August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35169)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना महामारी के दौर में भी डौंडीलोहारा विकासखंड के गांवों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता के साथ ही खासकर शिशु और शिशुवती माताओं का खूब ख्याल रखा जा रहा है। स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों को गति देते हुए अस्पताल के कर्मचारी अपनी पूरी निष्ठा के साथ लोगों की देखभाल कर रहे हैं।
    इसी कड़ी में उप स्वास्थ केंद्र दुधली के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कलकसा में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए आयरन फोलिक एसिड और विटामिन सीरप का वितरण किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमृता ठाकुर, सहायिका सरिता ठाकुर और मितानिन सुनीति तिवारी की मौजूदगी में उप स्वास्थ केंद्र दुधली के सीएचओ भूमिका साहू, पुरूष आरएचओ गोपालकृष्ण व महिला आरएचओ मधुमति साहू ने बताया कि, यह खुराक पोषण और शक्ति के लिए दी गई है। उन्होंने बताया कि आयरन फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए और विटामिन बच्चों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। फोलिक एसिड भ्रुण में नसों के विकास में मदद करता है। गर्भावस्था में यदि आयरन डेफिशिएंसी एनीमिया (शरीर में लौह तत्व की कमी) हो तो फोलिक एसिड बहुत जरूरी होता है। जटिलताओं से फोलिक एसिड शिशु में क्लेफ्ट लिप और पैलेट के खतरे को कम करता है। इसी तरह विटामिन बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए फायदेमंद होता है। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक भी किया गया।
    नेशनल फॅमिली एंड हेल्थ सर्वे-4 (2015-16) के अनुसार राजनांदगांव जिले में लगभग 5 वर्ष से कम उम्र के 30 प्रतिशत बच्चों में खून की कमी है और 44.4 प्रतिशत महिलाओं (15-49 वर्ष) में भी खून की कमी है। गर्भवती महिलाओं में यह प्रतिशत 32 है। गर्भवती महिलाओं में खून की कमी मात्र मृत्यु का एक कारण है। अनीमिक महिला अक्सर अनिमिक बच्चे को जन्म देती है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / ग्रामीण बैंकों के अध्यक्षों ने अपने निहित स्वार्थो की प्रतिपुर्ति और विवेकहीनता के चलते इन अध्यक्षों ने ग्रामीण बैंक के 90 प्रतिशत स्टाफ को ऐसे आरोपों के लिए जिनसे बैंक को न तो वित्तीय हानि हुयी और न ही उनकी बैंक को कोई नुकसान पहुंचाने की नीयत रही है, उसके बावजूद भी स्टाफ गैर अनुपातिक दंड पारित करके बैंक सेवा से बर्खास्त कर दिया, क्योंकि इनके अध्यक्षों ने ग्रामीण बैंक के ऐसे स्टाफ को जिसके कदाचार के कारण बैंक को लाखों की धनीय हानि हुई, यानि जिन्होंने फर्जी ऋण वितरण किया था, ऐसे स्टाफ को इन अध्यक्षों ने अपने विवेकाधीन अधिकारों दुरुपयोग अपने निहित स्वार्थो प्रतिपुर्ति के कारण बैंक सेवा में बनाये रखा है, और इन अध्यक्षों का ग्रामीण बैंक स्टाफ पर अत्याचार का सिलसिला यही पर ही नहीं रूका .
