Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शनिवार को कोहका स्थित शासकीय स्कूल का दौरा किया। इस दौरान जिला कांग्रेस…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / विटामिन-सी से भरपूर आंवला, हर मौसम में लाभदायक होता है। यह आंखों, बालों और त्वचा के लिए तो फायदेमंद है…
सेहत / शौर्यपथ /बदलती लाइफस्टाइल में आंत और पेट से संबंधित समस्या आम बात जरूर हो गई है लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता…
आस्था / शौर्यपथ /आषाढ़ और माघ मास की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इस वर्ष यह पर्व 11 जुलाई 2021 रविवार से आषाढ़ शुक्र…
सेहत / शौर्यपथ / बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए योगा सबसे बेस्ट है। यदि आपके पास समय की कमी है, तो आप सुर्य…
ब्यूटी टिप्स / शौर्यपथ / सीजन का असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है। जैसे -जैसे सीजन बदलती आपकी बॉडी भी उसी अनुसार ढलती है।…
सेहत /शौर्यपथ / केला का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा होता है। इसमें मौजूद पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। दिल…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह अंतिम माह होता है इसके बाद चैत्र माह वैशाख, ज्येष्ठ और फिर आषाढ़। इस बार…
आस्था /शौर्यपथ /आषाढ़ और माघ मास की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। गुप्त नवरात्रि में प्रलय एवं संहार के देव महादेव एवं मां काली…
रायपुर / शौर्यपथ / राज्य के कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी स्कूलों में ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)