June 29, 2025
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (33590)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5866)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

17 विभिन्न सेवाओं के लिए कुल 242 पदों पर भर्ती
703 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए हुआ चयन

रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 के मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा के परिणाम के अनुसार कुल 703 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 के अंतर्गत 17 विभिन्न सेवाओं के लिए कुल 242 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के आधार पर 3597 अभ्यर्थियों का चयन राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2023 के लिए किया गया था, जो 24 से 27 जून 2024 तक आयोजित की गई थी।
    मुख्य परीक्षा के परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। साक्षात्कार की तिथियां और विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर विज्ञापित पदों की अग्रमान्यता ऑनलाइन दर्ज करनी होगी, जिसके लिए तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
    साक्षात्कार में सम्मिलित होने से पहले अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित साक्षात्कार तिथि से एक दिन पूर्व अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में करवाना अनिवार्य होगा। बिना दस्तावेज सत्यापन के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

रायपुर / शौर्यपथ / महिला आत्म निर्भर हो तो समाज आत्म निर्भर होता है . महिला सशक्तिकरण की दिशा मे साय सरकार लगातार प्रयास क्र रही और सफल हो रही . महिलाओं के उत्थान के लिए साय सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लाया गया ताकि महिलाए आत्मनिर्भर हो और एक सभी समाज का निर्माण हो . छत्तीसगढ़ का गठन २४ साल पहले देश के तात्कालिक प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी के कार्यकाल में हुआ था और आज २४ साल बाद साय सरकार इसे सँवारने की दिशा में महत्तवपूर्ण कदम उठा रही है . जिसके कई उधाहरण आज देखने को मिल जाते है . ऐसा ही एक उदहारण है जो अन्य महिलाओं को प्रेरणा दे रहा है .
   अन्नू साहू के पति बीमार थे और काम नहीं कर पा रहे थे, वहीं अन्नू की घरेलू कामगार के रूप में होने वाली आय उनके परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पर्याप्त नहीं थी। जब उनके घर में निराशा का माहौल छाया हुआ था, तब अन्नू ने यह तय किया कि उन्हें किसी अन्य पेशे की ओर रुख करना होगा।  अन्नू छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की गलियों में अपनी ई-रिक्शा चलाती हैं, लोग उन्हें ध्यान से देखते हैं। हल्की ठंडी हवा और सड़कों के शोर के बीच अन्नू आत्मविश्वास से आगे बढ़ती हैं और पीछे मुड़कर नहीं देखतीं।
  अन्नू ने बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद घरेलू कामगार के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन इस काम में पर्याप्त आय नहीं मिल पा रही थी। राजनांदगांव की बस्तियों में, जहां अन्नू रहती थीं, साथी मजदूर अक्सर अपने अनुभव साझा करते थे। अन्नू ध्यान से सुनतीं, अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार के तरीके जानने के लिए हमेशा तत्पर रहती थीं।
 अन्नू के जीवन में एक बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने श्रम विभाग की दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के बारे में सुना। यह योजना महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें आर्थिक स्वावलंबन का अवसर देती है। अन्नू ने इस अवसर को दोनों हाथों से थाम लिया। ज़िला श्रम अधिकारी की मदद से अन्नू ने जल्दी से आवेदन प्रक्रिया पूरी की, आवश्यक दस्तावेज़ जमा किए और अपना आवेदन प्रस्तुत किया। जब उनका आवेदन स्वीकृत हुआ, तो अन्नू ने पहली बार सफलता और आर्थिक स्वतंत्रता का स्वाद चखा।
  ई-रिक्शा ड्राइवर के रूप में काम करके अन्नू ने अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक साहसिक कदम उठाया। जल्द ही उनकी आय नियमित हो गई, और अब वह हर महीने 20 से 25 हजार रुपये कमा रही है। जो उनकी पिछली आय से लगभग चार गुना थी। उन्होंने अपने बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर एक मिसाल कायम की। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार हुआ और औसत पारिवारिक आय 40 से 45 हजार रुपये प्रति माह तक पहुंच गई।
  अन्नू की यात्रा सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों के महत्व को उजागर करती है। जब इन्हें लचीले और उत्तरदायी तरीके से डिज़ाइन किया जाता है, तो ये योजनाएँ हाशिए पर रहने वाले समुदायों के सामने आने वाले विविध जोखिमों का समाधान कर सकती हैं, स्थायी आजीविका में मदद कर सकती हैं। अन्नू की कहानी इस बात की गवाही है कि लक्षित हस्तक्षेप कैसे व्यक्तियों को उनके जीवन को बदलने और उनके परिवारों के लिए एक उज्जवल भविष्य सुरक्षित करने में सक्षम बना सकते हैं।

