September 13, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    जांजगीर - चांपा

    जांजगीर - चांपा (260)

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आधारभूत, अभिमुखीकरण तीन दिवसीय प्रशिक्षण विगत दिनों ऑनलाइन माध्यम से राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों ने दिया। जिसमें पंचायतीराज व्यवस्थाओं की बारीकियों के बारे में विस्तार से जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई।
    जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में 7 से 10 दिसम्बर तक ऑनलाइन प्रशिक्षण जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को दिया गया। जिसमें वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 7 दिसम्बर को उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंहदेव के द्वारा किया गया। इसके पश्चात ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर से संचालित ऑन लाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में 8 से 10 दिसम्बर तक राज्य स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को 73 वॉ संविधान संशोधन अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ में पंचायतीराज व्यवस्था एवं प्रमुख धाराओं से अवगत कराया गया।
    इसके बाद पंचायतीराज व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आयोजित बैठकों एवं कामकाज से अवगत कराया गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के कार्य दायित्व, अधिकार एवं सामान्य सभा के बैठकों में लाये जाने वाले मुद्दों से अवगत कराया गया। इसके अलावा जिला पंचायत समितियों की बैठक एवं कामकाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में पंचायत संचालनालय एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री समग्र विकास, 15 वें वित्त, मूलभूत, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, महात्मा गांधी नरेगा आदि के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी विकास में पंचायतों की भूमिका तथा ग्राम गोठान प्रबंधन समिति के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में प्रशिक्षण में बताया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपसंचालक अभिमन्यु साहू एवं लेखाधिकारी जी.एस.सिदार, संकाय सदस्य चंद्रहास जायसवाल, अजय सिंह सहित आदि उपस्थित थे।

    जागरूकता के साथ कोरोना से करें बचाव, मास्क पहने, हैंडवाश का करें उपयोग, बनाए रखे दो गज की दूरी

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / महात्मा गांधी नरेगा जन आंदोलन के माध्यम से कोविड-19 के संक्रमण पर नियंत्रण और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सतत रूप से अभियान जिले में चलाया जा रहा है। ऐसे मौके जहां पर लोग एकत्रित होते हैं वहां पर ग्रामीणजनों, मनरेगा मजदूरों, ग्रामीणों को शपथ दिलाकर सचेत किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 10 दिसम्बर को जिले में पैरादान दिवस के मौके पर गोठान में मनरेगा जन आंदोलन की शपथ जनप्रतिनिधियों, किसानों, ग्रामीणों, गोठान समिति सदस्यों को दिलाई गई।
    जिले की गोठानों में आयोजित पैरादान दिवस के मौके पर जनपद पंचायत डभरा के ग्राम पंचायत बिनौधा, कंवली, परसापाली, केकराभाठ,, जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत अमोरा, पचेड़ा, सुकली, धुरकोट, पुटपुरा, मुडपार खि, सक्ती जनपद पंचायत के नंदोरखुर्द, रेड़ा, बाराद्वार बस्ती, अकलतरा विकासखण्ड के कोटगढ़, रसेड़ा, पचरी सहित सभी जनपद पंचायतों में गोठान में मनरेगा शपथ का आयोजन किया गया। शपथ लेते हुए जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, किसानों, गोठान समिति सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों ने मनरेगा जन आंदोलन से जुड़े आचार-व्यवहार का अनुसरण करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने कहा। इस दौरान हमेशा मास्क, फेस कवर खासकर सार्वजनिक स्थलों पर लगाकर रखने की बात कही। वहीं एक-दूसरे से कम से कम 2 गज की दूरी बनाए रखने, हाथों को नियमित रूप से साबुन, हेंडवॉश एवं पानी से धोते रहने, कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर कार्य करने की शपथ ली।
