Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

आस्था / शौर्यपथ / भारत में शैव, नागा या नाथपंथी साधु धूनी रमाते और भस्म धारण करते हैं। आदिदेव शिव के समय से ही परंपरा…
शौर्यपथ / पौराणिक शास्त्रों के अनुसार एकादशी का व्रत सभी हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए श्रेयस्कर बताया गया है। वैष्णवों के लिए तो एकादशी का व्रत…
वास्तु /शौर्यपथ / घर में तमाम सुख-सुविधाएं होने के बाद भी तनाव बना रहता है या अक्सर परिवार में विवाद रहता है तो ऐसे में…
ब्यूटी /शौर्यपथ /महंगे प्रॉडक्ट्स पर खर्च करना हमेशा समझदारी नहीं है। आप अगर अपनी स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं, तो रोजाना इस्तेमाल होने वाली…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / एक्सरसाइज करने से न सिर्फ आपका शरीर फिट रहता है बल्कि इससे आपकी स्किन भी ग्लोइंग बनती है। आप एक्ससाइज करते…
खाना खजाना / शौर्यपथ /आपका मन अगर झटपट स्नैक्स खाने का कर रहा है और आपके पास किचन में ज्यादा सामान भी नहीं है, तो…
ब्यूटी /शौर्यपथ / मुल्तानी में पाई जाने वाली मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर निखार और बालों में शाइन के लिए इस्तेमाल करते हैं। मड थैरेपी…
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /जो भी हम खाते हैं उसका असर लम्बे समय तक हमारे शरीर पर पड़ता है। खासतौर पर कुछ भी खाने के बाद करीब…
खाना खजाना / शौर्यपथ / सामग्री :1 कप पिसा हुआ काजू,5-6 बड़े चम्मच शुगर फ्री, 4-5 केसर के लच्छे, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, पानी आवश्यकतानुसार…
शौर्यपथ / जिंदगी कितनी खूबसूरत है यह तब पता चलता है जबकि हम आंखें खोलकर जीना प्रारंभ कर देते हैं। कई लोग बेहोशी में ही…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)