September 13, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    जांजगीर - चांपा

    जांजगीर - चांपा (260)

    जांजगीर चांपा / शौर्यपथ / हसौद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नरियरा में खुलेआम महुआ शराब बेचा जा रहा है जिसको सरपंच द्वारा बार-बार बंद कराने हेतु कोटवार द्वारा मुनयादी कराया गया परंतु शराब बेचने वालों पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिला .
    जिससे परेशान होकर सरपंच दिलचंद रात्रे सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत हसौद थाना प्रभारी डी.एस. राठौर से की तथा शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ उचित कार्यवाही करते हुए सहायता की मांग किया जिसको गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा विषय की जांच कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया जहां एक तरफ पूरा देश कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है उससे बचने हेतु हर संभव प्रयास कर रहा है शासन प्रशासन ने कई जिलों को रेड जोन में रखा है स्कूल, विद्यालय, मंदिर, आदि पूजनीय स्थान बंद पड़े हैं तथा लोगो से सोशल डिस्टेंस बनाए रखें व मास्क पहनने की अपील करते आ रहे हैं परंतु इन शराब बेचने वाले पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा यह लोग शासन के नियमों को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं जिसको देखते हुए नरियरा सरपंच दिलचंद रात्रे पूर्व सरपंच मनहरण साहू उपसरपंच गजेंद्र खाण्डे, मोहन बंजारे, संतोष कुमार यादव, हेमप्रसाद, लक्ष्मण बंजारे, विनोद रात्रे, खेमलाल साहू, सहित अन्य लोगों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की है.

        जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिला पंचायत परिसर में 21 मई 2020 को आंतकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाते हुए अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, गणेश राम साहू, लखनलाल साहू़, दिलेश्वर साहू भी मौजूद रहे।
    वर्तमान में कोविड-19 महामारी के संक्रमण को देखते हुए जिपं परिसर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल ने सोशल, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, मास्क लगाकर मनाने के निर्देश दिए थे। गुरूवार को जिपं परिसर में उपसंचालक पंचायत श्री अभिमन्यु साहू ने आतंकवाद दिवस पर अधिकारी, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान शपथ लेते हुए सभी ने कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे।
    हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं। इस दौरान जिला पंचायत लेखाधिकारी जीएस सिदार, सहायक परियोजना अधिकारी डीएस यादव, एसके ओझा, आकाश सिंह, गौरव शुक्ला, सहित महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, डीएमएफ के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

    अवधेश टंडन की रिपोर्ट
    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन कड़ी मेहनत कर रहा है। देशभर में 31 माई तक का लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, देश के प्रधानमंत्री लोगों को अपने घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं, वहीं प्रशासन भी सख्त हिदायत दे रहे हैं, साथ ही तमाम हतकड़े अपना रहे हैं।।
    लेकिन वहीं मालखरौदा थाना क्षेत्र में लोग लॉकडाउन मानने को तैयार नहीं है,लोग घर में रहने के बजाय इधर से उधर आ-जा रहे है। दिन में पुलिस कि मौजूदगी में भी लोग बेखौफ आना-जाना कर रहे हैं।।
    *नहीं रहती पुलिस की मौजूदगी*
    मालखरौदा पुलिस की मौजूदगी मुख्य चौक में कम ही रहती है,इसका फायदा उठाकर लोग बेवजह घुमते नजर आ रहे हैं, वहीं मालखरौदा थाना क्षेत्र में सुबह 7 बजे से ही लोगों का आवागमन शुरू हो जाता है।।
    *जिले की सड़कों पर खूब वाहन दौड़ रहे है*
    अभी तक जांजगीर चांपा जिले में कोविड-19 का कुल मरीज 12 पोजिटिव केस सामने आ चुके हैं, लेकिन फिर भी लोगों के द्वारा लॉकडाउन और धारा 144 का धज्जियां उड़ा रहे हैं इस पर अगर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो उसका खामियाजा पूरा जिले को उठाना पड़ सकता है,सुबह से शाम तक जिस तरह लोग बड़ी संख्या में इधर-उधर जा रहे है, इससे प्रशासन की मेहनत पर पानी फिर सकता है।
    *बेवजह घुमने वालो पर पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही*
    प्रशासन ने खाद्य सामग्री खरीदने, अस्पताल जाने सहित अन्य जरूरी कामों के लिए लोगों को अनुमति दी गई है,लेकिन लोग बेवजह घुम रहे हैं, मालखरौदा पुलिस के द्वारा बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे इनके हौसले बुलंद हैं और बड़ी संख्या में बेवजह सड़कों पर अपनी गाड़ी दौड़ा रहे हैं।।

