October 08, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1139)

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सिलगेर घटना की जांच छह माह के अंदर अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल आज शाम अपने निवास कार्यालय में सुकमा और बीजापुर जिले से आए प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा और बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से चर्चा में यह आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही नहीं होगी। सिलगेर घटना की दण्डाधिकारी जांच की जा रही है। इस जांच को छह माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि हाल ही में बीजापुर और सुकमा जिले के विकास के लिए करीब 350 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि वनांचल में रहवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से बंद पड़े स्कूलों को पुनः शुरू किया गया है। वनांचल क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अनेक नवाचारी कदम उठाए गए हैं।
    वनांचल के लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए समर्थन मूल्य पर पहले जहां 7 लघु वनोपज की खरीदी हो रही थी, जिसे बढ़ाकर अब 52 कर दिया गया है। इसके साथ ही लघु वनोपजों के प्रसंस्करण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि वनवासियों को बेहतर आमदनी हो सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन लोगों के राशनकार्ड नहीं बने हैं उनके राशनकार्ड बनाए जाएंगे। इसी तरह वनाधिकार पट्टा से वंचित लोगों को परीक्षण कर पट्टा देने की कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री द्वारा इसके लिए जिला प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा द्वारा दिनांक 30.07.2021 को मध्य रात्रि शहर जगदलपुर का कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शहर के चौक-चैराह में ड्युटी पर लगे पुलिस बल के जवानों से रूबरू होकर हालात से अवगत होते हुए रात्रि गश्त के दौरान होने वाले समस्या का जानकारी लेते हुए पुलिस बल के जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, साथ ही बस स्टैण्ड़ एवं संजय बाजार स्थित पुलिस सहायता केन्द्र की चेकिंग दौरान पुलिस बल मुस्तैद पाये गये , अपराध एंव अपराधियों के गतिविधियो की जानकारी लेकर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी आवश्यक निर्देश पुलिस बल के जवानों को दिया गया एवं संजय बाजार स्थित पुलिस सहायता केन्द्र हेतु उचित स्थान का चयन करने निर्देशित किया गया।
    औचक निरीक्षण के दौरान कर्तव्यरत् पुलिस बल के जवानों से उनकी समस्याओं से रूबरू होते हुए निराकरण का आश्वासन दिया गया। बस स्टैण्ड़ में करीबन 01 घण्टे का समय देते हुए वहा की सुरक्षा व्यवस्था एवं एैसे यात्रीगण जो गन्तव्य स्थान के लिये साधन के आभाव में रूके हुए थे उनसे भी रूबरू होकर उनके रूकने का उचित कारणो की जानकारी ली गयी। शहर स्थित लाज का भी चेकिंग किया गया एवं आगंतुको के संबंध में पूर्ण जानकारी एवं रजिस्टरों का उचित ढंग से संधारण करने लाज मालिक को निर्देश दिया गया। तत्पश्चात् शहर का सघन गश्त करते हुए गश्त पाइंट की चेकिंग सुनिश्चित किया गया। उक्त वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ शहर के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पंकज ठाकुर एवं थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू व थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / बस्तर जिले के बकावण्ड विकासखंड के मंगनार का गौठान जहां, दोपहर के समय मवेशी साल वृक्षों के नीचे आराम करते दिखते हैं, वहीं इसी जगह बने शेड में महिलाएं अपनी आजीविका को बेहतर बनाने के लिए काम करती हुई दिखती हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण ग्राम सुराजी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सपना मंगनार में साकार होता दिख रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस वर्ष 26 जनवरी को विकासखण्ड बकावण्ड के ग्राम मंगनार स्थित गौठान का अवलोकन किया था।
    मंगनार में गौठान के निर्माण के बाद यहां पशुओं के लिए पेयजल, चारागाह का निर्माण भी किया गया है। इसके लिए यहां लगभग एक एकड़ क्षेत्रफल में नेपियर की घास लगाई गई है। पशुओं के पीने के लिए पानी की भी अच्छी व्यवस्था है। गौठान में मिलने वाली सुविधाओं के कारण मवेशियों को यहां रहने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। मवेशियों के गोबर से केंचुआ खाद बनाने का कार्य प्रारंभ करने के साथ ही गोधन न्याय योजना के प्रारंभ होने के बाद पशुपालकों से भी गोबर खरीदकर खाद सहित गमला, दीया आदि सामग्री का निर्माण किया जा रहा है।
    मंगनार गौठान में महिलाओं द्वारा केंचुआ खाद बनाने के साथ ही केंचुओं की बिक्री का कार्य भी किया जा रहा है। इसी परिसर में महिलाएं मछलीपालन, मधुमक्खी पालन, नर्सरी कार्य, दिया निर्माण, कुक्कुट पालन, दोना पत्तल निर्माण, केले की खेती और मशरुम उत्पादन जैसे विभिन्न कार्य भी कर रही हैं। पंचवटी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा अब तक चार लाख रुपए से अधिक का खाद सहित 3 लाख 84 हजार रुपए का केंचुआ भी विक्रय किया गया है। सामूहिक बाड़ी का कार्य कर रही देवांशी महिला स्व-सहायता समूह ने भी एक लाख 83 हजार रुपए की सब्जी का उत्पादन किया जा चुका है। यहां निशा स्व-सहायता समूह द्वारा मछली पालन, अलेख महिमा स्व-सहायता समूह द्वारा मधुमक्खी पालन का कार्य तथा झाड़ी बैरी माता स्व-सहायता समूह द्वारा पौधे तैयार करने का कार्य किया गया। इसी तरह अन्य महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गोबर से गमले, दीये और कुक्कुटपालन, मशरूम उत्पादन तथा दोना पत्तल निर्माण आदि का कार्य किया जा रहा है।

