
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अमित चिमनानी के नेतृत्व में मुलाकात की। इस दौरान चिमनानी ने छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, समाज के उत्थान तथा युवाओं को राष्ट्र हित के कार्यों से जोड़ने के लिए विंग द्वारा आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही सिंधी समाज के आराध्य झूलेलाल जी की जयंती के अवसर पर सिंधी पंचायत द्वारा सेवा पखवाड़ा के उद्घाटन समारोह में शामिल होने हेतु राज्यपाल उइके को आमंत्रण दिया।
राज्यपाल उइके ने सिंधी पंचायत के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा दिग्भ्रमित होकर नशा व दुर्व्यसन में संलिप्त हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है। युवाओं का मार्गदर्शन कर उनके ऊर्जा का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। अभिभावकों को भी बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करना चाहिए, ताकि बच्चे आसानी से अपनी बातें अभिभावकों से साझा कर पाएं। राज्यपाल ने कहा कि आज कल युवाओं में बलिष्ठ शरीर बनाना एक प्रचलन बन गया है, जिसके लिए वे विभिन्न पूरक आहारों व दवाईयों का सहयोग लेते हैं, जिसके दूरगामी परिणाम भयावह हैं। समाज से इन दुर्व्यसनों को दूर कर भावी पीढ़ी के सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सबको समन्वित प्रयास करने होंगे।
दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/
सूरज की रोशनी से बुझ रही ग्रामीणों की प्यास
जिले में राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) विभाग द्वारा सोलर ड्यूल पंप के माध्यम शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। गांव की महिलाओं को सुगमता से पानी उपलब्ध हो रहा है दूरस्थ क्षेत्रों में सोलर ड्यूल पंप से जहां एक ओर खेती में प्रोत्साहन से उत्पादन में वृद्धि हो रही है, वही दूसरी ओर पीने का स्वच्छ जल मिल रहा है। राज्य सरकार के जल जीवन मिशन योजनांतर्गत जिला दंतेवाड़ा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में शुध्द पेयजल उपलब्धता हेतु सोलर ड्यूल पंप स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदाय की गई है जिसके तहत विभिन्न 09 स्थलों में सौर संयंत्र स्थापित कर लिया गया है जिससे ग्रामीण इनसे पानी भरने लगे हैं। वहीं 21 स्थानों पर निर्माण कार्य प्रगतिरत है। जिन स्थलों पर संयंत्र स्थापना किया गया है उन स्थलों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामिणों के घरों में पाईप लाईन के माध्यम से पेयजल सप्लाई का कार्य किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को शुध्द पेयजल की समुचित लाभ मिल रहा है। पानी की किल्लत से जूझ रहे गांव इससे लाभांवित हो रहे हैं। सोलर ड्यूल पंप के माध्यम से ग्रामीणों को पूरे दिन 24 घण्टे पीने का साफ पानी मिल रहा है।
धमतरी /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम में गत 16 फरवरी से आयोजित माघी पुन्नी मेला का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जा रहा है, जिसका समापन मंगलवार एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर होगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मेला स्थल पर आगमन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के केबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में राजीवलोचन मंदिर से कुलेश्वर महादेव मंदिर एवं लोमश ऋषि आश्रम तक निर्मित सस्पेंशन ब्रिज का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रस्तावित आगमन को लेकर गरियाबंद, रायपुर तथा धमतरी जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा एवं एस.पी. प्रशांत ठाकुर ने आज कुलेश्वर महादेव मंदिर, लोमश ऋषि आश्रम सहित मुख्यमंच व अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी द्वय ने अधिकारियों को सभी तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
रायपुर /शौर्यपथ/
4.90 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात
नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य एव अनुसूचित जाति, जनजाति विकास, पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक तथा सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में आरंग गुमराभाटा में 100 मीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास जिसकी लागत एक करोड़ 74 लाख 67 हजार रूपए का लोकार्पण किया गया। 50 सीटर नवीन प्री मेट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास लागत एक करोड़ 52 लाख 97 हजार रूपए की भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार से कोसरंगी के 50 सीटर अनुसूचित जाति कन्या आश्रम लागत एक करोड़ 62 लाख 76 हजार रूपए का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आरंग खिलेश देवांगन, अनिता साहू, कोमल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमेश पटेल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक सर सी. वी. रमन के योगदान को याद किया है। उन्होंने इस अवसर पर देश की तरक्की के लिए अनुसंधान एवं अविष्कारों के द्वारा महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समस्त वैज्ञानिकों को नमन करते हुए विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में काम करने वाले समस्त युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
देश की राजधानी की दिल्ली की सीमा से सटे हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में एक सीएनजी स्टेशन के तीन कर्मचारियों की हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक ये मामला शहर के सेक्टर 31 स्थित एक सीएनजी पंप का बताया जा रहा है. जिस पंप पर ये हादसा घटा, वो दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर मौजूद है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस का कहना है कि इस घटना को तकरीबन सुबह 3 बजे अंजाम दिया गया. इस वारदात के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
अब तक तीनों मृतकों की पहचान हो गई है. इनके नाम है, यूपी निवासी पुष्पेंद्र,भूपिंदर और नरेश. पुलिस ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस को वारदात के पीछे लूट की वजह लगने का अंदेशा है. हालांकि इस मामले को अन्य एंगल से भी जांचा जा रहा है.
पुलिस को दो शव पंप प्रबंधक के कमरे में मिले, जबकि तीसरा बाहर मिला. धर्मेंद्र ने पीटीआई को बताया, "मैं तड़के एक फोन कॉल के लिए उठा. मैं सीएनजी पंप पर पहुंचा और अपने भाई भूपेंद्र को मृत पाया. मेरा भाई पंप ऑपरेटर था. "उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उनके भाई की हत्या किसने की. पुलिस कर्मियों के साथ एक फोरेंसिक लैब टीम और एक डॉग स्क्वायड भी मौके का मुआयना करने पहुंची.
नई दिल्ली /शौर्यपथ /
सुपरटेक एमरेल्ड ट्विन टावर मामले में नोएडा अथॉरिटी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि टावर ढहाने का काम शुरू हो गया है. 22 मई तक टावरों को पूरी तरह से गिरा दिया जाएगा. SC ने नोएडा प्राधिकरण और सुपरटेक से नोएडा प्राधिकरण के हलफनामे में बताई गई समय-सीमा का पालन करने को कहा है. SC ने नोएडा अथॉरिटी से 17 मई को अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा है. अगली सुनवाई 17 मई को होगी. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है. इससे पहले 7 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्ते में ट्विन टावर ढहाने का काम शुरू करने के आदेश दिए थे. अदालत ने टावरों को गिराने के लिए फाइनल प्लान बनाने और तोड़फोड़ करने की टाइमलाइन तैयार करने के लिए नोएडा के CEO को 72 घंटे में गेल समेत सभी विभागों के अफसरों के साथ मीटिंग करने के आदेश दिए थे .
पिछली सुनवाई में दोनों टावरों को गिराने के लिए नोएडा अथॉरिटी द्वारा प्रस्तावित कंपनी को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक को एक सप्ताह के भीतर डिमोलिशन एजेंसी- 'एडिफिस' के साथ कांट्रेक्ट साइन करने को कहा है. साथ ही सुपरटेक उन घर खरीदारों के लिए रिफंड प्रक्रिया शुरू करेगा, जिनके फ्लैटों को तोड़ा जाएगा. सुपरटेक ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि घर खरीदारों से खाता विवरण मांगा है. मंगलवार सुबह से पैसे ट्रांसफर करना शुरू करेंगे. वहीं नोएडा प्राधिकरण ने तोड़फोड़ के लिए एजेंसी को अंतिम रूप देने की सूचना दी. सुपरटेक ने भी कहा कि वो नोएडा प्राधिकरण द्वारा अंतिम रूप दी गई एजेंसी से सहमत हैं. 21 जनवरी को मामले की अगली सुनवाई होगी. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने फ्लैट खरीदारों को भुगतान न करने पर सुपरटेक को फटकार लगाई थी. SC ने सुपरटेक को 17 जनवरी तक घर खरीदारों को भुगतान करने का निर्देश दिया था.
सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक को चेतावनी दी थी कि अगर रुपये नहीं लौटाए तो जेल भेज देंगे. अदालत ने नोएडा प्राधिकरण से उस एजेंसी के नाम पर फैसला करने को कहा था जिसे सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट हाउसिंग प्रोजेक्ट की ट्विन टावरों को गिराने का काम दिया जाएगा. SC ने प्राधिकरण को 17 जनवरी को जवाब देने का निर्देश दिया था. सुनवाई के दौरान जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुपरटेक से कहा था कि अपने कार्यालय को क्रम में रखें और अदालती आदेश का पालन करें. हम आपके निर्देशकों को अभी जेल भेजेंगे. आप सुप्रीम कोर्ट के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. निवेश की वापसी पर ब्याज नहीं लगाया जा सकता है. कोर्ट के आदेश का पालन न करने के लिए आप तमाम तरह के कारण ढूंढ रहे हैं. सुनिश्चित करें कि भुगतान सोमवार तक किया जाए अन्यथा परिणाम भुगतें. दरअसल, घर खरीदारों ने SC में अवमानना याचिका दायर की है.
उन्होंने कहा है कि सुपरटेक हमसे आकर पैसे लेने के लिए कहता है लेकिन वहां जाने के बाद कहते हैं कि हम किश्तों में भुगतान करेंगे. नोएडा में 40 मंजिला ट्विन टावरों को 3 महीने में गिराने की समय सीमा समाप्त हो गई है, लेकिन अभी ये नहीं किया गया है 31 अगस्त 2021 को सुपरटेक एमेराल्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया था. कोर्ट ने नोएडा स्थित सुपरटेक एमेराल्ड के 40 मंजिला ट्विन टावर को तीन महीने में गिराने के आदेश दिए हैं.
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की बेंच ने यह फैसला दिया. जस्टिस चंद्रचूड ने फैसला सुनाते हुए कहा कि ये मामला नोएडा अथॉरिटी और डेवलपर के बीच मिलीभगत का एक उदाहरण है. इस मामले में सीधे-सीधे बिल्डिंग प्लान का उल्लंघन किया गया. नोएडा अथॉरिटी ने लोगों से प्लान शेयर भी नहीं किया. ऐसे में इलाहाबाद हाईकोर्ट का टावरों को गिराने का फैसला बिल्कुल सही था. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि दोनों टावरों को गिराने की कीमत सुपरटेक से वसूली जाए. साथ ही दूसरी इमारतों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए टावर गिराए जाएं .
नोएडा अथॉरिटी विशेषज्ञों की मदद लें, जिन लोगों को रिफंड नहीं किया गया गया है उनको रिफंड दिया जाए. कोर्ट ने कहा था कि फ्लैट खरीदारों को दो महीने में पैसा रिफंड किया जाए. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि अनाधिकृत निर्माण में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. पर्यावरण की सुरक्षा और निवासियों की सुरक्षा पर भी विचार करना होगा. यह निर्माण सुरक्षा मानकों को कमजोर करता है. अवैधता से सख्ती से निपटना होगा.
बिल्डरों और योजनाकारों के बीच अपवित्र गठजोड़ निवासियों को उस जानकारी से वंचित किया जाता है जिसके वे हकदार हैं. न्यायालय ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा दी गई मंजूरी भवन नियमों का उल्लंघन है. टावरों के बीच न्यूनतम दूरी की आवश्यकताओं के खिलाफ है. भवन निर्माण के नियमों का पालन नहीं करने से अग्नि सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन हुआ है. टावरों के निर्माण के लिए हरित क्षेत्र का उल्लंघन किया गया था. शीर्ष अदालत ने कहा कि तोड़फोड़ का कार्य अपीलकर्ता द्वारा नोएडा के अधिकारियों की देखरेख में अपने खर्च पर किया जाएगा.
