February 06, 2025
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (32317)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5835)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 03 अंतर्गत पावर हाउस सर्कुलर मार्केट सूर्या नगर वार्ड 36 का निरीक्षण निगम की टीम ने किया। निरीक्षण के दौरान वहां के दुकानदारो द्वारा सिगलयूज प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के बावजूद सामग्री डालकर विक्रय किया जा रहा था। संबंधित दुकानदारो से 1500 रूपये की अर्थदण्ड वसूल किया गया। इसी प्रकार मार्केट के बीच गाड़ी पार्किंग कर आवागमन बाधा कर कचरा फैलाने वालो पर भी चालानी कार्यवाही कर 600 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। मार्केट क्षेत्र में कुल 2100 रूपये की चालानी कार्यवाही कर संबंधितों को चालान की रसीद दिया गया।
        आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बिगाडऩे एवं सफाई में सहयोग न करने वालो पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी अलग-अलग जोन क्षेत्रों में जाकर मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है। बार-बार समझाइस देने के बाद भी जो दुकानदार या नागरिक भिलाई शहर की सफाई व्यवस्था में बाधा डाल रहे है और गंदगी फैला रहे है उनके पास निगम की टीम जाकर चालानी कार्यवाही कर अर्थदण्ड की वसूली कर रही है। उनको समझाते हुए कहा जा रहा है कि बार-बार गंदगी फैलाने पर अर्थदण्ड दुगनी कर दी जायेगी और
उनके आस-पास सफाई नहीं की जावेगी। उनका गुमशता एवं ट्रेड लाईसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। इसकी पुरी जिम्मेदारी दुकानदारों के स्वयं की होगी।
        कार्यवाही के दौरान जोन प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी विरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक चुण्डमनी यादव, स्वच्छता पर्यवेक्षक सुरेश सिंह पटेल, धन बहादुर सोनी, दानिर मच्छीरके, पापाया, बिरबल बद्येल, हेमू कुमार, सोनू राम आदि उपस्थित रहे।

27 दिसंबर को किए गए निरीक्षण में 2 करोड़ रुपए से अधिक के अपात्र आईटीसी दावों का खुलासावाणिज्यिक कर विभाग मामले की कर रही है विस्तृत जांच रायपुर / शौर्यपथ…

     रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि में आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज अपने कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अंतिम मतदाता सूची की जानकारी दी। उन्होंने बैठक में बताया कि अंतिम प्रकाशन की फोटोरहित मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। आम नागरिक मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची डाउनलोड कर इसका अवलोकन कर सकते हैं।
  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अब राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ 11 लाख पांच हजार 391 हो गई है। इनमें एक करोड़ चार लाख 27 हजार 842 पुरुष मतदाता, एक करोड़ छह लाख 76 हजार 821 महिला मतदाता और 728 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। राज्य में निर्वाचकों का लिंगानुपात (Gender Ratio) 1024 है। उन्होंने बताया कि 18-19 आयु वर्ग समूह में चार लाख 52 हजार 134 मतदाता पंजीकृत हैं। राज्य के 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 24 हजार 371 मतदान केन्द्र हैं।
  श्रीमती कंगाले ने बताया कि वोटर हेल्पलाइन एप या वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन, संशोधन एवं स्थानातंरण के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी.एस, ध्रुव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अपूर्व प्रियेश टोप्पो और सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रुपेश वर्मा भी राजनीतिक दलों के साथ बैठक में मौजूद थे।

   रायपुर / शौर्यपथ / उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह कृत्य नक्सलियों की कायरता और लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत मां के वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई निर्णायक मोड़ तक जारी रहेगी। राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है कि प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाना है।उन्होंने ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

रायपुर / शौर्यपथ / नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया 7…

जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी लड़ाई मजबूती से रहेगी जारी - मुख्यमंत्री साय
बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश
विचलित होकर कायराना हरकतों को दे रहे हैं अंजाम

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज  बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
   मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी निंदनीय और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।

संयुक्त आपरेशन से वापस आने के दौरान नक्सलियों ने घटना को दिया अंजाम
  जगदलपुर / शौर्यपथ / नक्सली मुक्त बस्तर को लेकर लगातार पुलिस फोर्स आपरेशन कर रहे थे, इसी आपरेशन के तहत आपरेशन से वापसी के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से दंतेवाड़ा के 8 डीआरजी जवान व एक ड्राइवर शहीद हो गए, जबकि अन्य जवान घायल है, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।
  मामले के बारे में बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत नारायणपुर, बीजापुर की एक संयुक्त टीम नक्सल आपरेशन के लिए गई हुई थी, सोमवार को वापसी के दौरान नक्सलियों के द्वारा जवानों को टारगेट बनाने के लिए आईडी बम भी लगाए थे, जवानों की गाड़ी जैसे ही 2 बजकर 15 मिनट में बीजापुर जिले के थाना कुटरू क्षेत्र के ग्राम अम्बोली के पास पहुँची की अचानक नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी के चपेट में आ गए, इस घटना में दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि वाहन चालक की भी मौत हो गई, इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस पार्टी रवाना कर दिया गया है, वही शहीद के पार्थिव शरीर को लेने के लिए अलग अलग फोर्स भी गई हुई हैं।

- विधानसभा अध्यक्ष ने नगर पालिक निगम अंतर्गत 25 करोड़ 62 लाख 10 हजार रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
- देश एवं प्रदेश में राजनांदगांव की पहचान बनाने में योगदान करने वाले विभूतियों को किया स्मरण

       राजनांदगांव / शौर्यपथ / विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज 6 जनवरी 2025 को दिग्विजय कालेज के सामने विभिन्न नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में देश, प्रदेश और राजनांदगांव जिले में विकास के कार्य हो रहे हैं, राजनांदगांव शहर को एक बेहतर क्षेत्र बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 25 करोड़ 62 लाख 10 हजार रूपए की लागत से विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अमृत मिशन के अंतर्गत 125 करोड़ रूपए के कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही 100 करोड़ रूपए की लागत के एसटीपी कार्यों की स्वीकृति भी जल्द ही दी जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि डामरीकरण सहित विभिन्न कार्यों की शुरूआत की गई है, उन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्णक कार्य करने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों की है। उन्होंने कहा कि विकास एवं निर्माण के कार्य अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है।
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने देश एवं प्रदेश में राजनांदगांव की पहचान बनाने में महंत राजा घासीदास, राजा सर्वेश्वर दास, राजा दिग्विजय दास के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि इन विभूतियों ने राजनांदगांव में नागरिकों के आवागमन की सुविधा बढ़ाने, विद्युत, पेयजल की सुविधा के लिए कार्य किया। इसके अलावा शिक्षा को बढ़ावा देने और पीढिय़ों के निर्माण के लिए महल को भी दान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की राजधानी रायपुर में भी प्रदेश का एक मात्र घासीदास संग्रहालय भी यहीं के राजा की देन है, यहां तक कि रायपुर में पेयजल आपूर्ति हेतु पहली पानी की टंकी का निर्माण में यहां के राजा का योगदान है। इस दौरान 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल होने के लिए चयनित लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


   सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था, उनके मन मस्तिष्क में समाज के पिछड़ों के विकास की रूपरेखा थी, इस उद्देश्य को पूरा करने में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने पिछले 15 वर्ष के कार्यकाल में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न हुआ था, लेकिन वर्तमान में जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ, तब से प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने जिले में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राजनांदगांव में एक मॉडल रेल्वे स्टेशन का निर्माण हो रहा है, इससे लोगों के आवागमन में सुविधा होगी, वहीं दूसरी ओर मुड़हीपार से लेकर डोंगरगढ़ क्षेत्र तक 14 ओव्हर एवं अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा गौरी नगर के अंडर ब्रिज का निर्माण भी आगामी छह माह में पूरा कर लिया जाएगा, जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही जिले में सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर संस्कारधानी में आम लोगों पर आने वाली पीढ़ी में संस्कार गढऩे की भी जिम्मेदारी है, जिसे सभी को मिलकर पूरा करना है। इस अवसर पर पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम संजय अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि नगर निगम क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को संपादित किया जा रहा है। इन कार्यों में जनप्रतिनिधियों का भी योगदान है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में लगभग 26 करोड़ रूपए की लागत से 200 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जा रहा है। नगर निगम में राशि की कोई कमी नहीं है और निरंतर विकास के कार्यों को संपादित किया जा रहा है। लगभग 2 लाख की आबादी वाले इस नगर निगम क्षेत्र में सभी कार्य पूरे किए जा रहे हंै। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, खूबचंद पारख,अशोक शर्मा, संतोष अग्रवाल, रमेश पटेल, कोमल सिंह राजपूत,नीलू शर्मा, किशुन यदु, शिव वर्मा, राजेन्द्र गोलछा, नरेश डाकलिया, राधेश्याम गुप्ता, अतुल रायजादा, तरूण लहरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीइओ सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

5 वर्षों से मृतिका के घर काम कर रहा ड्रायवर ही निकला घटना का मास्टर माइन्ड
जगदलपुर/ शौर्यपथ/ अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बस्तर पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी एवं मोबाइल नम्बरों का विश्लेषण कर अर्चना घोष की मर्डर के आरोपियों को 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोबाइल, धन राशि एवं जेवरात जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 01-02 जनवरी  की दरम्यानी रात मृतिका अर्चना घोष पति डॉ. वासुदेव राय निवासी अनुकुल देव वार्ड, करकापाल के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 03 जनवरी को प्रार्थी डॉ. वासुदेव राय द्वारा अपने पत्नी डॉ. अर्चना घोष की घर पर शव मिलने की सूचना पर अपराध क्र. 03/2025 धारा 103 (1) बी.एन.एस. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर, आकाश श्रीश्रीमाल, प्रशिक्षु भापुसे. अधिकारी गगन कुमार, उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बस्तर पुलिस द्वारा घटनास्थल का तत्काल एफएसएल की टीम द्वारा विस्तृत निरीक्षण कराकर सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करना प्रारंभ किया गया। दौरान विवेचना के परिस्थितिजन्य एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतिका के ड्रायवर रोहित कश्यप पिता पुरन कश्यप से पुछताछ करने पर 03 अन्य आरोपियों के साथ लूट की नियत से षड़यंत्र कर अपराध कारित करना स्वीकार किया। चारो आरोपियों 1. रोहित कश्यप निवासी- कुरन्दी बड़े पारा 2. जोसेफ कश्यप निवासी खड़गघाट, 3. नीलू बघेल निवासी -डोगाघाट जगदलपुर, 4. पप्पू बघेल निवासी डोगाघाट जगदलपुर से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि रोहित कश्यप द्वारा घटना से पूर्व मृतिका के घर 05 वर्षों से चालक का काम कर रहा था जिसकी वजह से आरोपी को मृतिका की आर्थिक सम्पन्नता एवं गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी थी। आरोपी द्वारा घर में प्रवेश कर लूट करने की योजना तैयार की गई। 01 जनवरी रात्रि 03 आरोपी साथियों द्वारा आरोपी ड्रायवर के बताये अनुरूप घर में प्रवेश किया गया, इस दौरान घर में मौजुद मृतिका का मोबाइल, कुछ धन राशि एवं जेवरात की लुट करते समय मृतिका की हत्या कर दी गई। दिनांक 06 जनवरी को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 01 जोड़ी सोने की कनौटी, 03 जोड़ी चांदी की पायल, 07 जोड़ी बिछिया, 08 नग चांदी का पीन व टुकड़े, 01 नग चांदी का लॉकेट, 01 नग चांदी का सिंदूर दानी, 04 नग मोबाइल (मृतिका का मोबाइल सहित), 01 नग सीसीटीवी कैमरा, आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त 02 नग मो०सा० (हिरो होण्डा स्टनर, स्पलेंडर) एवं नगदी 36,500 रू. लगभग बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस मामले मे निरीक्षक-लीलाधर राठौर, गौरव तिवारी, शिवानंद सिंह, सुरेश जागड़े, तामेश्वर चौहान। उप निरीक्षक अरूण मरकाम, अमित सिदार, प्रमोद ठाकुर, सतिश श्रीवास्तव, सउनि- दिनेश उसेण्डी, परिमल दास, सुजाता डोरा, प्र.आर.- पवन श्रीवास्तव, नीतेश मेश्राम, चोवादास गेंदले, सुनील मनहर, रोहित मण्डावी, अनंत राम बघेल, उमेश चंदेल, क्षमा साहू, धनसिंग सोनवानी, आर.- प्रकाश नायक, गुप्तेश्वर, मानकु कोर्राम, युवराज सिंह, रवि ठाकुर, ललिता तारम, धनमति कश्यप,  नकुल नरेटी, सोनू गौतम, हेमचंद मौर्य, गौतम सिन्हा, धर्मेन्द्र ठाकुर, रवि बघेल, भैरव सिन्हा, राजेश कश्यप, तिलोत्मा कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के सभी पांचो जोन में नवीन राशनकार्ड प्रत्येक सोमवार को कापरेटिव दुकान के संचालको एवं निगम कर्मचारियो द्वारा वितरित किया जा रहा है। इससे स्थानीय वार्ड के राशन कार्डधारियो को फायदा हो रहा है। सभी लोग आवश्यकतानुसार आकर जोन कार्यालय से नवीन राशन कार्ड प्राप्त कर रहे है। यह शिविर सुबह 11 से 4 बजे तक लगाया जा रहा है। जिसमें हितग्राही अपने पुराने राशन कार्ड को लाकर नवीन राशन कार्ड प्राप्त कर रहे है।
        निगम क्षेत्र में कुल 172 शासकीय राशन दुकान संचालित हो रही है। निगम भिलाई क्षेत्र में कुल राशन कार्डधारियो की संख्या 88065 है, जिसमे से 49101 नवीन राशन कार्ड वितरण किया जा चुका है 38964 राशन कार्ड वितरण हेतु शेष है। सभी राशन दुकानों में नवीन राशन कार्ड बनाकर रखा गया है, बहुत से हितग्राही अपना नवीन राशन कार्ड नही ले गये है। उनकी सुविधा के लिए निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने प्रत्येक सोमवार को निर्धारित समय पर राशन कार्ड वितरित करने का शिविर जोन कार्यालय में निर्देशित किये थे। इसी के परिपेक्ष्य में राशन कार्ड वितरित किया जा रहा है, जिसका लाभ राशन कार्डधारी उठा रहे है।
       सभी राशन कार्डधारियो को अपना पुराना राशनकार्ड नवीनीकरण कराना आवश्यक है। बाद में पुराने राशन कार्ड पर राशन मिलना बंद हो सकता है। शासन द्वारा यह सुविधा दी गई है कि हितग्राही अपनी सुविधा अनुसार किसी भी सरकारी राशन दुकान से राशन प्राप्त कर सकता है। लेकिन उसे अपना नवीन राशन कार्ड लेने के लिए अपने पुराने शासकीय राशन दुकान पर जाना आवश्यक है। वहीं से नवीन राशन कार्ड प्राप्त होगा। एक बार प्राप्त हो जाने के बाद फिर किसी भी राशन दुकान से अपनी सुविधा अनुसार राशन प्राप्त कर सकते है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)