Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

दुर्ग / शौर्यपथ / आज से करीब साल भर पहले यही जून का महिना था और छावनी क्षेत्र में तेज आंधी तूफ़ान से एक बड़ी दुर्घटना घटने से बच गयी जिसके बाद मामला सामने आया ठेकेदार की कार्य में लापरवाही का .
मामला है आज  से एक साल पहले का छावनी क्षेत्र के शासकीय स्कूल का मैदान जहां छावनी क्षेत्र के बच्चो का खेलने का एक मात्र बड़ा स्थान था . इस स्कूल के मैदान में भाजपा शासन के समय तात्कालिक मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय की अनुशंषा पर छावनी स्कूल के मैदान को बच्चो के खेलने के लिए तैयार किया गया था . इस मैदान में फल्ड लाइट की व्यवस्था की गयी थी और मैदान के चारो ओर 6 खम्बे लगाए गए थे जिसमे प्रत्येक खम्बे में 16 लाइट  लगाई गयी थी . जिसके जलने से रात में भी दिन का नजारा होता था . यह मैदान वर्तमान में भिलाई निगम के महापौर देवेन्द्र यादव का विधान सभा क्षेत्र भी आता है और वार्ड में कांग्रेस पार्षद तुलसी जनप्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रही है . इस वार्ड में एक मात्र बड़े मैदान में लगी फ्लड लाइट पिछले साल जून के प्रथम सप्ताह में तेज आंधी तूफ़ान से क्षति ग्रस्त हो गयी थी जिसकी खबर शौर्यपथ समाचार ने १० जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी और वार्ड के जों आयुक्त संजय बांगडे व इंजिनियर अखिलेश चंद्राकर से मामले को संज्ञान में लेने का निवेदन किया गया था तब इंजिनियर चंद्राकर द्वारा ये विश्वास दिलाया गया था कि जल्द ही मैदान की लाइट की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी और इन विद्युत् व्यवस्था के लिए निगम द्वारा परमानेंट बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया जाएगा किन्तु आज साल भर बाद भी लाखो खर्च करके क्षेत्र के मासूम बच्चो के सुविधा के लिए बनाया गया मैदान आज बद्दतर स्थिति में है . आलम यह है खम्बो को जो उघड गया था उसे तो लगा दिया गया किन्तु उसमे लगने वाले फ्लड लाइट अब गायब हो गए . यही नहीं करीब के एक और खंबे की सभी फ्लड लाइट को भी निकाल कर ले जाया जा चूका है . स्कूल की केयर टेकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम प्रशासन द्वारा ये लाइट उतरवा कर ले जाया गया है . इस बारे में जब इंजिनियर चंद्राकर से संपर्क किया गया तो उनके अनुसार इस तरह के किसी भी कार्यवाही की जानकारी उन्हें नहीं होना बताया गया .
एक तरफ महापौर देवेन्द्र यादव द्वारा शहर में जगह जगह मैदान बनाने की बात कर रहे है वही दूसरी ओर छावनी क्षेत्र के एकमात्र बड़े मैदान से सुविधाए हटाई जा रही है . क्या महापौर देवेन्द्र यादव नित नए कार्यो का उद्घाटन कर जनता में अपने आप को भिलाई की भली वाले जनप्रतिनिधि बताने की कोशिश में लगे हुए है वही दूसरी तरफ जिस मैदान में सुविधाए है उसे हटवा रहे है या फिर निगम के अधिकारियों द्वारा महापौर को अँधेरे में रखा जा रहा है . क्या जोन आयुक्त संजय बांगडे इन सब कार्यो से अनजान है ? क्योकि वार्ड के इंजिनियर और पार्षद को भी नहीं मालुम की इस मैदान की लाइट कौन ले गया . क्या लाखो के सामन के गायब या अन्यंत्र कही ले जाने पर किसी ऐसे व्यक्ति का हाँथ तो नहीं जो महापौर या निगम प्रशासन की छवि को धूमिल करना चाहता है .

बड़ा सवाल ....
मैदान में निम्नं स्तर का कार्य करने वाले ठेकेदार पर निगम प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही की गयी ?
मैदान से फल्ड लाइट कौन ले गया और निगम प्रशासन अभी तक मौन क्यों है ?
वार्ड पार्षद द्वारा आखिर इस मामले को संज्ञान क्यों नहीं लिया गया ?
क्या महापौर देवेन्द्र यादव जो इस क्षेत्र के विधायक होने के साथ ही निगम क्षेत्र के महापौर है इस अनियमितता पर कोई कार्यवाही / निष्पक्ष जाँच का आदेश करेंगे ?
क्या महापौर के समर्थको या निगम के फिल्ड का कोई अधिकारी बिना जानकारी दिए इस मैदान की लाइट को अन्यत्र ले गया ?
क्या निगम के आयुक्त रघुवंशी मामले की निष्पक्ष जाँच करवाएंगे ?
क्या कांग्रेस राज में भाजपा के शासन में दी गयी सुविधाओ को बर्बाद किया जाएगा ?

मैदान की वर्तमान स्थिति के लिए देखे  निचे अपलोड किये गए विडिओ को ..... 

रायपुर / शौर्यपथ / भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत मित्तल अस्पताल के पास ,खपराभट्टी क्षेत्र में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पूर्व में बंद है, पश्चिम में बाबी मसीह के घर के सामने,शंकर नगर रोड,उत्तर में देवार डेरा के सामने खपराभट्टी और दक्षिण में मित्तल अस्पताल के सामने खपराभट्टी को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है। इस कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिस्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जावे। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार की व्यवस्था बेरिकेटिंग के लिए अभिनव श्रीवास्तव,अनुविभागीय अधिकारी, लोकनिर्माण विभाग, विधानसभा संभाग, रायपुर मो.नं. 94241-20983, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु विश्वनाथ मुखर्जी, उप वनामंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर 90092-42222, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुाओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु अरुण कुमार साहू,जोन आयुक्त नगर पालिक निगम,जोन क्रमांक-03 रायपुर, मो नं. 81091-13933, घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमति मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर श्रीमती अंकिता गर्ग,डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी नगर रायपुर मो.नं. 96695-52437, भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु गौतम चंद गावड़े,थाना प्रभारी,थाना पंडरी,रायपुर मो.नं. 94791-91038 को नियुक्त किया गया है।

दुर्ग । शौर्यपथ । 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस है इस दिन आम जनता पेड़ पौधे लगा कर पर्यावरण की रक्षा की बात करती है कोई इसे लंबे समय तक निभाता है कोई कुछ दिनों के लिए किन्तु पर्यावरण दिवस के दिन दुर्ग पुलिस द्वारा ssp यादव के मार्गदर्शन में एक नई पहल की शुरुवात की है । दुर्ग पुलिस द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए गर्मी के मौसम में दाना पानी की व्यवस्था की । एक विशेष प्रकार के डब्बे में दाना पानी को रखकर थाना परिसरों में इसे लगाया जाएगा गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था । पहल का शुभारंभ SSP अजय यादव द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 से किया गया । इस मौके पर asp रोहित झा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।

ना सोशल डिस्टेंसिंग, ना सैनिटाइजिंग, ना थर्मल स्कैनर अनियंत्रित भीड़ के कारण कोरोना
 संक्रमण को आमंत्रण दे रहा नगर निगम दुर्ग 
 
  DURG / SHOURYAPATH /   नेता प्रतिपक्ष  अजय वर्मा ने आयुक्त नगर निगम दुर्ग से मांग करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी के इस दौर में अब देश में लॉक डाउन के बाद अनलाक 1.0 प्रारंभ हो चुका है कोरोना वायरस छत्तीसगढ़ प्रदेश के बहुतायत शहर एवं कस्बों में पैर पसार चुका है सभी विशेषज्ञ इस बात पर एकमत हैं कि हमें कोरोना के साथ ही सुरक्षा उपायों के साथ जीना सीखना होगा । इस तारतम्य में आगे चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा नगर पालिक निगम दुर्ग कार्यालय में विभिन्न नागरिक सुविधाओंजैसे जन्म मृत्यु ,लाइसेंस, राशन कार्ड, विकास कार्य, टैक्स जमा करने के साथ ही साफ सफाई एवं भवन अनुज्ञा
जैसे कार्यों के लिए शहर के नागरिक गण एवं जनप्रतिनिधियों को निगम मुख्यालय आना पड़ता है, किंतु इतनी भीड़ भरे कार्यालय में कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन दिखाई नहीं देता, जिससे नगर निगम के कर्मचारी  भयग्रस्त होकर काम करते दिखाई पड़ते हैं इसलिए नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित भाजपा पार्षदों श्रीमती गायत्री साहू ,चंद्रशेखर चंद्राकर ,काशीराम कोसरे, नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, चमेली साहू ,नरेश तेजवानी, लीना दिनेश देवांगन, मनीष साहू, अजीत वैद्य ,ओम प्रकाश सेन, हेमा शर्मा ,शशि द्वारिका साहू, पुष्पा गुलाब वर्मा, कुमारी बाई साहू ने आयुक्त नगर निगम दुर्ग से निम्न बिंदुओं पर मांग की है।
1.. निगम मुख्यालय के मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था की जाए जो आवश्यक होने पर निगम मुख्यालय में प्रवेश दें ।
2 प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजिंग टनल का निर्माण किया जाए।
3 प्रत्येक विभाग के प्रवेश द्वार में 1प्यून की अनिवार्य ड्यूटी लगाई जाए ताकि वह क्रमवार लोगों को भेज सकें और लोगों का हाथ सैनिटाइज करा सके।
4प्रत्येक व्यक्ति का थर्मल स्कैनर से जांच कर ही निगम परिसर में प्रवेश दिया जाए।
5 सभी विभागों में सोशल डिस्टेंसिंग फ्रेम लगाया जाए या रस्सी लगाई जाए।
6 सभी कर्मचारियों को मास्क एवं सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाए।
7 ऑनलाइन एवं चॉइस सेंटर के सेवाओं को प्राथमिकता दिया जाए।
भाजपा पार्षद दल ने मांग करते हुए कहा कि शहर के अन्य कार्यालय जैसे कलेक्ट्रेट, तहसील कार्यालय, बैंक इत्यादि में जैसी व्यवस्था है ऐसी व्यवस्था की मांग निगम मुख्यालय में भी हम सब आयुक्त महोदय से करते हैं ताकि संक्रमण के भय से मुक्त होकर निगम कर्मचारी कार्य कर सकें।
इस आशय का ज्ञापन आयुक्त नगर निगम दुर्ग को नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा श्रीमती गायत्री साहू श्री चंद्रशेखर चंद्राकर श्रीमती पुष्पा गुलाब वर्मा एवं श्री मनीष साहू के द्वारा सौंपा गया।

भाजपा नेताओं को मजदूरों की रोटी की नहीं बल्कि अपनी राजनीतिक रोटी की चिंता है
घर में बैठेकर भाजपा के नेता मजदूरों के नाम से मात्र राजनीति कर रहे हैं-कांग्रेस