    दिल्ली में विगत दिनों प्रशानिक आदेश के तहत साउथ दिल्ली में एक चर्च को तोड़ा गया जिसके परिपेक्ष में पुनः निर्माण करने हेतु छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मनु वर्गीस के साथ मसीही समाज से श्री रत्नेश बेंजामिन, श्री अमित पटेल, श्री संदीप डेनियल, श्री बेनी फर्नांडिस, श्री जेवियर जॉन एवं नरेंद्र भवानी आदि उपस्थित रहते हुए बस्तर आयुक्त को ज्ञापन दिया गया जिससे दिल्ली में काबिज आप की सरकार अपने असंवैधानिक कृत के लिए माफी मांगे और उस चर्च का पुनः निर्माण करें।

    *प्रेस विज्ञपति* आदेश्वर अकेडमी में 9 वीं के क्षात्रा का हत्या के बाद पोस्टमार्डम रिपोर्ट में है इंटरनल इंजर्ड बावजूद मामला धारा 306 का जबकि हत्या के तहत धारा 302 पर होना था मामला पंजीबद्व आखिर किसे बचाने का कर रहे प्रयास बस्तर पुलिस 2019 में आदेश्वर एकेडमी स्कुल में हुई 9 वीं कक्षा के बच्चे की हत्या और 2020 दिसमबर में हुवा एफ. आई. आर. आखिर किसको बचाने का कर रही बस्तर पुलिस प्रयास पीड़ित को मिले न्याय पोस्टमॉर्डम रिपोर्ट अनुसार हत्या हुए बच्चे पर है अन्दुरुनी चोटें ( इंजर्ड ) बावजूद मामला धारा 306 का जबकि मामला बनेगा हत्या करने का धरा 302 का, आखिर किसे बचाने का प्रयास कर रही बस्तर पुलिस पीड़ित को दिलाएंगे न्याय मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के प्रदेश सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा की 2 साल पहले 9 वीं कक्षा का क्षात्र जगदलपुर के आदेश्वर अकेडमी में पड़ता था ! वहां उसकी मौत हो गई थी ! जो 2020 के दिसम्बर माह में हुवा और आज 2021 में पीड़ित द्वारा याहा वाहा भटकने के बाद हुवा एफ.आई.आर लोकतंत्र में न्याय के लिए आज 21 वीं सदी में भी भटकना बस्तर पुलिस के लिए बेहद शर्मनाक बात है ! आखिर किसे बचाने में लगी है बस्तर पुलिस दो साल हो गए अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं पोस्टमार्डम की रिपोर्ट अनुसार बॉडी में इंजर्ड दिख रहा है बावजूद धारा 306 क्यों धारा 302 हत्या का मामला दर्ज क्यों नहीं ! वही मृत बच्चे के पोस्टमार्डम रिपोर्ट अनुसार बॉडी में इंटरनल इंजर्ड अन्दुरुनी चोटें पाई गई है बावजूद एफ आई आर में धारा 306 आखिर ऐसा कैसा बस्तर पुलिस कर सकती है मामले को लेकर जाएंगे हाई कोर्ट पीड़ित को दिलाएंगे न्याय ! छात्र की मां ने स्कूल प्रबंधन, हॉस्टल के वार्डन और एक शिक्षक पर उनके बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में शिक्षक और हॉस्टल वार्डन के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बावजूद इसके आज इस मामले को 2 साल बीतने को है बावजूद, पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. साथ ही अब तक स्कूल प्रबंधन पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है सूत्रों की माने तो अकेडमी में कुछ ऐसा कार्य होता है जिसे इस बच्चे ने देख लिया था, और इसी कारण इस बच्चे को मौत के घाट उतारा गया पुलिस मामला में करें जांच बहुत से विषयो से उठेगा पर्दा ! आने वाले समय में बस्तर पुलिस जल्द से जल पोरटमार्डम रिपोर्ट अनुसार धारा कन्वर्ट नहीं किये और आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल नहीं भेजें तो होगा उग्रआन्दोलन खटखटाएंगे न्यालय का दरवाजा विवेचना अधिकारी भी है शक के दायरे पर !

    जगदलपुर / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने कहा कि खाद की जरूरत का सही अंदाजा होने के बावजूद राज्य सरकार कोई राहत नहीं देकर छोटे किसानों को साहूकारों के चंगुल में फंसा रही है ।छत्तीसगढ़ में किसान खाद की किल्लत से परेशान होकर सड़क पर आने को मजबूर हो रहे हैं, किसानों द्वारा कई जगहों पर किया जा रहा चक्का जाम ये बताता है कि राज्य सरकार किसानों की परेशानियों से कितना सरोकार रखती है ।
    छत्तीसगढ़ की सभी जिलों में भंडारण लक्ष्य पूरा नहीं होने पर भी सरकार के पास उर्वरक खाद की इतनी कोई कमी नहीं है,फिर भी अधिकांश सोसाइटीयों में खाद की कमी बताकर किसानों को भटकाया जा रहा है ।
    आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र से आर्थिक सहायता की मांग का मेमोरंडम भेजने की बात कह कर किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है । छत्तीसगढ़ में खंड व अल्पवर्षा के कारण कई तहसीलों में सूखे की स्थिति बन रही है ।प्रदेश की लगभग आधी तहसीलों में औसत से भी कम वर्षा दर्ज की गई है । ऊपर से खाद की कमी के कारण किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है ।
    ऐसी परिस्थिति में किसानों को सही समय पर खाद का इंतजाम करने के लिए बाजार से खरीदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बच रहा, जिससे खाद की कीमत भी बढ़ गई है । समिति से खाद मिल जाने की आस में बैठे किसानों को अब खाद खरीदने के लिए नगद राशि का इंतजाम करना पड़ रहा है जिससे कई छोटे किसान ब्याज के चक्रव्यूह में भी फंस जा रहे हैं ।
    आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने भूपेश सरकार से सवाल पूछा है की क्या मुख्यमंत्री के खेतों में खाद की आपूर्ति से पूरे राज्य में किसानों को खाद मिल जायेगा??
    आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ किसानों के साथ खड़ी है और जल्द ही समय रहते अगर खाद की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो पार्टी इसके लिए फिर से किसानों के साथ जमीनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही है।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज अपने निवास कार्यालय में राजेंद्र नगर वार्ड निवासी चन्द्र भूषण यादव जिनके 7 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र यादव की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी उन्हें 4 लाख रुपए का चेक प्रदान किया .उक्त राशि प्राकृतिक आपदा मद R B C 6-4 ( जनहानि ) मद से प्रदान की गई .
    इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की पहले जहां प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्तियों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान करने में प्रक्रिया में ही वर्षों लग जाते थे वहीं अब हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता से तीन से चार महीने में ही सारी प्रक्रिया पूरी कर हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया जा रहा है विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस संवेदनशीलता के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी का आभार व्यक्त किया
    इस अवसर पर हितग्राही के परिवार ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हमारे पुत्र की प्राकृतिक आपदा में मृत होने पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जिस तत्परता से कार्रवाई करवा कर हमें सहायता राशि प्रदान की है हम उनका आभार व्यक्त करते हैं
    इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ राजेंद्र नगर वार्ड के पार्षद कमलेश पाठक पूर्व पार्षद कल्पना मेश्राम, एवं मृतक सुरेन्द्र यादव की माता सुभद्रा यादव मौजूद रहे

    जगदलपुर / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी ने गंगामुण्डा वार्ड की खुली नाली पर पक्का नाली बनाने हेतु निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।जिसकी जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने बताया कि गंगामुण्डा तालाब के सामने एक बहुत ही बड़ा खुला नाला है।जिसमें बारिश की दिनों में पानी लबालब भरने की स्तिथि में नाले का पानी लोगो के घरों में घुसने लगता है जिससे वह एरिया डुबान जैसा बन जाता है यह अभी का हाल नही है निगम पर भाजपा और अब दो कार्यकाल से कांग्रेस का राज है तब भी ये समस्या जस की तस बनी हुई है।निगम प्रशासन इस नाली को लेकर कोई ठोस जवाब नही दे पाते हैं।तरुणा ने बताया कि लॉक डाउन लगने के पहले मार्च में वार्ड वाशियों के साथ मिल कर आयुक्त और महापौर को इस हेतु ध्यान आकर्षित करने और बारिश से पहले नाली निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया था।उस समय निगम की बहुत ही महत्वाकांक्षी आयोजन स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत गंगामुण्डा में इसी नाली के बाजू में जुम्बा डांस का आयोजन हुआ ।फिर भी निगम प्रतिनिधियों की और निगम अधिकारियों की इस पर ध्यान ना देते हुए 4 महीने तक कोई कार्यवाही नही किया जाना निगम प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है।
    शुभम सिंह ने कहा कि वार्ड वाशियों के बुलाने पर पुनः जाकर देखने पर पता चला कि 15 दिन पहले उस नाली की सफाई की गई है।और सफाई हेतु पूरी पक्की सड़क तो तोड़ कर जेसीबी से सफाई हुई है ।जिससे नाली पानी के कटाव के कारण और बड़ा ख़तरनाक हो गया है जिसमे मवेशी बच्चे या किसी के भी जान का खतरा बना हुआ है। शुभम ने कहा कि मैं निगम प्रशासन से पूछना चाहता हु कि सफाई के लिए क्या शहर में बने हर सड़क को तोड़ने का काम करेगी प्रशासन?
    ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि इस नाली पर जल्द पक्की नाली का निर्माण किया जाए और जिस सड़क को तोड़ा गया है उस सड़क का निर्माण भी तुरन्त करवाये निगम।अगर निगम प्रशासन द्वारा दोनों कार्य हेतु जल्द ही कोई सकारात्मक कदम नही दिखाई देता।तो पार्टी वार्ड वाशियों को लेकर उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगी। ज्ञापन देने के दौरान जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर के साथ जगदलपुर अध्यक्ष शुभम सिंह,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष गितेश सिंघाड़े,मीडिया साथी अंकित राठौर मौजूद रहे।

     जगदलपुर / शौर्यपथ / आज दिनांक 16/07/21 जिला कलेक्टर के माध्यम से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी युवोदय संयुक्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में विकास खण्ड बस्तर नेहरू छात्रवास करन्दोला भानपुरी जिला बस्तर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें अब तक 35 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ है। जिसमें हमारे मेडिकल कॉलेज डिमरापाल ब्लड बैंक के ड्यूटी स्टॉफ के सहयोगी रहा जिसमें हमारे सभी रक्तदान दाताओं ने बढ़ चढ़कर अपना बहुमूल्य रक्तदान किए। हमारे सभी रक्तदान दाताओं को हमारे ब्लड बैंक और हमारे सभी ब्लड डोनर ग्रुप की ओर से आप सभी को कोटि कोटि धन्यवाद

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision