Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / कई बार बर्तन में दूध लेने के बाद हमारे मन में विचार आता है कि कहीं यह दूध मिलावटी तो…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / कई लोगों का सफर के दौरान जी घबराने लग जाता है। फिर चाहे वह बस हो, ट्रेन हो या कार।…
शनि मंदिर जा रहे हैं तो यह 7 सावधानी रखें, वर्ना पछताएंगे शनि ग्रह का पेड़ है आपके घर के पास तो जानिए 7 काम…
सेहत / शौर्यपथ / अनार सेहत के लिए हमेशा अच्छा रहता है। इसके सेवन से अपच, कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। साथ ही…
सेहत / शौर्यपथ /बदलते वक्त के साथ खान-पान में बदलाव अहम हिस्सा हो गया है। अगर आपको लंबे वक्त तक जवां रहना है तो उसकी…
सेहत / शौर्यपथ /डिप्रेशन के दौरान इंसान को अपने आप को संभालना बहुत बड़ी बात होती है। क्योंकि वह अपनी ओवरथिंकिंगको रोक नहीं पाते हैं।हालांकि…
धर्म संसार / शौर्यपथ / हिन्दू धर्म में वृक्षों का बहुत महत्व माना गया है। वृक्षों को जहां देवी और देवताओं से जोड़कर देखा जाता…
आस्था /शौर्यपथ / वास्तु पुरुष की कल्पना भूखंड में एक ऐसे औंधे मुंह पड़े पुरुष के रूप में की जाती है जिसमें उनका मुंह ईशान…
खाना खजाना /शौर्यपथ / कच्चे आम की चटनी या फिर आम पन्ना तो आपने कई बार खाया-पिया होगा लेकिन क्या आपने कच्चे आम का रायता…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / ज्यादातर लोगों को खाने के साथ सलाद खाने की आदत होती है। वहीं, कुछ लोग अपना डाइट प्लान फॉलो करने…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)