Google Analytics —— Meta Pixel
June 21, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

मनोरंजन

मनोरंजन (809)

मनोरंजन /शौर्यपथ /राजेश खन्ना   अपने समय में सुपरस्टार कहे जाते थे. वह एक्टर, निर्देशक व निर्माता थे. उन्होंने कई हिट फिल्में दी. फैंस उनकी एक्टिंग, स्माइल और लुक्स पर मरते थे. बाद में वह राजनीति में भी आए.वह  नई दिल्ली लोक सभा सीट से पांच वर्ष 1991-96 तक कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे. बाद में उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया. उन्हें तीन बार फिल्म फेयर समेत कई अवॉर्ड्स मिले. पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम कई एक्ट्रेस से जुड़ा लेकिन उन्होंने लोकप्रिय एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी की. उनकी दो बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हैं.
राजेश खन्ना ने करियर में लगातार 15 हिट फ़िल्में दीं, यह एक रिकॉर्ड है जो आज भी अटूट है. उन्होंने आराधना, इत्तेफाक, दो रास्ते, सफर, कटी पतंग, सच्चा झूठा, आन मिलो सजना, छोटी बहू, आनंद और हाथी मेरे साथी जैसी कई फिल्मों में काम किया. उनका अपनी फिल्म की हीरोइनों के साथ अच्छी केमेस्ट्री थी. हालांकि एक्ट्रेस मुमताज के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई. दोनों ने एक साथ लगभग 10 फिल्मों में काम किया, जिनमें से एक रोटी थी. मुमताज ने एक बार खुलासा किया था कि फिल्म का एक सीन जिसमें राजेश खन्ना को उन्हें उठा कर बर्फ पर चलना था, शूट करने में आठ दिन लगे.
मुंबई मिरर से बात करते हुए मुमताज ने कहा था, "जब हम मनमोहन देसाई की फिल्म रोटी का एक सीन शूट कर रहे थे, तो उन्हें मुझे उठा कर ले जाना था. हर सुबह जब हम शूटिंग शुरू करते थे, तो वह कहते थे, ' ऐ मोटी, चल आजा."
उन्होंने पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे बर्फ पर उठा कर ले जाना काफी मेहनत का काम है. उस हफ्ते के हर दिन जब हम शूटिंग शुरू करते थे तो मैं मजाक करती थी कि अब तुम्हें अपने कंधों पर 100 किलो की बोरी उठानी होगी और वह कहते थे कि मैं इतनी भारी नहीं थी. लेकिन मैं कभी भी दुबली-पतली लड़की नहीं थी."
उस जमाने में मुमताज और राजेश खन्ना काफी करीब थे. कहा जाता है कि जब मुमताज ने युगांडा के व्यवसायी मयूर माधवानी से शादी करने का फैसला किया, तो ऐसी खबरें आईं कि राजेश खन्ना फूट-फूट कर रोए थे. कहा जाता है कि राजेश मुमताज के इंडस्ट्री छोड़ने और पति के साथ लंदन में बसने के फैसले से आहत थे. दशकों बाद, पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि काका के करीबी लोगों ने उन्हें बताया कि मयूर माधवानी से शादी करने के बाद वह बेहद दुखी थे. मैं तब भारत में नहीं था, लेकिन बाद में उनके करीबी लोगों ने मुझे बताया कि जब मैंने शादी की और भारत छोड़ दिया, तो काका ने कहा, "मैंने अपना दाहिना हाथ खो दिया है.”

