August 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने बिस्वाल के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अब तक विद्युत उत्पादन का कार्य सरकारें और बड़े औद्योगिक घराने करते रहे हैं। यह मिथक छत्तीसगढ़ राज्य में टूटने जा रहा है। राज्य सरकार की मदद से अब गांव की महिलाएं विद्युत उत्पादक बनने जा रही है। राज्य के गौठानों में क्रय किए जा रहे गोबर से स्व-सहायता समूहों की ग्रामीण महिलाएं बिजली बनाएंगी। इसके लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र ट्राम्बे मुम्बई से गोबर से विद्युत उत्पादन की आधुनिक तकनीक निसरगु्रना के हस्तांतरण के लिए छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण के साथ एमओयू हुआ है। गौठानों में गोबर एवं कृषि अपशिष्ट से बिजली एवं जैव ईंधन के उत्पादन के लिए संयंत्र लगाए जाएंगे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मंत्री अनिला भेंडिया ने कई गांवों को दी विकास कार्यों की सौगात

    महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के कई गांवों को विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने गांवों का दौरा कर विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कर ग्रामीणों को शुभकामनाऐ दी।

    मंत्री अनिला भेंडिया ने कई गांवों को दी विकास कार्यों की सौगात

    भेंडिया ने ग्राम अड़जाल में नवीन स्कूल भवन, ग्राम खैरवाही में नल-जल योजना के अंतर्गत पाइप लाईन विस्तार और स्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम अवारी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण और ग्राम लखमाटोला में स्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया। मंत्री भेंडिया ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम अड़जाल में सांस्कृतिक कलामंच और ग्राम लखमाटोला में पटेल सामुदायिक भवन की घोषणा की।

    मंत्री भेंडिया ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी भविष्य में बेहतर अवसर मुहैया कराने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शालाओं की स्थापना की। अब राज्य सरकार ने बालवाड़ी की स्थापना की पहल की है। इन बालवाड़ी केन्द्रों में 05 वर्ष से 06 वर्ष आयु के बच्चों के लिए खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से सीखने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही भेंड़िया ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया और उसका लाभ उठाने उन्हें प्रेरित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत डौण्डी की अध्यक्ष बसंती दुग्गा, उपाध्यक्ष पुनीत सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/ 

    वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री  मोहम्मद अकबर आज ग्राम बेंदरची में महामाया मंदिर के पास में आयोजित नवधा रामायण में शामिल हुए। उन्होंने भगवान राम, रामायण पाठ में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल अनुसुईया उइके सेे आज यहां राजभवन में शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कुलपति डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मुलाकात कर तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान कुलपति डॉ. सिंह ने दीक्षांत समारोह की तिथि-समय तथा उपाधि प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की जानकारी दी।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान तिफरा फ्लाई

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज के लोकार्पण के बाद राजीव गांधी चौक पहुंचकर वहां पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद छाया वर्मा, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक शैलेष पाण्डेय और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    बिलासपुर में नवनिर्मित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम में लगी ‘सीएम की पाठशाला’ के दौरान मुख्यमंत्री बघेल के व्यक्तित्व से प्रभावित एक छात्रा ने उनसे पूछा कि ‘‘सर आपके जैसा बनने के लिए मुझे क्या करना होगा?’’ इस पर मुस्कुराहट के साथ मुख्यमंत्री ने बड़ी सहजता से जवाब दिया कि, ‘‘कभी आपके सामने कोई चुनौती आए, उससे भागना नहीं चाहिए, पलायन करना कोई समस्या का समाधान नहीं है, समस्या का सामना करना चाहिए। आपसे समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो अपने बड़ों से, गुरु से पूछें, लेकिन जब तक समाधान न मिल जाए। तब तक लगातार प्रयास करना चाहिए। वहीं दूसरी बात यह कि चीजों को सरलतापूर्वक लेना चाहिए। स्वयं के भीतर दूसरों के मदद की प्रवृत्ति विकसित करें। छात्रा ने तत्काल दूसरा सवाल किया कि, ‘‘सर आपके आदर्श कौन हैं?’’ इस पर मुख्यमंत्री बघेल ने थोड़ा ठहरते हुए कहा कि, हिंदुस्तान में इतनी विभूतियां हैं कि किसी एक का नाम लेना उचित नहीं होगा, लेकिन यदि मैं आध्यात्मिक रूप से कहूं तो रामकृष्ण परमहंस जी हैं। राजनीतिक रूप से कहूं तो पूर्व सांसद स्व. चंदूलाल चंद्राकर रहे हैं, जिनकी ऊंगली पकड़कर राजनीति की शुरुआत हुई। फिर दिग्विजय सिंह मिल गए और प्रदेशाध्यक्ष बना तो राहुल गांधी का बड़ा योगदान रहा।’’

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में आनंद पवार ने सौजन्य मुलाकात की। पवार ने मुख्यमंत्री बघेल को शिवमंत्र अंकित अंगवस्त्र भेंट करते हुए उन्हें श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट तथा श्री बोल बम कांवरिया कल्याण संघ धमतरी द्वारा आयोजित किए जा रहे महाशिवरात्रि पर्व कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि पर्व कार्यक्रम का आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में किया डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान वहां साढ़े तीन एकड़ में 6 करोड़ 72 लाख रूपये की लागत से निर्मित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम का लोकार्पण किया। इस प्लेनेटोरियम में शहरवासियों को दिन में भी आकाशीय नज़ारे के अवलोकन के साथ ही साथ विज्ञान तथा खगोलशास्त्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। दो सौ लोगों की बैठक क्षमता वाले इस प्लेनेटोरियम में आगंतुकों के लिए फोर के सिंगल टेक्नोलॉजी का प्रोजेक्टर लगाया गया है, इसके अलावा प्लेनेटोरियम परिसर में ऑक्सीजोन का भी निर्माण किया गया है। प्लेनेटोरियम पहुंचने वाले आगंतुको की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पहुंच मार्ग का भी निर्माण किया गया है। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद छाया वर्मा, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक शैलेष पाण्डेय और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, तिल्दा राज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 06 मार्च 2022 को तिल्दा क्षेत्र के ग्राम-छतौद में आयोजित होने वाले समाज के वार्षिक राज अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए वार्षिक सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु प्रतिनिधिमंडल को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, तिल्दा राज के संरक्षक श्री अनिल नायक व  देवव्रत नायक, राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा, दौलत धुरंधर, ओम प्रकाश वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision