Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /मान्यतानुसार जब सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास शुरू हो जाते हैं. खरमास एक महीने लगता है और…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / पंचांग के अनुसार, हर महीने की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है. एक प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि पर कृष्ण…
आस्था /शौर्यपथ / हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना गया है. हर घर में तुलसी माता की पूजा की जाती…
आस्था /शौर्यपथ /महाभारत के युद्ध के समय अर्जुन के मनोबल हार जाने पर भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हे कर्म का ज्ञान दिया था. भगवान श्रीकृष्ण का…
 आस्था/शौर्यपथ/ त्रीदेवों में से एक भगवान विष्णु को सुख-समृद्धि और शुभ का देवता माना जाता हैं. उनकी पूजा करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती…
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / कहते हैं बच्चे फूल से कोमल होते हैं जिन्हें चोट भी बहुत जल्दी लगती है. बच्चों के साथ बुरा व्यवहार रखा जाए…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /यूं तो हिंदू धर्म में हर माह की अमावस्या तिथि पितरों के तर्पण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है लेकिन…
आस्था /शौर्यपथ /पूजा-पाठ में दीया जरूर जलाया जाता है. पूजा में दीया जलाना बेहद शुभ होता है और दीया जलाने से कई तरह की विशेष…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /हर माह के कृष्ण पक्ष को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है. इस दिन विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना की जाती है. इस दिन…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /हिंदू धर्म में एकादशी तिथि बेहद शुभ मानी जाती है. कहते हैं एकादशी पर व्रत रखना अश्वमेध हवन जितना शुभ फल देता…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)