
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली / शौर्यपथ / पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है . इन चुनाव में आम आदमी पार्टी को ही सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है वही कांग्रेस और भाजपा कमजोर हो रही है . बात यूपी चुनाव की करे तो उत्तर प्रदेश में जहाँ भाजपा ने २०१७ के विधान सभा चुनाव में ३१२ सीते जीती थी वही इस बार ३०० के आंकड़े तक नहीं पहुँच पा रही है वही कांग्रेस अब भी दहाई के आंकड़े की उम्मीद कर रही है . समाजवादी पार्टी ने २०१७ के चुनाव में जहाँ ४७ सीते जीती थी इस बार चुनाव में सैकड़े के अंक को पार करती नजर आ रही है किन्तु सरकार बनाने के लिए जरुरी २०३ के आंकड़े को भाजपा बड़ी आसानी से पार कर रही है . जिस प्रकार के रुझान आ रहे है उससे यह तो निश्चित है कि यूपी में एक बार फिर भगवा लहराएगा और प्रदेश की कमान एक बार फिर योगी के हाँथ में हगी .
वही पंजाब की बात करे तो पंजाब में कांग्रेस की हार नजर आ रही है शुरुवाती रुझान से ही आम आदमी पार्टी ने अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए राखी है . पंजाब चुनाव के नतिजो के बाद राजनीती में आम आदमी का कद बढेगा . वही गोवा की बात करे तो गोवा में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है .यहाँ के परिणाम पर आखिरी तक दोनों की ही नजर रहेगी . उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा का जादू काम कर गया उतराखंड में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है . मणिपुर की सत्ता भी भाजपा के पक्ष में जाती हुई नजर आ रही है . कांग्रेस पार्टी यूपी के अलावा अन्य सभी चुनावी प्रदेशो में मुकाबले में है सिर्फ यूपी में ही कांग्रेस कही नजर नहीं आ रही है . वही बड़ी खबर यह है कि यूपी के इस विधान सभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी का भी सूपड़ा साफ़ होता नजर आ रहा है .
रुझानो के अनुसार अगर नतीजे की बात करे तो
यूपी में भाजपा की सरकार
उत्तराखंड में भाजपा की सरकार
मणिपुर में भाजपा की सरकार
पंजाब में आप की सरकार तथा गोवा के परिणाम कांटे की टक्कर के अनुमान
मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन छात्र-छात्राओं को वाहन, ठहरने, भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी
गृह नगर जाने के लिए एयर टिकट कराकर उनके परिजनों को सकुशल सौंपा गया
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यूक्रेन संकट के दौरान छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता हेतु नई दिल्ली में सहायता केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी से आज 6 मार्च को शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ के 188 छात्र-छात्राओं की सुरक्षित वापसी हो चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन छात्र-छात्राओं को वाहन, ठहरने, भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी, इसके साथ ही इन छात्र-छात्राओं को अपने गृह नगर जाने के लिए एयर टिकट कराकर उनके परिजनों को सकुशल सौंपा जा चुका है।
नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के संयुक्त आवासीय आयुक्त संजय अवस्थी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में बनाये गए इस सहायता केन्द्र में 22 फरवरी 2022 से निरंतर दूरभाष पर यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के 23 छात्र-छात्राओं और उनके 7 परिजन सहायता केन्द्र के सम्पर्क में हैं।
लखनऊ / shouryapath / 1 मार्च को शोहरतगढ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चौधरी रविन्द्र प्रताप सिंह पप्पू चौधरी के पक्ष में प्रचार करने जनसभा को संबोधित करने के लिये कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के आगमन जनता एवं कार्यकर्ताओं की विशाल उपस्थित।
शोहरतगढ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चौधरी रविन्द्र प्रताप सिंह पप्पू चौधरी के चुनावी जनसभा में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का स्वागत करने प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के महामंत्री राजेंद्र साहू मौजूद रहे . बता दे कि राजेन्द्र साहू उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव बिगुल बजते ही उत्तर प्रदेश में संगठन जमीनी कार्यकर्ताओ का हौसला अफजाई करने पहुंचे हुए है
नई दिल्ली / शौर्यपथ /
यूक्रेन से भारत लौट छत्तीसगढ़ के छह छात्रों से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा।
यूक्रेन से प्रदेश के छात्रों के सकुशल वापसी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रयासरत है। छत्तीसगढ़ से यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए छह छात्रों की आज एयर इंडिया की फ्लाइट से नई दिल्ली वापसी हुई है। छात्रों के ठहरने के लिए छत्तीसगढ़ सदन में व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने इन छात्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना एवं उन्हें छत्तीसगढ़ में उनके घरों तक सकुशल वापसी का आश्वासन दिया।
यू्क्रेन के विभिन्न शहरों से आ रहे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों की वापसी का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार देर रात इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है - यूक्रेन से अपने निजी खर्चें से छत्तीसगढ़ लौटने वाले छात्रों और नागरिकों के खर्च का वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी।
शिवमोगा /शौर्यपथ /
कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद भड़की हिंसा के लिए राज्य सरकार ने स्थानीय प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार की इजाजत देने को जिम्मेदार ठहराया है. इसी दौरान हिंसा भड़क उठी थी. राज्य सरकार के एक मंत्री ने कहा है कि इस मामले की हिजाब विवाद सहित सभी एंगल से जांच की जा रही है. 26 साल के हर्ष की हत्या के मामले में 12 लोगों को हिरासत.में लेकर पूछताछ की गई है और इसमें से दो को अरेस्ट किया गया है. रविवार रात को कार से आए एक ग्रुप ने हर्ष की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रताप रेड्डी ने बताया कि हमने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है जबकि एक को हिरासत में लिया गया है. सभी आरोपियों की पहचान हो गई है और उनकी तलाश की जा रही है. हम जल्द ही हत्या में शामिल सभी लोगों को जब अरेस्ट कर लेंगे तभी हत्या के उद्देश्य को लेकर कुछ कह सकेंगे. जहां तक कल की हिंसा की बात है, तो ऐसी 14 घटनाएं हुई हैं इस सिलसिले में तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं.
कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कहा था कि अब तक की जांच में हिजाब विवाद और इस हत्या का कोई लिंक सामने नहीं आया है लेकिन राज्य के गृह मंत्री ए. ज्ञानेंद्र ने कहा, 'हिजाब विवाद से जुड़े संगठन भी जांच के दायरे में हैं.उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है. कल जो लोग पथराव की घटना में शामिल थे, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है. ' बता दें कि जब हर्ष के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था तब आगजनी और हिंसा की घटनाएं हुई थीं. कारों में आग लगा दी गई थी और पथराव हुआ था, जिसमें एक फोटो जर्नलिस्ट सहित तीन लोग घायल हुए थे.
कई दोपहिया वाहनों को या तो काफी नुकसान हुआ या वे जला दिए गए. पुलिस को भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठी चलानी पड़ी. ऐहतियात के तौर स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और लोगों के जमावड़े को भी बैन कर दिया गया है. इस बीच, हिंसा के माहौल में अंतिम संस्कार को इजाजत देने के लिए सवालों के घेरे में आई कर्नाटक सरकार ने इस फैसले से पल्ला झाड़ लिया है. राज्य के गृह मंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, 'यह देखते हुए कि बहुत से लोग जा रहे थे, शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. यह स्थानीय प्रशासन का फैसला था.' उन्होंने कहा, 'हम लोगों से अपील करते हैं कि शांति भंग न करें. सरकार, दोषियों को गिरफ्तार करेंगे और उन्हें उचित सजा दिलाएगी. ' उन्होंने कहा कि इस तरह की हत्याएं रुकनी चाहिए और हर्ष की हत्या के साथ यह सब रुकना चाहिए. यह सरकार और पुलिस विभाग का संकल्प है. हम केस को तार्किक अंत तक ले जा रहे हैं.' उन्होंने कहा कि हत्या के उद्देश्य के बारे में जल्द ही पता चल जाएगा. इस बीच पुलिस ने दोहराया है कि हर्षा को निजी दुश्मनी के चलते मारा गया.
पणजी /शौर्यपथ /
गोवा के तृणमूल कांग्रेस प्रमुख किरण कंडोलकर ने दावा किया कि उनके राजनीतिक सलाहकार ने पिछले सप्ताह हुए विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी उम्मीदवारों को छोड़ दिया. सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कंडोलकर ने कहा कि वह TMC की गोवा इकाई के प्रमुख के पद को नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन आई-पैक और प्रशांत किशोर की टीम से नाराज थे.
तृणमूल कांग्रेस और आई-पैक के बीच पिछले कुछ वक्त से दरार की अटकलें लग रही हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आई-पैक ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की मदद की थी.
उन्होंने दावा किया कि गोवा में तृणमूल के ज्यादातर उम्मीदवारों ने महसूस किया कि उन्हें आई-पैक ने छोड़ दिया है. उन्होंने कहा, " तृणमूल की ओर से चुनाव मैदान में उतारे गए सभी उम्मीदवारों के पास आई-पैक के साथ कुछ न कुछ मुद्दे हैं. जब उम्मीदवारों ने मुझे प्रशांत किशोर और उनकी आई-पैक टीम के साथ अपने मुद्दों के बारे में बताया तो मैंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस मामले पर चर्चा की. जिन्होंने मुझे सलाह दी कि तृणमूल कांग्रेस के गोवा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दो."
उन्होंने कहा, "मैं तृणमूल गोवा प्रमुख के रूप में नहीं छोड़ रहा हूं, लेकिन मैं प्रशांत किशोर और आई-पैक की टीम से निराश हूं." उन्होंने कहा कि मतदान पर चर्चा के लिए मंगलवार को पार्टी के सभी उम्मीदवारों की एक बैठक बुलाई गई है.
तृणमूल कांग्रेस ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ मिलकर गोवा विधानसभा का चुनाव लड़ा था. गोवा में 14 फरवरी को मतदान हुआ था और 10 मार्च को मतगणना होगी. कंडोलकर ने एल्डोना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जबकि उनकी पत्नी कविता ने तृणमूल के टिकट पर थिविम से चुनाव लड़ा था.
शिवमोगा /शौर्यपथ/
बजरंग दल के 28 वर्षीय कार्यकर्ता की हत्या के संबंध में दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था और वे शिवमोगा के निवासी हैं. कर्नाटक के शिवमोगा के भारती नगर इलाके में रविवार रात कार में आए कुछ अज्ञात लोगों ने हर्ष नामक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस को शक है इसमें सात लोग शामिल थे. सूत्रों ने बताया, “उनकी, जनीतिक और सामाजिक संगठनों से सांठगांठ की पड़ताल की जा रही है.”
तनावग्रस्त माहौल को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा यहां धारा 144 लागू कर दी गई है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस के तीन दल बनाए गए हैं.
घटना के बाद सोमवार को मृतक की शवयात्रा के दौरान शहर में आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं जिनमें एक फोटो पत्रकार और एक महिला पुलिसकर्मी समेत कम से कम तीन लोग घायल हो गए. कर्नाटक के मंत्री के. एस. ईश्वरप्पा और केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने हर्ष की हत्या के पीछे साजिश होने की आशंका जताई है और एनआईए से जांच करवाने की मांग की है.
ईश्वरप्पा इसी जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हर्ष की हत्या के पीछे “मुसलमान गुंडों” का हाथ है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी. एल. संतोष ने कहा कि हर्ष ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब का विरोध किया था इसलिए जिहादी चरमपंथियों ने उसकी हत्या कर दी.
लखनऊ /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान हो गया है. रविवार को तीसरे चरण का मतदान होना है. इस बीच यूपी सरकार ने फैसला किया है कि आज से नाइट कर्फ्यू को हटा लिया जाएगा. ऐसा निर्णय कोरोना के घटते मामलों को लेकर लिया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया था. लेकिन जब प्रदेश में कोरोना के मामले कम हो गए हैं, तो इसे हटाने का फैसला लिया गया है. उन्होंने राज्य के सभी बड़े पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में पत्र के माध्यम से निर्देश भी दिया है.
पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में कोरोना के 842 नए मामले सामने आए हैं. पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिली है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,270 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं पॉजिटिविटी रेट 2% के नीचे पहुंच गई है. इस समय देश में एक्टिव केस 2,53,739 है. रिकवरी रेट फिलहाल 98.21 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में 60,298 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं.
कोरोना के घटते मामलों को लेकर कई राज्यों ने पाबंदियों को हटाना शुरू कर दिया है. गुजरात सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य के छह शहरों में लागू रात्रिकालीन कर्फ्यू 19 फरवरी से समाप्त करने, जबकि अहमदाबाद और वडोदरा में इसे और एक सप्ताह तक लागू रखने का फैसला लिया है. राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सूरत, राजकोट, भावनगर, जूनागढ़, जामनगर और गांधीनगर में 19 फरवरी से रात्रिकालीन कर्फ्यू प्रभावी नहीं होगा.
वहीं अहमदाबाद और वडोदरा में 25 फरवरी तक रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में दिन में हुई कोर कमेटी की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया. जम्मू-कश्मीर राज्य कार्यकारी समिति (एसईसी) ने रविवार को करीब छह महीने बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू वापस लेने और शैक्षणिक संस्थाओं में चरणबद्ध तरीके से सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं बहाल करने का ऐलान किया है
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
हिजाब विवाद इस समय देश के साथ देश के बाहर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. हिजाब विवाद पर विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि ये मामला विदेश मंत्रालय का नहीं है. ये मामला न्यायालय में चल रहा है और भारत के अंदरुनी मामले पर बाहर के लोगों को बोलने का हक़ नहीं है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार की प्रेस ब्रीफिंग में यूक्रेन और चीन सीमा विवाद को लेकर भी पक्ष रखा. बागची ने कहा कि जहाँ तक चीन सीमा का सवाल है वहाँ की स्थिति पर हम कई बार स्पष्ट कर चुके हैं। उससे अधिक बोलने का कारण नहीं है. चीन सीमा मामले को लेकर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के सरकार पर बोले गए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक राजनीतिक बयान है, नीतिगत नहीं.
यूक्रेन-रूस विवाद के बीच यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को सुरक्षित निकालने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा, 'हम स्थिति पर नज़र रखे हैं. भारतीयों के लिए एडवाइज़री जारी की गई हैं. घबराने की जरूरत नहीं है. फ़्लाइट्स चल रही हैं. दूतावास में सामान्य रूप से का कामकाज चल रहा है.' यूक्रेन से भारतीयों को लोगों को निकालने के बारे में बागची ने कहा, 'अभी कोई फ़ैसला नहीं लिया गया है, लेकिन साथ ही स्पष्ट करना चाहता हूं कि हालात पर नज़र रखी जा रही है.'उन्होंने यह भी बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर 18 असे 23 फरवरी तक जर्मनी और फ्रांस का दौरा करेंगे.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
