August 04, 2025
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (33944)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5874)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

 टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / सिर में खुजली, बालों का पतला होना और झड़ने की समस्या बहुत ज्यादा हो जाती है. कई बार यह समस्या हेयर…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /खानपान की ऐसी अनेक चीजें हैं जो वजन घटाने में मददगार होती हैं. इन्हीं में से एक है मेथी. पीले मेथी के…
खाना खजाना /शौर्यपथ / कढ़ी का नाम सुनते ही बच्चों के ही नहीं बड़ों के मुंह में भी पानी आ जाता है. यह बहुत ही…
सेहत टिप्स/शौर्यपथ/ कैलोरी में कम और पानी की मात्रा अधिक होने के कारण, खीरा वजन घटाने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन में बहुत प्रभावी है. इन्हें कच्चे…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / बेल पत्र कैल्शियम और फाइबर के साथ-साथ विटामिन ए, सी, बी1 और बी6 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है. बहुत से…
 आस्था /शौर्यपथ / हिन्दू धर्म में कई ऐसे पेड़ या पौधे बताये गए हैं जिनके पास दीया जलाना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है…

     भिलाई / शौर्यपथ / खुश्बू फिल्म्स वल्र्ड के बेनर तले बनी एवं खुश्बू जायसवाल द्वारा निर्मित तथा राजा खान द्वारा निर्देशित छॉलीवुड के चाकलेटी हिरो आकाश सोनी एवं यास्मीन जायसवाल द्वारा अभिनित चर्चित छत्तीसगढी फिल्म चाहत  29 मार्च से रायपुर, दुर्ग, भिलाई, धमतरी, बिलासपुर सहित पूरे छग में प्रदर्शित होने जा रही है।
  फिल्म के लेखक एवं निर्देशक राजा खान ने बताया कि अब तक छत्तीसगढ में बनी सभी फिल्मों से हटकर ये एक अनोखी प्रेम कहानी है। कहानी में बहुत ही टवीस्ट है जो  दर्शकों को बहुत पसंद आयेगी। इसके गाने पिछले कई महिनों से रिंकू राजा यू ट्यूब चैनल में रिलीज किया गया है, फिल्म के गानों दिल से दिल कनेक्ट हो गये, प्यार होगे चोरी चोरी, ऐ गोरिया सहित सभी गानों को दर्शकों ने अपना अपार प्यार दिया है जो भी गाना सुने है उनके दिल में इस फिल्म के गाने उतरते गये और लोगों में आज भी इन गानों को गुनगुनाते सुना जा सकता है। इस फिल्म का दर्शकों को शूटिंग के समय से ही बेहद इंतजार था जो अब खत्म होने जा रहा है और अब शुक्रवार 29 मार्च से पूरे छग में रिलीज होने जा रही है।
फिल्म की निर्माता डॉ. खुश्बू जयसवाल ने बताया कि इस फिल्म में छत्तीसगढी फिल्मों के प्रसिद्ध स्टार जो चाकलेटी हिरो के नाम से मशहूर आकाश सोनी और यास्मीन जयसवाल है। इसके अलावा फिल्म में रानू वर्मा,संजय जैन, पवन मानिकपूरी, रिंकू राजा ने महती भूमिका निभाई है। हालांकि यास्मीन जायसवाल की ये पहली फिल्म है लेकिन उन्होंने अपनी इस पहली ही फिल्म में बहुत ही उम्दा रोल किया है। वहीं इसमें रिंकू राजा ने इंस्पेक्टर का बहुत ही जर्बदस्त रोल किया है। इस फिल्म के लेखक राजा खान है और पहली बार वे कोरियोग्राफी भी किये है।
   ज्ञातव्य हो कि राजा खान की कहानी छॉलीवुड, बॉलीवुड से लेकर सभी क्षेत्रीय फिल्मों से हटकर एक दम अलग ही रहती है कहीं भी किसी भी फिल्म से मेल नही खाती है और कहानी एक अलग ही टवीस्ट लिये होती है, यही राजा खान की अपनी अलग पहचान बनाकर रखी है।
बतादे कि राजा खान द्वारा निर्देशित ये दूसरी फिल्म है जो प्रदर्शित होने जा रही है, इससे पहले उनकी बहुचर्चित फिल्म घरौदा प्रदर्षित हो चुकी है, जो शुद्ध
पारिवारिक, कमेडी और एक बहुत ही अच्छी संदेशप्रद कहानी थी जिसे सभी ने बहुत पसंद किया था। राजा खान ने घरौदा में एक और प्रयोग करते हुए छॉलीवुड के चरित्र अभिनेता शमशीर सिवानी से जबर्दस्त कॉमेडी करवाया था जो छॉलीवुड में बेहद ही चर्चा का विषय बना था। इस फिल्म से जहां छॉलीवुड को एक नया कमेडियन मिला वही फिल्म से छॉलीवुड को एक और बाप के रूप में संजय जैन मिले थे। इसके अलावा इस फिल्म से छॉलीवुड को एक नया हिरो के रूप में रिंकू राजा मिले जो इनकी पहली छत्तीसगढी फिल्म थी जिसकी हिरोईन लवली खान थी।
  इस फिल्म के गीतकार ओमप्रकाश यादव, लक्ष्मण सियाराम, विनोद बोरकर, राहुल डडसेना, सुभाष यादव, संगीतकार ओमप्रकाश यादव, कोरियोग्राफर राजा खान, संजू तांडी, एनटीआर है जबकि गीतों को अपने मधुर और सुरीली आवाज से संजोया है छॉलीवुड के सुपर गायक सुनील सोनी, ओमप्रकाश यादव, अनुराग शर्मा, अनुपमा मिश्रा ने। इसके तो फाईट मास्टर टार्जन है।
   छॉलीवुड के सभी निर्देशकों, निर्माताओं व कलाकारों के साथ ही छत्तीसगढी फिल्मों से जुडे सभी लोगों को फिल्म देखने के लिए फिल्म की निर्माता डॉ. खुश्बू जायसवाल एवं निर्देशक राजा खान ने आमंत्रित किया गया है। इसके लिए रायपुर के प्रभात टॉकीज में प्रात: साढे 8 बजे बकायदा प्रिमियर शो रखा गया है।