मनोरंजन /शौर्यपथ /अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सूर्यवंशम  1998 में आई थी. यह आईकॉनिक फिल्म आज भी बेहद पसंद की जाती है. इस फिल्म के सभी किरदार को काफी पसंद किया गया. वहीं एक्टर अमिताभ बच्चन इस फिल्म में डबल लीड रोल में थे. फिल्म में में हीरा ठाकुर यानी अमिताभ बच्चन के बेटे का बेटा यानी पोता दादा भानुप्रताप का खीर लाकर देता है. फिल्म में बेहद क्यूट नाती को रोल किया था चाइल्ड एक्टर आनंद वर्धन ने. उनका पूरा नाम है पी.बी.एस आनंद वर्धन. यह बच्चा अब बड़ा हो गया है और हैंडसम हंक दिखता है.
बता दें कि इस फिल्म को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं. इस फिल्म का चाइल्ड एक्टर आनंद   एक तेलुगू एक्टर हैं और 20 से ज्यादा साउथ फिल्मों में काम कर चुके हैं. फिल्म में मासूम सा दिखने वाला ये बच्चा बड़ा होकर किसी बड़े स्टार से कम नहीं दिखता. आनंद ने बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्म प्रियराग्लू से डेब्यू किया था. इसके बाद वह फिल्म सूर्यवंशम में नजर आए.
रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद के दादा पी.बी. श्रीनिवास सिंगर थे. उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फ़िल्मों के लिए कई गाने गाए. श्रीनिवास चाहते थे कि उनके परिवार में कोई एक्टर बने और पोते को उन्होंने एक्टर बनाया और आनंद ने भी अपने दादा का सपना पूरा किया.
आनंद अब तक के अपने फिल्मी करियर में तमाम बड़े स्टार्स के साथ नजर आ चुके हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह फिल्म इंडस्ट्री से तकरीबन 12 सालों से दूर रहे हैं. वह अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे थे. आनंद ने CMR College of Engineering & Technology से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. हालांकि वह आगे फिल्मों में काम कर सकते हैं.

मनोरंजन /शौर्यपथ /पूजा भट्ट ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह रियल मानी जाती है. एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की. इंस्टाग्राम पर एक नए पोस्ट में  अभिनेत्री ने एक दिलकश कैप्शन के साथ आसमान की एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने अपनी भी एक फोटो शेयर की. इसमें उन्होंने लिखा, "सिक्स इयर्स सोबर टुडे...आभार, ग्रेविटास, ग्रेस," और फोल्डेड प्लान और इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किया. पूजा भट्ट ने अपने मन की स्थिति को समझाने के लिए कई हैशटैग भी लिखे. एक्ट्रेस ने लिखा, "#सोब्रिटीरॉक #sixyearssober #onedayatatime #onestepatatime #soberlife #soberliving."
पूजा भट्ट ने एक और फोटो लाल आसमान की शेयर की. उन्होंने कैप्शन लिखा, “ज़माने के देखे हैं रंग हजार, नहीं कुछ सिवा प्यार के. यह उनकी फिल्म सड़क का गाना है.
पूजा भट्ट ने हाल ही में एक खास थ्रोबैक पोस्ट शेयर की, जिसमें अपनी फिल्म सड़क के 31 साल पूरे होने का जश्न मनाती दिखीं. उन्होंने लिखा, मैं ऊटी में उसी स्थान पर एक नए शो की शूटिंग कर रही हूं. जहां हमने फिल्म के अधिकांश हिस्से की शूटिंग की है. उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने तारीख को चिन्हित किया और मुझे एक रिमाइंडर दिया. आपका प्यार और फिल्म की यादें इसे जिंदा रखती हैं. यही फिल्मों का जादू है. वे हमें अपरिवर्तनीय रूप से बांधते हैं. मेरे पिता का आभार जिनके बिना हममें से किसी के भी जीवन में यह दिन नहीं आता
बता दें कि पूजा भट्ट ने अपने समय में लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया. उनकी खूबसूरती और मासूमियत के लोग दीवाने थे. पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अब उनका लुक काफी बदल गया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा भट्ट को आखिरी बार चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट में दुलकर सलमान और सनी देओल के साथ देखा गया था.

