February 06, 2025
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (32317)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5835)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

दुर्ग / शौर्यपथ / निकाय चुनाव का कभी भी आगाज हो सकता है साय सरकार ने भी कह दिया है कि चुनाव जल्द होंगे इन्हें टाला नहीं जाएगा ऐसे में आरक्षण प्रक्रिया पुरी होने के बाद स्थिति भी साफ़ हो गई है किस वार्ड से कौन से वर्ग में टिकिट वितरण करनी है महापौर आरक्षण होने के बाद नारी शक्ति को सत्ता की कमान मिलेगी . कांग्रेस संगठन की बात करे तो दुर्ग में टिकिट वितरण में एक बार फिर पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण वोरा की भूमिका अहम् रहेगी . गत विधान सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी वोरा के खिलाफ कई कांग्रेसियों ने भीतरीघात किया तो कई ने खुलकर पार्टी विरोधी कार्य किया हालांकि यह चर्चा फैलाई गई कि उनका विरोध पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध है किन्तु सत्य यही है कि दुर्ग शहर में कांग्रेस प्रत्याशी की बड़ी हार हुई , प्रदेश से कांग्रेस की छुट्टी हुई अब एक बार फिर कांग्रेस अपने आप को स्थापित करने में लगी है ऐसे में यह चर्चा जोरो पर है कि क्या प्रदेश संगठन दुर्ग में वरिष्ठ नेता अरुण वोरा की राय को दरकिनार कर उन लोगो को भी टिकिट देगी जो बंद कमरे और खुले में कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में कार्य किये है .
पूर्व सभापति कक्ष बना विरोधी गुट का केन्द्र बिंदु ....
सालो के वनवास के बाद सक्रीय राजनीती में कदम रखने वाले राजेश यादव अंतिम क्षणों में निर्दलीय पार्षद सुश्री नीता जैन के मत से सभापति की खुर्सी तक पहुंचे थे परन्तु पांच सालो के कार्यकाल में सभापति के कक्ष से तात्कालिक विधायक के विरोध के स्वर को यही से बल मिलता रहा और यह स्वर धीरे धीरे इतना बुलंद हुआ कि विधान सभा चुनाव में इसका परिणाम कांग्रेस की बड़ी हार रहा . अब एक बार फिर विधान सभा से बड़ी हार लोकसभा में होने के कारण टिकिट वितरण में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा की भूमिका को अहम् माना जा रहा है अगर संगठन पूर्व की गतिविधियों को गंभीरता से संज्ञान लेता है तो कांग्रेस से राजेश यादव , मदन जैन , ऋषभ जैन , मनदीप भाटिया , बिजेंद्र भारद्वाज राजकुमार नारायणी की टिकिट कटना तय है .
दुर्ग कांग्रेस में एक बार फिर नेतृत्तव की कमान वोरा के हाथ में है संगठन में वर्तमान समय में पांच सालो के कार्यकाल में सभापति के रूप में राजेश यादव ने निगम में अपनी कोई छाप नहीं छोड़ी विधान सभा चुनाव के बाद महापौर एवं विधायक के साथ कार्यक्रमों में ज़रूर नजर आये किन्तु प्रदेश के मुखिया से करीबी होने के बावजूद भी दुर्ग में कांग्रेस संगठन के लिए कोई बड़ा कार्य किया हो कही नजर नहीं आया और पुरे पांच साल विधायक विरोधी गुट की बैठक का केन्द्र बिंदु सभापति कक्ष ही रहा कांग्रेस की गुटीय राजनीती को बढ़ावा यही से मिला जिस पर रोक लगाने में पूर्व सभापति यादव असफल रहे . ऐसे में आने वाले चुनाव में संगठन अपनी पूर्व की गलतियों से सबक लेता है या नहीं आने वाले समय में सामने आएगा कि संगठन पूर्व विधायक के राय को कितना महत्तव देता है . वर्तमान विधायक के एक साल के कार्यकाल में शहर की जनता जिस तरह से विधायक से दूर हो रही है और कमीशनखोरी , अवैध अतिक्रमण , घोटालो के खिलाफ जंग में वर्तमान सरकार असफल हुई उससे कही ना कही कांग्रेस को फायदा हो सकता है किन्तु कांग्रेस मे चाटूकारिता के स्थान को अगर महत्तव दिया तो कोई बड़ी बात नहीं कि इस बार कांग्रेस की निगम में वार्ड पार्षदों की संख्या में भी कमी आ जाएगी . जो कि आने वाले समय में साफ़ हो जाएगा ..

सरगुजा क्षेत्र में विकास को गति देने जनप्रतिनिधियों से लिए अहम सुझावमुख्यमंत्री ने कहा - विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य पाने सरगुजा अंचल की होगी अग्रणी भूमिकापर्यटन के मानचित्र पर सरगुजा…
दुर्ग। शौर्यपथ। लंबे इंतजार के बाद नगर पालिका निगम के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई और अब स्थिति साफ हो गई कि वार्ड से किस वर्ग के प्रत्याशी चुनावी…

  जगदलपुर/ शौर्यपथ/कलेक्टर  हरिस एस  के मार्गदर्शन में सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर सी पी बघेल ने जनदर्शन में पहुँचे नागरिकों के आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किए ।
शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर  हरिस एस द्वारा आम जनता की समस्याओं का निराकरण करने हेतु प्रत्येक सोमवार जिला कार्यालय के आस्था हॉल में  सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जा रहा है।इसके अलावा कलेक्टर द्वारा समस्त विभागों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण हेतु प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को जिला कार्यालय के आस्था हॉल में सुबह 10:30 बजे से अधिकारी-कर्मचारी जनदर्शन आयोजित किया जायेगा ।

   भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में खम्हरिया एवं जुनवानी में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर मकान-मोर आस घटक के तहत निर्मित मकानो के हितग्राहियो को 14 जनवरी को निर्मित स्थल पर चयनित मकान की चाबी प्रदान की जायेगी। ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा पूर्व में आबंटित मकान का पूरा पैसा जमा कर दिया गया है, उनको मकान सौंप दिया जायेगा।  
          निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण करने संबंधित एजेंसी एवं निगम के अभियंता के साथ आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्थल पर पहुंचे। निर्माण में फिटिंग एवं फिनिसिंग से संबंधित जो कमियां है, जैसे- नल की टोली, वास बेसिंग, किचन का सिंक, खिड़खी, दरवाजे में जो भी कमी है, उसे 14 जनवरी तक पूर्ण करने को निर्देशित किये। निगम क्षेत्र में पहली बार हो रहा है कि हितग्राहियो को निर्धारित स्थल पर मकान की चाबी प्रदान की जायेगी। इस संबंध में निगम भिलाई से संबंधित व्यक्तियो को सूचना दे दी गई है। फोन भी किया जा रहा है, जो भी देय राशि है, उसे जमा करने को भी कहा जा रहा है।
         चयनित स्थल पर बिजली का सप्लाई मकान तक रहेगा, आबंटित व्यक्ति अपने नाम से मीटर लगवाने के लिए निगम से प्राप्त कब्जा पत्र के साथ विद्युत मीटर लगाने का एनओसी प्रदान की गई है। उसे लेकर नजदीकी विद्युत विभाग में जाकर स्वयं अपने नाम का मीटर लगवाना होगा। इस कार्य में हितग्राही को स्वयं पहल करके अपना काम करना होगा।
          निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, अभियंता दीपक देवांगन, सी.एल.टी.सी. से उत्पल शर्मा, आदित्य ठाकुर, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत बुनियादी सुविधाएं, सेवाओं, कार्यक्रमों का संचालन प्राथमिकता से करें         
  मोहला/शौर्यपथ /कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बेहद गंभीरता का परिचय देते हुए विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन करें। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत  बुनियादी सुविधाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि कोई पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने से वंचित ना हो, यह सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने विधानसभावार एवं विकासखंडवार योजनाओं, सेवाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों के अंतर्गत स्वीकृत कार्य, पूर्ण कार्य, एवं अप्रारंभ कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए। हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत विधानसभा वार एवं विकास खंडवार जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हितग्राहियों का सर्वे कर उन्हें लाभ दिलाने की दिशा में सार्थक प्रयास कर सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय सीमा में शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, परियोजना निदेशक श्री हेमंत ठाकुर  एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर सहित सभी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

परिजनों से भेंट कर भावुक हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा - नक्सलियों द्वारा किया गया कायराना हमला न केवल हमारे जवानों पर, बल्कि लोकतंत्र और शांति के मूल्यों पर भी प्रहार
किसी भी हाल में हिंसा और आतंक को सहन नहीं किया जाएगा, नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान निरंतर रहेगा जारी - मुख्यमंत्री
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाइन में सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली में आईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कदम पर राज्य सरकार उनके साथ है।
उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, विधायक बीजापुर श्री विक्रम मण्डावी, पूर्व सांसद श्री दीपक बैज, पूर्व विधायक श्रीमती देवती कर्मा सहित डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, एडीजीपी श्री विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी., डीआईजी द्वय श्री कमलोचन कश्यप एवं श्री अमित काम्बले, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय सहित पुलिस एवं सीआरपीएफ के अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा शहीद जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्यमंत्री श्री साय सहित उपमुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने शहीद जवान बामन सोढ़ी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया। साथ ही अन्य शहीद जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शव को उनके गृह ग्राम रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजापुर के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किया गया कायराना हमला न केवल हमारे जवानों पर, बल्कि लोकतंत्र और शांति के मूल्यों पर प्रहार है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी हाल में हिंसा और आतंक को सहन नहीं किया जाएगा। हमारी सरकार बस्तर संभाग में शांति स्थापित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और मार्च 2026 तक प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त होकर ही रहेगा।
उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से डीआरजी के 8 जवान सहित एक वाहन चालक शहीद हो गए।

उप मुख्यमंत्री ने जिला ऑडिटोरियम एवं मनोविकास केंद्र का किया लोकार्पण
21 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने एक करोड़ 85 लाख रुपए के नए विकास कार्यों की घोषणा की
  रायपुर/शौर्यपथ /उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में नवनिर्मित जिला ऑडिटोरियम का लोकार्पण एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। उन्होंने इस दौरान छह करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित जिला ऑडिटोरियम और नवीन कृषि उपज मंडी में संचालित होने वाले मनोविकास केंद्र के लोकार्पण सहित 21 करोड़ 29 लाख रुपए के 56 विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा और सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बलौदाबाजार में आज दो करोड़ रुपए के चार कार्यों का भूमिपूजन तथा 19 करोड़ 29 लाख रुपए के 52 कार्यो का लोकार्पण किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर जिला ऑडिटोरियम का नाम बलौदाबाजार के पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण केशरवानी के नाम पर करने जिला प्रशासन को राज्य शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। श्री साव ने कार्यक्रम में बलौदाबाजार जिले के नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 85 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने ‘हम होंगे कामयाब’ कार्यक्रम के अंतर्गत 60 युवाओं को रोजगार पत्र, अंत्यवसायी विभाग के 359 हितग्राहियों को 35 लाख 90 हजार रुपए अनुदान सहायता राशि का चेक एवं ‘बिहान’ योजना की दस दीदियों को लखपति दीदी सम्म्मान पत्र प्रदान किया।
मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार लगातार विकास के काम कर रही है जिसका ध्येय छत्तीसगढ़ को देश का अव्वल प्रदेश बनाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग ईमानदार हैं और मेहनत से आगे बढ़ रहे है। प्रदेश में खनिज एवं प्राकृतिक सम्पदा प्रचुर मात्रा में हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मे हमारी सरकार हर क्षेत्र में विकास के काम तेजी से कर रही है। मोदी की गारंटी के तहत अधिकांश वादे पूरे किए गए हैं।
राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि जिला ऑडिटोरियम जिले के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। आज का दिन जिले के लिए ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मे प्रदेश में सभी क्षेत्रों में अच्छी प्रगति हो रही है। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल और पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में आज बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई। विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे, बलौदाबाजार नगर पालिका के अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल, जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुमन योगेश वर्मा, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, डीएफओ श्री मयंक अग्रवाल और जिला पंचायत की सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

दुर्ग। शौर्यपथ। नगरी निकाय चुनाव में पार्षदों का आरक्षण होने के बाद सभी को महापौर नगरी निकाय अध्यक्षों के आरक्षण का इंतजार था निर्वाचन आयोग द्वारा आज इनको भी आरक्षण…
दुर्ग की जनता को आखिर कब तक झूठ की माला पहनते रहेंगे जनप्रतिनिधि क्रीडागन समिति नहीं हुआ पूर्ण तो फिर कैसे मिल गई सहमती दुर्ग / शौर्यपथ /ख़ास रिपोर्ट दुर्ग…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)