Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

सेहत /शौर्यपथ /हींग की भारतीय भोजन में खास जगह है। अनेक व्यंजनों, अचार, चटनी आदि में तो इसका इस्तेमाल होता ही है, इसमें मौजूद कई…
सेहत /शौर्यपथ /दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक जिन्हें कटहल बिल्कुल पसंद नहीं होता और दूसरे वे लोग जिन्हें कटहल बेहद पसंद…
खाना खजाना /शौर्यपथ / आम का अचार तो बहुत ही कॉमन चीज है लेकिन ज्यादातर लोगों को कटहल का अचार बनाने को लेकर काफी कंफ्यूजन…
धर्म संसार / शौर्यपथ/ इस वर्ष यानी वसंत पंचमी 16 फरवरी 2021 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। मंगलवार को रेवती नक्षत्र होने से शुभ योग…
सेहत /शौर्यपथ / स्क्रबिंग के बिना आपकी दैनिक स्किनकेयर रूटीन अधूरी है। क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग आवश्यक है, लेकिन स्क्रबिंग आपकी त्वचा को नया जीवन…
मनोरंजन /शौर्यपथ / टीवी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ में नेहा पेंडसे नई अनीता भाभी बनी हैं। जबसे सौम्या टंडन ने शो को अलविदा…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /अक्सर त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए डॉक्टर व्यक्ति को कैलामाइन लोशन लगाने की सलाह देते हैं। पर…
खाना खजाना /शौर्यपथ /आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में खान-पान की अनदेखी करने की वजह से हर तीसरा व्यक्ति आयरन की कमी से जुझ रहा…
खाना खजाना /शौर्यपथ /घर आए मेहमानों को इंप्रेस करना है तो शाम के नाश्ते में बनाएं कटहल के कबाब। नॉनवेज के शौकीन लोग भी हो…
धर्म संसार /शौर्यपथ /साल में चार नवरात्रि आते हैं, जिनमें से दो गुप्त नवरात्रि आते हैं। आमतौर पर लोग शारदीय और चैत्र नवरात्रि के बारे…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)