Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

शौर्यपथ /साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021, दिन बुधवार को लगेगा। जबकि साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगेगा। सूर्य…
सेहत /शौर्यपथ /आज दुनियाभर में विश्‍व थाइरॉइड दिवस मनाया जा रहा है। यह खास दिन हर साल 25 मई को थायरॉयड रोग के प्रति लोगों…
धर्म संसार /शौर्यपथ /पूर्णिमा तिथि 25 मई 2021, दिन मंगलवार की रात 08 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी, जो 26 मई दिन बुधवार की…
आस्था /शौर्यपथ /मां गंगा सभी का उद्धार करने वाली हैं। उनकी कृपा से दुर्भाग्य दूर हो जाते हैं। संकट से मुक्ति के लिए मां गंगा…
मामला स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वरिष्ठों के रहते कनिष्ठों को बना दिया था प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए सामान्य प्रशासन…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / कहते हैं कि दूर रहने से प्यार कम नहीं होता और पास रहने से प्यार नहीं बढ़ता। मतलब प्यार हर…
खाना खजाना /शौर्यपथ / अगर आप भी लंच में कुछ चटपटा बनाने की सोच रहे हैं तो कढ़ाही मशरूम एक दम परफेक्ट रेसिपी है। मसालेदार…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / बच्चों का टिफिन बॉक्स हो या खाना सर्व करने वाली प्लास्टिक की क्रॉकरी, उस पर अगर कोई दाग लगा रह जाए…
खाना खजाना / शौर्यपथ / बच्चों को कप केप काफी पसंद होता है।वहीं ऐसे वक्त में मार्केट में कप केक या तो आसानी से उपलब्ध…
सेहत शौर्यपथ / इन दिनों हल्दी वाले दूध यानी गोल्डन मिल्क की बहुत चर्चा है....आम तौर पर सर्दी होने या शा‍रीरिक पीड़ा होने पर घरेलू…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)