    जागरूकता संदेशों का प्रसारण
    जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि मनरेगा जन आंदोलन के माध्यम से दीवाल लेखन, सूचना पटल के पिछले हिस्से पर जागरूकता संदेशों को लिखवाया जा रहा है। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में कार्यस्थल पर कोविड 19 की शपथ भी दिलवाई जा रही है। अधिक से अधिक लोगों तक कोविड-19 के जागरूकता संदेशों को जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायतों में बनाए गए सोशल मीडिया के गु्रप में भी भेजा जा रहा है।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कलेक्टर यशवंत कुमार ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 4 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
    जिले की तहसील बम्हनीडीह के ग्राम बम्हनीडीह के जयराम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता संतराम, तहसील पामगढ़ के ग्राम कोसा के चन्द्रकांत धीवर सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पत्नि श्रीमती चन्द्रकला, ग्राम बुन्देला के राजकुमार गोड़ की अकाशीय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पत्नि मोंगरा बाई और ग्राम कोसला के रघुनंदन की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस उनकी माता श्रीमती फूलबाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

    -- जिला पंचायत अध्यक्ष ने डभरा जनपद पंचायत में दिलाई शपथ
    --कोविड-19: महात्मा गांधी नरेगा के जन आंदोलन से हो रहे ग्रामीण जागरूक

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर महात्मा गांधी नरेगा द्वारा चलाए जा रहे कोविड 19 जन आंदोलन से ग्रामीण जागरूक होकर सचेत हो रहे है। दो गज की दूरी मास्क है जरूरी, जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं जैसे स्लोगनों से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला पंचायत से लेकर जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में जन आंदोलन की प्रतिज्ञा दिलाई जा रही है। वहीं विगत दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा द्वारा जनपद पंचायत डभरा के अधिकारी, कर्मचारियों को मनरेगा जन आंदोलन की प्रतिज्ञा दिलाई।
    जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रवाल ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को बढ़ने से रोकने के लिए मनरेगा जन आंदोलन चलाया जा रहा है। महात्मा गांधी नरेगा के कार्यस्थल पर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए सरकारी भवनों, नागरिक सूचना पटल के पिछले हिस्से पर जागरूकता संदेश लिखवाए जा रहे है, तो वहीं कार्यस्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रतिज्ञा दिलाई जा रही है। इस संबंध में सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी को कहा गया है कि कार्यस्थल पर निर्देशों का पालन जरूर कराएं। जन आंदोलन को व्यापक रूप में सोशल मीडिया के माध्यम, व्हाटसअप पर प्रतिदिन एवं मोबाइल मैसेज के माध्यम से भी भेजकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला पंचायत में विगत दिनों प्रतिज्ञा के आयोजन होने के बाद जनपदों को भी निर्देश दिए गए थे।
    जीवन में उतारे प्रतिज्ञा
    जनपद पंचायत डभरा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा द्वारा जनपद पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी को प्रतिज्ञा ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रतिज्ञा को अपने जीवन में जरूर उतारे ताकि स्वयं के साथ आसपास के लोग भी सुरक्षित रहें। कोविड से बचने के सभी उपाय हमें अपनाने चाहिए, ताकि यह बीमारी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। इसके अलावा जनपद पंचायत नवागढ, पामगढ़, सक्ती, जैजैपुर, मालखरौदा, बलौदा, अकलतरा, बम्हनीडीह में भी अधिकारी, कर्मचारियों ने शपथ ली।
    गांव-गांव में जागरूकता
    कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं जैसे संदेशों का गांव-गांव में प्रचार किया जा रहा है। प्रतिदिन ग्रामीण इन संदेशों को पढ़कर अपने जीवन में उतार सकें, इसके लिए मनरेगा के माध्यम से दीवाल लेखन किया जा रहा है, इसके साथ ही मनरेगा के बनाए जा रहे सूचना पटल के पिछले हिस्से पर भी संदेशों को लिखवाया गया है। वहीं नवापारा, परसदा, बाना, परसाहीनाला, मुडपार, परसदा, बोराईडीह, रेडा, कलमी, धाराशिव (रो), पोड़ी आदि ग्राम पंचायतों में चल रहे तालाब गहरीकरण, नाली निर्माण, डबरी, गोठानों में भी ग्रामीणों, श्रमिकों को शपथ दिलाई जा रही है। इस दौरान मनरेगा के 12 बिंदुओं के सूत्र वाक्य का वाचन भी किया जा रहा है।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / किसानों की आय बढ़ाने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए प्रति किलो ग्राम की दर से खरीदे जा रहे गोबर किसानों की अतिरिक्त स्थायी आय का जरिया बन गया है। इस योजना ने गौपालकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दिया है।
    छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना’ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में मददगार साबित हो रही है। गोबर बेचने से मिले रूपये को कोई अपनी खेती-किसानी में लगा रहा है, तो कोई उससे पशुधन खरीद कर दुग्ध व्यवसाय को मजबूती प्रदान करने में लगा हुआ है। गौ पालको को दुध के अलावा गोबर से भी नगद आमदनी होने से आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहें है। गौपालक किसान अतिरिक्त आय का उपयोग अपने जीवन स्तर को संवारने और बेहतर करने में लगा रहे हैं।
    जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 9 विकासखण्ड और 14 नगरीय निकायो में 241 गौठानो के माध्यम से 20 जुलाई से 01 दिसम्बर तक 1,45,50,079 किलोग्राम से अधिक गोबर खरीदी की गई है। खरीदे गए गोबर के राशि 2करोड ,91लाख ,159 रूपयें का भुगतान गौपालक किसानों के बैंक खातें में आॅनलाइन किया गया है।
    नवागढ़ विकासखण्ड में 29,74,612 किलोग्राम गोबर खरीदी की गई है। इसी प्रकार पामगढ़ विकासखण्ड के 11,05,520 किलोग्राम, अकलतरा में 17,17,602 किलोग्राम, बलौदा - 14,60,261 किलोग्राम, बम्हनीडीह में 13,31,554 किलोग्राम, जैजैपुर में 10,39,559 किलोग्राम, सक्ती में 88,71,862 किलोग्राम, मालखरौदा - 4,27,888 किलोग्राम और डभरा में 16,27,653 किलोग्राम गोबर की खरीदी की गई है।
    इसी प्रकार नगर पालिका जांजगीर-नैला में 3,65,652 किलोग्राम, अकलतरा में 3,27,393 किलोग्राम, चांपा में 1,24,595 किलोग्राम, सक्ती में 1,88,773 किलोग्राम, नगर पंचायत बलौदा में 34,270 किलोग्राम, नवागढ़ में 21,638 किलोग्राम, शिवरीनारायण में 2,26,139 किलोग्राम, सारागांव में 29,275 किलोग्राम, नयाबाराद्वार में 68,534 किलोग्राम, राहौद 4,453 किलोग्राम, खरौद मे 3,32,719 किलोग्राम, डभरा में 47869 किलोग्राम, चन्द्रपुर में 64,439 किलोग्राम, अड़भार में 1,05,204 किलोग्राम और जैजैपुर नगर पंचायत में 52,612 किलोग्राम गोबर की खरीदी की गई है।

    जांजगीर-चाम्पा / शौर्यपथ / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देष पर देष के किसानों द्वारा मोदी नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कृशि सुधार बिल को वापस लेने की मांग के समर्थन में आज नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के मार्ग निर्देषन में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक नगर के व्यवसायियों से दुकाने बंद रखकर अन्नदाता किसानों की मांग का समर्थन करने की अपील की।
    व्यवसायियों ने भी किसानों की जायज मांग का समर्थन करते हुये अपनी दुकानें बंद रखकर समर्थन किया। चाॅक चैबंद पुलिस व्यवस्था के बीच नगर के सभी कांग्रेसी नेता एवं कार्यकतागण प्रातः 9 बजे गायत्री मंदिर नैला से पैदल चलकर केरा रोड तक घुम-घुमकर खुली दुकानों के संचालकों से किसान विरोधी वाले काले कानून वापस लेने की अपील करते नजर आये और दुकानदारों ने समर्थन में अपनी प्रतिश्ठान को निर्धारित समय तक बंद रखा।