प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से परिचित होने का महत्वपूर्ण अवसर - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
सैन्य-प्रदर्शनी में युद्धक टैंक टी-90 सहित बहुत से ऐसे आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को किया जाएगा प्रदर्शित

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को सैन्य प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए कहा कि मुझे आप लोगों को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 05 और 06 अक्टूबर को सैन्य-प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के साथ-साथ सभी प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, क्षमता और ताकत से परिचित होने का यह बड़ा ही महत्वपूर्ण अवसर होगा।
  सैन्य-प्रदर्शनी में युद्धक टैंक टी-90 सहित बहुत से ऐसे आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसका उपयोग करके हमारी सेना ने दुश्मनों पर विजय प्राप्त की है। इस प्रदर्शनी में हमारे जांबाज सैनिक पैरा जंपिंग, खुखरी डांस, डेयरडविल मोटरसाइकलिंग राइडिंग और घुड़सवारी का भी प्रदर्शन करेंगे। श्री साय ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें, भारतीय सेना के आन-बान-शान से करीब से परिचित हों, और अपने सैनिकों का हौसला और बुलंद करें। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने परिवार के साथ इस प्रदर्शनी के सहभागी बनें, बच्चों को साथ अवश्य लाएं ताकि हमारी नयी पीढ़ी अपने देश की ताकत से परिचित हो पाए, उन्हें भी सेना से जुड़कर देश सेवा करने की प्रेरणा मिले।

- यात्रा को सफल बनाने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील...
   राजनांदगांव/शौर्यपथ / गौ प्रतिष्ठा जन आंदोलन ज्योर्तिमठ पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरआनंद सरस्वती जी एवं गौ क्रांति अग्रदूत परम पूज्य गोपाल मणि जी महाराज के नेतृत्व में देश में चल रहे गौ ध्वज स्थापना भारत यात्रा सोमवार  7 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम साईंस कॉलेज के पास राजधानी रायपुर पहुंचेगी। जहां जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरआनंद सरस्वती जी छत्तीसगढ़ की जनता को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ में गौध्वज स्थापना भारत यात्रा को सफल बनाने के लिए माँ पंचगव्य चिकित्सा एवं गौ रक्षा अनुसंधान केन्द्र महामाया चौक राजनांदगांव में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रभारी श्री झंनकलाल बिसेन, प्रचारक सहयोगी पंडित अमित उपाध्याय एवं आयोजन समिति सदस्य श्री मनमत शर्मा द्वारा गौ ध्वज स्थापना भारत यात्रा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना, गौहत्या मुक्त भारत बनाना और गौमाता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में उपस्थित सभी ने राजनांदगांव जिले में गौसेवा और गौ आधारित अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी और वर्तमान में गांव-शहर से गौवंशों की हो रही तस्करी एवं दुर्दशा तथा गौचर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की। अतिथियों ने सहजता से बताया कि सरकार द्वारा गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाकर और गौहत्या  मुक्त भारत बनाकर इन सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गौध्वज स्थापना भारत-यात्रा का असर प्रदेशों की राज्य सरकारों पर दिखने लगा है। महाराष्ट्र सरकार ने गौ माता को राज्यमाता का दर्जा देने की घोषणा कर दी है तथा आने वाले समय में राजस्थान और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों द्वारा भी इसी तरह की अच्छी खबर मिलने की संभावना है। बैठक में जिले के नागरिकों से गौ ध्वज स्थापना भारत यात्रा को सफल बनाने, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने, सनातन हिंदू संस्कृति को बचाने के लिए अधिक से अधिक संख्यों में रायपुर जन-सभा में उपस्थित होने की अपील की गई है। इस अवसर पर गौ सांसद डॉ. डिलेश्वर साहू, राधेश्याम गुप्ता, आर्य प्रमोद कश्यप, आनंद श्रीवास्तव, राकेश सोनी, सौरभ खंडेलवाल, हार्दिक कोटक, धीरज द्विवेदी, प्रज्ञानंद मौर्य, पुरूषोत्तम देवांगन सहित अन्य गौ-सेवक उपस्थित थे।

9 एकड़ के तालाब से 50 एकड़ खेत की सिंचाई   
धमतरी के कन्हारपुरी में प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर
धमतरी जिले में जल संरक्षण को लेकर हुआ बड़ा काम, अब हो रहा जल-जगार महा उत्सव

रायपुर / शौर्यपथ / कभी सूखे की समस्या की ओर बढ़ते धमतरी जिले में अब प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर बन चुका है, जो बारह महीने लबालब नजर आ रहा है। जिले के ग्राम कन्हारपुरी में निर्मित किए गए अमृत सरोवर को छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस अमृत सरोवर (तालाब) को लेकर खास बात यह है कि जितनी लागत इस सरोवर बनाने में आयी, उससे अधिक आय पंचायत को हो गई। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जल शक्ति मंत्रालय की स्थापना के बाद जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर की जाने वाली कवायद की कड़ी में प्रशासन की पहल पर संसाधनों के बेहतर उपयोग से संभव हो पाया है। एक पंत , दो काज की कहावत को चरितार्थ करते हुए यहाँ काम किया गया है। कन्हारपुरी में 9 एकड़ के क्षेत्रफल में बनकर तैयार हुए तालाब से जहाँ गाँव वालों की निस्तारी की समस्या का समाधान हुआ है तो दूसरी ओर लबालब रहने वाले इस अमृत सरोवर का पानी गाँव के 50 एकड़ की कृषि भूमि को सिंचित कर रहा है। इस तालाब की मिट्टी और मुरूम रेलवे पटरी बिछाने के लिए भी आधार बनी है।
   उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर से धमतरी के बीच ब्राडगेज रेलवेलाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। इसके लिए रेलवे को मिट्टी और मुरूम की जरूरत थी। यह बात जिला प्रशासन तक पहुँची तो उन्होंने धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक अंतर्गत कन्हारपुरी से ही मिट्टी और मुरूम उपलब्ध कराने की पहल की। गाँव के मुरा तालाब में उस वक्त मनेरगा के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य प्रस्तावित था। इस गहरीकरण कार्य के लिए 9 लाख 31 हजार का बजट रखा गया था। जिला प्रशासन ने रेलवे बोर्ड और कन्हारपुरी के पंचायत प्रतिनिधियों के बीच मध्यस्ता कर मुरा तालाब से ही रेलवे लाइन बिछाने के लिए आवश्यतानुसार मिट्टी और मुरूम निकालने का एग्रीमेंट कराया। पहले 6 एकड़ तक सिमटे तालाब का क्षेत्रफल बढ़कर 9 एकड़ तक हो गया। वहीं गहरीकरण के पूर्व कन्हारपुरी के मुरा तालाब की जलधारण क्षमता 32 हजार 400 घनमीटर थी, जो अब 57 हजार 800 घनमीटर हो चुकी है। पहले गहराई लगभग 10 फीट थी, वह अब 15 फीट है। बताते हैं कि गहरीकरण से भू-जल स्त्रोत के अन्य बंद पोर भी खुल गए तो लगातार अब भूमिगत जल भी तालाब को भरने लगा है।


मिट्टी के बदले रेलवे देगा 12 लाख :
   कन्हारपुरी से रेलवे लाइन के लिए मिट्टी और मुरूम निकालने के बदले में रेलवे बोर्ड ने एग्रीमेंट के तहत पंचायत को रायल्टी के रूप में करीब 12 लाख 20 हजार रुपये देगा। जिस राशि को पंचायत गाँव के अन्य विकास कार्य में लगाएगी।
जिले में 121 अमृत सरोवर पूर्ण, 19 का काम जारी :
  धमतरी जिल में मौजूद तालाबों को अमृत सरोवर का स्वरूप दिया जा रहा है, जहाँ गहरीकरण कर जलधारण क्षमता बढ़ाई जा रही है। वहीं आवश्यकता के आधार पर 8 नए अमृत सरोवर भी बनाए जा रहे हैं। इस तरह जिले में कुल 121 अमृत सरोवर प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें से 102 अमृत सरोवर में कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं 19 अमृत सरोवर पर काम जारी है। धमतरी जिले में अमृत सरोवर को ब्लॉक आधार पर देखें तो धमतरी ब्लॉक में 25, कुरुद ब्लॉक में 38, मगरलोड ब्लॉक में 29 एवं नगरी ब्लॉक में 29 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं।

