से यह भी पूछा था-एक अच्छीभली चलती सरकार को गिराकर आपको कैसा लग रहा है? फिर चुनाव (उपचुनाव) होंगे, जनता का पैसा बर्बाद होगा. इस सवाल पर सिलावट कुछ असहज हो गए. फिर थोड़ा संभलकर बोले कि वचन पत्र के वादे पूरे नहीं हो रहे थे. '

मंत्रीजी' से यह सवाल पूछने वाली उपासना का कहना है कि उसका संबंध किसी भी पार्टी से नहीं है वो सिर्फ एक वोटर है और उसी के नाते उन्होंने तुलसी सिलावट से सवाल पूछा था. गौरतलब है कि तुलसी सिलावट पूर्व कांग्रेस नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के प्रबल समर्थक माने जाते हैं. सिंधिया के बीजेपी ज्‍वॉइन करने के बाद कांग्रेस के 22 विधायक इस्‍तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे और इसके बाद राज्‍य में शिवराज सिंह के नेतृत्‍व में बीजेपी सरकार बनने का रास्‍ता खुला था. विधायकों के इस्‍तीफे के बादद कमलनाथ की कांग्रेस सरकार अल्‍पमत में आ गई थी. शिवराज के मुख्‍यमंत्री बनने के साथ ही तुलसी सिलावट सहित पांच मंत्रियों ने शपथ ली थी.

 

नई दिल्ली /शौर्यपथ / ​ लद्दाख में LAC पर तनातनी के बीच भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों ने फोन पर बात की. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की तरफ से NSA अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बात की. दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच 5 जुलाई को बात हुई है. बातचीत के दौरान हाल के घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई और LAC पर शांति बहाल करने पर ज़ोर रहा. इसके साथ-साथ सेनाओं को पीछे हटाने पर भी जोर रहा. बातचीत के दौरान सेनाओं को सिलसिलेवार पीछे हटाने पर भी सहमति बनी. इसके साथ-साथ इस पर भी बात हुई कि कोई पक्ष इकतरफ़ा यथास्थिति न बदले. बता दें कि आज ही दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने की ख़बर आई है.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के इस बात पर सहमति बनी कि सीमा मुद्दे पर दो विशेष प्रतिनिधि अपनी चर्चा जारी रखेंगे. मंत्रालय ने कहा कि टेलीफोन पर हुई वार्ता में डोभाल और वांग ने पुन: दोहराया कि एलएसी पर यथास्थिति को बदलने के लिए कोई एकतरफा कार्रवाई नहीं होनी चाहिए. विदेश मंत्रालय ने कहा कि डोभाल और वांग इस बात पर सहमत हुए कि द्विपक्षीय संबंधों में विकास के लिए शांति और स्थिरता की बहाली आवश्यक है. टेलीफोन पर हुई वार्ता में डोभाल और वांग ने पुन: दोहराया कि दोनों पक्षों को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) का पूर्ण सम्मान करना चाहिए. डोभाल और वांग इस बात पर सहमत हुए कि शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा से सैनिकों का पूरी तरह पीछे हटना सुनिश्चित करना आवश्यक है.

सूत्रों ने सोमवार को कहा कि चीन ने अपने सैनिकों को गलवान नदी घाटी में कम से कम एक किलोमीटर पीछे किया है. चीनी सेना के 15 जून को एलएसी पर झड़प वाली जगह से पेट्रोल पॉइंट 14 से 1.5 से 2 किलोमीटर पीछे हटने की खबर है. भारतीय जवान भी पीछे आ गए और दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच एक बफर ज़ोन बना दिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, चीनी सैनिकों ने गलवान नदी के मोड़ से हटना शुरू कर दिया है और इस इलाके से अस्थायी ढांचों और टेंट को हटा दिया गया है. वर्तमान में, यह प्रक्रिया सिर्फ गलवान घाटी तक में सीमित है. सूत्रों ने कहा, "हमें यह देखना होगा कि क्या पीछे हटने और तनाव कम करने की यह एक स्थायी, वास्तविक प्रक्रिया है." सूत्रों के मुताबिक, दोनों ओर बने अस्थायी ढांचों को हटा दिया गया है. इसका भौतिक रूप से सत्यापन भी किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक लद्दाख के दौर पर जाने के तीन दिन बाद चीन सेना के पीछे हटने की खबर आ रही है. लद्दाख में पीएम मोदी ने चीन का नाम लिए बिना कहा था कि "विस्तारवाद की उम्र खत्म हो गई है. यह विकास की उम्र है. इतिहास गवाह है कि विस्तारवादी ताकतें या तो हार गई हैं या वापस लौटने के लिए मजबूर हो गई हैं,"

