Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

सेहत / शौर्यपथ /कुछ प्राकृतिक औषधियां होती हैं, जो कई तरह की बीमारियों और इंफेक्शन को ठीक करने में कारगर होती हैं। ऐसी ढेर सारी…
सेहत / शौर्यपथ / इसकी गिनती सरसों की जाति में होती है। इसका दाना छोटा व काला होता है। राई का प्रमुख गुण पाचक होता…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / बाथ साल्ट से स्नान करना हमारे लिए बेहद फायदेमंद होता है।जैसे तनाव मुक्त महसूस करना, खून का संचार अच्छा होता…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /मानसून के सीजन में भी हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। बल्कि यह मौसम भी बहुत खूबसूरत होता है। लेकिन बारिश…
आस्था / शौर्यपथ / जीवन की समस्त आशाओं को पूर्ण करने वाला आशा दशमी व्रत इस सोमवार को मनाया जा रहा है। यह व्रत किसी…
खाना खजाना / शौर्यपथ /आपने चिली पोटैटो तो कई बार खाया होगा लेकिन क्या आपने शेजवान पोटैटो ट्राई किए हैं? अगर नहीं, तो देर किस…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /हम सभी जानते हैं कि हाइट बढ़ने एक निश्चित उम्र तक बढ़ती है। वहीं, आनुवांशिक कारणों के साथ कई ऐसी बातें…
सेहत / शौर्यपथ / चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई मर्तबा अलग-अलग क्रिम का उपयोग करते हैं लेकिन उसका असर कुछ ही…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / कॉफी का उपयोग पीने से लेकर सेहत और ब्यूटी सभी के लिए फायदेमंद है। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्यूटी हैक्स…
ब्यूटी टिप्स / शौर्यपथ / आंखों को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए आईलाइनर और काजल का इस्तेमाल किया जाता है। नॉर्मल हो या पार्टी…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)