108 अमृत सरोवर के जल से रुद्राभिषेक :
  धमतरी के रविशंकर जलाशय तट पर आगामी 5 व 6 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसे जल-जगार महा-उत्सव का नाम दिया गया है। इस दौरान होने वाले अनेक भव्य कार्यक्रमों में रुद्राभिषेक का आयोजन भी शामिल है। इस जल रुद्राभिषेक में 108 अमृत सरोवरों के जल से रुद्राभिषेक किया जाएगा।

Bhilai / shouryapath/ मुख्य सचिव के निर्देशानुसार सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसी के के तहत जिला कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार आयुक्त बजरंग दुबे के मार्गदर्शन में सुबह 8ः00 बजे से स्वास्थ्य कर्मचारियो का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया गया। जिसमे सभी सफाई कर्मचारियो का सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण शामिल था। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से चमड़ी रोग विशेष्ज्ञ डाॅ. गरिमा बाल पाण्डेय, मेडिसिन विशेष्ज्ञ डाॅ. देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके द्वारा कर्मचारियो का परीक्षण कर उचित दिशा-निर्देश के साथ दवा भी प्रदान करवाया गया। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियो का बीपी, शुगर, अस्थमा की जांच एवं आवश्यकता के अनुसार ब्लड टेस्ट करवाया गया।

          शिविर में उपस्थित होकर आयुक्त बजरंग दुबे स्वयं मार्गदशन कर रहे थे, खुद जाकर कर्मचारियों से संपर्क करते हुए कर्मचारियों को समझा रहे थे कि उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना है। उन्होने बताया कि आप सब स्वस्थ् रहोगे, तभी हमारा नगर भी स्वस्थ रहेगा। शिविर के दौरान कर्मचारियों को नशा नहीं करने के बारे मे भी समझाइस दी गई। अपने उदबोधन में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने बताया कि नशा स्वयं के साथ-साथ पुरे परिवार को भी परेशानी में ला देता है। पुरा परिवार तबाह हो जाता है। शिविर के दौरान आयुष्यमान भारत पीएम आवास योजना पीएम उज्जवला योजना पीएम जीवन ज्योति योजना पीएम सुरक्षा बीमा योजना अटल पेंशन योजना जल जीविन योजना आदि के भी काउन्टर लगे थे। जिसमें हितग्राही अपनी आवश्यकतानुसार पंजीयन कराकर लाभ लिए।

          कार्यक्रम के दौरान जोन कमिश्नर अजय सिंह राजपूत, सुश्री येशा लहरे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, अभियंता अरविंद शर्मा, सवेता महेश्वर इत्यादि उपस्थित रहे। साथ ही आयुक्त ने सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियो को स्वच्छता शपथ के साथ-साथ नशा भी नहीं करने की शपथ दिलाई।

*25 लाख सड़क मरम्मत, 14 लाख पेय जल के नाम पर निकले*

 *कर्मचारी वेतन समेत अन्य भुगतान लटकने पर खुला "राज"*

भिलाई / shouryapath / नगर पालिक निगम भिलाई में तात्कालीन आयुक्त के बगैर जानकारी निगम मद से सड़क मरम्मत सहित कुछ ऐसे काम का भुगतान कर दिया गया है जिससे गंभीर भ्रष्टाचार की आशंका है। आज जब निगम कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य आवश्यक भुगतान को लेकर निगम मद में फंड है ही नहीं तब यह प्रकरण सामने आया है। 

मिली जानकारी के अनुसार ऐसी शिकायत मिलने पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कुछ सूचीबद्ध कार्यों के संबंध में जब तात्कालीन कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव से दूरभाष से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि ये सभी कार्य न तो उनके संज्ञान में हैं और न ही उन्होंने ऐसे किसी कार्य को लेकर आदेश जारी किया है। सूत्रों से जानकारी लगी है कि निगम मद से 25 लाख सड़क मरम्मत, 14 लाख पेयजल आदि कुछ ऐसे कार्य हैं जिनके लिए कुछ लोगों की मिलीभगत से निगम मद का दुरूपयोग किया गया है। विधायक रिकेश सेन ने तत्काल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिख निगम मद बजट से ऐसे कार्यों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। 

गौरतलब हो कि अगर तात्कालीन कमिश्नर को भी निगम मद के ऐसे दुरूपयोग की जानकारी नहीं है तो आशंका यह भी है कि आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचना से ऐसे कार्य के भुगतान हेतु निगम मद का दुरूपयोग हुआ हो। प्रभारी आयुक्त नगर निगम भिलाई और कलेक्टर दुर्ग को भी मामले की सूचना दी गई है।

Durg/ shouryapath/

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को मनाया जाता है। भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा भिलाई इस्पात सियान सदन के रहवासियों हेतु 01 अक्टूबर 2024 को वरिष्ठजन दिवस का आयोजन भिलाई इस्पात सियान सदन, दुर्ग में किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।     

इस दिन सीएसआर विभाग, सियान सदन के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनके लिए कुछ विशेष कार्यक्रम का आयोजन करता है। बड़े बुजुर्गों को सम्मानित करने, समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करने और उनके जीवन को प्रभावित करने वाले विषयों पर चर्चा करना अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य है।   

इस दिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के सहयोग से वरिष्ठजनों का चिकित्सीय परीक्षण किया जाता है। संध्या महात्मा गाँधी कला मंदिर सभागार में वरिष्ठजनों हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है जिसमें गीत-संगीत, लोकनृत्य एवं नाटिका के प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उनका मनोरंजन किया जाता है।    

उल्लेखनीय है कि 14 दिसंबर 1990 को “संयुक्त राष्ट्र महासभा” ने बडे़ बुजुर्गों के अधिकारों को सुनिश्चित करने और उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ की घोषणा की थी। ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ पहली बार 01 अक्टूबर 1991 को मनाया गया था। इसके बाद से प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से समाज को यह स्मरण कराया जाता है कि, वृद्ध व्यक्ति हमारे समाज का विशेष हिस्सा हैं। हम सभी को उनका सम्मान करना चाहिए।   

दुर्ग । शौर्यपथ । सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से सितम्बर 2024 माह में कुल 70 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, जिसमें खदान बिरादरी के सदस्यों सहित 09 कार्यपालक व 61 गैर-कार्यपालक शामिल हैं।              

सितम्बर 2024 में सेवानिवृत्त हो रहे कार्यपालकों हेतु विदाई समारोह का आयोजन इस्पात भवन स्थित निदेशक प्रभारी सभागार में किया गया। इस अवसर पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता तथा कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्रीमती निशा सोनी ने कार्यपालकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।     

30 सितम्बर 2024 को भिलाई निवास में आयोजित समारोह में संयंत्र के गैर-कार्यपालकों को भावभीनी विदाई दी गई। भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री आर के श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर तथा महाप्रबंधक (क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री विजय शर्मा ने कार्मिकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया। संयंत्र प्रबंधन ने विदा होने वाले इस्पात बिरादरी के सदस्यों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।  

 

 

दुर्ग । शौर्यपथ । आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने नगर पालिका निगम भिलाई के वार्ड 15 डा. अंबेडकर वार्ड में पेय जल आपूर्ति की समस्या के समाधान हेतु 30 सितंबर ’24 को स्थानीय वार्ड वासियों के साथ निगम आयुक्त को आप नेता देविंदर सिंह भाटिया , प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा , आप नेता सुमीत शर्मा , दुर्ग लोकसभा सचिव श्रीमती गीतेश्वरी बघेल , जिला अध्यक्ष (दुर्ग ग्रामीण ) चुम्मन साहू , ब्लॉक अध्यक्ष (वैशाली नगर) दिनेश यादव एवं वार्ड वासी सुजीत ,प्रदीप कुमार ,चंदू ,शांति यादव ,ललित यादव ,नागेश्वरी यादव ,चंद्रिका सोनकर ,दुलारी यादव ,हेमलाल यादव, कामिनीयादव , मीरा साहू ,शीतल यादव ,भूमिका यादव ,त्रिवेणी यादव ,शकुन से यादव ,दिनेश यादव ,मनहरण यादव,जितेंद्र यादव ,बबलू यादव ,रवि यादव ,संतोष यादव द्वारा हस्ताक्षरित प्रपत्र ज्ञापन सौपा II विदित है कि विगत एक सप्ताह से आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल पानी की समस्या के समाधान के लिए वार्ड वासियो के साथ ज़ोन 2 अध्यक्ष श्रीमती लहरी , कार्यपालन अभियंता श्री शर्मा , श्री अनिल शुक्ला को जानकारी और तकनीकी सुझाव दे रहे है , समस्या का निराक्र्ण हेतु नगर पालिका निगम भिलाई आयुक्त श्री बजरंग दुबे को आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन सौपा I

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)