 

पटना / शौर्यपथ / पटना केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, उनके पुत्र और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच इन दिनों राजनीतिक मोर्चे पर सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है. इसका उदाहरण रविवार को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिन पर भी देखने को मिला. सबसे पहले बिहार भाजपा के नेताओं ख़ासकर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने उन्हें फ़ोन कर बधाई दी और उसके बाद ट्वीट किया.
पासवान ने कोरोना और चीन के साथ अपनी सीमा के बचाव में बीस सैनिकों के जान न्योछावर करने की घटना के बाद किसी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम से इनकार कर दिया था. इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रात में नौ बजे के बाद पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया और उसका रामविलास पासवान ने गर्मजोशी से जवाब भी दिया. उसके बाद उस ट्वीट को डिलीट कर एक सामान्य धन्यवाद का ट्वीट उनके टाइमलाइन पर दिखा.

माना जा रहा हैं कि चिराग़ विधान परिषद के बारह राज्यपाल कोटे की सीट में अपनी पार्टी के लिए हिस्सेदारी चाहते हैं. साथ ही विधानसभा के लिए उनकी जो सीटों की माँग है वो शायद नीतीश या भाजपा इस बार देने के मूड में नहीं हैं, क्योंकि उनका मानना है कि चिराग पासवान के पास न तो दस से ज़्यादा उम्मीदवार ढंग का है. वहीं जनता दल यूनाइटेड के नेताओं का कहना है कि चिराग़ हवा में जों राजनीतिक ताना बाना बुन ले, लेकिन ज़मीनी राजनीतिक सचाई से उन्हें वास्ता नहीं पड़ा है.

 

नई दिल्ली / शौर्यपथ / ऐसे समय जब कोरोना वायरस की महामारी का प्रकोप देश में बढ़ता ही जा रहा है, यूपी के मेरठ शहर में केवल ढाई हजार रुपए में कोरोना की 'फर्जी' निगेटिव रिपोर्ट दी जा रही थी और ये गोरखधंधा ना जाने कब से चल रहा था. इस मामले की वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब जाकर स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी. हापुड़ रोड़ के न्यू मेरठ हॉस्पिटल के मैनेजर शाह आलम के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में FIR दर्ज करा दी है, वहीं सीएमओ डॉ राजकुमार ने हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. डीएम अनिल ढींगरा के आदेश पर हॉस्पिटल को सील करने की तैयारी की जा रही है. लंबे समय से यह ठगी चल रही थी और कई लोगों से राशि लेकर कोविड-19 निगेटिव होने की रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है.
दरअसल हापुड़ रोड तिरंगा गेट के न्यू मेरठ हॉस्पिटल मैनेजर शाह आलम ने एक शख्स से 2500 रुपए लेकर ये दावा किया कि उन्हें कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दी जाएगी. बाकायदा यह रिपोर्ट जिला अस्पताल से बनेगी और कोई भी उस रिपोर्ट पर उंगली नहीं उठा पाएगा क्योंकि वहां की मुहर भी होगी और रिपोर्ट के आधार पर कोई कहीं भी जा सकेगा और उसे क्‍वारंटाइन नहीं होना पड़ेगा. उस शख्स ने इस बातचीत का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यानी इस गिरोह की जड़ें काफी गहरी हैं और सरकारी के साथ-साथ कई प्राइवेट हॉस्पिटल तक फैलने की भी आशंका जताई जा रही है. स्वास्थ्य महकमे की नींद इस बात ने उड़ा रखी है कि कहीं किसी कोरोना पॉजिटिव को तो निगेटिव रिपोर्ट नहीं थमा दी गई हो और वो खुलेआम घूमकर कोरोना की 'संक्रमण चेन' को और मजबूत कर रहा हो. सीएमओ मेरठ डॉ. राजकुमार ने बताया कि उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ गोपाल सिंह ने न्यू हॉस्पिटल के मालिक शाह आलम के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने मे मुकदमा दर्ज करा दिया है.

 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)