October 07, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1137)

    बस्तर / शौर्यपथ / बस्तर सांसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजांम ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विकासखंड लोहंडीगुड़ा में कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत हाई स्कूल धाराउर में 33,हाई स्कूल कुम्हली में 16,हाई स्कूल चित्रकोट में 57,उ०मा०वि० बड़ांजी में 35,कन्या उ०मा०वि० लोहहण्डीगुड़ा में 41,बालक उ०मा०वि० लोहण्डीगुड़ा में 25 कुल मिलाकर 207 नग साईकिल वितरण किया गया।साइकिल मिलते ही बच्चियों के चेहर खिल उठे.बेटियों की खुशी फूली नही समा रही थी।
    सांसद ने सरस्वती साइकिल वितरण के पहले अपने उद्बोधन दिया और बच्चों को अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित भी किया. साथ ही बच्चों को साइकिल नहीं होने के कारण आने वाली परेशानियों और इस योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी,सांसद ने कहा अब बच्चियां साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचेंगी ,ये समाज और बेटियों की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना है.और साथ ही सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी...
    इस दौरान साँसद दीपक बैज,विधायक राजमन बेंजांम,जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बलराम मौर्य,लोहंडीगुड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल,जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप,उपाध्यक्ष योगेश बैज,जनपद सदस्य गोमती ठाकुर,जगबंधु ठाकुर,सरपंच बडॉजी,उसरिबेडा, कुम्हली, बी.ई.ओ चंद्रशेखर यादव,बी.आर.सी इंदर सिंह कश्यप, श्रीमती पूनम बैज,समस्त प्राचार्य,अमित अवस्थी मौजूद रहे।

    ◼️किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का बड़ा निर्णय अब सभी समितियां समर्थन मूल्य पर ही मक्के की खरीदी करेंगी.
    ◼️राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की समीक्षा, यूरिया के आवंटन में छत्तीसगढ़ पूरे देश में 19 वां और डीएपी में 15 वें स्थान पर.
    ◼️किसानों को खाद के लिए समस्या का सामना ना करना पड़े इसलिए गोठानों में उत्पादित वर्मी कंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए कांग्रेस की भूपेश सरकार ने किया किसानों को प्रोत्साहित.

    जगदलपुर / शौर्यपथ / बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने मक्का किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है अब सभी समितियों में खरीफ और रबी सीजन के मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी होगी मुख्यमंत्री की सोच व मंशानुरूप प्रदेश के ज्यादा मक्का उत्पादन वाले क्षेत्रों में मक्के से एथेनॉल उत्पादन के संयंत्रों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे मक्का किसानों को उनकी उपज का अच्छा मूल्य मिल सकेगा तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे वर्तमान में चिन्हित समितियों में ही मक्के की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है, श्री शर्मा ने कहा कि बीते धान खरीदी सीजन में कोविड-19 और केंद्र से पर्याप्त संख्या में बारदानों की आपूर्ति नहीं होने के कारण धान उपार्जन में दिक्कतें जरूर आई थी मगर स्थानीय स्तर पर धान उपार्जन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं बारदानों का इंतजाम सुनिश्चित करने के शासन स्तर पर निर्देश जारी किए गए हैं इस वर्ष राजीव गांधी किसान न्याय योजना में नए प्रावधान शामिल किए गए हैं इस योजना का लाभ अधिक से अधिक किसान उठा सके इसके लिए धान खरीदी केंद्रों में इस योजना के बैनर पोस्टर लगाए जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं .
    राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान के साथ-साथ मक्का, गन्ना, कोदो, कुटकी, सोयाबीन, दलहन, तिलहन की फसलों को शामिल किया गया है धान के स्थान पर अन्य चिन्हित फसल लेने वाले किसानों को ₹10 हजार रुपये प्रति एकड़ के मान से तथा वृक्षारोपण करने वाले किसानों को भी 3 वर्ष तक प्रति वर्ष ₹10 हजार रुपये एकड़ इनपुट सब्सिडी देने का प्रावधान लागू किया गया है केंद्र से मांग की तुलना में रसायनिक उर्वरकों की काफी कम आपूर्ति की गई है हमारे किसानों को खाद के लिए समस्या का सामना ना करना पड़े इसलिए गोठानों में उत्पादित वर्मी कंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के पंजीयन के दौरान पंजीकृत किसानों की संख्या, पंजीकृत रकबा, धान बेचने वाले किसानों की संख्या, बेचे गए धान के रकबे, धान की जगह चिन्हित फसल लेने के लिए किसान द्वारा तय किए गए रकबा तथा वृक्षारोपण करने के लिए तय रकबे की जानकारी एक ही पोर्टल पर पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं .
    शर्मा ने कहा कि इससे धान के स्थान पर किसान द्वारा चिन्हित फसल लेने के लिए रकबे और वृक्षारोपण के लिए तय किए गए रकबे की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी, इससे योजना की मॉनिटरिंग के साथ-साथ किसानों को तय प्रावधानों के तहत इनपुट सब्सिडी की राशि के भुगतान में आसानी होगी।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / धुरगुडा गोठान मे आज पशुधन विकास विभाग द्बारा जिला स्तरीय पशु मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन उपस्तिथ रहे। इस दौरान विधायक रेखचंद जैन ने क़हा की प्रदेश की सरकार की सोच ग्रामीणो के आर्थिक उन्नयन की दिशा मे काम कर रहीं है़।
    प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रवींद्र चौबे इस लिये कई योजनाए काम कर रहीं है़ जिसके तहत पशुपालन को लेकर अब ग्रामीणो मे पुन: जागरूकता आ रहे है़। पूरे देश मे छत्तीसगढ़ गोबर खरीदने वाला पहला राज्य है़ जिससे लाखो लोगो के आय का साधन बना है़ ।उंहोने मुख्य कार्यपालन अधिकारी वाई. के. पटेल एवं सयुक्त संचालक श्री मति लक्ष्मी अजगलेको निर्देश दिया की सक्रिय स्वसहायता समूहो को शासन मे पशुपालन के लिये दिये जा रहे लाभ इन्हे जल्द से जल्द प्रदान करे ताकि सभीजनों का आर्थिक स्थिति औऱ बेहतर हो सके।
    धुरगुडा मे दस लाख की सीसी सड़क की सौगात
    अपने प्रवास के दौरान धुरगुडा के ग्रामीणो की माँग पर सोनामनी के घर से जयंती के घर तक तीन सौ मीटर सी सी सड़क की सौगात दी। जिसकी माँग लवे समय से ग्रामीण कर रहे थे इसके अलावा विधायक श्री जैन ने पांच लाख की लागत से बने हाइ स्कूल के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया

    संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने निभाया पालक धर्म गौरव व मयंक के सिर से माता-पिता का छिन गया है साया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ेंगे बच्चे संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने गौरव व मयंक का दाखिला अंग्रेजी माध्यम स्कूल में करवाया।इन दोनों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है और शिक्षा के लिए दरबदर ना भटके इसके लिए मानवता का परिचय देते हुए इन दोनों का स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नि: शुल्क भर्ती करवाया,संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पालक धर्म निभाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के मंशानुरूप संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने गौरव और मयंक के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने का सपना भी पूरा हो गया है दरअसल इन दोनों बच्चों के माता-पिता के निधन हो गया है और इनके पढ़ाई का बिड़ा उठाते हुए श्री जैन ने मानवता का परिचय दिया। गत दिवस चिगडु कश्यप के क्रियाकर्म में शामिल होने संसदीय सचिव रेखचंद जैन गये थे।उस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मयंक कश्यप व गौरव कश्यप की पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी दी थी। मयंक कश्यप सातवीं व गौरव कश्यप चौथी का छात्र है तथा बकावंड में स्थित निजी स्कूल पाहुरबेल में अध्ययनरत थे जिन्हें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में भी दाखिला दिया।

    आजाक विभाग के 2014 के फर्जीवाड़े में दोनों सत्ता धारी पार्टीया एक दूसरे का संरक्षण कर रही है-तरुणा साबे बेदरकर
    आज आम आदमी पार्टी बस्तर ने 5 दिन से लगातार चल रहे चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के आमरण अनशन का समर्थन किया जिसकी जानकारी जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी नेत्री तरुणा बेदरकर ने बताया कि आजाक विभाग के भर्ती में फर्जीवाड़ा का मामला 2014 यानी भाजपा के कार्यकाल के समय का है।उस समय विभागीय मंत्री केदार कश्यप थे। लेकिन आज सत्ता कांग्रेस सरकार की है और जिन नेताओ ने विपक्ष में होते हुए इस फर्जीवाड़े में संलिप्त पर कार्यवाही की बात करती थी आज सत्ता में आने के बाद उन्ही को बचाने का प्रयास कर रही है।2014 में 849 पद के लिए इतना बड़ा भष्ट्राचार हुआ है कि अयोग्य आज नियमित कर्मचारी है और योग्य आज दो दो महीने से वेतन नही मिलने की स्तिथि में आमरण अनशन करने को मजबूर हैं लेकिन ये बहरी गूंगी अंधी सरकार सिर्फ और सिर्फ वाहवाही लूटने में मस्त है।
    आप नेत्री तरुणा साबे बेदरकर समर्थन के दौरान दोनों सत्ता धारी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों सरकारे छत्तीसगढ़ में फेल साबित हुई है।बीजेपी समय के भ्रष्टाचार को कांग्रेस का संरक्षण मिल रहा है कांग्रेस को बीजेपी का।प्रशासनिक व्यवस्थाये सरकार की चरमरा गई है।आज विभाग के अधिकारी भी इस फर्जीवाड़े में बगले झांकते नजर आ रहे हैं।उनके पास भी कोई जवाब नही है।
    तरुणा बेदरकर ने कहा कि इन कर्मचारियों के न्याय दिलाने आम आदमी पार्टी पहले भी साथ थी और अंतिम निर्णय तक साथ देगी।चाहे जितना भी समय लग जाएं इस फर्जीवाड़े में संलिप्त भ्रस्टारियों के ऊपर कार्यवाही करवा के रहेंगे।सुधापाल में समर्थन के दौरान तरुणा साबे बेदरकर जिलाध्यक्ष के साथ गीतेश सिंघाड़े जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष, रूपनारायण नाग,मनोज नाग आदि कार्यकर्ता सामिल थे।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का का बस्तर आगमन पर चित्रकोट में बस्तर सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। वही सांसद ने प्रभारी उल्का को कार्यकर्ताओं से एक एक कर परिचय व भेंट करवाया गया।
    इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम,बस्तर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा,राज्य सभा सदस्य फूलों देवी नेताम,संसदीय सचिव रेखचन्द जैन व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाड़ी सहित बस्तर के विधायक गण मौजूद रहे।

    दंतेवाड़ा / शौर्यपथ / आज जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के कांग्रेस भवन में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी के आगमन पर बैठक रखा गया जहाँ बस्तर सांसद दीपक बैज व विधायक देवती कर्मा व विधायक विक्रम मंडावी के मौजूदगी में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों का शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया
    इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा,औषधि बोर्ड के उपाध्यक्ष छविंद्र कर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश गौतम,वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व अध्यक्ष विमल सुराना,जिला पंचायत सदस्य नीना रावतीया,वरिष्ठ कांग्रेसी शकील रिजवी,सत्तार अली,के पी पापाचन्द,सुलोचना वट्टी,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमल सलाम,साँसद प्रतिनिधि वीरेंद्र ठाकुर,प्रवीण राणा उपस्थित रहे।

    ?जनसंपर्क के दूसरे दिन विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क कर लाखों रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया
    ?ग्राम पंचायत बिरिंगपाल में मां हिंगलाज की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की जहां ग्रामीणों द्वारा उनसे माता हिंगलाज के मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की गई जिसपर उन्होंने अतिशिध्र जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया
    ?ग्राम पंचायत आसना के जलनी माता मंदिर में माता के दर्शन कर कोरोना वायरस महामारी से क्षेत्र की रक्षा करने की कामना की

    जगदलपुर / शौर्यपथ / विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन अपने जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन भी आज लगातार आधा दर्जन ग्राम पंचायतों का दौरा किया जिसमें उन्होंने ग्राम बिरिंगपाल ,घाटपदमूर,कालीपुर,तितिरगांव,बालीकोंटा एवं आसाना ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क किया एवं ग्राम पंचायत घाटपदमूर में छात्रावास से जोगा घर तक 200 मीटर नाली निर्माण लागत 5 लाख , प्राथमिक शाला से हरिवंश घर तक 300 मीटर नाली निर्माण लागत 6.65 लाख एवं मुख्य मार्ग से कमलु दुकान तक 200 मीटर नाली निर्माण लागत 4.45 लाख इसके अलावा ग्राम पंचायत आसना के छेपडागुडा पारा के मुख्य मार्ग से बाबूलाल के घर तक सीसी रोड निर्माण लागत 7 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया
    ग्राम पंचायत बालीकोंटा में राशन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं शासन द्वारा दी जा रही राहत सामग्री को नियमित तथा बिना किसी अनियमितता के प्रदान करने के निर्देश दिए एवं मितानिनों से भेंट कर वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल में अधिक से अधिक लोगों की जांच कर संक्रमण की रोकथाम के निर्देश दिए एवं उनके कार्य की सराहना की
    अपने जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप अंतिम से अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहा हूं तथा आपके सुख दुख में लगातार सम्मिलित हूं मैं आपके लिए सदैव उपलब्ध हूं तथा जब भी आपको कोई भी परेशानी हो आप मुझसे आधी रात को भी संपर्क कर सकते हैं
    इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय,घाटपदमूर सरपंच लखीधर बघेल,उमेश सेठिया,तिलक यादव ,अस्ता राम,सचिव रतन कश्यप, कुमारी अनिता ,कालिपुर में सरपंच खगेश्वर गोयल,त्रीनाथ बेलसरिया,खीरमनी कश्यप तितिरगांव में खीरमनी उपेन्द्र जोशी एवं भोजराज ग्राम बालीकोंटा में फूलमती कश्यप,दलो बघेल,दयालू,खगेश्वरी,जानकी,श्रीधर बघेल एवं ग्राम पंचायत आसना में जनपद सदस्य रितु पाढी सरपंच प्रवीण देहारी,कुंज बिहारी पानीग्राही,उप सरपंच रामनाथ रोहित पानीग्राही,कुशल ठाकुर,विशाल खंबारी हरीकिशन पानीग्राही,दिनेश यादव, शैलेन्द्र जोशी, बसंती देहारी सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वाय के पटेल उपस्थित रहे .

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision