
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में गरियाबंद जिले की कलेक्टर नम्रता गांधी ने मुलाकात कर इस माह में आयोजित होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने मेला की तैयारियों की जानकारी ली और मेला आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोविड प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक जे. आर. ठाकुर भी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भूमकाल स्मृति दिवस के अवसर पर जननायक वीर गुंडाधुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासियों को तत्कालीन दमनकारी और शोषणकारी सत्ता के खिलाफ संगठित किया और वे अमर हो गए। उन्होंने समाज में अपनी कार्यों से जागरूकता लाई। वीर गुंडाधुर अदम्य साहस के प्रतीक हैं और वे सदा समाज को प्रगति की ओर प्रशस्त करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
राज्यपाल ने कहा कि भूमकाल विद्रोह इतना प्रबल था कि उसे कुचलने के लिए ब्रिटिश सरकार ने बड़ी संख्या में सैनिकों को भेजा जिनका बस्तर के आदिवासियों ने अपने पारंपरिक हथियारों से साहस के साथ सामना किया। गुंडाधुर जी ने इस आंदोलन ने समाज में एक जागृति पैदा कर दी और इसका असर राष्ट्रीय स्तर पर भी हुआ। आज से लगभग 111 वर्ष पूर्व बस्तर क्षेत्र में आदिवासियों ने जननायक गुंडाधुर के नेतृत्व में भूमकाल आंदोलन की हुंकार भरी थी।
अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिये
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नई दिल्ली के द्वारका में बन रहे नए छत्तीसगढ़ सदन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समय सीमा का ध्यान रखते हुये गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन के निर्देश दिये।
गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ से आने वाले अतिथियों की सुविधा के लिए द्वारका के सेक्टर 13 में 60 करोड़ 42 लाख की लागत से नवा छत्तीसगढ़ सदन का निर्माण किया जा रहा है। इस सदन के निर्माण के लिए 43 हजार 803 वर्गफीट भूमि 22.50 करोड़ रुपए में क्रय की गई है। निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। अधिकारियों ने साहू से बताया कि कोरोना काल के दौरान कार्य की धीमी गति को अब कवर किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आर.पी. यादव भी उपस्थित रहे।
रायपुर /शौर्यपथ/
अमर शहीद गुंडाधुर को किया नमन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भूमकाल स्मृति दिवस पर अमर शहीद आदिवासी जननायक गुंडाधुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी भी उपस्थित थे ।
मुख्यमंत्री बघेल ने अमर शहीद गुण्डाधुर को याद करते हुए कहा कि आजादी सेे पहले अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में भी विरोध का स्वर उठा। इस विरोध को बुलंद करने में आदिवासी जननायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इन्हीं जननायकों में से एक अमर शहीद गुुंडाधुर के नेतृत्व में सन् 1910 में बस्तर में हुए भूमकाल विद्रोह में आदिवासियों ने जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर संघर्ष किया। आदिवासी चेतना के प्रतीक के रूप में शहीद गुंडाधुर जनमानस में हमेशा जीवित रहेंगेे। उनका बलिदान हमेशा आदिवासियों को शोषण के विरूद्ध आवाज बुलंद करने का साहस देता रहेगा।
उन्होंने कहा कि अमर शहीद गुंडाधुर ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आदिवासी जनमानस में जो अलख जगाई है, वह हमेशा जलती रहेगी। उनकी स्मृति में मनाया जाने वाला भूमकाल दिवस सदा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सजग रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
नोरा फतेही बॉलीवुड के सबसे सुंदर और फैशनेबल स्टार्स में से एक हैं. पब्लिक अपियरेंस हो, अवॉर्ड शो हो या फिल्म और म्यूजिक वीडियो हर जगह हर लुक में बेहद खास नजर आती हैं. वेस्टर्न आउटफिट हो या ट्रेडिशनल आउटफिट हर ड्रेस में उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है. लहंगे से लेकर बॉडीकॉन ड्रेस में वह बेहद सुंदर और ग्लैमरस नजर आती हैं. हम यहां आपको दिखा रहे हैं, उनके पांच अलग लुक. इसे देखकर आप भी कहेंगे कि नोरा की खूबसूरती से नजर नहीं हटती.
नोरा फतेही ने इस फोटो में काले रंग का ट्यूल ग्रेटा ब्लाउज पहनी है. यह मल्टी कलर मोतियों, रेशम के धागों और सेक्विन से बना है. यह हैंडमेड है. इसे स्कर्ट के साथ पेयर किया गया है. इस ड्रेस में नोरा बेहद सुंदर नजर आ रही हैं. एथेनिक लुक में नोरा बेहद सौम्य और शांत नजर आ रही हैं.
परपल कलर की कढाई वाली साड़ी और गोल्डन ब्लाउज में नोरा बेदह सुंदर लग रही हैं. यह हैंडमेड ऑर्गेन्जा गोटा साड़ी है. इस आउटफिट में नोरा किसी दिव्य जादूगरनी सी दिख रही हैं. इस लुक में नोरा को देखकर कोई भी उनका दीवाना हो सकता है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज गुरुवार को मतदान हो रहा है. मतदान राज्य के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर हो रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करके मतदान में भाग लेने का आग्रह किया है.
उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!'
बता दें कि इस चरण के चुनाव में प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण के सियासी भाग्य का फैसला होगा.पहले चरण में पश्चिमी यूपी की ज्यादातर सीटों पर मतदान हो रहा है. मतदान सुबह 7 बजे शुरू चुका है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा.
इस चरण में 58 विधानसभा सीटों पर 623 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 73 महिला प्रत्याशी हैं. पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. पहले चरण में 2.28 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 1.24 करोड़ पुरूष, 1.04 करोड़ महिलाएं तथा 1448 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.
उत्तरप्रदेश /शौर्यपथ/
के पहले चरण में आज यानी गुरुवार (10 फरवरी) को 11 जिलों की कुल 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर उमड़ रहे हैं. सुबह 11 बजे तक कुल 20 फीसदी वोटिंग की खबर है. मुजफ्फरनगर, हापुड़, मथुरा, आगरा के कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी जा रही है. लोग पोलिंग बूथ पर लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए. ये इलाका पिछले साल किसान आंदोलन का गढ़ रहा है.
करोड़पति उम्मीदवारों को उतारने के मामले में बीजेपी सबसे आगे है. उसके 57 उम्मीदवारों में 55 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इस मामले में मायावती की पार्टी बीएसपी दूसरे नंबर पर है. उसके कुल 56 उम्मीदवारों में से 50 करोड़पति हैं, जबकि सपा के 28 में से 23 और रालोद के 29 में से 28 उम्मीदवार करोड़ पति हैं. यानी भाजपा और रालोद के 96 फीसदी कैंडिडेट करोड़पति हैं. आप के सबसे कम उम्मीदवार करोड़पति हैं. उसके 52 में से 22 उम्मीदवार करोड़पति हैं.
पहले चरण में पश्चिमी यूपी की ज्यादातर सीटों पर मतदान हो रहा है. मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा. इससे पहले चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण चुनाव की सभी तैयारियां पूरी करते हुए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. इस चरण में 58 विधानसभा सीटों पर 623 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 73 महिला प्रत्याशी हैं.
नोएडा के सेक्टर 12 और सेक्टर 27 के दो स्कूलों में बने मतदान केंद्रों को सजाया गया है. ताकि बड़ी संख्या में लोग वहां आकर मतदान कर सकें.
इन जिलों में मतदान
पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. पहले चरण में 2.28 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 1.24 करोड़ पुरूष, 1.04 करोड़ महिलाएं तथा 1448 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.
इन दिग्गजों के सियासी भाग्य का फैसला
पहले चरण के चुनाव में प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण के सियासी भाग्य का फैसला होगा.
राजनीति /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव उत्तराखंड चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने निकल गए हैं। उनको पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं में लगाया गया है। सिंहदेव अगले कुछ दिनों तक नैनीताल और हल्द्वानी में कैंप करेंगे।
कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को स्टार प्रचारक बनाया है। कुछ और नेताओं को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार संयोजन आदि की जिम्मेदारी मिली है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के जरिए हाईकमान ने टी.एस. सिंहदेव को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी है। बताया जा रहा है, सिंहदेव मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के क्षेत्र में प्रचार करेंगे। हरीश रावत इस बार नैनीताल जिले की लालकुआं विधानसभा सीट से उम्मीदवारी कर रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी के टिकट दिया था। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में विरोध देखकर टिकट काटकर हरीश रावत को वहां से उम्मीदवार बना दिया गया। अब संध्या डालाकोटी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर रावत को चुनौती दे रही हैं।
अन्य खबर/शौर्यपथ/
हुनर वो चीज है, जो आपको करोड़ों के बीच भी मशहूर कर देती है. आजकल टैलेंट का ज़माना है, हर कोई अपने टैलेंट से आगे बढ़ रहा है और पैसे कमा रहा है. ऐसे में जिसके अंदर भी क्रिएटिविटी है, उसे आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं ही नहीं सकता. सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ युवकों के टैलेंट का शानदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इन युवकों ने मिट्टी, प्लास्टिक और लोहे से करोड़ों की कीमत वाली लग्जरी कार बनाई है. जिसे देखकर ये पहचानना मुश्किल हो रहा है कि इसली कौन सी है और कौन सी है नकली. कबाड़ से बनी ये कार असली कार को भी मात दे रही है. इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ युवकों ने मिट्टी, प्लास्टिक और टीन के साथ अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करते हुए शानदार कार बना दी है, जो दिखने में बिल्कुल Bugatti कार की तरह ही लग रही है. इस कार को देखने के बाद तो असली-नकली में फर्क कर पाना भी लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक किस तरह एक जगह से मिट्टी ले आते हैं और उसका इस्तेमाल कार बनाने में करते हैं. इसके अलावा प्लास्टिक और टीन का भी उन्होंने इस्तेमाल किया है. उन्होंने कबाड़ में पड़ी एक कार के इंजन का जुगाड़ किया और फिर क्रिएटिविटी का ऐसा नमूना दिखाया कि लोग देखते ही रह गए. ये कार जब सड़क पर निकली, तो लोग हैरत में पड़ गए.
वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘करोड़ों रुपए की Bugatti खरीदने की क्या जरुरत है, जब आप में अरबों की क्रिएटिविटी और स्किल्स हों!'. इस वीडियो को अब तक 33 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोगों ने वीडियो देखकर शानदार कमेंट्स भी किए हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
यूपी में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. पहले चरण में आज यानी गुरुवार (10 फरवरी) को 11 जिलों की कुल 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो भी चर्चा में है, जो बीजेपी उत्तर प्रदेश के वैरिफाइड हैंडल से ट्वीट किया गया है. इसमें योगी आदित्यनाथ मतदान करने की अपील कर रहे हैं कि मतदान करें, अवश्य करें ! आपका एक वोट उत्तर प्रदेश का भविष्य तय करेगा. नहीं तो उत्तर प्रदेश को कश्मीर, केरल और बंगाल बनते देर नहीं लगेगी.
वीडियो में योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि बड़े निर्णय का समय आ गया है. इन 5 सालों में बहुत कुछ अभूतपूर्व हुआ है. उन्होंने जनता को सावधान रहने को भी कहा कि अगर आप चूके तो मेहनत पर पानी फिर जाएगा. और इस बार यूपी को कश्मीर, बंगाल और केरल बनते देर नहीं लगेगी.
गौरतलब है कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा. इससे पहले चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण चुनाव की सभी तैयारियां पूरी करते हुए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. इस चरण में 58 विधानसभा सीटों पर 623 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 73 महिला प्रत्याशी हैं.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
