August 04, 2025
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (33944)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5874)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

 महासमुंद / शौर्यपथ / महासमुंद सीट से इस बार कांग्रेस से प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू मैदान में है वही भाजपा से श्रीमती रूप कुमारी चौधरी मैदान में है . एक ओर जहाँ कांग्रेस प्रत्याशी का लंबा राजनैतिक अनुभव और कुशल संगठात्मक क्षमता है साथ ही विधायक और सांसद के रूप में लम्बे अनुभव के करण स्थिति मजबूत नजर आ रही है वही भाजपा से श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जिला पंचायत सदस्य , विधायक के रूप में जन्प्रतिनिधितव कर चुकी है वही प्रदेश में भाजपा की सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे के साथ चुनावी जंग में कडा मुकाबला की चर्चा आम है . इन सबके बिच एक रोचक तथ्य भी इस सीट के साथ जुडी है जिसकी पुरे देश में चर्चा रही है .
  बात साल 2014 के चुनाव मे महासमुंद लोकसभा सीट से 11 चन्दू साहू चुनाव मैदान मे उतरे थे, भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी चन्दूलाल साहू के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे 07 चन्दूलाल साहू एवं 03 निर्दलीय प्रत्याशी चन्दूराम साहू चुनाव लड़े थे.  इस प्रकार कुल 11 चन्दू साहू नाम के प्रत्याशियों की चर्चा देश भर मे हुई थी. भाजपा ने इसे कांग्रेस प्रत्याशी अजीत जोगी का कारनामा और साजिश बताया था. इस चुनाव मे छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी 1217 मतों से चुनाव हार गए थे. छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहले लोकसभा चुनाव सन् 2004 मे महासमुंद लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी कांग्रेस के उम्मीदवार थे . उनके सामने विद्याचरण शुक्ल भाजपा प्रत्याशी के रूप मे चुनाव मैदान में थे. चुनाव अभियान के दौरान अजीत जोगी का वाहन देर रात पेड़ से टकरा गया था.  इस दुर्घटना मे अजीत जोगी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद अजीत जोगी चुनाव प्रचार से बाहर हो गए थे. इसके बावजूद अजीत जोगी चुनाव जीत कर कांग्रेस की झोली में महासमुंद की सीट डाल दी थी .

कोलकाता/शौर्यपथ /पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार जून के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के वादे का अभिप्राय…
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / भारतीय थाली बिना रोटी के पूरी नहीं होती है. जब गरम-गरम ताजी और मुलायम रोटी थाली में आती है तो भूख और…
नई दिल्ली/शौर्यपथ /भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र को 'मुस्लिम लीग की छाप' और 'झूठ का पुलिंदा' बताकर तंज कसा है. इसको लेकर…
पुणे/शौर्यपथ /राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने उनकी उंगली पकड़कर राजनीति में आने संबंधी नरेंद्र मोदी के 2016 के बयान का जिक्र करते हुए सोमवार को…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि जो कि इस बार 8 अप्रैल को देर रात 11 बजकर…
नई दिल्ली/शौर्यपथ /चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज नेता प्रशांत किशोर ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी पश्चिम बंगाल में नंबर-1 पार्टी बन सकती है. पीटीआई को दिए…
नई दिल्ली/शौर्यपथ /वर्ष 2006 के फर्जी मुठभेड़ मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस अफसर प्रदीप शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेशों तक उन्हें…
नई दिल्ली/शौर्यपथ /उत्तराखंड के रामनगर में स्थित गिरिजा माता मंदिर परिसर में आज दोपहर अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और वहां…
नई दिल्ली/शौर्यपथ /आगरा के ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो शूट करने को लेकर शनिवार को हुई बहस में एक लड़की और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान के बीच…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)