       रायपुर / शौर्यपथ / क्वॉरेंटाइन सेंटर के नाम से बयान बाजी कर रहे भाजपा नेताओं को कांग्रेस ने तीखा जवाब दिया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉक डाऊन वन में ही मजदूरों के लिये स्पेशल ट्रेन चलाने उनके सकुशल घर वापसी कराने की मांग मोदी भाजपा की सरकार से किए थे।उस दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता सांसद और विधायक मजदूरों के मसले में मौन रहकर अप्रत्यक्ष रूप से मजदूरों के घर वापसी के विरोध में ही खड़े थे।लॉकडाउन वन में ही मजदूरों की सकुशल घर वापसी सुनिश्चित हो जाती तो छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश में कहीं भी क्वॉरेंटाइन सेंटर प्रवासी मजदूरों के नाम से बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।प्रवासी श्रमिको को मोदी सरकार के अमानवीय व्यवहार,असंवेदनशीलता और यातना प्रताड़ना झेलना नहीं पड़ता।
      घर वापसी के प्रयास में मजदूरों की भूख, प्यास ,तबियत बिगड़ने और दुर्घटनाओं में मौत नहीं होती।मजदूरों के मासूम बच्चे गर्भवती महिलाओं को कोसो दूर बिना जूता चप्पल नंगे पांव सड़को पर भटकना नही पड़ता। महामारी आफ़तकाल में मोदी सरकार के लापरवाही गैरजिम्मेदाराना रवैया हठधर्मिता जिद्द के चलते देशभर में 600 से अधिक मजदूरों की अकाल मृत्यु हुई है।किसी बच्चे ने अपने पिता को खोया तो किसी वृद्ध माता पिता ने पुत्र को तो कोई सुहागन ने अपने मांग की सिंदूर को खोया है इस सब के लिए कोई जिम्मेदार है तो मोदी भाजपा की सरकार जिम्मेदार है।
         प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता वातानुकूलित कमरों में बैठकर क्वॉरेंटाइन सेंटर के विषय में बयानबाजी कर रहे हैं मजदूरों के नाम से घड़ियाली आंसू बहाकर राजनीति रोटी सेक रहे हैं भाजपा के नेताओं को मजदूरों की रोटी की चिंता होती तो मोदी सरकार से मजदूरों के खातों में तत्काल 10000 जमा कराने की गुजारिश करते और न्याय योजना शुरू कर आने वाले 6 माह प्रत्येक आर्थिक रूप से अक्षम परिवार को 7500 मासिक देने की गुहार लगाते।असल मे भाजपा नेताओं को मजदूरों की नहीं बल्कि अपनी राजनीतिक रोटी की चिंता है। मजदूरों के भूख प्यास में भी भाजपा नेता राजनीतिक अवसर तलाश रहे हैं। मोदी के आपदा में अवसर का मंत्र भाजपा नेता प्रयोग कर रहे हैं।आपदा संकट में फंसे मजदूरों को मदद करने के बजाय मात्र राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार निरंतर प्रवासी मजदूरों और छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों की चिंता कर रही है।
       छत्तीसगढ़ में आर्थिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालन करने संकटकाल में 30 हजार करोड़ की राहत पैकेज की मांग मोदी सरकार किये हैं।जिसका विरोध भाजपा के नेता कर रहे हैं। इसे स्पष्ट हो गया कि भाजपा के नेताओं को छत्तीसगढ़ के किसान मजदूर गृहणी व्यापारी छात्रों की चिंता नहीं है बल्कि भाजपा नेता इनको दुःखी रखकर इनके कष्ट इनके तकलीफ के नाम से मात्र राजनीति करना चाहते हैं ।

      रायपुर / शौर्यपथ / वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश बिस्सा ने कहा की “एक देश - एक बाजार” के नारे के साथ केंद्र सरकार किसानों व राष्ट्र का सत्यानाश करने की दिशा में बढ़ चुकी है। जिस तरह वो एक के बाद एक गैर जवाबदाराना निर्णय लेती जा रही है तथा उसे सत्तर सालों की गलती के सुधार के रूप में प्रस्तुत कर रही है यह बहुत घातक है।
बिस्सा ने बताया की केंद्र सरकार की कैबिनेट के निम्न निर्णय –
1. कृषि उत्पाद व्यापार एवं वाणिज्य संवर्धन एवं सहायता अध्यादेश 2020 को मंजूरी दी है। इसके तहत किसान, व्यापारी, अनाज, तेल, तिलहन, दाल, आलू, प्याज इत्यादि का अनलिमिटेड स्टॉक कर सकेंगे।
2. आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में संशोधन को मंजूरी दी है जिससे अनाज दलहन आलू प्याज सहित विभिन्न खाद्य वस्तुओं को नियमन के दायरे से बाहर किया जा सके। किसान एक्सपोर्ट कर सकेगा। जितना चाहे स्टोर कर सकता है।
यह दोनों निर्णय केंद्र सरकार की कैबिनेट ने बहुत हल्के से ले लिये है जो हानिकारक है। अगर उन्होने जानबूझ कर निर्णय लिया है तो यह “राष्ट्र-द्रोही” कदम है और अगर अनजाने में ले लिया है तो यह “राष्ट्र-घाती” कदम है। बिस्सा ने कहा की इन निर्णयों का दीर्घकालीन दुष्प्रभाव यह होगा की आने वाले समय में हमारा पूरा कृषि क्षेत्र देशी व विदेशी निजी निवेशकों का गुलाम बन कर रह जायेगा। किसान मजदूर बनकर रह जायेगा। उसकी स्थिति बदतर बने रहेगी तथा आम जनता मंहगे में कृषि उत्पाद खरीदने को मजबूर हो जायेगी। देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रभावित हो जायेगी।
एक ओर नीति आयोग तक स्वीकार कर चुका है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पाता। यह समाचार हम देश के विभिन्न कोनों से सुनते भी रहते हैं। जब सरकारी नियंत्रण के बाद भी यह हाल हैं तो दलालों को सरकारी छूट मिल गयी तो किसानों का क्या होगा सोचा जा सकता है।
बिस्सा ने कहा की निजी खरीदारों द्वारा भारी मात्रा में जमाखोरी किए जाने व मुनाफे के लिये अधिकांश अन्न निर्यात किये जाने दशा में सरकारी खाद्य भंडारण और खाद्य सुरक्षा प्रभावित हो जायेगी। आज फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के पास 524 लाख टन का अन्न भंडार है। जो आपदा से बचने का बहुत बड़ा साधन है। यदि निजी खरीददारों के हाथों में अन्न चला गया तो भविष्य में अकाल, महामारी जैसी स्थितियों में अनाज की आपूर्ति की स्थिति बहुत विषम हो सकती है।
बिस्सा ने कहा की केंद्र सरकार से देश की अर्थव्यवस्था संभालने में चूक हो चुकि है जिसका खामियाजा देश भुगतने की स्थिति में आ चुका है। अच्छा यह होगा की अब वह बिना हड़बड़ाये धैर्य के साथ सभी पक्ष विपक्ष के लोगों व अर्थशास्त्रियों से व्यापक चर्चा कर निर्णय लें जिससे देश की व्यवस्था को पटरी पर लाने में मदद मिले।

  राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले के तहसील मुख्यालय डोंगरगढ़ से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित देवकट्टा सिंचाई जलाशय से इस गर्मी में 5 गांवों के निस्तारी तलाबों को लबालब भरने के साथ ही इस जलाशय के कमाण्ड एरिया में आने वाले ठाकुरटोला एव छीपा के एनीकट सहित कुल 5 एनीकट में भी जलापूर्ति की गई है। इस सिंचाई जलाशय के जल भराव क्षमता 3.03 एमसीएम है। देवकट्टा जलाशय में वर्तमान समय में 50 फीसद जलभराव है। खरीफ सीजन में इस जलाशय से 2500 एकड़ में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जाती है।
           देवकट्टा सिंचाई जलाशय के बंड में दरार की शिकायत के संबंध में मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार  डीसी जैन ने बताया कि इसकी तकनीकी अधिकारियों से जांच कराई गई है। देवकट्टा सिंचाई जलाशय का बंड और उसका शीर्ष पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि डोंगरगढ़ के जल संसाधन विभाग के एसडीओ श्री प्रदीप नादिया ने इस संबंध में प्रेषित अपनी रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया है कि इस जलाशय के कमाण्ड एरिया के ग्राम बेलगांव, करेली, रींवागहन, कन्हारगांव एवं देवकट्टा के निस्तारी तलाबों सहित ठाकुरटोला, छीपा एवं अन्य एनीकट को जलापूर्ति के बाद जलाशय का स्लूज गेट बंद करते समय पत्थर का टुकड़ा फंस जाने की वजह से जल द्वार से पानी वर्तमान में लीकेज कर रहा है।
       गेट में फंसे पत्थर को हटाकर गेट को पूरी तरह बंद करने की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य अभियंता जैन ने बताया कि लगभग 15 वर्ष पूर्व निर्मित इस सिंचाई जलाशय की 8 किलोमीटर लम्बाई वाली मुख्य केनाल तथा 7 किलोमीटर की लम्बाई लघु नालों से वितरिका नहरों से बेलगांव, कटली, रीवांगहन, कन्हारगांव एवं देवकट्टा में सिंचाई के लिए जलापूर्ति होती है।

      भिलाई नगर / शौर्यपथ /  नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र मे मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आयुक्त  ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर निगम सभागार में नोडल अधिकारी तरुण पाल लहरें ने बैठक ली! मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के लिए आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) जारी किया जा चुका है! इस योजना के तहत निगम क्षेत्र के नागरिकों को उनकी बस्ती, मोहल्ले, पारा में ही चिकित्सा की उन्नत सेवा मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से मिल पाएगी! निवास के समीप ही सुविधा प्राप्त होने के कारण स्लम क्षेत्र के नागरिक इसका सहज ही लाभ प्राप्त कर पाएंगे साथ ही उन्हें अपने कार्यों से छुट्टी नहीं लेनी पड़ेगी एवं बच्चों की पढ़ाई भी निरंतर चल सकेगी! यह सेवा बिल्कुल निशुल्क होगी!
           मोबाइल मेडिकल यूनिट से होगा परीक्षण इस योजना के अंतर्गत चलित वाहन जिसमें चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ उपलब्ध होंगे के साथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्लम क्षेत्र में निर्धारित स्थल जो कि सामान्यतः सांस्कृतिक भवन/ सांस्कृतिक चबूतरा/ वार्ड कार्यालय/ निकाय के अन्य भवन के पास पहुंचेंगे जहां पर रोगियों के बैठने, पेयजल तथा अन्य अनुषांगिक सुविधाएं निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी! चिकित्सक द्वारा बारी-बारी से रोगियों का परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां प्रदान की जाएगी! इसके अतिरिक्त पैथोलॉजी लैब की सुविधा भी मोबाइल मेडिकल यूनिट में उपलब्ध होंगी! चिकित्सा, दवाईयां तथा पैथोलॉजी टेस्ट की सुविधा नागरिकों को निशुल्क प्रदान की जाएगी! मोबाइल मेडिकल यूनिट में अनुपलब्ध परीक्षण की सुविधाएं समीपस्थ शासकीय चिकित्सालय से प्राप्त की जा सकेगी!
          प्रतिस्पर्धात्मक निविदाओं के माध्यम से होगा एजेंसी का चयन अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी के द्वारा निगम क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक निविदा के माध्यम से एजेंसी नियुक्त किया जाएगा जिसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी किया जा चुका है भिलाई क्षेत्र में जिसकी अंतिम तिथि 15 जून नियत की गई है तथा 8 जून को प्री बीट मीटिंग निगम सभागार में रखा गया है जहां पर कोई भी एजेंसी या इस कार्य में रूचि लेने वाले विस्तृत जानकारी एकत्रित कर सकते हैं, इनके प्रश्नों का निराकरण भी इस दिन किया जाएगा! कार्य लेने वाले एजेंसी के द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट चालक एवं इंधन सहित, मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, महिला चिकित्सा मित्र तथा पैथोलॉजी लैब सहायक उपलब्ध कराए जाएंगे!
           भिलाई के लिए तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट की होगी व्यवस्था सहायक नोडल अधिकारी बीके देवांगन ने बताया कि भिलाई क्षेत्र के लिए 3 मेडिकल मोबाइल यूनिट की व्यवस्था की जानी है, अभी केवल एक मेडिकल मोबाइल यूनिट के लिए दर मंगाया गया है जिसके आधार पर बाकी का दर तय किया जाएगा! प्रत्येक मेडिकल मोबाइल यूनिट में मानिटरिंग हेतु सीसीटीवी तथा योजना के प्रचार-प्रसार हेतु टीवी, प्रोजेक्टर, मुनादी हेतु साउंड सिस्टम आदि की व्यवस्था होगी! मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन हेतु समस्त आनुषांगिक अधिनियम, नियमों तथा पंजीयन आदि समस्त आवश्यक कार्य जैसे नर्सिंग होम एक्ट, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट चयनित एजेंसी द्वारा किया जाएगा! मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से होने वाले परीक्षण के उपरांत इसका रिपोर्ट भी दिया जाएगा तथा इसके लिए दिन एवं समय भी निर्धारित किया गया है!
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना को लेकर सभागार में हुई बैठक निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर भिलाई क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर सभागार में बैठक हुई जिसमें नोडल अधिकारी तरुण पाल लहरें ने विस्तृत जानकारी प्रदान की! चयनित एजेंसी को 5 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा!
 उन्होंने बताया कि योजना के पात्र हितग्राही भिलाई निगम क्षेत्र के समस्त नागरिक होंगे एवं स्लम क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी यदि शिविर स्थल पर दूसरे वार्ड के नागरिक आते हैं तो उन्हें भी समस्त सुविधाएं प्रदान की जाएगी! बैठक में कुछ चिकित्सक एवं एजेंसी भी उपस्थित रहे! इस कार्य से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 7509229781 से संपर्क किया जा सकता है!
     भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत 59 स्लम क्षेत्र नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र मे स्लम क्षेत्र बात करें तो तकरीबन 59 स्लम क्षेत्र है जिसमें 24470 से अधिक परिवार निवासरत है! रहवासी क्षेत्र में इनको मोहल्ले में ही मेडिकल मोबाइल यूनिट का लाभ मिलेगा!

दुर्ग / शौर्यपथ / शहर के 132 मंदिरों के पुरोहितों को आज विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने कोरोना राहत केन्द्र विवेकानंद सभा भवन बुलाकर सूखा राशन प्रदान किया गया । इस दौरान एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा व अन्य उपस्थित थे । महापौर श्री बाकलीवाल ने बताया कि शासन द्वारा 22 मार्च से जारी सभी लाॅकडाउन के बाद से पूरे देश और प्रदेश के सभी धार्मिक संस्थान, मंदिरों के पट को सार्वजनिक उपयोग के लिए बंद कर दिया गया है । एैसे में मंदिरों में भगवान की पूजा अर्चना और सेवा करने वाले पुरोहितों के सामने आर्थिक परेशानी होने लगी थी। इन्हीं मंदिरों में सेवा के बदले वे अपने और अपने परिवार का जीवन यापन करते आ रहे हैं । इन पुरोहितों को भी गरीबों की श्रेणी में मानते हुये आज करीब 132 मंदिरों के पुरोहितों को विवेकानंद सभा भवन बुलाकर उन्हें सूखा राशन आटा, दाल, तेल, मसाला, साबून, आदि आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। 

   durg / shouryapath / भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने आज नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय से वर्चुअल रैली आयोजित कर पूरे देश के भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को लाईव संबोधित करते हुए कोविड 19 को हराने सभी कार्यकर्ताओं को सोल्जर की तरह अपने अपने मोर्चे पर तैनात रहकर कार्य करने का आव्हान करते हुए किसानों, प्रवासी मजदूरों व जरूरतमंद लोगों के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए गए 21लाख करोड़ की पैकेज की जानकारी देकर यथासंभव सहायता करने के निर्देश दिए है फेसबुक ट्विटर के माध्यम से शाम 5 बजे आयोजित इस वर्चूअल रैली में दुर्ग जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन सहित युवा मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ता भी शामिल होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम महाजन द्वारा कही गई बातों को अनुसार कार्य करने का संकल्प लिया।
    इस वर्चुअल बैठक के संबध में जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत सरकार द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस प्रकार पूरा देश एकजुट है और उनके बताए सुझाओ व निर्देशों के अनुसार देश में कोरोना से मुकाबला कर रहे है उनसे आने वाले दिनों में सफलता निश्चित प्राप्त होगी इसी विषय को लेकर आज भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पूनम महाजन जी के वर्चुअल रैली पूरे जिले के कार्यकर्ता फेसबुक लाईव के माध्यम से शामिल हुए और इसे अपने अपने फेसबुक वॉल व टि्वटर से वर्चुअल रैली को शेयर किया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने कार्यकर्ताओं से अपील किया की इस समय पूरा देश कोरो ना के साथ एक साथ कई चुनौतियों का सामना कर रहा है एक तरफ यह बीमारी है तो दूसरी तरफ सीमा पर तनाव के बीच कभी प्राकृतिक आपदा है इन सब जटिलताओं के साथ हम अपने देश के हर नागरिक का मनोबल ऊंचा रखना है कोई भी गरीब किसान मजदूर व्यापारी  तकलीफ़ में न ही इसलिए युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता एक सोल्जर की भांति उन्हें केंद्र की मोदी सरकार द्वारा घोषित किए राहत के साथ साथ उनके स्वास्थ्य से जुड़े हर विषय को जानकारी देना है ताकि वे किसी भी प्रकार से भ्रमित न हो। वर्चूअल रैली में शामिल होने वालों में जिला भाजयुमो महामंत्री नितेश साहू,उपाध्यक्ष राहुल पंडित,मंत्री राहुल दीवान,प्रचार मंत्री राजा महोबिया,सोशल मीडिया संयोजक गौरव शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने घरों से वर्चु अल रैली में शामिल हुए।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)