
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
हिजाब को लेकर विवाद के चलते कर्नाटक के कॉलेजों में हिंदू-मुस्लिम स्टूडेंट आमने-सामने हैं. प्रदर्शनकारियों के समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया.
बेंगलुरु /शौर्यपथ/
हिजाब विवाद के चलते कर्नाटक में सभी स्कूल-कॉलेज तीन दिन बंद रहेंगे. राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई ने ट्वीट करके यह जानकारी दी. सीएम ने ट्वीट किया कि शांति और सद्भाव बहाल बनाए रखने के लिए उन्होंने सभी हाई स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश दिए हैं. हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर सवाल उठाते हुए उडुपी के एक सरकारी कॉलेज की पांच महिलाओं ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर आज सुनवाई की, यह सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी.कोर्ट ने स्टूडेंट और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. जस्टिस कृष्णा श्रीपाद ने कहा, 'इस अदालत को जनता की बुद्धिमता पर पूरा भरोसा है और इसे उम्मीद है कि इसका ध्यान रखा जाएगा.'
उडुपी जिले के मणिपाल स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज में मंगलवार को उस समय तनाव काफी बढ़ गया, जब भगवा शॉल ओढ़े विद्यार्थियों और हिजाब पहनी छात्राओं के दो समूहों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में मांडया में लड़कों का एक समूह हिजाब पहनी लड़कियों से बदसलूकी करते नजर आ रहा है. हालांकि, सोशल मीडिया पर इन लड़कियों के पक्ष में समर्थन उमड़ पड़ा. हिजाब पहनने के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखने पर जोर देने वाली लड़की ने कहा कि उसे शिक्षकों का समर्थन प्राप्त है और भगवा शॉल ओढ़े उसे रोकने वाले लड़के बाहरी थे.
पथराव की एक घटना बगलकोट के राबकावी बनहट्टी में हुई, जहां कुछ छात्रों ने परिसर में घुसने की कोशिश की. लेकिन उन्हें पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर तितर बितर कर दिया. बताया जाता है कि घटना में कुछ छात्र और शिक्षक घायल हो गये. इसी तरह की घटना शिवमोगा जिले में भी होने की सूचना है. वहां छात्रों सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया. मंगलवार को शिवमोगा शहर में दो दिनों के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई.
शिवमोगा में कुछ छात्रों ने कॉलेज परिसर में भगवा ध्वज फहराने की कोशिश की. इस तरह के प्रदर्शन मांडया, विजयपुरा, गडाग, दक्षिण कन्नड़ा, दावणगेरे और चित्रदुर्ग में भी हुई.
गुवाहाटी /शौर्यपथ/
असम के बासुगांव में सोमवार को जब एक पत्रकार ने बाइक पर सवार दो पुलिसकर्मियों से हेलमेट नहीं पहनने पर सवाल पूछ लिया तो वह भड़क उठे और पत्रकार के साथ बदसलूकी करने लगे. घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन ने दोनों आरोपी पुलिस कांस्टेबलों के खिलाफ FIR दर्ज की है. घटना असम के चिरांग जिले की है.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्रकार जयंत देबनाथ को दो पुलिसकर्मियों द्वारा पीटा जा रहा है. इस दौरान मौके पर भीड़ जमा है. वीडियो में दिख रहा है कि पिटाई के बाद पुलिसवाले देबनाथ को पुलिस जीप में बैठाने के लिए और पुलिस वालों को बुलाते हैं.
पत्रकार जयंत देबनाथ ने कहा, "एक बाइक पर दो पुलिसकर्मियों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, मेरा एकमात्र दोष यह था कि मैंने उनसे सवाल किया कि यह आम जनता को क्या संदेश देगा? इस पर वो भड़क गए और मुझे गालियां दीं, दिन-दहाड़े मेरे साथ मारपीट की. जब मैंने उन्हें बताया कि मैं पत्रकार हूं तो वे और भड़क गए."
देबनाथ ने कहा, "असम में पुलिस को खुली छूट दी गई है और वे इसका दुरुपयोग कर रहे हैं. मैं असम सरकार से कहना चाहता हूं कि आप कानून बनाते हैं और आपके अपने लोग उन्हें तोड़ते हैं. मैंने सरकार से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है. अगर घटना रात में होती, तो वे शायद मुझे गोली मार देते. मैं पुलिस के व्यवहार से स्तब्ध हूं."
भारत/शौर्यपथ/
गृहमंत्री अमित शाह ने ओवैसी की कार पर फायरिंग के मामले में राज्यसभा में बताया कि ओवैसी की सुरक्षा को खतरे का मूल्यांकन किया गया है और उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा बुलेट प्रूफ कार के साथ देने का फैसला हुआ है. हालांकि, ओवैसी ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया है.
गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग के मामले में राज्यसभा में बयान जारी किया. उन्होंने सदन को बताया कि ओवैसी की सुरक्षा को खतरे का मूल्यांकन किया गया है और उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा बुलेट प्रूफ कार के साथ देने का फैसला हुआ है. हालांकि, ओवैसी ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया है. शाह ने कहा कि 'मैं सदन के जरिए उन से विनती करता हूं कि वह सुरक्षा जरूर लें. सदन के ज़रिये विनती करता हूं, असदुद्दीन ओवैसी सुरक्षा ज़रूर लें.'
गृहमंत्री ने सदन में बयान जारी करते हुए बताया कि '3 फरवरी को ओवैसी जब दिल्ली वापस लौट रहे थे एक टोल प्लाजा के पास दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली चलाई गई. उनकी गाड़ी में तीन गोलियों के निशान मिले हैं. इस मामले में तीन गवाह हैं. थाना पिलखुवा में विवेचना की जा रही है. अब तक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से दो पिस्टल और एक अल्टो कार बरामद हुई है. साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं. अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है.'
Lata Mangeshkar का बेशक आज निधन हो गया है, लेकिन वह अपने सुरों के जरिये अमर हो चुकी हैं. उनकी आवाज में वह जादू था जो चेहरें पर मुस्कान ला सकता था तो आंखों को नम भी कर सकता था.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
लेकिन वह अपने सुरों के जरिये अमर हो चुकी हैं. उनकी आवाज में वह जादू था जो चेहरें पर मुस्कान ला सकता था तो आंखों को नम भी कर सकता था. कुछ ऐसा ही हुआ था 1963 में. जब लता मंगेशकर ने भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद में 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाया तो वहां मौजूद जनता ही नहीं बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आंखें भी नम हो गई थीं.
लता मंगेशकर और जवाहर लाल नेहरू की इसी मौके की एक आइकॉनिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फोटो को देखकर समझा जा सकता है कि वह किस तरह का माहौल रहा होगा और उसमें लता मंगेशकर के सुरों ने किस तरह का जादू बिखेरा होगा. इस तरह लता मंगेशकर के सुरों के जादू ने जवाहर लाल नेहरू को रुला दिया था.
लता मंगेशकर का निधन हो गया है. वह 8 जनवरी से ब्रीच कैंडी अस्तपाल में थीं. लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में हुआ. मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जन्मीं लता पंडित दीनानाथ मंगेशकर की बड़ी बेटी थीं. उनका पहला नाम 'हेमा' था, मगर जन्म के पांच साल बाद माता-पिता ने इनका नाम 'लता' रख दिया था. लता अपने सभी भाई-बहनों में बड़ी थीं. मीना, आशा, उषा तथा हृदयनाथ उनसे छोटे थे. उनके पिता रंगमंच के कलाकार और गायक थे और वह एक मशहूर नाम थे.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सचिन और शुभम को गिरफ्तार किया है. उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करके जब ओवैसी जब दिल्ली वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई थी. हैदराबाद से सांसद के अनुसार, घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हापुड़ के नजदीक टोल प्लाजा पर हुई थी. मामले का आरोपी सचिन नोएडा के बादलपुर का रहने वाला है. सचिन का कहना है उसने एलएलएम किया हुआ है. अब तक की जांच में पता लगा है कि इस पर पहले भी एक 307 का मुकदमा है. एलएलएम के आरोपी के दावे को वेरिफाई किया जा रहा है.
दूसरा आरोपी शुभम सहारनपुर का रहने वाला है और दसवीं पास है. शुभम खेती करता है और उसका अब तक कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं निकला है. सहारनपुर पुलिस से क्रॉस चैक किया गया है. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया है कि ये ओवैसी और उनके छोटे भाई के बयानों से बेहद नाराज थे. फेसबुक, ट्विटर, सोशल मीडिया पर ये ओवैसी के भाषण सुनते थे और उनसे बेहद नफरत करते थे. इन दोनों के पास से कंट्री मेड मुंगेर टाइप पिस्टल बरामद हुई है जो इन्होंने हाल ही में किसी से खरीदी थी. पुलिस के अनुसार, मामले में एक-दो और लोगों के नाम सामने आए है जिनसे इन्होंने हथियार खरीदे थे, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. फेसबुक पर सचिन हिन्दू करके जो प्रोफ़ाइल है जिसमे ये खुद को हिन्दू संगठन का बता रहा है, इसकी जांच की जा रही है. आरोपियों को आज 12 बजे के बाद हापुड़ कोर्ट में पेश किया जाएगा और इनकी कस्टडी की मांग की जाएगी. साथ ही आज दिन में पुलिस प्रेस कांफ्रेंस भी करेगी.
दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और जिम खोले जाने का फैसला लिया गया है. नाइट कर्फ्यू हटाने पर अभी फैसला नहीं किया गया है. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि आज DDMA की मीटिंग में कई फ़ैसले लिए गए.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और जिम खोले जाने का फैसला लिया गया है.
नाइट कर्फ्यू हटाने पर अभी फैसला नहीं किया गया है.
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि आज DDMA की मीटिंग में कई फ़ैसले लिए गए.
कोरोना गाइडलाइन से जुड़ी खास बातें..
दिल्ली में स्कूल सोमवार से खुलेंगे, 9वीं से 12वीं के स्कूल 7 फ़रवरी से खुलेंगे.
इसके साथ ही ऑनलाइन क्लास भी जारी रहेगी, हालांकि धीरे-धीरे ऑनलाइन क्लास बंद कर देंगे तब स्कूल में सिर्फ़ ऑफ़लाइन क्लास ही चलेंगी.
डिप्टी सीएम ने बताया उसके अगले हफ़्ते यानि 14 फ़रवरी से 8वीं तक के सभी क्लास के लिये स्कूल खोल दिये जायेंगे.. टीचर्स को पूरी तरह वैक्सीन लगी हो तभी स्कूल आ पाएंगे.
कॉलेज में अब ऑनलाइन क्लास नहीं होगी. अब सात फरवरी से सिर्फ़ ऑफ़लाइन क्लास होंगी.
नाइट कर्फ़्यू अब 11 बजे से शुरू होगा.
रेस्टोरेंट अब 11 बजे तक खुल सकेंगे..
सभी दफ़्तर अब 100% क्षमता के साथ खुलेंगे.
जिम, स्पा और स्विमिंग पूल अब 7 फ़रवरी से खोल दिये जायेंगे.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर उत्तर प्रदेश में की गईफायरिंग के बाद उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है. उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करके गुरुवार को जब ओवैसी जब दिल्ली वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई थी.मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सचिन और शुभम को गिरफ्तार किया है. घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हापुड़ के नजदीक टोल प्लाजा पर हुई थी.ओवैसी ने गुरुवार को ट्वीट करके अपनी कर पर फायरिंग की जानकारी दी थी. ओवैसी ने कहा था कि जब वे मेरठ से प्रचार करके दिल्ली लौट रहे थे, उसी दौरान छजारसी टोल प्लाजा के नजदीक उनके वाहन पर फायरिंग की गई.
एआईएमआईएम प्रमुख ने गुरुवार को एक ट्वीट में लिखा था, 'कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं. चार राउंड फ़ायर हुए. 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. मेरी गाड़ी पंक्चर हो गई लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया. हम सब महफ़ूज़ हैं.'
संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने सरकार पर निशाना साधा. इसे लेकर बॉलीवुड से यूं रिएक्शन आए हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में बेरोजगारी पर एक भी शब्द नहीं था. यही नहीं उन्होंने कहा कि भारत का रणनीतिक लक्ष्य चीन और पाकिस्तान को अलग रखना होना चाहिए था, लेकिन आपने जो किया है वो उन्हें एक साथ ले आया. हम जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं उसे कम मत समझिए. यह भारत के लिए एक गंभीर खतरा है. उनके इस भाषण को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन आ रहे है. बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट और सिमी गरेवाल ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने राहुल गांधी के इस भाषण को ऐतिहासिक बताया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने Rahul Gandhi के लोकसभा में भाषण पर ट्वीट किया, 'आज लोकसभा में राहुल गांधी एक प्रखर नेता की तरह नजर आए. इस ऐतिहासिक भाषण में देश उनके जज्बे को देख और सुन सकता था. वे उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए तथ्यों को सुन सकते थे...और उनके वास्तविक भय को भी. उन्होंने एक सच्चे राष्ट्रवादी और नेता की पहचान को पेश किया.'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान का युवा रोजगार मांग रहा है और सरकार नहीं दे पा रही है. पिछले साल 3 करोड़ युवाओं ने रोजगार खोए हैं. आप रोजगार देने की बात करते हैं... 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है. जो रोजगार हमारे युवाओं को मिलना चाहिए वो नहीं मिले और जो थे, वो खो गए. कितने रोजगार पैदा किए गए और कैसे पैदा किए गए आप इसका जवाब नहीं दे सकेंगे और अगर देंगे तो जनता हंसेगी.
बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा कल से शुरू हो गई है. अभी परीक्षा को हुए दो दिन भी नहीं हुए कि सुशासन की सरकार के शिक्षा विभाग का काल सच सामने आ गया. सुशासन सरकार पहले दिन ही परीक्षा का आयोजन ठीक से नहीं करा सकी है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा कल से शुरू हो गई है. अभी परीक्षा को हुए दो दिन भी नहीं हुए कि सुशासन की सरकार के शिक्षा विभाग का काल सच सामने आ गया. सुशासन सरकार पहले दिन ही परीक्षा का आयोजन ठीक से नहीं करा सकी है. इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. यह मामला किशोर कॉलेज मोतिहारी परीक्षा केंद्र का हैं जहां बच्चों ने रात 8 बजे तक परीक्षा दी. इतना ही नहीं सुशासन सरकार की व्यवस्था इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों की हेडलाइट और भाड़े के जेनरेटर चलाकर परीक्षा केंद्र में उजाला किया गया.
महाराजा हरेन्द्र किशोर कॉलेज मोतिहारी परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली की परीक्षा में परीक्षार्थियों को कल शाम 4:30 तक भी उत्तर पुस्तिका नहीं दी गई. दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा थी. समय जाते देख परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया.परीक्षार्थियों के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मोतिहारी सदर एसडीओ, डीएसपी सहित तीन थानों की पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और काफी मशक्त के बाद स्थिति पुलिस के नियंत्रण में आई. इसके बाद शाम 4:30 बजे के बाद छात्रों को उत्तर पुस्तिका दी गई और छात्रों ने गाड़ियों की हेडलाइट और भाड़े के जेनरेटर में रात 8 बजे तक हिंदी का पेपर दिया. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा शाम 5 बजे तक खत्म होनी थी.
आपको बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा कल से शुरू हो चुकी हैं और बोर्ड दो पालियों में परीक्षा का आयोजन कर रहा है. सभी परीक्षाएं दो पाली में होंगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली से दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. कल मैथमेटिक्स और हिंदी विषय की परीक्षा थी. सुशासन की इतनी बड़ी लापरवाही को लेकर बच्चों और अभिभावकों में काफी आक्रोश है.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