नोएडा प्राधिकरण केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की के विशेषज्ञों और अपने विशेषज्ञों से परामर्श करेगा. तोड़फोड़ का कार्य CBRI के समग्र पर्यवेक्षण में किया जाएगा. यदि CBRI ऐसा करने में अपनी असमर्थता व्यक्त करता है, तो नोएडा द्वारा एक अन्य विशेषज्ञ एजेंसी को नामित किया जाएगा. विशेषज्ञों को देय शुल्क सहित तोड़फोड़ की लागत और सभी प्रासंगिक खर्च सुपरटेक द्वारा वहन किए जाएंगे. जिनका रिफंड करना है दो महीने में 12 फीसदी ब्याज के साथ रिफंड हो. अपीलकर्ता इस फैसले की प्राप्ति से एक महीने में RWA को दो करोड़ रुपये रुपये बतौर हर्जाना देगा. सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा अथॉरिटी और सुपरटेक के अधिकारियों पर कार्रवाई का फैसला भी बरकरार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर मुहर लगाते हुए कहा कि सक्षम प्राधिकरण कानून के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की इजाजत दे.
2014 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिए थे टावरों को गिराने के आदेश दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2014 में हाउसिंग सोसायटी में नियमों के उल्लंघन पर दोनों टावर गिराने के आदेश दिए थे. इसके साथ ही प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे. इसके बाद सुपरटेक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई थी. साथ ही NBCC को जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था. आपके अंग-अंग से भ्रष्टाचार टपकता है : नोएडा प्राधिकरण को SC की फटकार सुनवाई के दौरान बिल्डर का पक्ष लेने पर सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा प्राधिकरण को जमकर फटकार लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप बिल्डर की भाषा बोल रहे हैं, आपके अंग-अंग से भ्रष्टाचार टपकता है. यह टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा एक्सप्रेसवे स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट केस में नोएडा प्राधिकरण द्वारा अपने अधिकारियों का बचाव करने और फ्लैट बायर्स की कमियां बताने पर की.
रायपुर /शौर्यपथ/
यूक्रेन से प्रदेश के छात्रों के सकुशल वापसी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रयासरत है
एयर इंडिया की फ्लाइट से नई दिल्ली वापसी हुई
यूक्रेन से भारत लौट छत्तीसगढ़ के छह छात्रों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा।
यूक्रेन से प्रदेश के छात्रों के सकुशल वापसी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रयासरत है। छत्तीसगढ़ से यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए छह छात्रों की आज एयर इंडिया की फ्लाइट से नई दिल्ली वापसी हुई है। छात्रों के ठहरने के लिए छत्तीसगढ़ सदन में व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने इन छात्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना एवं उन्हें छत्तीसगढ़ में उनके घरों तक सकुशल वापसी का आश्वासन दिया।
यू्क्रेन के विभिन्न शहरों से आ रहे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों की वापसी का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार देर रात इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है - यूक्रेन से अपने निजी खर्चें से छत्तीसगढ़ लौटने वाले छात्रों और नागरिकों के खर्च का वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद को 27 फरवरी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आजाद ने संकल्प लिया था कि ब्रिटिश सरकार के सामने कभी घुटने नहीं टेकेंगे, आजाद हैं आजाद ही रहेंगे। आजाद ने अपना संकल्प टूटने नहीं दिया और देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। आजाद के बलिदान ने युवाओं के अंदर क्रांति की ज्वाला जला दी और वे स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सक्रिय रूप से कूद पड़े। बघेल ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के देशप्रेम और साहस से हजारों युवाओं को आज भी प्रेरणा मिलती है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल की 27 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने शुक्ल के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि श्यामाचरण जी सरल सहज व्यक्तित्व के धनी होने के साथ एक कर्मठ राजनेता थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्यप्रदेश के लोगों की बेहतरी के लिए अनेक कार्य किए जिनके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
