
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर/शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बिलासपुर कलेक्टोरेट परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास़्त्री की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान और कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने भी माल्यार्पण कर महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण किया।
ओलंपिक विजेता मनु भाकर समापन समारोह में होंगी शामिल
रायपुर/शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 2024 का गौरवपूर्ण मेज़बान बनने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं और वन विभाग के उत्कृष्ट प्रयासों को प्रदर्शित करेगा।
इस खेल महोत्सव में देशभर से वन विभाग के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 20 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक विजेता और विश्वप्रसिद्ध निशानेबाज मनु भाकर की उपस्थिति होगी, जो खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में राज्य की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव एवं नोडल अधिकारी श्रीमती शालिनी रैना के निर्देशन में राज्य के खिलाड़ी पेशेवर कोचों की देखरेख में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वन परिसर पंडरी, रायपुर में खिलाड़ियों के लिए उच्चस्तरीय आवास और पौष्टिक भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि वे अपनी फिटनेस बनाए रख सकें और सर्वाेत्तम प्रदर्शन कर सकें।
छत्तीसगढ़ की टीम को इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और संस्थानों के खिलाडियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए टीम पूरी तरह से प्रेरित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी संगीता राजगोपालन का नाम विशेष उल्लेखनीय है, जिन्होंने राज्य के लिए 100 से अधिक स्वर्ण पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है। श्री अरुण प्रसाद, आईएफएस एवं श्री जगदीशन, आईएफएस, के नेतृत्व में खेल चुकी छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल टीम पिछले नौ टूर्नामेंटों में अविजित रही है। इसी प्रकार, राज्य की क्रिकेट टीम ने भी लगातार सात प्रतियोगिताएं जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित कर चुकी है। इस वर्ष भी इन टीमों के खिलाडियों से शानदार प्रदर्शन की अपेक्षा की जा रही है।
राज्य के खिलाड़ी इस वर्ष भी उच्च मनोबल और आत्मविश्वास के साथ इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ को अपने खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन और एक और सफल अध्याय जोड़ने की पूरी उम्मीद है।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव बिलासपुर से नई दिल्ली और भटगांव में आयोजित कार्यक्रमों में वर्चुअली जुड़े
भटगांव नगर पंचायत में 56.78 करोड़ लागत की जल प्रदाय योजना का काम जल्द होगा शुरू, कार्यादेश जारी, दो साल में पूर्ण करने का लक्ष्य
रायपुर/शौर्यपथ / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गांधी जयंती पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत के लिए 56 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत की जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया। अमृत मिशन 2.0 के तहत स्वीकृत इस जल प्रदाय योजना का काम अगले दो वर्षों में पूर्ण होगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव बिलासपुर से नई दिल्ली और भटगांव में आयोजित कार्यक्रमों में वर्चुअली शामिल हुए। उनके साथ बिलासपुर से विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान भी दोनों जगहों में आयोजित कार्यक्रमों से ऑनलाइन जुड़े।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन के बाद उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भी भटगांव में मौजूद लोगों को वर्चुअली सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि इस नई जल प्रदाय योजना के प्रारंभ होने के बाद भटगांववासियों की पेयजल की समस्या दूर होगी। महान नदी के पानी को साफ कर घरों तक पहुंचाया जाएगा। योजना के पूर्ण होने के बाद भटगांव के लोगों को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप 135 लीटर जल प्रति व्यक्ति प्रतिदिन उपलब्ध हो सकेगा। श्री साव ने कहा कि हमने ही छत्तीसगढ़ राज्य को बनाया है और इसके विकास की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में योजना से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
दो एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र बनेगा, 64 किलोमीटर वितरण पाइपलाइन से 3586 नल कनेक्शन दिए जाएंगे
मिशन अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत 56 करोड़ 78 लाख रुपए लागत की इस जल प्रदाय योजना में महान नदी के गोंडा एनीकट में इंटेकवेल का निर्माण कर पेयजल भटगांव पहुंचाया जाएगा। एनीकट से रॉ-वॉटर पाइपलाइन के माध्यम से सतही जल को योजना के अंतर्गत प्रस्तावित जल शोधन संयंत्र में शुद्ध कर स्वच्छ पेयजल भटगांव शहर को उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में भटगांव शहर में प्रति व्यक्ति 49 लीटर जल प्रतिदिन उपलब्ध हो रहा है। भटगांव की इस नई जल प्रदाय योजना के शुरू होने के बाद वहां प्रति व्यक्ति 135 लीटर प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।
भटगांव जल प्रदाय योजना के अंतर्गत दो एमएलडी क्षमता के जल शोधन संयंत्र, कुल 750 किलो लीटर क्षमता के तीन उच्च स्तरीय जलागार, 64 किलोमीटर की वितरण पाइपलाइन तथा कुल 3586 निजी नल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। विगत अगस्त माह में इसके लिए कार्यादेश जारी किया जा चुका है। योजना का काम आगामी 24 महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
रायपुर/शौर्यपथ उप मुख्यमंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर कलेक्टोरेट में गार्डन का लोकार्पण किया। सुन्दर फव्वारों से सुसज्जित यह खूबसूरत गार्डन मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता है। अपने विभिन्न कार्यों से दूर-दराज से कलेक्टोरेट आने वाले लोगों के लिए गार्डन में विश्राम की भी व्यवस्था है। श्री साव ने यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आयोजित दाण्डी यात्रा की आदमकद प्रतिमाओं का भी अनावरण किया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कलेक्टोरेट के सामने पुराने टाउन-हॉल के जीर्णोद्धार कार्य का भी लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इसका जीर्णोद्धार किया गया है। भवन के एक हिस्से में जिला पुरातत्व भवन बनाया गया है जहां पुरातात्विक महत्व की सैकड़ों मूर्तियां एवं ऐतिहासिक सामग्रियां सुरक्षित रखी गई हैं। श्री साव ने भवन में रखी मूर्तियों का उत्सुकता से अवलोकन भी किया। विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, नगर निगम के आयुक्त श्री अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ श्री आर.पी. चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी इस दौरान मौजूद थे।
निगम दफ्तर में आयुक्त समेत अधिकारी/कर्मचारियो ने भी हाथ में झाड़ू लेकर की सफाई:
दुर्ग/शौर्यपथ / गांधी जयन्ती पर नगर पालिक निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान कर स्वच्छता का सन्देश दिया।राष्ट्रपिता की 155 वी जयंती पर हिंदी भवन के सामने बापू के नवनिर्मित प्रतिमा पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इसके प्रश्चात स्वच्छता ही सेवा की शुरुवात की।विधायक व महापौर ने हाथ में झाड़ू लेकर सफाई अभियान चलाया।उन्होंने स्वच्छता ही सेवा रथ नशामुक्ति अभियान रैली वाहन को अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवानगी किया।इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर,एमआई दीपक साहू,भोला महोविया,सत्यवती वर्मा, एडीएम रविन्द्र एक्का, सहायक कलेक्टर एम भार्गव,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,एसडीएम हरवंश मिरी,जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी देवांगन,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,दुर्गेश गुप्ता, हरिशंकर साहू,पूर्व महापौर आरएन वर्मा,प्रकाश जोशी,खिलावन मटियारा,गुड्डू यादव, सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर निगम दफ्तर में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा अधिकारी/कर्मचारियो के संग निगम परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।इसके अलावा दफ्तर समेत तमाम स्थानों पर सुबह बुधवार को लोगो के हाथों में झाड़ू नजर आई।
तमाम स्कूलों व संस्थाओं के शिक्षकों व बच्चो में अभियान के प्रति उत्साह रहा। कई व्यापारिक व सामाजिक संगठन भी अभियान का हिस्सा बने।
बता दे कि स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर गांधी जयंती पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल तथा जनप्रतिनिधि/अधिकारियों के साथ सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई कर स्वच्छ भारत का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को स्वच्छ भारत बनाने का सपना साकार करने के लिए हम सभी को इसके प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। अगर हर कोई अपने आस-पास पसरी गंदगी की सफाई करे तथा दूसरों को इसके प्रति जागरूक करे।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि स्वच्छता से जहां संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा कम हो जाता है तथा हम कम बीमार पड़ते हैं वहीं शुद्ध वायु मिलती है। इसलिए हमें अपने आस-पास पसरी गंदगी को स्वयं सफाई करनी चाहिए तथा दूसरों को इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।
विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल ने राष्ट्रपिता की 155 वी जयंती पर बुधवार को हिंदी भवन के सामने बापू के नवनिर्मित प्रतिमा पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि सत्य, सद्भाव तथा समानता पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।उन्होंने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर प्रदेश की ओर से पूज्य बापू को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श शहर व प्रदेशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल से सरकार द्वारा पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया-2024 के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का आदेश जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को दिए आश्वासन को पूरा करते छूट का आदेश जारी किया गया है। यह छूट सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए निर्धारित अधिकतम आयूसीमा में 05 वर्ष (सभी छूटो को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी) का शिथिलीकरण करते हुए निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान की गई है l
जगदलपुर, शौर्यपथ। करपावण्ड वन परिक्षेत्र से लगे बार्डर कोलावल के पास उड़ीसा से जीवित पेंगोलिन को बेचने के फिराख से आये 4 लोगो को वन विभाग कि टीम ने पकड़ा। वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से 02 नग मोटर सायकल,1 नग जीवित पेंगोलिन, 5 नग मोबाईल फ़ोन को जप्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज कार्यवाही कि है। वन विभाग कि बड़ी कार्यवाही के पीछे मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर कि कार्य के प्रति संवेदनशीलता है। जिन्होंने सुचना मिलते ही सक्रियता दिखाते हुए तत्काल टीम का गठन कर एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग को 29 सितम्बर को मुकबीर से सुचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग उड़ीसा से जीवित पेंगोलिन को बेचने के फिराख से उड़ीसा से करपावण्ड वन परिक्षेत्र से लगे बार्डर के समीप आकर ग्राहक तलाश कर रहे है। जिस पर मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर आर.सी. दुग्गा के मार्गदर्शन में बस्तर वनमण्डल के वनमण्डलाधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता के निर्देशन में तत्काल टीम का गठन कर टीम को सुचना स्थल भेज करपावण्ड कोलावल मार्ग पर घेराबंदी कर 02 मोटर सायकल में एक जूट की थैले में 01 नग जीवित पेंगोलिन के साथ आरोपी (1) रंजीत मलिक, उम्र -45, ग्राम - बेलोंडी, जिला -कोंडागांव(2) मकर भतरा, उम्र -55, ग्राम - बोरीपदर, जिला नवरंगपुर (3) अजय निहालब, उम्र -40, ग्राम - बोरीपदर, जिला नवरंगपुर (4) लबा सुना, उम्र - 42, ग्राम - बोरीपदर, जिला नवरंगपुर चारों आरोपियों को वन विभाग कि टीम ने पकड़ा पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वन्य जीव पेंगोलिन को बेचने के फिराख से उड़ीसा से छ.ग. आकर ग्राहक तलाश कर रहे थे। जिसके बाद वन विभाग कि टीम ने आरोपियों के कब्जे से 02 नग मोटर सायकल,1 नग जीवित पेंगोलिन, 5 नग मोबाईल फ़ोन को जप्त कर करपावण्ड वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया उक्त आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायलय पेश कर जेल भेजा गया ।
इस मामले में उपवनमण्डलाधिकारी जगदलपुर देवलाल दुग्गा, उप वनमण्डलाधिकारी चित्रकोट योगेश कुमार रात्रे, वन परिक्षेत्र अधिकारी माचकोट सुर्यप्रकश धु्रव, वन परिक्षेत्र अधिकारी चित्रकोट प्रकाश ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर देवेन्द्र वर्मा, वनरक्षक जयराज पात्र, ,सीएफओ जगदलपुर श्रीधर स्नेही कि महत्पूर्ण भूमिका रही।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा स्वामी करपात्री स्कूल में सिक्यूलेशन टेक्निक (स्मॉर्ट क्लास) का किया शुभारंभ
मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के तीन क्लास बने स्मॉर्ट क्लास
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के 70 स्कूलों में स्मॉर्ट क्लास बनाने की योजना
सरकारी स्कूलों के बच्चों भी मिले स्मॉर्ट क्लास की सुविधा, इसकी चिंता छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा
रायपुर/शौर्यपथ /प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्कूल में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास सिक्यूलेशन टेक्निक का शुभारंभ किया। यह वही स्कूल है जहाँ से श्री शर्मा ने अपनी मिडिल से लेकर हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई पूरी की थी। इस अवसर पर उन्होंने अपने छात्र जीवन की पुरानी यादों को भी साझा किया और अपने शिक्षकों तथा सहपाठियों को याद किया।
इस स्मार्ट क्लास सिक्यूलेशन टेक्निक की शुरुआत से अब स्वामी करपात्री जी स्कूल के मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी अत्याधुनिक सुविधाओं के माध्यम से अपनी शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ बना सकेंगे। विशेष रूप से विज्ञान जैसे कठिन विषयों को स्मार्ट क्लास की मदद से विद्यार्थी और अच्छे से समझ सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने छात्रों से स्मार्ट क्लास के महत्व और इसके उपयोग पर चर्चा की, जिससे विद्यार्थियों को नई तकनीक से लाभ उठाने की प्रेरणा मिलेगी।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों को भी प्राइवेट स्कूलों की तरह स्मार्ट क्लास की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सरकारी स्कूलों को बेहतर और आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के 70 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिनमें से स्वामी करपात्री जी स्कूल पहला है। शेष स्कूलों का चयन कर लिया गया है और जल्द ही वहां भी स्मार्ट क्लास का कार्य प्रारंभ होगा।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पुरानी यादों का किया स्मरण
इस अवसर पर श्री शर्मा ने अपने छात्र जीवन की यादें ताजा करते हुए कहा कि आज जिस स्कूल में मैंने मिडिल से लेकर हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई की वहां स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधा का शुभारंभ करते हुए मुझे गर्व हो रहा है। यह स्कूल मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और यहां आकर मुझे अपनी पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा इस स्कूल के छात्र जीवन के दौरान शाला नायक भी रहे और उन्होंने विज्ञान वर्ग में अपनी पढ़ाई पूरी की थी।
उप मुख्यमंत्री स्वच्छता की पाठशाला-सह-सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में हुए शामिल
छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का लिया जायजा
शिविरों में स्वच्छता कर्मियों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ
विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में आज आयोजित कार्यक्रमों में पांच लाख लोग ले रहे स्वच्छता शपथ
रायपुर/शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज रायपुर के जे.आर. दानी स्कूल में स्वच्छता की पाठशाला-सह-सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में छात्राओं को स्वच्छता बनाए रखने और इसके बारे में लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने शहर के स्वच्छता कर्मियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित शिविर का भी जायजा लिया। श्री साव ने कार्यक्रम में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने सफाई कर्मियों को किट भी वितरित किए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, जिला प्रशासन और रायपुर नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रूप में स्वच्छता की पाठशाला-सह-सफाई मित्र सुरक्षा शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान ने पिछले दस वर्षों में जन आंदोलन का रूप ले लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से स्वच्छ भारत मिशन के आह्वान के बाद देश में स्वच्छता के प्रति काफी जागरूकता आई है। इससे हमारा परिवेश स्वच्छ और सुंदर होने के साथ ही बीमारियों में भी कमी आ रही है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि स्वच्छता परंपरागत रूप से हमारे स्वभाव और संस्कार में रहा है। विगत 17 सितम्बर से प्रारंभ ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर साफ-सफाई के बारे में लोगों को जागरूक करने और जन भागीदारी बढ़ाने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता के कार्यों से जोड़ने आज प्रदेशभर के 1800 स्कूलों, 105 कॉलेजों तथा 45 आईटीआई व इंजीनियरिंग कॉलेजों में करीब पांच लाख लोगों को शपथ दिलाई जा रही है।
श्री साव ने आज कार्यक्रम स्थल में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में अपनी चेस्ट की स्क्रीनिंग के साथ शुगर और बीपी की भी जांच कराई। नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक श्री कुंदन कुमार, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, सभापति श्री प्रमोद दुबे, पार्षद श्रीमती सीमा कंदोई और सुडा के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
सफाई मित्रों के सम्मान, उनके द्वारा किए गए कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनका मनोबल बढ़ाने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के दौरान राज्य के सभी शहरों में 250 से अधिक सफाई मित्र सुरक्षा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनके माध्यम से 30 हजार सफाई मित्रों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच कर राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मोबाइल मेडिकल यूनिट और स्वास्थ्य शिविर में जांच, उपचार व निःशुल्क दवाई के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली कनेक्शन, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम जनधन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना, नल कनेक्शन, श्रमिक कल्याण तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जैसी योजनाओं का लाभ इन शिविरों के माध्यम से सफाई मित्रों तक पहुंचाया जा रहा है।
सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में आज 1964 सफाई मित्र लाभान्वित
रायपुर के जे.आर. दानी स्कूल परिसर से लगे बूढ़ा तालाब में आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में आज 1964 सफाई मित्र व उनके परिजन लाभान्वित हुए। शिविर में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 880 और स्वास्थ्य विभाग द्वारा 818 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श, उपचार व दवाईयां उपलब्ध कराई गईं। 120 लोगों के राशन कार्ड का नवीनीकरण और 18 परिवारों के लिए नए राशन कार्ड बनाए गए। 58 श्रमिकों के श्रमिक कार्ड बनाने के साथ ही 27 सफाई मित्रों को बीमा योजना, 14 सफाई मित्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना और दस सफाई मित्रों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ प्रदान किया गया।
जगदलपुर, शौर्यपथ। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर हरिस एस द्वारा 02 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर बस्तर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें अर्थात देशी मदिरा सीएस-2 (घघ) और विदेशी मदिरा एफएल-1 (घघ), एफएल-3 (होटल-बार), एफएल-7 (सैनिक कैंटीन) एवं मद्य भंडागार जगदलपुर को 02 अक्टूबर बुधवार को पूर्णतः बन्द रखे जाने आदेशित किया गया है और उक्त आदेश के परिप्रेक्ष्य में नियत दिवस पर मदिरा का विक्रय नहीं होने पाए और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यहार हो सके, इस हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इस आदेश का कड़ाई से परिपालन कराये जाने के निर्देश सर्व सम्बंधित अधिकारियों दिए गए हैं।
जगदलपुर, शौर्यपथ। सांसद महेश कश्यप ने मंगलवार को जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू, पार्षदगण, कलेक्टर हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी और गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नगर निगम के स्वच्छता दीदियां भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान क्रीड़ा परिसर एवं कन्या पाॅलिटेक्नीक परिसर की साफ-सफाई किया गया। वहीं छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला के जरिए बस्तर एवं गांधी जी के चश्मे की प्रतिकृति बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस मौके पर सांसद श्री कश्यप ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता एवं साफ-सफाई को मानव जीवन का जरूरी हिस्सा मानकर इसे पूरे देशवासियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। पूज्य बापूजी की यह प्रेरणास्पद पहल हमारे जीवन के लिए अमूल्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बापूजी की इस पहल को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और शहरों एवं गांवों तक स्वच्छता की अलख जगा रहे हैं। आईये हम सभी अपने शहर, गांव और प्रदेश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाएं। वहीं अन्य लोगों को भी स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति प्रोत्साहित करें। इस मौके पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने भी उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता एवं साफ-सफाई की दिशा में सजग रहकर सहभागी बनने का आग्रह किया।
ज्ञात हो कि 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर राज्य के सभी 184 नगरीय निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें स्वच्छता एवं साफ-सफाई के साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जगदलपुर, शौर्यपथ। कलेक्टर हरिस एस ने राजस्व अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कहा कि 6 माह के पहले के धारा 107-(16) के प्रकरणों पर केस दर्ज करने के बाद विशेष ध्यान देकर बाॅड ओवर की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व गांव घोषित करने की कार्यवाही में सभी अनुविभागीय अधिकारी एक सप्ताह में सभी प्रक्रिया कर जल्द पूर्ण करवाएं। कलेक्टर ने नजूल के प्रकरणों का लंबित संख्या ज्यादा होने और निराकरण का प्रतिशत कम होने पर न्यायालयवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। साथ ही डायवर्सन, आरबीसी 6-4, नक्शा बटांकन, गिरदावरी कार्य की प्रगति सहित अन्य राजस्व मामलों की समीक्षा की। मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक कलेक्टर श्री हरिस ले रहे थे।
कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में समय पर निराकरण की पहल पर जोर दिया और फसल क्षति, मकान क्षति, पशु क्षति में प्राथमिकता से रिपोर्ट तैयार कर तत्काल आर्थिक सहायता देने के हेतु ज्यादा विलंब नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने फसल कटाई के उपरांत नक्शा बांटाकन के कार्य को एक नवम्बर से कार्यवाही करते हुए जनवरी तक 90 प्रतिशत तक पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस कार्य हेतु तहसीलवार बैठक लेकर इस कार्य में प्रगति दें कहा गया। बैठक में कलेक्टर ने स्कूली बच्चों का लक्ष्य निर्धारित कर उनके आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने की कार्यवाही करने कहा। इस हेतु राशन कार्ड के आधार पर सत्यापन कर सर्वे प्रारंभ किया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पटवारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की संयुक्त बैठक लेकर समीक्षा करने के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किए। बैठक में बस्तर दशहरा की ड्यूटी, मुख्यमंत्री जनदर्शन के प्रकरण और निर्वाचन से संबंधित आवश्यक निर्देश की जानकारी देकर निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल सहित सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
जगदलपुर, शौर्यपथ। कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि सिकलसेल जांच का प्रत्येक विकासखण्ड में हजार व्यक्तियों का जांच का लक्ष्य तयकर काम करने की आवश्यकता है। साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य में जनपद व स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय से कार्य को संपन्न करेंगे। इसके लिए 4 गांव का लक्ष्य निर्धारित कर सेचुरेशन करने की पहल की जाएगी, जिसकी प्रतिदिन रिपोटिंग प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए आरसीएच इंन्ट्री, टीकाकरण की प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री हरिस मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किए। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन में एक माह से लंबित प्रकरण का समीक्षा कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही पीजी पोर्टल, नियद नेल्लानार योजना के डेशबोर्ड में 37 सेवाओं का पर विभागों द्वारा सर्वे कर जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विगत दिन हुए मुख्य सचिव के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्राप्त निर्देशों पर चर्चा कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनातंर्गत, तीन वर्षो से धान नहीं बेचने वाले कृषकों, सहकारिता विभाग किसान क्रेडिट कार्ड के प्रकरणों का सेक्शन, एनआरएलएम बैंक लिंकेज, डिजिटल आजीविका रजिस्टर, लखपति दीदी पहल, नक्सल प्रभावित या सरेंडर नक्सली को शासकीय योजनाओं की लाभ देने, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा, आवास प्लस, मनरेगा अन्तर्गत आंगनबाड़ी भवन और उचित मूल्य की दुकान निर्माण की प्रगति की समीक्षा किया गया। इसके अलावा स्चच्छ भारत मिशन के तहत कार्यो, अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों के सर्वे का जानकारी देने, पीडीएस दूकान में खाद्यान भण्डारण की स्थिति, प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा किए।