    अवधेश टंडन की रिपोर्ट -

     मालखरौदा / शौर्यपथ / विदित हो कि मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विवादों से हमेशा नाता रहा है यही कारण है कि आज भी यहां विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है मामला है मालखरोदा उप स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आने वाले फगुरम प्राथमिक स्वस्थ केंद्र क्या जहा डॉक्टर सेट स्टाफ की मनमानी चरम सीमा पर है यहां के डॉक्टर स्टाफ लगातार नदारद रहते थे जिसकी सूचना मीडिया कर्मियों को मिलने पर लगातार पिछले कई दिनों से इस पर खबर चलाई , मामला था फागूराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी द्वारा स्वास्थ्य केंद्र को अनाथ छोड़ कर लंच पर जाने का जिस पर हमने लगातार चिरनिंद्रा में सोए उच्चाधिकारियों को जगाने कई खबरों का प्रकाशन किया जिसके भी उच्चाधिकारियों को सांप सूंघ गया था या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों पर कार्रवाई करने हाथ-पैर फूल रहे थे या यूं कहें कि आपको मालखरौदा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि या उनके आकाओं का डर था,कि फगुरम में कार्रवाई से आपकी नौकरी पर खतरा न पड़ जाये। यही वहज ही नजर आता है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रोग्राम के लापरवाह डॉक्टरों को अभयदान देते रहे, मामला जांजगीर सी एम एच ओ के संज्ञान में लाने के बाद उन्होंने ने भी 3 दिन में कार्रवाई करने का भरोसा दिया, पर कोरोना महामारी के इस दौर में साहब गांधी की इतनी किल्लत की टेबल के नीचे कुछ भी आये। और एक दिन अचानक खबर आई कि मालखरौदा बीएमओ ने अपने लावलश्कर के साथ औचक निरीक्षण किया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी व कर्मचारियों को क्लीन चिट दे दी।
    औचिक निरीक्षण, बात कुछ हजम नही होती,ऐसे में सवाल उठता है साहब ?
    लगातार मीडिया में खबर प्रकाशन के बाद क्या फगुरम स्वास्थ्य केंद्र से अधिकारी और कर्मचारी क्या गायब रहेंगे जो आप औचिक निरीक्षण पर पहुंचे। क्या यह नही हुआ होगा कि आपके वहा पहुँचने से पहले किसी ने अंदुरूनी सूचना नही दी होगी क्योंकि साहब भी तो डॉक्टर है।
    कार्रवाई से बचाने औचक निरीक्षण का ड्रामा क्यों?
    इस पूरे मामले में देखा गया है कि अधिकारियों से लेकर मालखरौदा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तक ने फगुरम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों का काफी समर्थन किया है और यही वजह है कि औचक निरीक्षण कर उन्हें अभयदान दे दिया गया क्या उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भगवान भरोसे छोड़ कर खांना खाने एक साथ जाने के लिए जवाब तलब नही करना चाहिए था।
    जनप्रतिनिधियों के समर्थन पर हौसले है बुलंद
    बता दे कि मीडिया में लगातार खबर प्रकाशन के बाद मालखरौदा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों का भी फोन मालखरौदा क्षेत्र के रिपोर्टरों तक पहुंची है और उन्हें फगुरम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की खबर रोकने तक की बात कही गई परंतु साहब सवाल है जनता की जिंदगी का और यही वजह है कि लगातार इस पर खबर प्रकाशन की गई।

    अवदेश टंडन की रिपोर्ट 

       जांजगीर चांपा / शौर्यपथ / मालखरौदा ब्लॉक के भड़ोरा निवासी जो आपने आप को किसी ब्लॉक पोस्ट पोर्टल के सम्पादक कहने वाले कथित ब्लॉक पोस्ट के पत्रकार भूपेंद्र लहरे जांजगीर चांपा जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भडोरा निवासी भूपेंद्र लहरे के खिलाफ आज दिनांक 14 मई 2020 को शिवसेना जिला ईकाई जाँजगीर चापा द्वारा जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह गहलोत के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक जाँजगीर को ज्ञापन सौपा गया है .
       जिसमें शिवसेना द्वारा भूपेंद्र लहरे के खिलाफ उचित जांच कर कार्यवाई करने की मांग किया गया है। शिवसेना ने अपने पत्र में लिखा है भूपेंद्र लहरे द्वारा कुछ दिन पहले मालखरौदा के एक पत्रकार के खिलाफ अश्लील शब्दो का प्रयोग करते हुये एक न्यूज़ चलाया था आपने ब्लॉक पोस्ट पोर्टल( भूमि एक्सप्रेस) में चलाया था, इस न्यूज़ मे उन्होने मालखरौदा के हर छोटी से बड़ी समाचारो को कवरेज करने वाले और जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकार को बदनाम करने के मकसद से ऐसा फर्जी न्यूज़ चलाया गया था, चूंकि उसके द्वारा चलाये गये न्यूज़ मे कोई सत्यता नही है और इससे सही कार्य करने वाले पत्रकार को धूमिल करने की कोशिश किया गया है इन सबके साथ शिवसेना ने भूपेंद्र लहरे के खिलाफ जांच कर उचित कार्यवाई करने की मांग किया गया है वहीं जब शिकायत वाला मामला जब ब्लॉक पोस्ट के कथित पत्रकार भूपेंद्र लहरे को सूचना मिली तो कथित पत्रकार भूपेंद्र लहरे ने आपने स्टेटस में दे डाली धमकी को

    अवधेश टंडन की ख़ास रिपोर्ट
    जांजगीर चाम्पा / शौर्यपथ / दरअसल पूरा मामला जिले के मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत फगुरम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है. जहां पे 5 से 6 स्टाफ होने के बावजूद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित नहीं थे. जिसको लेकर शौर्यपथ न्यूज़ में प्रमुखता से उठाया गया था अब वहीं इस मामले में जांजगीर चांपा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे का कहना है कि हम इस मामले में 3 दिनों के अंतर कार्यवाही कर देंगे लेकिन सवाल अब भी उठ रहे हैं जिम्मेदारों पर क्या 3 दिन में होगी कार्यवाही या फिर होगा लेनदेन कर मामला को रफादफा कर दिया जाएग.
    वही एक ओर जहां पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से लड़ रही है तो एक ओर फ़गुरम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टरों की लापरवाही देखने को मिल रही है. जिस पर जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने को कतरा रहे हैं लेकिन अब जब मीडिया टीम ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एसआर बंजारे से बात की तो उन्होंने 3 दिनों में कार्यवाही करने की बात की है .अब देखने वाली बात है ऐसे संकट की घड़ी में लापरवाही करने वाले आरएमए और स्टाफ के ऊपर क्या कार्रवाई करेंगे .
    जैसा कि सभी को पता है कि इस संकट की घड़ी में स्वास्थ्य कर्मियों का अस्पतालों में रहना अति आवश्यक है लेकिन फ़गुरम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी अपने कर्तव्य से कोसों दूर है .इस कोरोना महामारी के बीच राज्य सरकार द्वारा सभी शासकीय अस्पतालों के लिए आदेश जारी किया गया है कि 24 घंटे उपस्थित रहने के लिए आदेश जारी है. मगर जांजगीर-चांपा जिले के फ़गुरम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी लापरवाही देखने को मिल रही हैं अब 3 दिनों बाद देखने वाली बात होगी क्या कार्यवाही करेंगे लापरवाह आर एम ए और स्टाफ के ऊपर कार्यवाही करेंगे कि मामला ले दे के निपटा दिया जाएगा या रसूखदार परिवार होने के कारण अधिकारी भी कार्यवाही करने से डरेंगे.क्योकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहाँ के डॉक्टर कभी ड्यूटी पर आते ही नहीं आते है तो सिर्फ दस्तखत करने.ऐसे में इनकी लापरवाही का खामियाजा यहां के जनता को भुगतना पड़ेगा.

    अवधेश टंडन की रिपोर्ट
       मालखरौदा / शौर्यपथ / आज विश्व वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जुझ रहा है ऐसे मे छत्तीसगढ सरकार द्वारा रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्य करवा कर प्रत्येक गांव के ग्रामीणो के सुनहरा अवसर प्रदान कर रहे है। प्रशासन ने कार्य करवाने के साथ साथ नियम कानून भी लागू किया है मगर वही पर कुछ ऐसे ग्राम है जहा पर कार्य तो करवाया जा रहा है मगर वहा पर नियमो को ताक मे रख कर कार्य करवाया जा रहा है। ऐसे ही ताजा मामला जाँजगीर चापा जिला के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चिखली का है जहा पर रोजगार गारंटी योजना के तहत मनरेगा का कार्य मे तालाब गहरीकरण का कार्य चलाया गया है जहां पर दो सप्ताह से कार्य चलाया गया है मगर वही पर शासन के नियमो धज्जियां उड़ाते हुये कार्य कार्य करवाये दो सप्ताह के बाद भी सूचना बोर्ड का निर्माण नही हुआ है .
           इसके विषय मे जब ग्राम पंचायत के सचिव से बात करने पर उनका कहना है की रेत, गिट्टी नही मिल पाने के कारण नही बन पाया है । जब इस के विषय में हमारे चैनल में न्यूज़ प्रकाशित किया गया तो उसके बाद ग्राम पंचायत चिखली के रोजगार सहायक के पति द्वारा फोन करके यह कहा जाता है की सूचना बोर्ड तो नही बना है और अब तुम लोगो ने न्यूज़ चला दिये हो अब मै सुचना बोर्ड बिलकुल नही बनाऊंगा तुम लोगो को क्या करना है कर लो मैने जनपद पंचायत के सूचना बोर्ड के लिए आये पैसा को खा दिया हू क्या करना है कर लो तुम लोगो को जितना न्यूज़ चलाना है चला लो मेरा कुछ नही होगा। अब यहा पर यह देखना होगा की इन सब के बाद भी अधिकारीयों की आंखे खुलती है या उनको अधिकारियो का संरक्षण प्राप्त होता रहेगा।

         कृष्णा टंडन की रिपोर्ट 

       जांजगीर-चाम्पा / शौर्यपथ / महात्मा गांधी नरेगा के तहत 7 मई गुरूवार को जिले की ग्राम पंचायतों में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान निजी भूमि पर आजीविका संवर्धन के लिए डबरी, कुआं, बकरी शेड, पशु आश्रय, मुर्गी शेड, सुअर पालन शेड, अंजोला टैंक, नाडेप जैसे निर्माण कार्यों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया। तो वहीं वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी से बचाव एवं नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए मजदूरों से कार्य करने कहा गया।
    जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस आयोजन करते समय फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाकर कार्य करने, कार्यस्थल पर हेंडवाश, सैनिटाइजर से हाथ धोने के निर्देश सभी मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक को दिए गए थे। गुरूवार को जिले की 657 ग्राम पंचायतों में से 539 ग्राम पंचायतों में 1 हजार 204 कार्यों में 1 लाख 39 हजार 347 मजदूरों ने काम किया।
    गुरूवार को जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत पचेड़ा में गोठान के पास सामुदायिक डबरी निर्माण कार्य के दौरान आयोजित रोजगा दिवस में सहायक प्रचार-प्रसार अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार यादव ने कार्यस्थल पर मनरेगा के दिशा निर्देशों से मजदूरों को अवगत कराया। इस दौरान तकनीकी सहायक अब्दुल कामिल सिद्दीकी, सरपंच श्री कृष्णा कश्यप, रोजगार सहायक श्रीमती चित्रावती कश्यप ने मजदूरों को मास्क का वितरण किया। इसके अलावा जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत गोधना, करमंदी, पाली, बोड़सरा, सक्ती जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत किरारी, लिमतारा, कुरदा, चिखलरौंदा, बरपाली कला में रोजगार दिवस के माध्यम से ग्रामीणों को वर्तमान कोरोना वायरस के संबंध में बचाव एवं नियंत्रण के साथ ही कार्यस्थल पर आने का कहा है।
    मालखरौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत किरारी, डभरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दर्री, लटेसरा, पामगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत भिलौनी, मेउ, कोसला, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खोहा, बछौद, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत अकलतरी, बरपाली, बम्हनीडीह जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रिसदा आदि में रोजगार दिवस मनाया गया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision