August 04, 2025
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (33944)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5874)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /अदरक एक ऐसा मसाला है जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल चाय बनाते समय किया जाता है. यह चाय के स्वाद को चार गुना…
शौर्यपथ / अदरक की चाय हर किसी को भाती है. यह चाय को कड़क और स्वादिष्ट बनाती है. अदरक में विटामिन सी, कैल्शियम , फॉस्फोरस,…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / बहुत से लोगों की आदत होती है दोपहर में कुछ देर सोने की. कुछ स्थानों पर, आप देखेंगे कि दोपहर में…
गौचर (उत्तराखंड)/शौर्यपथ / रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस कुछ सालों में डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष…
मुंबई/शौर्यपथ /मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने यस बैंक से जुड़े 400 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में टूर एंड ट्रैवल कंपनी कॉक्स एंड किंग्स के मालिक के…
नई दिल्ली /शौर्यपथ /पश्चिमी उप्र की अमरोहा सीट की सियासी लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है. यहां निवर्तमान सांसद और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कुंवर दानिश अली का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार…
उधमपुर (जम्मू कश्मीर)/शौर्यपथ /प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में आगामी लोकसभा चुनाव आतंकवाद, हड़ताल, पथराव और सीमा पार से गोलीबारी के डर के बिना…
श्रीनगर/शौर्यपथ /जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि इस समय देश में अघोषित 'आपातकाल' है और सरकार के मामलों में कोई 'पारदर्शिता' नहीं है. फारूक…

बिलासपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर जजों का ट्रांसफर किया गया है। सात न्यायिक अधिकारियों को एंट्री लेवल डिस्ट्रिक्ट जज के पद पर पदोन्नत कर एडीजे बनाया गया है। 70 से अधिक सिविल जजों का तबादला भी किया गया है। यही नहीं राज्यपाल के विधि अधिकारी को एडीजे बनाया गया है।
  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्देशानुसार न्यायिक सेवा में फेरबदल के साथ अफसरों का प्रमोशन किया गया है। इसके अंतर्गत नीरू सिंह राज्यपाल सचिवालय विधि अधिकारी को रायपुर में एडीजे दशम के रूप में स्थानांतरित किया गया है। साथ ही सात सीनियर सिविल जजों को एंट्री लेवल डिस्ट्रिक्ट जज के रूप में पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा राज्य के अलग अलग स्थानों में पदस्थ करीब 70 के करीब सिविल जजों का तबादला आदेश भी जारी किया गया है।
सीनियर सिविल जजों को बनाया गया एडीजे
 प्रमोशन पाने वाले सात सीनियर सिविल जजों में संजय रात्रे रजिस्ट्रार कमर्शियल कोर्ट को एडीजे सेकेंड बलौदाबाजार, संतोष ठाकुर सीजेएम दुर्ग को रायगढ़, नरेंद्र कुमार सीजेएम अंबिकापुर को रायपुर में, श्यामवती मरावी सीजेएम बलौदाबाजार को दुर्ग में एडीजे, सुषमा लकड़ा सीजेएम सूरजपुर को यहीं एडीजे, अनिल प्रभात मिंज सीजेएम धमतरी को बिलासपुर में एडीजे और दीपक कुमार कोशले सीजेएम रायगढ़ को दुर्ग में फिफ्थ एडीजे नियुक्त किया गया है।

अभद्र टिपण्णी व अमर्यादित शब्दों के इस्तमाल पर कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप
भाजपा बताएं विपक्ष को कुत्ते की पूंछ कहना कौन सी मर्यादा?
भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल से लगातार अभद्र पोस्ट हो रही 

  रायपुर/ शौर्यपथ / लोकसभा चुनाव के मतदान की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है प्रथम चरण के मतदान 19 अप्रैल को होने है ऐसे में राजनैतिक दलों द्वारा भाषा की मर्यादा का पथ पद्य जा रहा है एक दुसरे के ऊपर अमर्यादित अशोभनीय टिपण्णी के आरोप और शिकायतों का दौर शुरू हो चूका है ऐसे में अब आम जनता को ही यह देखना और समझना होगा कि भाषा की मर्यादा कौन sa दल और कौन sa नेता गिरा रहा है कौन कैसी सोंच रखा हुआ है .
  पद में हो या विपक्ष में शुरुवात और जवाब निरंतर दिया जा रहा है ऐसे कई उदहारण मिल जायेंगे जिससे यह साबित हो जाता है कि मर्यादा का उल्लंघन किया जा रहा है किन्तु सत्ता पक्ष के पास सैया भय कोतवाल तो डर काहे का की कहावत लागू हो जाति है वही विपक्ष ज्ञान परोसने को तत्पर रहता है . भाषा और टिपण्णी के इस जंग में कांग्रेस ने अब भाजपा पर आरोप लगाया .
  कांग्रेस ने कहा कि मोदी की नाकामियों पर पर्दा डालने के लिये भाजपाई अनर्गल और झूठे बयानबाजी पर उतर आये है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बेहद शर्मनाक है कि देश और प्रदेश में सरकार चलाने वाली भाजपा अब विपक्षी दल के नेताओं की तुलना कुत्ते की पूंछ से कर रही है। यह भाजपा का संस्कार है। भाजपा बतायें विपक्ष को कुत्ते की पूंछ कहना कौन सी मर्यादा? चुनाव में राजनैतिक प्रहारों का विलाप करने वाले भाजपाई राजनीति के स्तर को गिरा रहे है। भाजपा का आईटी सेल कांग्रेस नेताओं और प्रत्याशियों का स्तरहीन पोस्टर बना कर भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर लगातार पोस्ट करता है, जिसमें राजनैतिक भाषा शैली की मर्यादा को तार-तार किया जाता है जब अपने पर आती है तो भाजपाई विलाप करने लग जाते है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव शुरू होते ही भाषाई मर्यादा का उल्लंघन भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल से जारी पोस्टरों से हुई है जो आज तक जारी है।
     प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी को कांच की गुड़िया बनाकर प्रस्तुत करना चाहती है उनके खिलाफ राजनैतिक बयान को भाजपाई एजेंडा बना कर प्रस्तुत करने में लगे है। यदि आप सत्ता में है राजनीति में है तो आलोचना सहने की ताकत भी रखना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने तो सांसद के बाहर और संसद में अनेकों बार विपक्षी दल के नेताओं के लिए अभद्र टिप्पणियां किया है जो प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ था तब भाजपाईयों की सुचिता कहां गई थी? कांग्रेस पर उंगली उठाने के पहले भाजपाई अपने गिरेबान में झांके।
 प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर अभद्र टिप्पणी किया तब भाजपाई चुप थे। भाजपाई बतायें एक सांसद की दिवंगत पत्नी को 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड कहा। संसद के भीतर महिला सांसद को सुर्पनखा कहा। शहीद परिवार की एक सर्वमान्य नेत्री को कांग्रेस की विधवा और जर्सी गाय कहा। पूर्व प्रधानमंत्री और विख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह पर रेनकोट पहनकर नहाने की बात कहकर मजाक बनाया। निर्वाचित मुख्यमंत्री को मायावी राक्षस कहा। भारत मे जन्म लेना पाप है विदेशों में जाकर मोदी ने कहा। दुर्भावनापूर्वक विद्वेष फैलाने कपड़ो से पहचाने की बात किसने कही थी? भाजपा को नैतिकता का पाठ मोदी को सिखाना चाहिये।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)