मनोरंजन /शौर्यपथ / सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट सी फोटो वायरल हो रही है. इस फोटो में दिख रहे बेहद प्यारे बच्चे बॉलीवुड के दो बड़े खानदानों के बच्चे हैं. ये बच्चे बेहद स्पेशल हैं. ये दोनों बच्चे अब बड़े हो गए हैं और काफी गुड लुकिंग दिखते हैं. फोटो में दिख रहा शर्मिला बच्चा बड़ा होकर हैंडसम हंक दिखता हैं और जल्द ही इसकी फिल्म रिलीज होने वाली है. वहीं फोटो में दिख रही यह बच्ची बिजनेस में नाम कमा रही है.
शायद आपने अब तक पहचान लिया हो और नहीं पहचाना तो हम आपको बता दें  ये बच्चे बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन  के नाती अगस्त्य नंदा और नातिन नव्या नवेली हैं. अमिताभ बच्चन ने फिल्मों में अपने योगदान के लिए कई अवॉर्ड्स जीते, जिसमें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, 3 राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और 12 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल है. एक्टिंग के अलावा वह पार्श्व गायन और टीवी पर लोकप्रिय शो "कौन बनेगा करोड़पति" में भी वह नजर आए. इसके बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन   ने भी फिल्मों में करियर बनाया और अपने करियर में कई सारी फिल्में की. अब अमिताभ बच्चन फैमिली के नेक्स्ट जेनरेशन से यानी उनके नाती अगस्त्य नंदा  भी बॉलीवुड में करियर बनाने जा रहे हैं.
 अगस्त्य नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा के बेटे हैं. वह जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने अगस्त्य के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा है कि, 'अगस्त्य तुम्हारी लाइफ का एक नया चैप्टर शुरू हो रहा है और हम सब इस बात को लेकर बेहद खुश हैं. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा. अगस्त्य नंदा जहां ‘आर्ची एंड्रयूस' के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं, सुहाना खान वेरॉनिका के किरदार में होंगी.
बता दें कि अगस्त्य नंदा का जन्म 23 नवंबर 2000 में हुआ था. अगस्त्य ने 2019 में ही लंदन के seven oaks स्कूल से पढ़ाई खत्म की है. श्वेता नंदा ने अगस्त्य की ग्रैजुएशन सेरेमनी की तस्वीर शेयर की थी. लंदन के इसी स्कूल में श्वेता की बड़ी बेटी यानी अगस्त्य की बहन नव्या नवेली नंदा और शाहरुख खान के बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान ने भी पढ़ाई की है. अगस्त्य लुक में काफी हद तक अपने नाना और मामा की तरह ही डैसिंग हैं. फिल्म रिलीज बाद देखने वाली बात होगी कि क्या फैंस उन्हें भी उनके नाना की तरह ही प्यार देते हैं.

मनोरंजन /शौर्यपथ /फिल्मों के अलावा बॉलीवुड सितारे अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं. इन सितारों की लग्जरी लाइफ को फैंस हर वक्त जानने की कोशिश भी करते रहते हैं. लेकिन क्या हो अगर आपके फेवरेट स्टार लग्जरी सफर को छोड़ आम लोगों की तरह सफर करते नजर आए ? जी हां, बॉलीवुड के स्टार कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को फ्लाइट में आम लोगों के बीच में सफर करते हुए देखा गया है. कपल का सफर करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इंस्टाग्राम पर कैटरीना कैफ के फैन क्लब gorgeous_katrina ने शेयर किया है. वीडियो में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ फ्लाइट की इकनोमिक क्लास में सफर करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो में कैटरीना कैफ को ब्लैक हुडी और सन ग्लासेस में दिखा जा सकता है. उन्होंने इसके साथ मैचिंग कैप और मास्क भी कैरी किया हुआ है. वहीं दूसरी सीट में कैटरीना कैफ के साथ पति विक्की कौशल ग्रे हुडी में नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. कपल के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बात करें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की तो इन दिनों अभिनेता अपनी वेब फिल्म गोविंदा नाम मेरा को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी हैं. वहीं इस साल कैटरीना कैफ हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में थे. 

मनोरंजन /शौर्यपथ /सोशल मीडिया के जरिए आज लोगों की पहुंच देश दुनिया तक पहुंच गई है. वहीं इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लोग अपनी काबिलियत के आधार पर लाखों लोगों का दिल जीत रहे हैं. वहीं उन्हीं में से एक हैं बिहार के भागलपुर के रहने वाले आदर्श आनंद, जिनकी आए दिन रील्स सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. इसी बीच आदर्श आनंद का एक वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है, जिसमें वह एक्टर सनी देओल का डांस स्टेप कॉपी करते हुए दिख रहे हैं और इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं.
आदर्श आनंद के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह बिहारी गाने कमरिया पर डांस करते हुए दिख रहे हैं. वहीं उनके साथ लड़की के गेटअप में एक लड़का डांस करता दिख रहा है. इस गाने में वह सनी देओल के फेमस डांस स्टैप को कॉपी करते दिख रहे हैं. इस फनी वीडियो को उन्होंने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को टैग किया था, जिस पर लोगों का जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहा है.
इस वायरल वीडियो पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी कमेंट किया और लिखा, 'भागलपुर हिला दिया'. तो वहीं एक यूजर ने लिखा, 'लोगों को हंसाने में नंबर 1 आदर्श भैया'. तो दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक्टिंग से सनी और एक्सप्रेशन से सलमान वाह'. इसके अलावा लोगों ने लिखा, 'फिल्मों से ज्यादा इस वीडियो में एंटरटेनमेंट है'.
बता दें कि भागलपुर के रहने वाले आदर्श आनंद सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिसमें वह अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाते हैं. वहीं फनी वीडियो के जरिए लोगों को हंसाते हुए भी नजर आते हैं. वहीं उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 मिलियन फॉलोअर्स से लगाया जा सकता है.

मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड के बेहद वर्सटाइल एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म Haddi से अपना नया लुक शेयर किया. फिल्म में नवाजुद्दीन एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाते दिखेंगे. Haddi फिल्म से नवाज का ये लुक कमाल का नजर आ रहा है, उनके फैंस भी उन्हें ऐसे देख कर चौंक गए हैं. फिल्म Haddi अगले साल रिलीज होगी. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में नवाजुद्दीन ने माथे पर लाल बिंदी के साथ लाल सिल्क की साड़ी पहनी हुई है.
सिल्क की साड़ी और लाल बिंदी लगाए नवाज का नया लुक
उन्होंने अपने लुक को व्हाइट हैवी नेकलेस और इयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है, उन्होंने बन हेयर स्टाइल बना रखा है. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए नवाजुद्दीन ने शायराना अंदाज में लिखा, गिरफ़्तार तेरी आँखो में हुवे जा रहे हैं हम, जीना नहीं है फिर भी जिये जा रहे हैं हम.
फैंस बोले- ऑस्कर डिजर्व करता है ये बंदा
नवाजुद्दीन की फिल्म से सामने आए उनके इस लुक को देख उनके फैंस जमकर लाइक्स बरसा रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ‘कोई कितना वर्सटाइल कैसे हो सकता है'. वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, ‘आप सच में लेजेंड हैं, बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी प्रतिभाओं में से एक हैं'. वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘ये बंदा ऑस्कर डिजर्व करता है. वहीं फैंस एक बार फिर फिल्म Haddi में नवाजुद्दीन का लुक देख उन्हें अर्चना पूरन सिंह समझ बैठे. एक फैन ने लिखा, ‘मुझे लगा अर्चना पूरन सिंह हैं', तो वहीं एक दूसरे फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘असली आईडी से आओ अर्चना मैम'. बता दें कि फिल्म Haddi के फर्स्ट लुक पोस्टर को देख बहुत से लोग नवाज को अर्चना पूरन सिंह समझ रहे थे.

