July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अन्य ख़बर

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    अतिक्रमण की कार्रवाही से आम जनता को मिलेगी आवागमन में राहत दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत अवैध कब्जा को हटाने अभियान चलाया जा…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /बालों की सेहत अच्छी रहती है तो बाल देखने में भी खूबसूरत नजर आते हैं. वहीं, बाल अगर अंदरूनी रूप से कमजोर…
    टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /घर में आप भले ही कितनी ही सफाई क्यों न कर लें, लेकिन जब तक आपका बाथरूम साफ नहीं होता तब तक…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ / आजकल लोग जंक और फास्ट फूड पर बहुत निर्भर होते जा रहे हैं, जो उनकी बॉडी को अंदर से कमजोर और…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /हाई कॉलेस्ट्रोल की दिक्कत सेहत को अलग-अलग तरह से परेशान करती है. अनेक लोग हाई कॉलेस्ट्रोल से परेशान रहते हैं. खानपान में…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /पतला पेट पाना सबकी चाहत होती है, क्योंकि पेट की अतिरिक्त चर्बी न केवल आपके आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती है बल्कि…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /करी पत्तों को अक्सर ही खानपान में इस्तेमाल किया जाता है. करी पत्ते खाने में तड़का लगाने के काम आते हैं और…
    शौर्यपथ /अगर कोई ऐसा मील है जिसका हमें दिन में सबसे ज्यादा इंतज़ार रहता है, तो वह है रात का खाना. व्यस्त दिन के बाद,…
    शौर्यपथ /आजकल हैक्टिक शेड्यूल और स्ट्रेस के कारण शरीर और दिमाग दोनों ही बहुत ज्यादा थक जाते हैं. इससे राहत पाने के लिए कुछ लोग…
    लाइफस्टाइल/शौर्यपथ /आज के समय में लगभग सभी अपने खराब लाइफस्टाइल को लेकर परेशान रहते हैं. बूरी बात ये है कि चाह कर भी वो कुछ…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision