Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

राजनंदगांव / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण के दौर में भी शिक्षण व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में चंदन सर की क्लासेस के द्वारा अनुकरणीय…
शौर्यपथ / कोविड-19 से ठीक होने के बाद लोगों में लगातार अलग-अलग किस्‍म की जानलेवा बीमारियां सामने आ रही है। जो बीमारियां कभी सामान्‍य हुआ…
शौर्यपथ /गिलोय का सेवन सेहत के लिए के अच्‍छा होता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। कोरोना काल में लोगों ने गिलोय…
सेहत / शौर्यपथ / मॉनसून, बरसात, वर्षा, बारिश हम चाहे कोई भी नाम से पुकारे लेकिन अहसास के स्तर पर यह मौसम मन को ठंडक…
आस्था / शौर्यपथ /प्रतिवर्ष ओडिशा के पूर्वी तट पर स्थित नगरी जगन्नाथपुरी में भगवान जगन्नाथदेवजी की रथयात्रा का उत्सव पारंपरिक रीति के अनुसार आयोजित किया…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /आमतौर पर सेंधा नमक या रॉक सॉल्ट का उपयोग लोग अपने व्रत के दौरान करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह नमक…
खाना खजाना / शौर्यपथ / राजस्थानी व्यंजन अपने तीखे स्वाद के लिए देशभर में काफी फेमस है। सत्तू और प्याज के पकौड़े राजस्थान की ऐसे…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / अदरक का उपयोग खाने में तो किया जाता है लेकिन दवा के रूप में भी इसका उपयोग बहुत किया जाता…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /देश में पनीर की डिमांड हर साल करीब 25 फीसदी तक बढ़ती है। लेकिन जैसे-जैसे डिमांड बढ़ रही है मिलावट और…
सेहत / शौर्यपथ /बारिश के मौसम में गरमा-गरम जंक फूड सभी को अच्‍छे लगते हैं।लेकिन ओवर ईटिंग आपकी सेहत को भारी पड़ सकता है। दरअसल,…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)