मनोरंजन /शौर्यपथ /फोटो में अपनी सहेली के साथ खड़ी दिख रही यह खूबसूरत हसीना एक समय में फैंस के दिलों पर राज कर चुकी है. यह हसीना टॉप एक्ट्रेस और राजनेता रह चुकी है. बाद में यह सासंद भी बनी. इस हसीना ने अपने समय में लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ बतौर हीरोइन फिल्मों में काम किया. इसने बचपन में बतौर डांसर खूब नाम कमाया. इसकी खूबसूरती और डांसिंग स्किल देख कर इसके पास फिल्मों के ऑफर खूद चलकर आने लगे थे. 14 साल की उम्र में इसने फिल्मों में डेब्यू किया. साउथ की फिल्मों में नाम कमाने के बाद इसने बॉलीवुड फिल्मों का रुख किया और यह भी इसे खूब शोहरत मिली.
अगर इस फोटो में दिख रही हसीना को अब तक आप नहीं पहचान पाए हैं तो हम आपको बता दें यह एक्ट्रेस जया प्रदा के टीनेज की फोटो है. जया अपने समय में खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं. उन्होंने अपने समय मे कई बड़े स्टार के साथ जोड़ी बनाई औऱ अनगिनत हिट फिल्में दीं. उनका खूबसूरती और अंदाज के कारण उनके लाखों हजारों फैंस हैं. हालांकि बाद में उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी और राजनीति में नजर आईं, लेकिन आज भी उनकी फैन फॉलोइंग जरा भी कम नहीं हुई. वह अब भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं. हाल ही में जया प्रदा की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं.
 बता दें कि जयाप्रदा का जन्म ललिता रानी के रूप में भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य में स्थित राजमण्ड्री के एक मध्यम-वर्गीय परिवार में हुआ था. उनके पिता कृष्णा एक तेलुगू फ़िल्म फाइनांस देखते थे.उनकी मां नीलवाणी ने उन्हें कम उम्र में ही नृत्य और संगीत कक्षाओं में दाखिल कर दिया था. जब वे चौदह वर्ष की थीं, तब उन्होंने अपने स्कूल के वार्षिक समारोह में एक नृत्य डांस किया. दर्शकों में एक फ़िल्म निर्देशक भी शामिल थे और उन्होंने जयाप्रदा से तेलुगू फ़िल्म 'भूमिकोसम' में तीन मिनट के डांस की पेशकश की. जयाप्रदा हिचकिचाईं, लेकिन उनके परिवार ने उन्हें प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्हें फ़िल्म में अपने काम के लिए केवल 10 रुपए दिए गए, पर उन्हें इसके बाद कई ऑफर्स आने लगे. बाद में वह हिंदी फिल्मों में भी नजर आईं.

मनोरंजन /शौर्यपथ /टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों सुर्खियों में हैं. जहां एक्ट्रेस आए दिन अपने लुक्स से सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचती हैं तो वहीं मीडिया में उनके रिलेशनशिप को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं. इसी बीच एक्ट्रेस पलक तिवारी का नाम एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान से जुड़ रहा है. दरअसल, पलक और इब्राहिम एक पार्टी में नजर आए हैं, जिसके बाद एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में हैं.
        कुछ ही देर पहले ओरहान अवात्रामणि ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरी पोस्ट की हैं, जिसमें मुंबई में गायक-रैपर मेलोन के कन्सर्ट के बाद की पार्टी की फोटो शेयर की हैं. कुछ फोटो में जहां वह पलक और उनके दोस्तों संग दिख रहे हैं तो वहीं एक फोटो में इब्राहिम अली खान के साथ दिख रहे हैं. इन फोटो को देखते ही दोनों की डेटिंग की खबरों को हवा मिल गई है. हालांकि इस पार्टी में इब्राहिम और पलक के अलावा एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी पहुंचे थे.
बता दें, एक्ट्रेस पलक तिवारी, हार्डी संधू के साथ 'बिजली बिजली' गाने से चर्चा में आई थीं, जिसके बाद वह इब्राहिम अली खान के साथ दिखी थीं, जिसमें वह चेहरा छिपाते हुए नजर आईं थीं. इस किस्से के बाद से दोनों की डेटिंग की खबरें मीडिया में छा गई थीं. हालांकि दोनों ने इस बात को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की थी. वर्कफ्रेंट की बात करें तो एक्ट्रेस पलक तिवारी, सलमान खान की अपकमिंग  फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में शहनाज गिल और पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाली हैं, जो साल 2023 में रिलीज हो सकती है.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)