कलेक्टर ने हर गांव में मत्स्य पालन के लिए पट्टा आबंटन करने की कार्यवाही करने के साथ-साथ गांव की मछुआ समिति, स्व-सहायता समूह, मछली पालक युवाओं को अवसर देने कहा। इसके लिए जनपद स्तर पर मत्स्य पालकों की जानकारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में ई.केवाईसी करने के लिए 30 अक्टूबर तक सभी हितग्राहियों का वेरीफाई करवाने के निर्देश दिए। साथ ही बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण मद के स्वीकृत कार्य की प्रगति का समीक्षा करते हुए प्रगतिरत कार्य को जल्द पूर्ण करवाने कहा। नक्सल हिंसा में पीड़ित को पुनर्वास सहायता योजना के तहत शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जल-जीवन मिशन विकासखण्डवार कार्य पूर्णता की स्थिति विद्युत कनेक्शन क्रेडा को सोलर कनेक्शन की स्थिति की समीक्षा किए। शासन के निर्देशानुसार आवारा पशुओं और पालतु पशुओं जो मुख्य मार्ग या सड़क पर बेतरदीब बैठे रहते हैं उन पर नियंत्रण हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग में मुख्यालय से 40-60 किलोमीटर की दूरी तक पशुओं के चिन्हाकंन हेतु संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में समिति द्वारा गांव या पशु का रोड में बैठने वाले स्थल का चिन्हाकंन करने तथा ग्राम पंचायत स्तर पशुपालक का नाम की सूची तैयार करने की कार्यवाही की जाएगी। पशु पालकों को दो बार चेतावनी के बाद लोकहित अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जाएगा। साथ ही आवारापशुओं को धर पकड़कर गौशाला में रखने की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा बैठक में नशा मुक्ति अभियान, बस्तर ओलपिंक आयोजन व पंजीयन और बस्तर दशहरा के तहत सरस मेला आयोजन के संबंध में भी आवश्यक चर्चा और दिशा निर्देश दिए।
जगदलपुर, शौर्यपथ। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नकटी सेमरा स्थित आशा वृद्धाश्रम में आयोजित वरिष्ठजन सम्मान कार्यक्रम में विधायक जगदलपुर किरणदेव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने 90 बुजुर्गों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। वहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से 42 वरिष्ठजनों को छड़ी प्रदान किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 51 वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाई प्रदान करने सहित स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श दी गई।
इस अवसर पर विधायक किरणदेव ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा-सुश्रुषा करना हमारी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि कर्तव्य है। उनके अनुभव और सीख से हमें संस्कार मिलता है और जीवन में आगे बढ़ने के लिए उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। इसलिए किसी एक दिन उनका सम्मान करना नहीं अपितु हर दिन उनका आदर कर समुचित देखभाल का दायित्व निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों का सम्मान करने का यह क्षण आत्मिक शांति और अपार खुशी प्रदान कर रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी वरिष्ठजनों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद देने का आग्रह किया।
उक्त कार्यक्रम में पहुंचे विधायक किरण देव ने वरिष्ठजनों से रूबरू होकर उनकी कुशल क्षेम पूछा। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी बुजुर्गों का आदर-सम्मान कर उनकी समुचित देखभाल करने के संस्कार को सदैव बना कर रखने पर बल देते हुए भावी पीढ़ी को इस दिशा में तत्पर रहने कहा। इस दौरान आशा वृद्धाश्रम की संचालक मदर सिनसी ने बताया कि वर्ष 1978 में 04 निसहाय बुजुर्गों की देखभाल से शुरू यह संस्था अब तक 600 से अधिक वरिष्ठजनों को अपनी सेवाएं प्रदान कर चुकी है। शासन की सहायता से संस्था अपने उद्देश्य के अनुरूप संवेदनशील प्रयासों को अनवरत जारी रखने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अपर कलेक्टर सीपी बघेल तथा अन्य अधिकारियों के अलावा वरिष्ठजन और आशा वृद्धाश्रम के कार्यकर्ता मौजूद रहे।