June 01, 2025
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (33322)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5866)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

नई दिल्ली/शौर्यपथ /हनीट्रैप अक्सर आप इसके बारे में सुनते ही रहते हैं. भारत-पाकिस्तान के संघर्ष के बाद से हनीट्रैप फिर से चर्चा में है. इसकी वजह है कि हाल ही…
नई दिल्ली /शौर्यपथ /बेंगलुरु में रात भर हुई भारी बारिश की वजह से विभिन्न इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, सड़कों पर जगह जगह पानी भर गया है और कई…

  रायपुर / शौर्यपथ / 19 मई 2025
  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अति संवेदनशील और सुदूर ग्राम मुलेर में की गई घोषणाएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, तीन सीसी सड़कों के निर्माण और डोम शेड निर्माण के लिए कुल 21.54 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
   उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय ने बीते दिनों सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम मुलेर का औचक दौरा कर विकास शिविर का निरीक्षण किया था। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने मौके पर स्वास्थ्य, सड़क और सामुदायिक सुविधा से जुड़ी अपनी प्रमुख मांगें रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल स्वीकृति दी और प्रशासन को निर्देशित किया कि कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस त्वरित और जनहितैषी पहल से न केवल ग्राम मुलेर में बुनियादी सुविधाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है, बल्कि शासन की जनकल्याण के प्रति संवेदनशीलता भी देखने को मिली है। पहल शासन और आम जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करेगी।

दुर्ग / शौर्यपथ /
   प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा जिले के कुल 53 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।
  इस सूची में 11 सहायक उप निरीक्षक, 9 प्रधान आरक्षक एवं 33 आरक्षक शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना में आमद देना अनिवार्य होगा।

दुर्ग / शौर्यपथ /
  नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे महासफाई अभियान के अंतर्गत आज सभापति श्याम शर्मा,वार्ड पार्षद गुलाब वर्मा के साथ वार्ड क्रमांक 39 में चलाये गये अभियान के तहत स्वयं महापौर अलका बाघमार ने स्वयं उपस्थित होकर नालियों की सफाई कराई। उन्होंने सभापति श्याम शर्मा एवं एमआईसी के पूरे प्रभारियों के साथ पूरे वार्ड का भ्रमण किया व सफाई सुपरवाइजर व कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिये।

स्लेब हटवाकर सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होंने वार्ड 39 क्षेत्र स्थित विजय नगर अन्य जगहों नालियों की बेहतर सफाई के निर्देश दिये।उन्होनें चेतावनी दी कि यदि समझाइश के बाद भी घर के बाहर नाली के ऊपर स्लेप हटाकर लोहे की जाली नहीं हटाई तो कार्रवाई की जायेगी।

आज के महासफाई अभियान के अंतर्गत क्षेत्र डिबरा पारा,बैधनाथ पारा,विजय नगर सहित क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने साथ चल रहे अधिकारियों को सभी जगह की नालियों निगरानी में रहकर सफाई करवाने की बात कही।

आज के अभियान में महापौर के साथ वार्ड पार्षद गुलाब वर्मा, एमआईसी नीलेश अग्रवाल,शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शिवनायक,लीलाघर पाल, पार्षद संजय अग्रवाल, उपायुक्त एवं नोडल स्वास्थ्य अधिकारी मोहेंद्र साहू, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, उपअभियंता विनोद मांझी,सफाई दरोगा सुरेश भारती, रामलाल भट्ट सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

दुर्ग/ शौर्यपथ /
  माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश 30 जुलाई 2024 के अनुक्रम में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं नियम 2020 के प्रावधानों एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा-39 के अधीन सहायक व्यक्तियों के संदर्भ में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी मॉडल गाईडलाईन के कियान्वयन हेतु जिले में सपोर्ट पर्सन का इम्पैनलमेंट किया जाना है। इस हेतु इच्छुक, अनुभवी एवं योग्य व्यक्ति/संस्थाओं से रूचि की अभिव्यक्ति अनुसार इस जिले में कुल 08 सपोर्ट पर्सन हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है।
  जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग आर.के. जाम्बुलकर के अनुसार सपोर्ट पर्सन हेतु निर्धारित योग्यताएं-व्यक्तिगत आवेदन की स्थिति में आवेदक के पास समाज कार्य या समाज शास्त्र या मनोविज्ञान या बाल विकास विषय में स्नातकोत्तर डिग्री या बाल शिक्षा और विकास या संरक्षण के क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष के अनुभव के साथ स्नातक डिग्री हो। स्वयंसेवी संस्था द्वारा आवेदन करने की स्थिति में संबंधित संस्था बाल अधिकार या संरक्षण के क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष से कार्यरत हो। इस हेतु जिला दुर्ग में सपोर्ट पर्सन के रूप में इम्पैनल्ड होने के इच्छुक व्यक्तियों /अशासकीय संस्था / संगठन निर्धारित प्रारूप में अपनी रूचि की अभिव्यक्ति के अनुसार आवेदन 26 मई 2025 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पांच बिल्डिंग शास. बालगृह परिसर, दुर्ग में पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट / कुरियर के माध्यम से जमा कर सकते हैं। रूचि की अभिव्यक्ति हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी, जिले के पत्राचार का पता एवं आवेदन प्रक्रिया का विवरण विभाग की वेबसाईट www.durg.gov.in पर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-दुर्ग के कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

संत समागम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री साव एवं सांसद बघेल
कार्यक्रम स्थल में डोम निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा
 
दुर्ग / शौर्यपथ /
   जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सेलूद के बावाकुटी में स्थित कबीर आश्रम में आयोजित दो दिवसीय संत समागम में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव सम्मिलित हुए। कबीर आश्रम के मुखिया व साहित्य वेदांताचार्य महंत सुकृत दास शास्त्री द्वारा आयोजित इस संत समागम में सांसद  विजय बघेल भी विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत किये।
संत समागम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कहा कि आज आश्रम में आकर संत और आप सभी का आशीर्वाद लेने का अवसर मिला है। संत समाज को मार्गदर्शन देते है। संत कबीर ने जीवन जीने का आचरण बताया है। कबीर की वाणी आज भी प्रासंगिक है। आप सभी संत कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाकर, लोगों को जागरूक कर रहे हैं। देश की तरक्की के लिये समाज का जागरूक होना जरूरी है। संत कबीर को मानने वाले पूरे देश भर में है। आश्रम में कई प्रकार के अभाव होते हुए भी कबीर के विचार को लोगों तक पहुंचाने में आप लोग लगे हुए है। आज सरकार चाहे देश की हो या प्रदेश की, लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने और परिवार को आत्मनिर्भर बनाने का काम रही है। संतों के आशीर्वाद से यह काम भी पूरा होगा। मंत्री श्री साव ने संतों की मांग पर आश्रम के कार्यक्रम स्थल में डोम निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की। साथ ही अन्य मांगों को भी पूरा करने का भरोसा दिलाया।

 
  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि विगत 60 वर्ष से इस आश्रम में संत समागम का आयोजन होते आ रहा है। उन्होंने सभी संतों का अभिवादन करते हुए कहा कि आश्रम का मुझे आर्शीवाद मिला है। सांसद बघेल ने कहा कि कबीर के वाणी में ईश्वर का वास था। कबीर की वाणी आज भी जीवंत है। हम सभी को कबीर के बताये मार्ग को जीवन में आत्मसात करना है। सांसद बघेल ने आश्रम में स्नानागार और शौचालय निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कबीर के अनुयायी उपस्थित थे।

- तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों ने दी देश के जवानों को श्रद्धांजलि
- विधायक, महापौर व नागरिकों की सहभागिता से तिरंगा यात्रा संपन्न
- जिले में तिरंगा यात्रा के जरिए दिखी देशभक्ति की एकजुटता

दुर्ग / शौर्यपथ /
  राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग जिले एक के बाद एक भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और बड़ी संख्या में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन देश के जवानों को सम्मान देने और नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।

शहीद चौक से पटेल चौक तक तिरंगा यात्रा

  दुर्ग नगर निगम द्वारा शनिवार को शहीद चौक से पटेल चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, नगर निगम अधिकारी सुमित अग्रवाल, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू सहित स्कूली छात्र, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ एकता और समर्पण का संदेश दिया। यात्रा मार्ग पर देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंजता रहा।

नगर निगम रिसाली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

  इसी कड़ी में नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा दशहरा मैदान, सेक्टर-6 से आजाद चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर श्रीमती शशि सिन्हा तथा सभापति केशव बंछोर ने किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, महापौर परिषद के सदस्य, पार्षदगण, नगर के गणमान्य नागरिक, सफाई कर्मचारी, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, स्वयंसेवी संगठन और अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का समापन शहीद रजनीकांत स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। करीब 700 से अधिक नागरिकों की भागीदारी ने इस आयोजन को एक जनआंदोलन का रूप दे दिया।

अहिवारा में ऑपरेशन सिंदूर को मिला समर्थन

अहिवारा नगर पालिका द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर“ के समर्थन में भी एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, आमजन एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के माध्यम से भारतीय सैनिकों के साहसिक प्रयासों को समर्थन और भारत सरकार को साधुवाद प्रकट किया गया। इसी प्रकार नगर पंचायत पाटन, उतई द्वारा भारतीय सेना की शौर्य पूर्ण विजय पर तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य बाजार होत हुए गायत्री मंदिर तक निकाला गया, जिसमें नगर पंचायत के अध्यक्ष, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक स्व सहायता की महिला सदस्य तथा अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। साथ ही नगर निगम भिलाई-चरौदा, जनपद पंचायत धमधा, नगर पंचायत कुम्हारी, नगर पंचायत जामुल, नगर पंचायत व ग्राम पंचायत बोरई, निकुम, अछोटी, बोरीगारका, जनपद पंचायत तेलीगुण्डरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

गर्मी से राहत दिलाने 20 स्कूलों में 40 पंखे का वितरण विधायक यादव के हाथो से

  दुर्ग / शौर्यपथ /
  प्रदेश में मानवता को समर्पित जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा आज 20 स्कूलों में बच्चों की सुविधा के लिए पंखों का वितरण किया गया। जन समर्पण सेवा संस्था जो कि विगत 8 वर्षों से पूरे जिले में मानव सेवा पशु-पक्षियों की सेवा में एक मिसाल बन गयी है, इस संस्था के द्वारा विगत 8 वर्षों से बिना रुके शहर में लगभग दो सौ से अधिक जरूरतमंदों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है, वर्तमान में इस संस्था द्वारा इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के दाना पानी हेतु पूरे जिले में हजारों सीमेंट के कोटने मिटटी के सकोरे का वितरण किया गया था जो कि शहर का एक मिसाल सेवा कार्य रहा।
  जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्यों के द्वारा वर्तमान में स्कूल बंद होने पर शहर के विभिन्न स्कूलों में जाकर वहां की जरूरत की सामग्री की जानकारी ली और सदस्यों ने देखा कि शहर की कुछ स्कूल है जहां बंच्चो की पढ़ाई के लिए सबसे अधिक जरूरी उनकी कक्षा में पँखा नही लगा है और उन स्कूलों में पंखे की आवश्यकता है, इस आवश्यकता को देखते हुए संस्था द्वारा तत्काल निर्णय लिया गया कि स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व सभी जरूरतमंद स्कूल जहां पंखे की अति आवश्यकता है वहां पंखा वितरण किया जावे।
    संस्था के आशीष मेश्राम एवं सुजल शर्मा ने बताया की गर्मी को देखते हुए बच्चों को पढ़ने में हो रही कठिनाई के लिए संस्था द्वारा यह कदम उठाया गया है, गर्मी के कारण बच्चे ठीक से पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे पंखे लग जाने से उन्हें गर्मी से बचाया जा सकता है और वह अपनी पढ़ाई अच्छे से कर सकते हैं ।
  संस्था के आशीष मेश्राम एवं सुजल शर्मा ने बताया की संस्था द्वारा शहर की बीस स्कूलों के लिए चालीस पंखे की व्यवस्था की गई और सभी स्कूलों में दो दो पंखे का निःशुल्क वितरण किया गया। यह आयोजन सरदार पटेल स्कूल शनिचरी बाजार दुर्ग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । उन्होंने कार्यक्रम में संस्था द्वारा विगत 8 वर्षो से की जा रही सेवा कार्य की प्रशंसा की और शिक्षकों को हर जरुरतमंद बच्चों की पढ़ाई में विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को लगातार किये जा रहे सेवा कार्य की बधाई दी और संस्था को हर सेवा कार्य मे मदद करने की बात कही। गजेंद्र यादव ने कहा कि जन समर्पण सेवा संस्था शहर ही नही बल्कि पूरे प्रदेश की सबसे बड़ी सेवादार संस्था के रूप में जानी जाती है प्रदेश के हर नागरिक के लिए प्रेरणा बन चुकी है यह संस्था।
   कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने किया उन्होंने उपस्थित जनों को संस्था द्वारा विगत आठ वर्षों से की जा रही मानव सेवा पशु-पक्षियों की सेवा एवं अन्य सेवाओ की जानकारी दी। संस्था द्वारा शहर की  शासकीय प्राथमिक शाला सरदार पटेल,शासकीय प्राथमिक शाला लाल बहादुर शास्त्री, शासकीय प्राथमिक शाला झुग्गी पारा,शासकीय प्राथमिक शाला डिपरापारा,शासकीय प्राथमिक शाला पोटिया कला,शासकीय प्राथमिक शाला गया बाई, शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी भाटा, शासकीय प्राथमिक शाला उरला,शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी,
शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झुग्गी पारा, शासकीय तिलक कन्या पूर्व माध्यमिक शाला, शासकीय प्राथमिक शाला तितुरडीह क्रमांक 1, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंचशील नगर, शासकीय प्राथमिक शाला तकिया पारा, शासकीय सरदार पटेल अंग्रेजी मीडियम प्राथमिक शाला में दो दो नग पंखे का निःशुल्क वितरण किया गया। सभी स्कूलो के शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी अपनी स्कूलों के लिए पंखे लिए और जल्द से जल्द उसे स्कूल परिसर में लगवाने की बात कही।
 कार्यक्रम में विशेष रूप से श्याम शर्मा सभापति एवं नगर निगम दुर्ग के एम आई सी मेबर और पार्षद काशीराम कोसरे, कुलेश्वर साहू, प्रतिभा सुरेश गुप्ता, लीलाधर पाल, मनीष साहू, कमल देवांगन, बबीता गुड्डू यादव, साजन जोसफ, उमेश यादव के साथ संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, उत्तम भंडारी, दिलीप साहू ,राकेश शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, आशीष मेश्राम ,अर्जित शुक्ला, सुजल शर्मा, मनोज श्रीवास्तव ,राजेन्द्र ताम्रकार, लक्की अग्रवाल, वाशु शर्मा, सोनल सेन, मृदुल गुप्ता, संजय सेन, वेदांत शर्मा, दुर्गेश यादव ,अख्तर यासनी, दद्दू ढीमर, हरीश ढीमर , शाहबाज खान, शिबू खान, शंकु ढीमर एवं सभी स्कूल के प्रचार्य शिक्षक संस्था के सदस्य एवं अन्य उपस्थित थे।

  रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अति संवेदनशील और सुदूर ग्राम मुलेर में की गई घोषणाएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, तीन सीसी सड़कों के निर्माण और डोम शेड निर्माण के लिए कुल 21.54 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  साय ने बीते दिनों सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम मुलेर का औचक दौरा कर विकास शिविर का निरीक्षण किया था। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने मौके पर स्वास्थ्य, सड़क और सामुदायिक सुविधा से जुड़ी अपनी प्रमुख मांगें रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल स्वीकृति दी और प्रशासन को निर्देशित किया कि कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस त्वरित और जनहितैषी पहल से न केवल ग्राम मुलेर में बुनियादी सुविधाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है, बल्कि शासन की जनकल्याण के प्रति संवेदनशीलता भी देखने को मिली है। पहल शासन और आम जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करेगी।

Page 8 of 2381

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)