   जिले में शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील
व्यापारी संघ ने मतदाताओं को जागरूक करने स्वीप गतिविधि आयोजित करने जताई सहमति

    मुंगेली / शौर्यपथ / लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने जिले के व्यापारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने निर्वाचन में मतदान का महत्व बताते हुए सभी व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों से मतदाता जागरूकता अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव और मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है। यह नागरिकों को अपने प्रतिनिधियों को चुनने और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेने के अधिकार का प्रयोग करने की अनुमति देता है। मतदान एक निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि जिले में शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के संकल्प में व्यापारियों की भी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। व्यापारी संघ के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों को प्रतिष्ठानों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने की बात कही।
 कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों के लिए व्यापारी संघ को हर संभव मदद दिया जायेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए। जिससे अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए शतप्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। बैठक में व्यापारी संघ द्वारा मतदान स्लोगन वाला टोपी, टी शर्ट, बैच, सील, पोस्टर, बैनर, छोटे प्रतिष्ठानों में स्टेन्डी, बड़े प्रतिष्ठानों में सेल्फी जोन स्थापित कर मतदाताओं को जागरूक करने के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही सभी व्यापारीगण द्वारा स्वीप के तहत कार्यक्रम की रूपरेखा, तिथि व समय निर्धारित कर एक-एक कार्यक्रम आयोजित करने और सभी व्यापारी संघ मिलकर एक वृहद रैली का आयोजन करने के लिए सहमति जताई गई। मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर पदाधिकारीगण काफी उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप संचालक भूमिका देसाई सहित संबंधित अधिकारी और जिले के विभिन्न व्यापारी संघ के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

दुर्ग / शौर्यपथ / आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम उतई में आगामी चुनाव के संदर्भ में आयोजित मण्डल स्तरीय बैठक में सम्मिलित हुआ और चुनाव पुर्व की संपूर्ण तैयारियों की समीक्षा, चुनाव कार्यालय की व्यवस्था, अभियान की समीक्षा आदि विषयों पर चर्चा की। देवतुल्य कार्यकर्ता को प्रणाम किया और उनको अपने दायित्व को निर्वाह करने के लिए प्रेरित किया।
  इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद व दुर्ग लोक सभा प्रभारी चंदू लाल साहू जी, दिलीप साहू जी, मंडल अध्यक्ष उतई फत्तेलाल वर्मा जी, खेमलाल चंद्राकर जी, टीकाराम साहू जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर बंजारे जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अजीत चंद्राकर जी, किसान मोर्चा जिला मंत्री श्री सतीश चंद्राकर जी, पार्षद श्री लक्ष्मी नारायण साहू जी, उतई नगर भाजपा अध्यक्ष प्रवीण यदु जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र साहू जी, नवाब खान जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता चंदू देवांगन जी, बुद्ध अध्यक्ष भीमसेन सिंह जी, पार्षद नरेंद्र साहू जी, पार्षद वामन साहू जी, सरपंच राजू देशमुख जी, सरपंच सोहर रिंगरी जी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लेखु दास साहू जी, शत्रुघ्न साहू जी,महिला मोर्चा मण्डल विमला कामड़े जी, महा मंत्री राजेश साहू जी, खिलावन साहू जी व बड़ी संख्या में देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दुर्ग / शौर्यपथ / विगत 26 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई एवं आईआईटी मंडी हिमाचल प्रदेश के बीच एमओयू किया गया।…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)