    इनके द्वारा सेवा से बर्खास्त स्टाफ को मिलने वाले रिटायर्ड बेनिफिट के भुगतान में भी अपनी विवेकहीनता या दूषित मानसिकता का परिचय दिया क्योंकि इनके द्वारा कुछ स्टाफ को ग्रेज्युटी और अवकाश नकदीकरण राशि का भुगतान कर दिया गया और वही अधिकांश स्टाफ को रिटायर्ड बेनिफिट्स का भुगतान नहीं किया।
    ऐसी स्थिति में ग्रामीण बैंक स्टाफ जिसे बैंक अध्यक्षों ने अपने अहम के चलते बैंक सेवा से बर्खास्त कर दिया है वह और उसका परिवार आज ईपीएफओ से मिलने वाली पेंसन 1500 से 2000 रूपये पर ही निर्भर होकर अपना जीवन यापन करते हुए स्वाभाविक मौत से पुर्व अकाल मौत का इंतजार कर रहा है। अब रही सही दुश्मनी या कसर इन ग्रामीण बैंक स्टाफ से भारत सरकार द्वारा मान सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर ग्रामीण बैंक स्टाफ के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों के लिए लागु पेंशन के अनुरूप पेंशन अधिनियम 2018 को लागू करना था, लेकिन तोड़ मरोड़ कर त्रुटि पूर्ण ग्रामीण बैंक पेंशन अधिनियम 2018 लागु कर निकाल गई है। ग्रामीण बैंको पेंशन 1 अप्रैल 2018 से लागू हुई है, मतलब 1 अप्रैल 2018 से सेवानिवृत्ति स्टाफ को पेंशन भुगतान किए जाने लगा है।
    हम आपके संज्ञान यह तथ्य लाना चाहते हैं कि ग्रामीण बैंक स्टाफ जो बैंक सेवा में 1 सितंबर 1987 से 31 मार्च 2010 के दौरान सेवारत रहा हो और कम से कम 10 वर्ष की सेवा की हो, ऐसा सेवायुक्त पेंशन की पात्रता रखता है। इसी के चलते ग्रामीण बैंक सेवायुक्त जो अपनी अधिवर्षिता पर चाहे वह 1 अप्रैल 2018 से पूर्व या बाद सेवानिवृत्ति हुआ है, पेंशन प्राप्त कर रहा है वही जो ग्रामीण बैंक स्टाफ बैंक अध्यक्ष के अत्याचार का शिकार होकर दंडस्वरुप सेवानिवृत्ति पेंशन लागू दिनांक 1 अप्रैल 2018 से पुर्व सेवानिवृत्ति हुआ है, उसे पेंशन से वंचित किया है और दिनांक 1 अप्रैल 2018 के बाद दंडस्वरुप बैंक सेवा से बर्खास्त स्टाफ को पेंशन दी जा रही है। ऐसा करके भारत सरकार ने हजारों ग्रामीण बैंक परिवार को जीते-जी मृत्यु के लिए विवश कर दिया है।
    हम ग्रामीण बैंक स्टाफ ने भारत सरकार और ग्रामीण बैंक अध्यक्षों के अत्याचारों से अत्यंत आहत होकर महामहिम राष्ट्रपति और मान. सर्वोच्च न्यायालय भारत को अपने शिकायत पत्र भेजकर मृत्यु दंड की मांग की है। अभी तक हमारे 225 से अधिक पीड़ित साथी अपने शिकायत पत्र भेज न्याय की मांग कर चुके और सिलसिला जारी है।

    मुख्य्मंत्री रहते डॉ रमन सिंह शराब की कमीशनखोरी में मस्त थे,सत्ता जाते ही भाजपाई शराब चोरी तस्करी में व्यस्त है डॉ रमन सिंह ने शराब को कल्चर बताया था-कांग्रेस रमन सिंह ने शराब बंदी के नाम से भारतमाता वाहनी, महिला कमांडो, गुलाबी गैंग माता बहनों के साथ किया था धोखा रायपुर । शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री रहते विधायक दल की बैठक में विधानसभा चुनाव भले ही हार जाएंगे लेकिन नोटबंदी की तरह ही शराबबंदी करने की घोषणा किए थे। लेकिन शराबबंदी तो नहीं किए बल्कि ज्यादा से ज्यादा कैसे शराब बेचा जाए इसके लिए अन्य राज्यों में कमेटी भेजकर प्रस्ताव बुलाते हैं और शराब के ज्यादा बिक्री करने से मिलने वाली 1500 करोड़ की कमीशनखोरी में व्यस्त रहे हैं। उस दौरान डॉ रमन सिंह शराब को कल्चर कहा था। और हकीकत यही है भाजपा के लिए शराब तस्करी और शराब के अवैध कार्य करना कल्चर की तरह ही है। पूरे प्रदेश में भाजपा के नेताओं के शराब तस्करी और शराब के अवैध धंधों में संलिप्ता उजागर हो रही है। लॉकडाउन के दौरान नारायणपुर के भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित महामंत्री और तीन लोगों को की गिरफ्तारी शराब खोरी करते होती है और भाजपा नेता पुलिस के अधिकारियो को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ट्रांसफर करा देने का धौंस जमाते है। कांकेर बलौदाबाजार राजनांदगांव में भी भाजपा के नेता शराब तस्करी करते पकड़े जाते हैं। पाटन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सांसद के नेतृत्व में शराब का विरोध करने के बहाने पहुंचे भाजपा के नेता गाड़ी में लदी शराब की बोतल लूट ले कर अपनी शराबखोरी की तृष्णा की पूर्ति करते है।20 से अधिक भाजपा नेताओं पर शराब लूट की अपराध दर्ज है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते डॉ रमन सिंह ने शराब से कमीशनखोरी कर शराब की ज्यादा से ज्यादा बिक्री की योजना बनाकर भारत माता वाहिनी,महिला कमांडो और गुलाबी गैंग के माध्यम से चलाये जा रहे शराबबंदी और नशा मुक्ति अभियान में शामिल माता एवं बहनों के साथ दगाबाजी किया था। एक ओर राज्य की महिलाओं को शराबबंदी का सपना दिखाएं वही दूसरी ओर भाजपा के विधायकों को छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्य में भेज कर ज्यादा से ज्यादा शराब कैसे बेचा जाए ? बीयर पीने प्रोत्साहित किया जाए? और शराब को सहूलियत और आसानी से बेचने के लिए शराब के काउंटर बढ़ाने की योजना पर काम किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि असफल नोटबंदी जिसके कारण देशभर को आर्थिक क्षति हुआ है व्यापार व्यवसाय तबाह हो गया।जानमाल की क्षति हुई है उस नोटबन्दी के हिमायती बन रहे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जो सत्ता रहते नोटबंदी की तरह शराबबंदी करने की दावा करते थे क्यों नहीं अब मोदी सरकार से नोटबंदी की तरह देशभर में शराबबंदी लागू कराते है?

    दुर्ग । शौर्यपथ । विधायक अरुण वोरा जी के मंशा के अनुरुप शहर के चैक-चैराहों, और वार्डो में मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत् प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा कार्यपालन अभियंता छ.ग. विद्युत वितरण कंपनी दुर्ग को पत्र भेजा गया है। महापौर द्वारा शहर में प्रकाश सुविधा के लिए विद्युत मंडल और निगम अधिकारियों की बैठक लेकर विद्युत पोल और ट्रांसफार्मरों को शिफ्टींग करने और नया पोल लगाये जाने के निर्देश दिये गये थे। महापौर के निर्देशानुसार निगम अधिकारियों ने वार्डो में सर्वे कर सूची तैयार की गई। जिसे विद्युत विभाग भेजा गया है । महापौर बाकलीवाल ने बताया शहर का विस्तार होने के साथ ही सड़क का चैड़ीकरण और नालियों का निर्माण हो जाने से बहुत से वार्डो में नया पोल लगाने के साथ ही पुराने पोल को किनारे शिफ्ट करने की आवश्यकता है। जिसे देखते हुये निगम द्वारा सर्वे कराकर सूची तैयार कर ली गई है। उन्होनें बताया सर्वे अनुसार ग्रीन चैक, पोटिया चैक, एसपी बंगला रोड में दुर्गावती चैक से दादा-दादी पार्क टर्निंग तक एच टी और एल टी पोलों फुटपाथ के पीछे तक हटाने का कार्य किया जावेगा । इसके अलाववा राजेन्द्र पार्क चैक से ग्रीन चैक तक, गंजपारा चैक से मोगली गेट से नयापारा रोड तिराहा तक, सिंधिया नगर में 80 फीट रोड में, बोरसी चैक से हाउसिंग बोर्ड रेल्वे क्रासिंग होते हुयू रुआबांधा तक डिवाईडर बनाकर दोनों ओर 7 मीटर रोड एवं 2 मीटर फुटपाथ के पीछे तक पोल और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट किया जावेगा। ताकि आवागमन में आम जनता को कोई परेशानी ना हो । उन्होनें बताया प्रकाश व्यवस्था के तहत् तितुरडीह नहर पार रोड से उरला जाने वाले रोड, चण्डी चैक से उरला जाने वाली रोड, चण्डी चैक से नयापारा बघेरा तक, शिक्षक नगर से लुचकी पारा चैक तक, श्री शिवम के बाजू से हरनाबांधा मुक्तिधाम रोड, हरनाबांधा मुक्तिधाम से शंकर नगर बुद्ध बिहार होते हुये गुलाटी नर्सिंग होम रोड, संतोषी मंदिर से गिरधारी नगर जाने वाली रोड, अग्रसेन चैक से आई.एमए. चैक रोडर्, आइ.एमए. चैक से पुराना रेल्वे क्रासिंग तक, आईएमए चैक से ग्रीन चैक तक, स्वरुप टाकीज के बाजू से जाने वाली रोड, करहीडीह मेन रोड, शिक्षक नगर जैन बालमंदिर के पीछे वाली रोड, तितुरडीह हड्डी गोदाम सूर्या होटल से भगत सिंह स्कूल तक की रोड, नयापारा से डोगिंया तालाब बघेरा जाने वाली रोड में स्थित पोलों को सड़क किनारे शिफ्ट किया जाएगा। उन्होनें बताया विद्युतीकरण कार्य के तहत् वार्ड क्रं0 32 दुर्गा मंदिर के पास स्थित ट्रांसफार्मर सड़क के बीच में आ गया है वहीं पांच कंडील चैक में, और वार्ड क्रं0 47 रायपुर नाका बजरंग मंदिर के सामने स्थित ट्रांसफार्मर को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। इसी तरह से आम जनता की मांग पर वार्ड क्रं0 48 पांच बिल्डिंग नसया पुलिस लाईन के लिए 2 ट्रांसफार्मर, वार्ड 49 सहयोग मार्ग में एक, वार्ड 52 शीतला नगर में एक, तथा वार्ड कं्र0 55 पुलगांव बस्ती में एक नया ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव विद्युत मंडल को भेजा गया है। इन क्षेत्रों के निवासी लो वोल्टेज से परेशान रहते हैं। उन्होनें कहा वार्ड क्रं0 40 सांई मंदिर के पीछे वार्ड क्रं0 01 पोल क्रं0 146 चतुर निषाद घर के पास, पोल नं0 176 ढेल सिंह साहू घर के पास, पोल नं0 110 हेमशंकर जोशी घर के पास, और पोल नं0 163 कल्पना देशमुख घर के पास जर्जर पोल को बदली किया जावेगा। इसी तरह से वार्ड क्रं0 9 में पोल नं. 146 नाला के पास, पोल नं. 145 मितानीन घर के पास, पोल नं. 143 भोला कश्यप घर के पास, पोल नं. 153 ऋतु के पीछे, पोल नं. 151 पुतला घर के सामने पोल नं. 152 रामाधीन लोधी घर के सामने, ब्राम्हणपारा वार्ड में पोल नं. 32/81 के बाजू दिगम्बर जैन मंदिर के सामने की पोल को बदला जाएगा। उन्होनें बताया शहर के आम नागरिकों और वार्ड पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्डो में नया पोल लगाने की पुराने पोल शिफ्ंिटग की मांग की है इसके तहत् वार्ड क्रं0 59 में 28 नया पोल, वार्ड 60 में नया पोल 32, वार्ड 19 में 05, वार्ड 20 में 01, वार्ड 21 में 06, वार्ड 22 में 14, वार्ड 37 में 06, वार्ड 38 में 07, वार्ड 40 में 07, वार्ड 47 में 20, वार्ड 48 में 13, वार्ड 49 में 15, वार्ड 50 में 20 व 15 पोल शिफ ्टिंग, वार्ड 51 में 10 व 10 पोल शिफ्टिंग, वार्ड 52 में 10, व 2 पोल शिफ्टिंग, वार्ड 53 में 27 एवं 7 पोल शिफ्ंिटग, वार्ड 54 में 10 नसया व 10 पोल शिफ्ट, वार्ड 55 में 10 पोल नया व 3 पोल शिफ्ट, करना है। इसी तरह से वार्ड 14 में 5 पोल नया, वार्ड 01 में 8 पोल नया, वार्ड 16 में 24 पोल नया, वार्ड 2 में 40 पोल नया, वार्ड 34 में 04 पोल नया, वार्ड 33 में 04नया पोल, वार्ड 35 में 32 नया पोल, वार्ड 42 में 11 नया पोल, ओर वार्ड 43 में 26 नया पोल लगाये जाने का प्रस्ताव छ.ग. विद्युत वितरण कंपनी को भेजी गई है।

    रायपुर/ शौर्यपथ / 9 अगस्त-क्रांति दिवस के अवसर पर आजादी के शहीद वीर योद्धाओं को श्रद्धांजली अर्पित करते हुये स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जायेगा। इस अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्र पर मार्ल्यापण अर्पित करते हुये कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। अगस्त क्रांति दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मोर्चा संगठन युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयुआई, प्रकोष्ठ एवं विभाग भी सम्मिलित रहेंगे। 9 अगस्त को जिला एवं शहर, ब्लाक स्तर पर कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 11.30 बजे अगस्त क्रांति दिवस का कार्यक्रम फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये आयोजित किया जायेगा।

    राजनांदगांव। शौर्यपथ । जीई रोड़ में बर्फानी आश्रम के पास शनिवार को सुबह एक तेज रफ्तार कार सामने चल रही ट्रेलर के पीछे जा घुसी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने का हिस्सा ट्रेलर के पीछे ही फंस गया। कार को ट्रेलर चालक करीब आधा किलोमीटर तक घसीटते ले गया। लोगों ने ट्रेलर को रुकवाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कार में एक युवक सवार था जिसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान बिलासपुर हाईकोर्ट के जज गौतम चौरडिया के पुत्र प्रियांश के रूप में की गई है। बताया जाता है कि युवक सुबह करीब 5.30 बजे कार में पेट्रोल भरवाने निकला था। लौटते समय यह हादसा हुआ। कार की रफ्तार काफी तेज थी, अनियंत्रित होकर कार ट्रेलर के पीछे ही जा घुसी। कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। शव को बाहर निकालने में भी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेलर चालक ने कार के टकराकर फंसने का पता ही नहीं चलने की बात कहीं है। लोगों ने जब गाड़ी रूकवाई तब घटना का पता चलने की बात कही है। बाहर हाल सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।

    दुर्ग /शौर्यपथ /  इंदिरा मार्केट स्थित कुॅआ की लगातार की जा रही सफाई कार्य का आज महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होनें कुॅआ के अंदर से संपूर्ण कचरा निकालकर अच्छे से सफाई करने तथा कुॅआ के पानी को साफ  करने ट्रीटमेंट करने अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही कहा यह शहर के मुख्य बाजार के बीच स्थित हैं इसमें कोई भी दुकानदार, नागरिक कचरा ना डालें इसकी व्यवस्था की जाए । साथ ही इस कुॅए को अच्छा सौंदर्यीकृत करने सहा0 अभियंता को निर्देश दिये। इस दौरान व्यापारीगण गजराज राउत, दिलीप बाकलीवाल, एवं अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।  

    दुर्ग / शौर्यपथ / आजाद वार्ड निवासी कु0 रोशनी साहू द्वारा राम जन्मभूमि के तहत् रामलला स्थल की परिकल्पना कर उन्होनें मेंहदी के माध्यम से रामंदिर की आकृति बनायी। जो भगवान राम की गाथा को उल्लेखित करता है । इसकी जानकारी होने पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल कु0 रोशनी साहू के घर पहुॅचे। उन्होनें दुर्ग निगम के आजाद वार्ड में रहने वाली इस आर्टिस्ट को वार्ड पार्षद सुश्री श्रद्धा सोनी के साथ पुष्प्गुच्छ, साल, श्रीफल भेंट कर इस विभूति का सम्मान किये। विधायक व महापौर ने कहा हमारे दुर्ग शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। दुर्ग में एक से एक बढ़कर प्रतिभाएॅ विद्यमान हैं। उनमें से एक कु0 रोशनी साहू भी है जिन्होनें भगवान राम की गाथा के लिए रामलला स्थल निर्माण की आकृति मेंहदी से बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया हैं यह कार्य भगवान राम के प्रति उनकी आस्था को प्रदर्शित करता है। इस मौके पर एमआईसी प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा, पार्षद सुश्री श्रद्धा सोनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री खेमलाल सिन्हा, वार्डवासी राजेश्वरी साहू, मधु सूर्यवंशी, छाया चैधरी, सुखिया यादव, और कुव रोशनी साहू के पिता बालमुकुंद साहू, माता श्रीमती अंजना साहू, व सोनल साहू, पप्पू सिन्हा आदि मौजूद थे।  

    दुर्ग ग्रामीण / शौर्यपथ / गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह क्षेत्र रिसाली निगम अंतर्गत गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को भुगतान किया गया। 44 हितग्राहियों के खाते में कुल 2 लाख 53 हजार 3 सौ 60 रूपए आया है। अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के मार्गदर्शन में शुरू हुए गोबर खरीदी केन्द्र के हितग्राही रूआबांधा निवासी रोहित राम देवांगन के खाते में सर्वाधिक 39 हजार 714 रूपए आया है। कुमकुम महिला स्व सहायता समुह के माध्यम से अब तक कुल 1 लाख 26 हजार 680 किलो गोबर खरीदा जा चुका है।
    कोरोना आपदा का शिकार हर वर्ग हुआ है। इसमें डेयरी उद्योग भी शामिल है। ऐसे समय पर प्रदेश की महत्वकांक्षी योजना से गोधन मालिक और सेवकों को सीधा लाभ हो रहा है। योजना के तहत हितग्राहियों को समय पर भुगतान हों इसकी तैयारी निगम प्रशासन ने पहले से कर ली थी। यही वजह है कि लॉकडाउन अवधि में खाते में पैसा आने से हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
    सर्वाधिक लाभ इसे


    डेयरी संचालक रोहित राम देवांगन का कहना है कि 20 वर्ष पहले उसने 1 भंैस से व्यापार शुरू किया था। आज वह 75 मवेशी का मालिक है। कोरोना काल में दूध का धंधा मंदा हो चुका है। जैसे ही निगम अधिकारियों ने उसे योजना के बारे में बताया उसी समय उन्होने पंजीयन कराया। और हर दिन औसतन 1500 किलो गोबर बेच रहा है। गोबर को समय पर सेंटर पहुंचाने के लिए सेकण्ड हैण्ड रिक्शा भी खरीदा है। डेयरी संचालक का कहना है कि पूर्व में वह डेयरी के गोबर को एकत्र करता था। और साल में एक बार 600 रू. प्रति ट्रैक्टर टाली (3000 किलो) की दर से बेचता था। उसे उम्मीद नही थी कि वह गोबर से इतना मुनाफा कमा सकता है।
    डेयरी संचालक का कहना है कि पहले वह गोबर एक जगह एकत्र करते थे। खासकर बारिश में गोबर की वजह से आस-पास का क्षेत्र बद्बूदार हो जाता था। मच्छर पनपने से मोहल्लेवासी अलग परेशान होते थे। वर्तमान में यह शिकायत भी लगभग खत्म हो चुकी है। घर के आसपास साफ सुथरा हो गया है।
    रोजगार के अवसर
    गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गोधन मालिक व सेवकों के लिए शासन की गोधन न्याय योजना को बेहद सार्थक बताया। उन्होने कहा कि यह अतरिक्त आय का साधन है। साथ ही इस योजना के माध्यम से लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होने नागरिकों से योजना का लाभ उठाने कहा है।
    जल्द होगा शुरू दूसरा सेंटर
    गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा ने बताया कि जल्द ही रिसाली निगम क्षेत्र में दूसरा गोबर खरीदी केन्द्र शुरू होगां स्थल चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पंजीयन कराने हितग्राहियों से संपर्क किया जा रहा है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / स्टील कारोबारी आनंद राठी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक युवती व दो युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने सन्तरबाड़ी दुर्ग निवासी जूहिता चावडा और उसके दोस्त रोहन सिंह व सन्नी सिंह के खिलाफ धारा 306,34 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि इन तीनों के कारण ही आनंद राठी ने आत्महत्या कर ली। जुर्म दर्ज किया है।
    कोतवाली पुलिस ने बताया कि गंजपारा निवासी स्टील कारोबारी आनंद राठी ने शर्म व ग्लानीवश आत्महत्या की थी। जुहिता चावडा ने उस पर छेडछाड़ का आरोप लगाते हुए उसके घर के सामने काफी हंगामा किया था। उसने अपने दो साथियोंं के रोहन सिंह व सन्नी सिंह के साथ मिलकर उसे फंसाने का पूरा प्लान बना लिया था। केस में परिजनों की शिकायत के बाद जब जांच की गई तो सीसी टीवी फुटेज में अहम सुराग मिला। जुहिता चावड़ा मृतक आनंद राठी पर चिल्ला रही थी और केस दर्ज कराने की धमकी दे रही थी। पुलिस ने जब जुहिता चावड़ा का रिकार्ड खंगाला तो ऐसा ही एक मामला राजनांदगांव में सामने आया जिसमें वह विक्टिम थी। राजनांदगांव में मनीष कुमार टांक के विरूद्ध छेडखानी का मामला 28 जुलाई 2020 को अपराध कायम हुआ था। जूहिता चावडा ने शिकायत वापस लेने के एवज में उससे पैसा की मांग की थी। इसके एवज में कुछ पैसा भी उसे दिया गया था। इसके बाद भी वह लगातार उसे ब्लैकमेलिंग कर रही थी। पुलिस को यकीन हुआ कि जुहिता चावड़ा का इसी प्रकार अमीर लोगों को फंसा कर ब्लैमेलिंग करना था। इसके बाद जुहिता व उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया।
    सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि स्टील कारोबारी आनंद राठी की आत्महत्या के मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच में लिया। इस दौरान सीसी कैमरे को खंगाला गया। जिसमें छोडख़ानी वाली कोई बात नही किया गया। बल्कि महिला समेत युवकों ने मृतक के साथ बिना वजह का विवाद कर रहे थे। सीएसपी शुक्ला ने बताया कि उक्त युवती जूहिता चावडा तथा उसके दोनो साथीयों द्वारा झूठे चारित्रीक लांछन तथा गाली गलौच, हंगामें से आनंद राठी भयभीत और परेशान हो गया था। जांच में यह सामने आया कि तीनों के कारण ही स्टील कारोबारी ने आत्महत्या की। मामले में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision