
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मशहूर संगीतकार और गायक श्री बप्पी लहरी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने श्री लहरी के निधन को संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति बताते हुए उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
NSA अजीत डोभाल के बंगले के अंदर गाड़ी लेकर एक शख्स ने घुसने की कोशिश की.सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को रोका और हिरासत में ले लिया है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम इस शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. अभी तक ये साफ नहीं है कि ये शख्स किसी साजिश के तहत बंगले में घुसा है या गलती से. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने सोमवार को एक आदेश जारी करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस सभी रैंक के अफसर व स्टाफ अब अपनी वर्दी पर दाहिने तरफ नेमप्लेट के ऊपर नए तरीके का प्रतीक चिह्न लगाएंगे. लाल व नीले रंग के मिश्रण वाले इस प्रतीक चिह्न में बीच में इंडिया गेट की तस्वीर है. प्रतीक चिह्न में ऊपर दिल्ली पुलिस व नीचे फॉर द नेशनल कैपिटल लिखा हुआ है. यह कढ़ाई व मेटल दो तरह के वर्जन में लॉन्च किया गया है. आदेश में कहा गया है कि 1954 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने दिल्ली पुलिस को लाल व नीले रंग का प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया था. ऐसे में आवश्यक है कि हम अपने संगठन के उक्त विलक्षण सम्मान को याद रखें.
गौरतलब है कि बॉलीवुड फिल्मों की क्लिप का इस्तेमाल करके मीम्स बनाने से लेकर इंस्टाग्राम रील के उपयोग तथा ऑनलाइन संवाद सत्र आयोजित करने तक, दिल्ली पुलिस जनता से जुड़ने, साइबर और वित्तीय अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाने तथा अपनी नागरिक केंद्रित पहल को प्रदर्शित करने के वास्ते सोशल मीडिया का सहारा ले रही है. दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने गत 3 फरवरी को ट्विटर के जरिये राजधानीवासियों के साथ बातचीत की और उन्हें अन्य बातों के अलावा पुलिस द्वारा की गईं नई पहल के बारे में जानकारी दी. दिल्ली पुलिस ने 4 फरवरी को साइबर सुरक्षा को लेकर ‘आस्क मी एनीथिंग' (मुझसे कुछ भी पूछें) सत्र का लाइव आयोजन किया था. ‘वैलेंटाइन वीक' के प्रति युवाओं के जुनून को भुनाने के प्रयास के तहत दिल्ली पुलिस ने ‘प्रॉमिस डे' को लोगों से अपील की कि वे संकट की स्थिति में आपात नंबर 112 डायल करने का वादा करें.
इन सब प्रयासों के पीछे दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया केंद्र है, जिसकी निगरानी विशेष शाखा इकाई करती है. अधिकारियों ने बताया कि इस टीम में क्रिएटिव और तकनीकी पृष्ठभूमि के युवा हैं, जिनमें से किसी की भी उम्र 35 साल से अधिक नहीं है. अस्थाना ने बताया कि दिल्ली पुलिस उन लोगों को सूचित करना और उन्हें सशक्त बनाना जारी रखना चाहती है जिनकी वह सेवा करती है. सोशल मीडिया आज हमारे पास जनसंचार और जनसंपर्क के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक है. हम इस अवसर को प्रभावी तरीके से भुनाने को लेकर खुश हैं. यह हमारे नागरिक केंद्रित दृष्टिकोण के अनुरूप है.''उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया न केवल भविष्य बल्कि सूचना प्रवाह का वर्तमान है। हमारे लिए, यह पुलिस को अंतिम बिंदु तक ले जाने और नागरिकों को हर रोज चौबीसों घंटे पहुंच प्रदान करने का एक तरीका है.'
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
कर्नाटक के हिजाब विवाद में आज भी कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. इससे पहले कल (सोमवार, 14 फरवरी) सुनवाई के दौरान छात्राओं की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने कहा कि ऐसा कोई कानून नहीं है जो शैक्षणिक संस्थानों में हेडस्कार्फ़ के उपयोग पर रोक लगाता है. उन्होंने पूछा कि किस कानून का इस्तेमाल कर शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है.
कामत ने कहा कि हिजाब को संविधान द्वारा दी गई धार्मिक स्वतंत्रता के तहत संरक्षित किया गया है और कोई भी कॉलेज निकाय यह निर्णय लेने के लिए सक्षम नहीं है कि सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन को देखते हुए इसे प्रतिबंधित किया जा सकता है या नहीं?
कामत ने कहा कि हिजाब को पवित्र कुरान के इस्लामी ग्रंथ द्वारा अनिवार्य बनाया गया है. लिहाजा, "हमें किसी अन्य प्राधिकरण के पास जाने की आवश्यकता नहीं है और इसे संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत संरक्षित किया गया है." उन्होंने कहा कि मुस्लिम लड़कियां सिर पर स्कार्फ़ पहनकर किसी को चोट नहीं पहुँचा रही है., उन्होंने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता पर तभी रोक लगाई जा सकती है जब यह सार्वजनिक व्यवस्था में हस्तक्षेप करे.
हिजाब पर बैन के खिलाफ अपील करने वाली छात्रों के वकील देवदत्त कामत ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय भी यूनिफॉर्म के रंग के हिजाब की अनुमति देते हैं, भले ही उनकी भी यूनिफॉर्म है. मुस्लिम लड़कियों को वर्दी के रंग का हेडस्कार्फ पहनने की अनुमति है. जब केंद्रीय विद्यालय में अनुमति है तो राज्य सरकार के स्कूलों में क्यों नहीं है. इस बीच कर्नाटक सरकार ने 16 फरवरी से प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज खोलने का फैसला किया है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
14 फरवरी का दिन जम्मू-कश्मीर की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है. तीन बरस बीतें, लेकिन उस घटना के जख्म आज तक हरे हैं, जब आतंकवादियों ने इस दिन को देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमला किया था. 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर केपुलवामा जिले के लेथपोरा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के काफिले में घुसकर विस्फोटकों से लदी कार टकरा दी थी. इसके बाद सीआरपीएफ की बस में धमाका हो गया था. इस हादसे में 40 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 70 जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे.केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. नितिन गडकरी ने कू किया है कि 14 फरवरी 2019 को, पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद सभी वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजली एवं नमन. उनके बलिदान को देश नहीं भूलेगा.
बता दें कि 20 साल का आदिल अहमद डार इस हमले का सुसाइड बम्बर था, जिसका घर घटनास्थल से 10 किलोमीटर की दूरी पर था. उस दिन सीआरपीएफ का काफिला जम्मू ट्रांजिट कैम्प से अनंतनाग जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में ही अहले सुबह चार बजे के करीब उसे शिकार बना लिया गया था. जांच में पता चला कि इस हमले की साजिश पाकिस्तान में बैठे जैश-ए-मोहम्मद के आकाओं ने रची थी लेकिन सीआरपीएफ के बस को निशाना बनाने का आइडिया काकापोरा के एक दुकानदार का था. NIA ने पुलवामा आतंकी हमले के मामले में 13500 पेज की चार्जशीट फाइल की है, जिसमें इस दुकानदार का नाम शाकिर बशीर मागरे बताया गया है. चार्जशीट में कुल 19 आरोपियों के नाम हैं, जिनमें 6 मारे जा चुके हैं. 13 जीवित आरोपियों में सबसे ऊपर जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर और उसके दो भाइयों- रऊफ असगर मसूद और मौलाना अम्मार अली के नाम भी हैं. अमेरिकी एजेंसी FBI ने भी इस हमले के सबूत जुटाने में मदद की थी.
पंजाब / शौर्यपथ / पंजाब के जालंधर के सिटी पेप मैदान में सोमवार 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आम सभा होने वाली है। जालंधर लोकसभा के भाजपा प्रभारी एवं दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल ने पीएम के सभा की तैयारियों का जायजा लिया और सभा स्थल पर व्यवस्था का निरीक्षण किया इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी जालंधर कार्यालय में सांसद कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
सांसद बघेल ने इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि सौभाग्य से अत्यंत व्यस्तता के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम हमें प्राप्त हुआ है , हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एकजुटता के साथ लग जाएँ । केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के विकास में एक नयी दिशा तय कि है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश मे आतंकवाद पर नकेल कसा धारा 370 हटाया गया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक करोड़ घरों का निर्माण किया जा रहा है आयुष्मान भारत के अंतर्गत 5 लाख तक निशुल्क इलाज उज्जवला योजना के अंतर्गत 9 करोड लोगों को गैस सिलेंडर प्रदान किया। पीएम किसान योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक रूप से फायदा मिलता है. सरकार किसानों को साल में कुल छह हजार रुपये देती है, मोदी जी की सभा भाजपा के जीत के रास्ते प्रशस्त करेगी। पंजाब सरकार द्वारा माननीय मोदी जी के फिऱोज़पुर में होने वाले सफलतम कार्यक्रम को षड्यंत्र पूर्वक रोकने क़ा कुत्सित प्रयास किए थे , उस कमी को इस सभा के माध्यम से हम सबको मिलकर पूरा करना है । इस अवसर पर विधायक सौरव सिंह व संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे ।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अपने बजट के लिए विपक्ष की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और यह कहा जा रहा है कि बजट में उन्होंने देश के गरीब वर्ग की अनदेखी की. राज्यसभा में निर्मला सीतारमण आक्रामक तेवरों में नजर आईं और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अपने बजट के लिए विपक्ष की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और यह कहा जा रहा है कि बजट में उन्होंने देश के गरीब वर्ग की अनदेखी की. राज्यसभा में निर्मला सीतारमण आक्रामक तेवररों में नजर आई और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा. निर्मला ने राहुल के वर्ष 2013 के उस कमेंट का जिक्र किया जिसमें कांग्रेस सांसद ने कहा था कि गरीबी एक मनोस्थिति है...'' खाने की कमी, पैसा और भौतिक चीजों की कमी गरीबी नहीं हैं....यदि किसी के पास आत्मविश्वास है तो वह गरीबी दूर कर सकता है.. '
निर्मला ने कहा, 'आपके पूर्व अध्यक्ष ने कहा था कि गरीब के मायने खाने की कमी, पैसा या भौतिक चीजों की कमी नहीं है यदि किसी के पास आत्मविश्वास है तो वह इससे पार पा सकता है. उन्होंने यह भी कहा था कि यह (आशय) मनोस्थिति है. मैं उस शख्स का नाम नहीं ले रही लेकिन हम जानते हैं कि यह कौन है. 'विपक्ष के सांसदों के शोरगुल के बीच निर्मला ने कहा, 'कृपया स्पष्ट करिए....क्या यह 'गरीबी है जिसका आप मुझसे जिक्र करना चाहिए हैं? गरीबी मनोस्थित होती है...''निर्मला ने आज उच्च सदन में आम बजट पर बहस का विस्तार से जवाब दिया. एक सांसद द्वारा ये अमृतकाल नहीं, राहुकाल है' का तंज कसने पर भी वित्तमंत्री ने कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि हमारा अमृतकाल आपका राहुकाल है. उन्होंने विपक्ष पर यूपीए काल के दौरान हुए कई बड़े घोटालों के लिए निशाना साधा और साथ ही पीएम मोदी सरकार के द्वारा लाई गई कई योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जवाब दिया. यूपीए शासन के दौरान हुए बड़े घोटालों की चर्चा करते हुए निर्मला सीतारमण ने उसे देश के लिए राहुकाल बताया.उन्होंने कहा कि राहुकाल तब था, जब एक मौजूदा प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने वाले थे और उन्होंने जो विधेयक पारित किया था वह मीडिया के सामने फाड़ दिया गया था. राहुकाल वह है, जो G-23 कहलाता है. हमारा अमृतकाल, उनका राहुकाल है. पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर बाहर निकल रहे हैं, यही राहु काल है. कोई आश्चर्य नहीं कि कांग्रेस पार्टी जो राहुकाल का सामना कर रही है, उसे 44 सीटें मिल रही हैं और वह इससे बाहर नहीं निकल पा रही है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज गुरुवार को मतदान हो रहा है. मतदान राज्य के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर हो रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करके मतदान में भाग लेने का आग्रह किया है.
उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!'
बता दें कि इस चरण के चुनाव में प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण के सियासी भाग्य का फैसला होगा.पहले चरण में पश्चिमी यूपी की ज्यादातर सीटों पर मतदान हो रहा है. मतदान सुबह 7 बजे शुरू चुका है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा.
इस चरण में 58 विधानसभा सीटों पर 623 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 73 महिला प्रत्याशी हैं. पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. पहले चरण में 2.28 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 1.24 करोड़ पुरूष, 1.04 करोड़ महिलाएं तथा 1448 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.
उत्तरप्रदेश /शौर्यपथ/
के पहले चरण में आज यानी गुरुवार (10 फरवरी) को 11 जिलों की कुल 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर उमड़ रहे हैं. सुबह 11 बजे तक कुल 20 फीसदी वोटिंग की खबर है. मुजफ्फरनगर, हापुड़, मथुरा, आगरा के कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी जा रही है. लोग पोलिंग बूथ पर लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए. ये इलाका पिछले साल किसान आंदोलन का गढ़ रहा है.
करोड़पति उम्मीदवारों को उतारने के मामले में बीजेपी सबसे आगे है. उसके 57 उम्मीदवारों में 55 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इस मामले में मायावती की पार्टी बीएसपी दूसरे नंबर पर है. उसके कुल 56 उम्मीदवारों में से 50 करोड़पति हैं, जबकि सपा के 28 में से 23 और रालोद के 29 में से 28 उम्मीदवार करोड़ पति हैं. यानी भाजपा और रालोद के 96 फीसदी कैंडिडेट करोड़पति हैं. आप के सबसे कम उम्मीदवार करोड़पति हैं. उसके 52 में से 22 उम्मीदवार करोड़पति हैं.
पहले चरण में पश्चिमी यूपी की ज्यादातर सीटों पर मतदान हो रहा है. मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा. इससे पहले चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण चुनाव की सभी तैयारियां पूरी करते हुए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. इस चरण में 58 विधानसभा सीटों पर 623 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 73 महिला प्रत्याशी हैं.
नोएडा के सेक्टर 12 और सेक्टर 27 के दो स्कूलों में बने मतदान केंद्रों को सजाया गया है. ताकि बड़ी संख्या में लोग वहां आकर मतदान कर सकें.
इन जिलों में मतदान
पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. पहले चरण में 2.28 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 1.24 करोड़ पुरूष, 1.04 करोड़ महिलाएं तथा 1448 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.
इन दिग्गजों के सियासी भाग्य का फैसला
पहले चरण के चुनाव में प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण के सियासी भाग्य का फैसला होगा.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