    इस दौरान कचहरी चैक और नेताजी चैक में छोटी सभा आयोजित की गई जहां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. चैलेष्वर चंद्राकर ने पारित कृशि सुधार बिल को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुये कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा मनमाने और तानाषाह तरीके से नये-नये कानून लोगों पर थोपने का प्रयास कर रही है। उसी कड़ी में कृशि विरोधी काला कानून लाया गया है । जिस कानून के लोगों होने से किसान पूंजीपतियों के गुलाम हो जायेंगे, उक्त कानून में न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी गई है और न ही कृशि मंडी समाप्त नहीं होगी इसकी गारंटी दी गई है। कांग्रेस हमेषा किसानों के हितों के लिये काम करती रही है और उनके हितों की रक्षा के लिये हमेषा संघर्श करती रहेगी। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, प्रवक्ताद्वय रफीक सिद्धिकी व षिषिर द्विवेदी, गिरधारी यादव, ऋशिकेष उपाध्याय, षत्रुहनदास महंत, जिला युंका अध्यक्ष प्रिंस षर्मा, अनिल राठौर ने भी संबोधित कर काले किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग की।
    कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया ने व आभार प्रदर्षन पार्शद रामविलास राठौर ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती हेमलता राठौर, ब्यास कश्यप, अजीत सिंह राणा, पार्शदगण विश्णु यादव, रामकुमार यादव, संतोश गढ़ेवाल, मनोज कालू अग्रवाल, षेशनाथ टण्डन, दीपकराज आसना, संतोश भोपालपुरिया, संजय केदारनाथ अग्रवाल, हीरा उपाध्याय, बसंत अग्रवाल, सुरेष सेन, सुरेष अग्रवाल, सुखराम गरेवाल, एन.एस.यू.आई. अध्यक्ष आकाष तिवारी, अतीक कुरैषी, भोलू यादव, नरसिम्हा यादव, महेष राठौर, किषोर साव, अनिल चन्द्रा, राजा बाबू, प्रीतम सिंह राठौर, राजा खान सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल ने जनपद पंचायत डभरा के ग्राम पंचायत बाड़ादरहा सचिव श्री तोमेश्वर चन्द्रा को पदीय कर्तव्यों में लापरवाही बरतने, कार्यों में उदासीनता बरतने, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
    मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रवाल ने बताया कि सचिव के विरूद्ध शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच समिति गठित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। जांचकर्ता अधिकारी एवं सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत ने पूर्व सरपंच समयलाल यादव एवं सचिव तोमेश्वर चंद्रा ग्राम पंचायत बाड़ादरहा को ग्राम पंचायत में उपस्थित रहने साथ ही शिकायतकर्ता को भी जांच की सूचना देने के निर्देश दिये गये थे। जांचकर्ता अधिकारी ने सूचित किया कि सचिव ने संबंधित शिकायतकर्ता को सूचना नहीं दी। इसके अलावा सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत का दस्तावेज लेकर जांच में उपस्थित नहीं हुए और न ही ग्राम पंचायत में कोई दस्तावेज रखा था। यहीं नहीं जब जांच चल रही थी तो वे बैठक से उठकर चले गये और ग्रामीणों ने बताया कि सचिव का व्यवहार ठीक नहीं है। सचिव द्वारा अपने पदीय कर्तव्य का निर्वहन उचित ढंग से नहीं किया गया।
    सचिव का उक्त कृत्य अपने कर्तव्य के प्रति घोर उदासीनता, गंभीर लापरवाही, स्वेच्छारिता एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की श्रेणी में आता है। जो छग पंचायत (आचरण) नियम 1998 के विपरीत है। इस कृत्य के कारण सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत डभरा निर्धारित किया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वह भत्ते की पात्रता होगी।

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न रोजगारमूलक योजनाओं से जुड़कर दूरस्थ अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों की महिलाएं भी अब शासन की योजनाओं का फायदा उठाकर आर्थिक उन्नति कर रही हैं। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा गांव की 10 महिलाओं के गायत्री स्व-सहायता समूह ने कृषि विभाग के ‘आत्मा‘ योजना से प्रेरित होकर हल्दी एवं अदरक की खेती करना प्रारम्भ किया है। जिससे उन्हें 25 हजार रूपए प्रति फसल मुनाफा हो रहा है। परंपरागत उत्पादन से उबरने में प्रयासरत 10 महिलाओं के कृषक समूह जिसका नाम गायत्री स्वयं सहायता समूह है के पास कुआकोंडा ग्राम में 20 एकड़ जमीन है, जिनमें मरहान, टिकरा, माल और गभार भूमि है। जिससे यह सभी अपनी मुख्य फसल देशी धान लगाते थे। जो सिर्फ उनके भरण-पोषण के लिए होती है, बाकी जरूरत के लिए अन्य कार्य या कृषि कार्य किए जाते हैं। जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों ने गायत्री स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संपर्क कर कृषि विभाग में संचालित आत्मा योजना अंतर्गत फसल प्रदर्शन की जानकारी दी और विभाग के अधिकारियों द्वारा निःशुल्क बीज खाद दवाई एवं प्रशिक्षण दिया गया। फसलों की नई तकनीकी ज्ञान हेतु शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया गया ताकि खेती करना भी सीख सकें।
    कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा गायत्री स्व-सहायता समूह को हल्दी अदरक की फसल लगाने हेतु प्रेरित किया गया। हल्दी एवं अदरक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आसानी से बिक जाने वाली फसल है एवं उन के सही दाम तत्काल मिल भी जाते हैं। अधिकारियों द्वारा संबंधी प्रशिक्षण दिए गए जिससे फसल संबंधी जानकारी मिलती रहे। कृषि विभाग द्वारा गायत्री स्व-सहायता समूह के प्रत्येक महिला कृषक को 10 डीएम प्रदर्शन की दर से 5 कृषक को 40 किलोग्राम प्रदर्शन अदरक एव 5 कृषक को 40 किलोग्राम प्रदर्शन हल्दी लगाने हेतु बीज एव 10 किलोग्राम प्रति प्रदर्शन खाद उपलब्ध कराई गई एवं कीटांे के प्रकोप से बचाने हेतु जैविक कीटनाशक भी उपलब्ध कराया गया। गायत्री स्व-सहायता समूह द्वारा लगातार हल्दी एंव अदरक की फसल देखरेख एवं बढ़वार को देखते हुये प्रति प्रदर्शन 5 कृषक पैदावार मिलने की संभावना है, जिसे बाजार में बेचकर लगभग 20 से 25 हजार रूपए तक का मुनाफा प्रत्येक किसान आमदनी में इजाफा कर सकते है। गायत्री स्व-सहायता समूह के उन्नत खेती प्रबंध के लिए अपने गांव में ख्याति अर्जित कर चुकी है एव अन्य कृषकों को अन्य फसल लगाने एव कृषि विभाग क मार्गदर्शन लेने हेतु लोगों में रूचि पैदा करने में मिसाल कायम की हैद्य इस समूह के द्वारा ग्राम की अन्य महिला एव पुरुष कृषकों जैविक खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ /  नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) भारत सरकार के तत्वावधान में जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर यशवंत कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को उनके प्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि युवाओं को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों में समन्वय बनाकर काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। इसलिए जरूरी है कि युवाओं को विभिन्न गतिविधियों में जोड़कर उनके कौशल विकास को विकसित किया जाए।
         बैठक में वार्षिक कार्ययोजना, 2020-21 में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, समन्वित कार्यक्रमों, विभिन्न विभाग के सुझावों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिपं सीईओ ने बैठक में कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से ग्रामीण, शहरी युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने और इसके साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कौशल विकास में अवसर प्रदान मिलते हैं। इसलिए इससे अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाए। वर्तमान में कोविड-19 से संबंधित चल रहे कार्यक्रमों में युवाओं को जोड़कर उन्हें गांव-गांव में भेजकर लोगों को प्रेरित करते हुए जागरूक किया जा सकता है।
       वहीं स्वच्छता जागरूकता के लिए भी नेहरू केन्द्र से जुड़े हुए युवाओं को शामिल करते हुए स्वच्छता की अलख गांव-गांव में जलाई जा सकती है। फिट इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से भी युवाओं को जोड़कर उन्होंने इस दौरान जिले में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जोड़ने कहा। कौशल विकास जैसे कार्यक्रमों का अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र श्री राहुल सैनी द्वारा वार्षिक कार्ययोजना पर बिंदुवार जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से 15 से 29 वर्ष के युवाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा जाता है। इसमें स्वच्छता, खेलकूद, कला, संस्कृति, शिक्षा आदि गतिविधियों में जोड़कर प्रशिक्षण दिया जाता है। बैठक में जिला पंचायत, जिला खेल अधिकारी, एनसीसी नोडल अधिकारी, कौशल विकास विभाग नोडल अधिकारी, युवा नेता आदि उपस्थित थे।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / गोठानों में स्वप्रेरित होकर किसान पैरादान कर रहे हैं, जिससे गोठान में ही गायों को भरपूर साल भर पैरा मिलता रहेगा। खेतों में पड़े पैरा को एकत्रित करने के लिए किसानों के खेतों में बेलर मशीन पहुंचाकर पैरा को एकत्रित किया जा रहा है, साथ ही पैरा को गोठान तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने गोठान में किसानों से सतत पैरादान करने और 10 दिसम्बर को आयोजित पैरादान दिवस में सम्मिलित होकर पैरादान करने की अपील की है। उन्होंने गोठान समिति को पैरा को अस्थाई मचान बनाकर सुरक्षित रखने की व्यवस्था करने भी कहा है।
    कलेक्टर कुमार ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उपसंचालक कृषि, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, समस्त जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, गौठान संचालन समिति सदस्यों से गौठान का सतत निरीक्षण करने और ग्रामीणों, किसानों को पैरादान करने के लिए प्रेरित करने कहा है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि खेतों से फसल काटने के बाद पैरा एकत्रित करने के लिए बेलर मशीन की व्यवस्था की जा रही है। इससे आसानी से पैरा एकत्रित होने से किसान गोठान में पहुंचा सकेंगे।
    10 को मनाया जाएगा पैरादान दिवस
    जिपं सीईओ ने बताया कि जनप्रतिनिधियों, किसानों, ग्रामीणों, स्व सहायता समूहों की महती भूमिका के चलते ही इस वर्ष कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में 10 दिसम्बर को पैरादान दिवस मनाया जा रहा है। इससे गांव की गायों को गौठान में पर्याप्त पैरा मिल जाएगा, जिससे गायों को सालभर खाने की कोई दिक्कत नहीं होगी। वहीं दूसरी ओर गौठानों में स्व सहायता समूह को भी गोधन न्याय योजना से जोड़कर जैविक खाद तैयार कराई जा रही है। इसके अलावा बागवानी, सब्जी बाड़ी, चारागाह आदि के लिए भी सतत रूप से महिला समूहों को प्रेरित किया जा रहा है।
    बालूराम के खेत में बेलर मशीन का किया गया प्रदर्शन
    जिले में विभिन्न गोठानों में बेलर मशीन के माध्यम से पैरा एकत्रित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बम्हनीडीह विकासखण्ड की खपरीडीह में श्री बालूराम जायसवाल के खेत में बेलर मशीन के माध्यम से पैरा एकत्रित किया गया, जिसे गोठान में पहुंचाया गया। बेलर मशीन से पैरा एकत्रित करने के दौरान सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत के प्रतिनिधि शास्वत धर दीवान, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवीन्द्र शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालेश्वर साहू, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बाबाराम जायसवाल, जनपद पंचायत बम्हनीडीह मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुबेर उरेती मौजूद रहे।
    गायों को मिलेगा खाने भरपूर पैरा
    जिले में सतत रूप से पैरादान किसानों द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए जनप्रतिनिधि, किसान, ग्रामीण भी गोठान में ही पैरादान कर रहे हैं। बम्हनीडीह विकासखण्ड सरहर, अकलतरा विकासखण्ड बरगवां, पौना, परसाहीनाला सक्ती विकासखण्ड रगजा, मालखरौदा विकासखण्ड बड़े सीपत, पामगढ़ विकासखण्ड लोहर्सी, नवागढ विकासखण्ड पचेड़ा, जगमहंत, किरीत, पीथमपुर, डभरा विकासखण्ड के चंदली, हरदी सहित सभी विकासखण्डों की गोठानों में पैरादान किया जा रहा है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision