
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / संचानालय महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार पोषण अभियान के तहत खाद्य सुदृढ़ीकरण तथ सूक्ष्म पोषक तत्व विषय पर जन आंदोलन एवं आईईसी गतिविधियों का आयोजन अंतर्विभागीय समन्वय द्वारा फरवरी माह में किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने बताया कि ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य ,स्वच्छता ,पोषण दिवस, दीवाल लेखन, मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार, स्व-सहायता समूहों की बैठक एवं पोषण वाटिका निर्माण संबधी गतिविधियों का आयोजन अंतर्विभागीय समन्वय से किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कोरोना वायरस से सुरक्षा संबंधी स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।
जांजगीर-चापा / शौर्यपथ / कलेक्टर यशवंत कुमार ने जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन आदेश जारी किया है । जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया को पामगढ़ एसडीएम की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं पामगढ़ एसडीएम अनुपम तिवारी को जिला मुख्यालय में पदस्थ करते हुए डिप्टी कलेक्टर डहरिया के सभी प्रभार सौंपे गए हैं।
इसी प्रकार शिवरीनारायण के प्रभारी तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत को कलेक्टर कार्यालय के भू अभिलेख शाखा में पदस्थ किया गया है। जांजगीर के प्रभारी तहसीलदार प्रकाश चंद साहू को शिवरीनारायण का प्रभारी तहसीलदार नियुक्त किया गया है। बलौदा के प्रभारी तहसीलदार अतुल वैष्णव को जांजगीर के प्रभारी तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ /जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के तत्वावधान में आज प्रेरणा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवा स्वरोजगार योजना की जानकारी युवाओं को दी गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि लीड बैंक अधिकारी श्री पी देहरी ने बैंकिंग कार्यप्रणाली व स्वरोजगार योजनाओं के ऋण प्रकरणों के बैंक द्वारा निराकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
ग्रामीण विकास कल्याण समिति तखतपुर के अध्यक्ष संतोष शुक्ला के द्वारा युवकों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। आवेदन के साथ लगने वाले प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने की प्रक्रिया तथा उद्यम के चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही मार्केट सर्वे एवं उत्पाद के विक्रय संबंधी बे बारे में बताया। महाप्रबंधक बीपी वासनिक के द्वारा स्वरोजगार के संबंध में विस्तार से बताया। आवेदकों के ऋण प्रकरण में दस्तावेजीकरण की जानकारी दी गयी और युवकों का मार्गदर्शन किया गया।
प्रबंधक श्रीमती राजेश्वरी शर्मा ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की विस्तृत जानकारी दी। योजनाओं के मार्जिनमनी अनुदान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा ऋण प्रकरण स्वीकृत किए जाने पर कार्यालय को सूचना देने के उपरांत आवेदकों को उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जाता है। प्रशिक्षण उपरांत संबंधित प्रकरण में मार्जिन मनी अनुदान का वितरण संबंधित बैंकों को किया जाता है। प्रबंधक विजय कारे ने युवकों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 1560 टीकाकरण केंद्र ,36 ट्रांजिट और 30 मोबाइल टीम गठित,
अभियान को सफल बनाने कलेक्टर ने की समाज के सभी वर्ग के लोगों से अपील
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 31 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। जिले के 0 से 5 वर्ष के 2,35,752 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के प्रथम दिन 31 जनवरी को बूथों में और इसके बाद अगले दो दिन छुटे हुए बच्चों को घर घर संपर्क कर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। कलेक्टर यशवंत कुमार ने 31 जनवरी से तीन दिन तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने समाज के सभी वर्गों के लोगों से अपील की है।
कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आज जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर ने टीकाकरण अभियान की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। टीकाकरण सत्र के दौरान कोविड-19 , से सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल, निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित के निर्देश दिये।
सीएमएचओ डॉ एस आर बंजारे ने बताया कि टीकाकरण के लिए कुल 1560 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 1394 केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में और 166 शहरी क्षेत्र में बनाए जा रहे हैं । इसके अलावा अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए 36 ट्रांजिट दल और 30 मोबाइल दल का गठन किया गया है
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 2 लाख 35 हजार 752 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें शहरी क्षेत्र के 37,300 और ग्रामीण क्षेत्रों में 1,98,492 बच्चे शामिल हैं । प्रत्येक टीकाकरण बूथ में दो से तीन कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। स्थानीय स्तर पर प्रचार प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत मोबाइल टीमों द्वारा भ्रमण कर स्लम बस्ती मजदूरी करने वाले अलग बसाहट, ईट भट्ठा , गिट्टी खदान , फैक्ट्री के पास रहने वाले बसाहट आदि में रहने वाले बच्चों को मोबाइल यूनिट के द्वारा 31 जनवरी को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बंजारे ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान की तैयारी में कोविड-19, के लक्षण वाले व्यक्तियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। टीकाकरण केंद्र पर एक समय में अधिकतम 5 लाभार्थी न्यूनतम 2 गज की दूरी का पालन करते हुए उपस्थित हो सकेंगे। टीकाकरण के दौरान को कोविड से सुरक्षा संबंधित समस्त निर्देशों का पालन करने कहा गया है । कोविड-19 के लक्षण वाले व्यक्तियों को सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा ।
बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र लहरे, डाँ मिरी, महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार, जिला शिक्षा अधिकारी केएस तोमर, एसडीएम जांजगीर श्रीमती मेनका प्रधान , चांपा एसडीएम सुभाष राज सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
जिले में 1,82,785 किसानों से 7,93,673 मेट्रिक टन धान का उपार्जन, अब तक 97.24 प्रतिशत धान की खरीदी पूर्ण,
जांजगीर-चाम्पा / शौर्यपथ / जांजगीर-चांपा जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 97 प्रतिशत से अधिक किसानों से धान की सुब्यवस्थित ख़रीदीं की जा चुकी है। किसानों को खरीदे गए धान के एवज में अब तक 1,477 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
कलेक्टर श्री यशवंत कुमार केे मार्ग दर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जिले में पंजीकृत 1,88,425 कृषकों में से अब तक लगभग- 1,82,785 किसानों से लगभग -7,93,673 मिट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है जो खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में तय उपार्जन लक्ष्य का - 97.24 प्रतिशत है।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जिले में अब तक लगभग 97. 01 प्रतिशत पंजीकृत कृषक समर्थन मूल्य पर अपने धान का विक्रय कर चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी हेतु निर्धारित अंतिम तिथि तक जिले के शेष किसानों से धान उपार्जन की प्रक्रिया जारी रहेगी। जिले में धान बेचने वाले कृषकों को विक्रय किये गये धान के एवज में अब तक- 1,477 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। मिलर्स द्वारा कुल 3,72,213.56 मिट्रिक टन धान का उठाव का उठाव किया जा चुका है। उपार्जन केंद्रों से संग्रहण केन्द्रों को - 1,83,788.60 मेट्रिक टन धान प्रदाय किया गया है।
कोरबा / शौर्यपथ / धोबी समाज का महा अधिवेशन संत गाडगे जयंती कोरबा में आयोजित होगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज निर्मलकर कोरबा प्रवास पर आए हुए हैं समाज के स्थानीय पदाधिकारियों ने राजस्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक जयसिंह अग्रवाल एवं पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर से सौजन्य भेंट करवाई इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ आए विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों से कहा मेहनत कस धोबी समाज की पहचान जैसे बनना चाहिए वैसे नहीं बन पा रहा है पार्टी बाजी और फिरका परस्ती को किनारे कर सभी समाज जन एक साथ एक ही मंच पर आ जाएं तो धोबी समाज के विकास को कोई नहीं रोक सकता उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में भारी संख्या में समाज जनों की उपस्थिति होने की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज निर्मलकर को दी जयसिंह ने कहा अन्य क्षेत्रों में जिस प्रकार से आयोजन हो रहा है उसी प्रकार से ऊर्जा नगरी में भी आयोजन होना चाहिए .
समाज अगर मांग करेगी तो मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को भी लेकर आएंगे प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर ने राजस्व मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा जनप्रतिनिधि को ऐसा ही होना चाहिए उन्होंने श्री अग्रवाल को सामाजिक सोच रखने वाले राजनेता बताते हुए कहा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अवश्य रखी जाएगी और आने वाले समय में प्रदेश स्तर का आयोजन उज्जैन नगरी में करने के लिए सहमति बनाई जाएगी उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों को जागरण अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाज के प्रदेश सचिव पीसी निर्मलकर जिलाध्यक्ष विक्की विकास निर्मलकर मजदूर नेता गिरधारी बरेट बालकों के अध्यक्ष संजय बरेट राम मिलन कर जान्जगीर जिलाध्यक्ष विजय बरेठ युवा जिलाध्यक्ष ललित बरेट प्रवक्ता शिव कुमार निर्मलकर महेंद्र कुमार बरेट , अमन निर्मलकर गिरधारी बरेट संजय बरेट के अध्यक्ष अंबे बघमार प्रवक्ता अमन निर्मलकर वेद प्रकाश बरेट सहित अनेक दिग्गज पदाधिकारी मौजूद रहे
प्रदेश अध्यक्ष हुए गदगद अतिथियों का परंपरागत धोबी पगड़ी और रजक ताज से किया अभिनंदन
महासमुंद / शौर्यपथ / नगर में धोबी समाज के जिला युवा अध्यक्ष उमेश निर्मलकर के यहां पुत्र रत्न प्राप्ति के उपलक्ष में छठ्ठी का आयोजन था जिसमें धोबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज निर्मलकर को आमंत्रित किया गया था मगर उन्होंने यह शर्त रख दी कि इतना बड़ा समाज है कितने पदाधिकारी के यहां केवल छुट्टी के कार्यक्रम में जाते रहेंगे हमारे पीछे पूरा समाज है और हमको समाज कि भला कैसे हो या ध्यान रखना चाहिए फिर क्या था उमेश निर्मलकर के परिवार ने आरक्षण संघर्ष समिति को आमंत्रित कर विवाह योग्य बेटा बेटी परिचय सम्मेलन करवा दिया जिसमें विधायक विनोद चंद्राकर को भी मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया विधायक और प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर तथा वरिष्ठ इनका नेता दाउलाल चंद्राकर का समाज के परंपरागत धोबी पगड़ी और रजक ताज से नवाज कर अभिनंदन किया गया भारी संख्या में पहुंचे समाज जनों को संबोधित करते हुए विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा मेहनत का इस पवनी पसारी धोबी समाज का ध्यान राज्य सरकार पूरी तरीके से रख रही है और खंडित आरक्षण से निजात दिलाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ही पहल किया है और निर्देश जारी किया है .
जिसके तहत आदिम जाति कल्याण विभाग ने प्रोफार्मा जारी किया हुआ है परिपत्र को प्रत्येक परिवार को भरना अनिवार्य है सजग और सक्रिय समाज को ही उनका वाजिब हक मिलता है और कोई उपेक्षा नहीं कर सकता उन्होंने कहा छट्ठी जैसा पारिवारिक आयोजन को सामाजिक आयोजन में बदलना अनुकरणीय उदाहरण है अगर ऐसा सोच समाज के प्रत्येक परिवार करने लगे तो निश्चित रूप से हर समाज आगे बढ़ेगा और समाज के धन और समय दोनों की बचत होगी परिचय देंगे तो रिश्ते भी बनेंगे उन्होंने परिचय देने वाले विवाह योग्य बेटा बेटी को बधाई दी और जिन लोगों को रिश्ता तय हो गए हैं उनके शीघ्र विवाह होने की भगवान से प्रार्थना की संसदीय सचिव विधायक विनोद चंद्राकर ने प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर की मांग पर महासमुंद में धोबी समाज के सामुदायिक भवन बनाने के लिए विधायक निधि से ₹500000 देने की घोषणा की अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर ने कहा धोबी समाज दलगत राजनीति से ऊपर उठकर के समाज को संगठित करने की पुरजोर कोशिश कर रहा है युवाओं और महिलाओं को सामाजिक न्याय में भागीदारी दी गई है जिसका अच्छा परिणाम आता दिखाई दे रहा है .
संसदीय सचिव से मांग करते हुए कहा कि धोबी समाज को भी सत्ता और संगठन में भागीदारी मिलनी चाहिए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सामाजिक सोच रखने वाले राजनेता है निश्चित रूप से वह धोबी समाज के लिए भी कुछ कर दिखाएंगे और कार्य योजना बनाएंगे लेकिन उन तक बात पहुंचाने की मांग संसदीय सचिव से की ।मंदिर हसौद पर क्षेत्र के संरक्षक धरमलाल निर्मलकर ने कहा अन्य बहुसंख्यक समाज की तरह धोबी समाज की संख्या उतनी अधिक नहीं है लेकिन हम लोग अल्पसंख्याक भी नहीं हैं जिसको बोर्ड अथवा निगम मंडल में भागीदारी भी ना दिया जाए विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता दाऊ लाल चंद्राकर ने भी समाज के मांगों का समर्थन करते हुए अन्य विकसित समाज की तरह दूरी समाज को भी विकसित करने सरकार का ध्यान आकर्षण करने की बात कही और पारिवारिक कार्यक्रम को सामाजिक रुप देने के लिए नवजात शिशु के परिवार और समाज जनों को बधाई दी सम्मेलन को जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा देवानंद निर्मलकर रायपुर के अध्यक्ष अंबे बघमार प्रदेश प्रवक्ता गंगा निर्मलकर रवि रजक भोजराम अमन कुंभ नीरज नरहर पवन निर्मलकर जांजगीर जिला के युवा अध्यक्ष ललित बरेट प्रवक्ता शिवकुमार निर्मलकर महेंद्र बरेट महिला संगठन के अध्यक्ष श्रीमती मैना निर्मलकर आदि अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया सम्मेलन का संचालन का जिम्मा प्रदेश संगठन मंत्री पंच देवी निर्मलकर रायपुर के अध्यक्ष अंबे बघमार कर रहे थे आभार प्रदर्शन नवजात शिशु के दादा पवन निर्मलकर ने किया
जांजगीर-चांपा /शौर्यपथ / जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में भारतीय गणतंत्र की 71 वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के करकमलों द्वारा कोरोना वारियर्स और अपने कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले अधिकारी, कर्मचारी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए गए।
मुख्य अतिथि डॉक्टर महंत के करकमलों से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए सम्मानित होने वालो में - जिला चिकित्सालय के स्वच्छक अजय कुमार सूर्यवंशी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के दिलीप खुटे सक्ती, लक्ष जोशी अकलतरा, मोहन लाल राठिया पामगढ़, मनोज कुमार कंवर डभरा, रूपेश सहिस मालखरौदा, उत्तम दास महंत बम्हनीडीह, सामंतक टंडन जैजैपुर, श्रीमती रंभा भाई नवागढ़, श्रीमती दीपा खांडेकर बलौदा, उदय सिंह उराव, बीडीएम चांपा, राजस्व विभाग के सहायक ग्रेड-02 राकेश प्रधान जांजगीर, स्टेनो टाइपिस्ट श्रीमती दुर्गा सिदार सक्ती, पटवारी सत्यनारायण राठौर सक्ती, डाटा एंट्री ऑपरेटर हीरेंद्र चंद्रा जैजैपुर, राजस्व निरीक्षक मनीष राज डभरा, पटवारी श्री रोशन कुमार बिंझवार चांपा, सुरेश कुमार शांडिल्य चांपा, सहायक ग्रेड-3 ओम प्रकाश यादव पामगढ, स्टेनो टेकराम जायसवाल पामगढ, राजस्व निरीक्षक अशोक साहू जांजगीर, स्टेनो टायपिस्ट रेखलाल देशमुख, स्टेनो टाइपिस्ट भोलेस विजय जांजगीर, पटवारी श्री लक्ष्मी तिवारी जांजगीर, कोटवार प्रकाश सहिस शिवरीनारायण।
पुलिस विभाग से रक्षित निरीक्षक श्रीमती मंजू लता केरकेट्टा, उपनिरीक्षक बीरबल राजवाड़े बाराद्वार, प्रधान आरक्षक यशवंत राठौर बाराद्वार, संजीव राठौर डभरा, प्रधान आरक्षक अरुण सिंह बलोदा, आरक्षक श्रीकांत सिंह बलोदा, आरक्षक रज्जू रात्रे बलोदा, प्रधान आरक्षक मनोज कुमार साइबर सेल जांजगीर, आरक्षक चिरंजीव कमलेश साइबर सेल जांजगीर, आरक्षक दिलीप सिंह आरक्षक श्री देवनारायण रत्नाकर रक्षित केन्द्र, नोहर साहू, जिला योजना सांख्यिकी विभाग के खंड स्तर अन्वेषक अखिलेश कुमार साहू, खंड स्तर अन्वेषक सुनील कुमार यादव, नेटवर्क इंजीनियर कुशल देवांगन, खाद्य शाखा के चैनमेन कमलेश सेन, डाटा एंट्री ऑपरेटर नेमचंद धीवर, शिक्षा अधिकारी कार्यालय के व्याख्याता दिनेश कुमार चतुर्वेदी, प्रधान पाठक परमेश्वर स्वर्णकार, शिक्षक श्रीमती मीना खम्हारी मालखरौदा, व्याख्याता सुरेश कुमार जयसवाल खैरा, जिला कोषालय के सहायक ग्रेड-02 रामाधीन साहू, सहायक ग्रेड -01 आरके साव, सड़क विकास प्राधिकरण के डाटा एंट्री ऑपरेटर खीरसागर सिंह, सिंचाई विभाग के खानसामा शोभाराम कश्यप, सहायक खानसामा श्री कृष्ण कुमार केवट, केयरटेकर राम राठौर, पीएचई के स्थल सहायक निखिल कुमार तंबोली, भृत्य गौतम प्रसाद बंजारे, कृषि विभाग से भृत्य लखन यादव, समय सिंह गोड़, वन विभाग से सहायक ग्रेड-3 रामकुमार कश्यप बलौदा, भृत्य श्रीमती गरहन बाई, दैनिक श्रमिक मितेंद्र कुमार शुक्ला, खनिज शाखा के खनि सिपाही संजीव कुमार थवाईत, श्रम कार्यालय के वाहन चालक राजेश्वर प्रसाद कहरा, श्रम निरीक्षक सुशील सरिता चंद्रवंशी, समाज कल्याण विभाग के सहायक ग्रेड-03 मनेश्वर यादव और कम्प्यूटर आपरेटर रविशंकर राठौर शामिल है।
रतनपुर / शौर्यपथ / सभी के लिए सामूहिक भोज का इंतजाम किया गया। जिसमें युवाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। समाज के युवाओं ने एक दूसरे से अपने अनुभव साझा कर सामाजिक विकास पर चर्चा की। इसके अलावा सभी ने ब्राह्मण समाज के अलावा दूसरे लोगों की मदद करने पर जोर दिया।
रतनपुर के महंत दिव्य कांत महाराज ने कहा कि सामूहिक भोज और मिलन समारोह से हम एक दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं। ब्राह्मण समाज के युवाओं को आगे आकर अब समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उस पर काम करने की आवश्यकता है। जिस पर सभी ने एक राय होकर महंत जी के विचारों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
अखंड ब्राह्मण समाज प्रदेश के मीडिया प्रभारी कान्हा तिवारी जी वह राजेंद्र दुबे जी उपस्थित रहे और सभी का मार्गदर्शन किया . युवा ब्राह्मण समाज के प्रचार सचिव अनुभव पाठक ने जानकारी दिया जिसमे शिवा नंद पांडे आनंद पाठक दीपक दुबे प्रबोधानंद पांडे अध्यक्ष दुर्गाशंकर दुबे उपाध्यक्ष वोमेश शर्मा सचिव आलोक तिवारी सह सचिव साकेत शर्मा कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा और रतनपुर के अन्य समस्त विप्र बंधु मौजूद थे।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना 2021-22 में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु छात्र-छात्राओं से 19 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। चयन परीक्षा जिला स्तर पर 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के छत्तीसगढ़ के मूल निवासी जो किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवी में नियमित अध्ययनरत हो, वे कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। साथ ही कक्षा चैथी की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष प्राप्त किया हो तथा पालक की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपयें से अधिक नही होनी चाहिए। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी अपने विद्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार विद्यालय प्रमुख द्वारा विद्यार्थियों के आवेदन को परीक्षण कर 25 फरवरी तक संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, विकास खंड शिक्षा कार्यालय अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। योजना के संबंध में विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ /कलेक्टर यशवंत कुमार ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सक्ती के विभिन्न पदों पर चल रही भर्ती में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की गंभीर शिकायत मिलने और वायरल आडियो में सांख्यिकी अन्वेषक राकेश अग्रवाल द्वारा अभ्यर्थी से नियुक्ति के लिए धनराशि की मांग की जाने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
राकेश अग्रवाल (मूल पद - व्याख्याता वाणिज्य) जिनकी पदस्थापना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सांख्यिकी अन्वेषक के पद पर जिला शिक्षा अधिकारी अधिकारी कार्यालय सक्ती में की गई है। इनके विरुद्ध कलेक्टर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सक्ती के विभिन्न पदों पर चल रही भर्ती में भ्रष्टाचार एवं अवैध वसूली करने की गंभीर शिकायत प्राप्त हुई है। वायरल आडियो में राकेश अग्रवाल द्वारा अभ्यर्थी से नियुक्ति के लिए धनराशि की मांग की जा रही है। वायरल आॅडियो से श्री राकेश अग्रवाल की भूमिका प्रथम दृष्टया अत्यंत ही संदेहास्पद प्रतीत हो रही है। जो कि शासकीय सेवक के कदाचरण की श्रेणी में आती है। श्री राकेश अग्रवाल का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम -1965 के प्रावधानों के सर्वथा प्रतिकूल है।
कलेक्टर यशवंत कुमार ने उक्त गंभीर शिकायत मिलने के कारण राकेश अग्रवाल को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील 1966 के नियम 9 के अनुक्रम में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर (स्थापना शाखा) जांजगीर-चांपा रहेगा । निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में अब तक जिले के एक लाख 81 हजार 724 किसान 7 लाख 87 हजार 807 टन धान समर्थन मूल्य पर बेच चुके हैं। जांजगीर-चांपा जिले में 196 समितियों के द्वारा 230 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है।
कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्ग दर्शन में धान उपार्जन का टोकन जारी करने, खरीदे गए धान के उठाव आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। धान खरीदी कार्य की सतत् निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। खरीदे गए धान की सुरक्षा के लिए डबल लेयर तिरपाल, ड्रेेनेज आदि की व्यवस्था के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी हेतु निर्धारित अंतिम तिथि तक शेष किसानों से धान उपार्जन की प्रक्रिया जारी रहेगी।
धान बेचने वाले किसानों को विक्रय किये गये धान के एवज में अब तक 1471 करोंड़ 75 लाख रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अपने बधाई संदेश में किशोरियों को उज्ज्वल भविष्य को लेकर दी शुभकामनाएं। डॉ महंत ने कहा भारत नारी शक्ति पूजक है। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। खेल हो या राजनीति, घर हो या उद्योग, राष्ट्रपति हो या मुख्यमंत्री पद पर आसीन होकर देश सेवा का कार्य कर रही है। विभिन्न क्षेत्रों में लड़कियाँ समान रूप से भागीदारी ले रही है।
डॉ महंत ने कहा, इस महान दिवस पर हमें संकल्प लेना होगा कि, बालक - बालिका में भेद नहीं करने व समाज के लोगों को लिंग समानता के बारे में जागरूक करने की प्रतिज्ञा लेनी है। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना होगा, उनकी सेहत, पोषण व पढ़ाई ताकि बड़ी होकर वे शारीरिक, आर्थिक, मानसिक व भावनात्मक रूप से आत्मनिर्भर व सक्षम बन सकें, ताकि वे आगे चलकर एक बेहतर भारत,समाज,परिवार के निर्माण में योगदान दे सकें।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / क्रेडा एवं बी. ई. ई. के तत्वावधान में 14 से 31 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण व ऊर्जा दक्षता विषय पर जिला स्तरीय चित्रकारी एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आनलाईन आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । प्रविष्टियाॅ क्रेडा कार्यालय के व्हाट्सअप, ईमेल में उपलब्ध कराई गई है। चित्रकला प्रतियोगिता में वर्गवार ग्रुप ’ए’ में प्रथम वैभव ओगरे क्रेन्द्रीय विद्यालय जांजगीर, द्वितीय ओमेश यादव क्रेन्द्रीय विद्यालय जांजगीर, तृतीय नितीश कुमार मिलान क्रेन्द्रीय विद्यालय जांजगीर एवं ग्रुप ’बी’ में प्रथम मिथलेश कुमार शा. उ. मा. शाला भड़ेसर, द्वितीय जागृति केंवट राजेन्द्र कुमार सिंह उ. मा. शाला अकलतरा, तृतीय मुस्कान बर्मन राजेन्द्र कुमार सिंह उ. मा. शाला अकलतरा, और स्लोगन प्रतियोगिता में वर्गवार ग्रुप ’ए’ में प्रथम मानसी बर्मन शा. उ. मा. शाला रोगदा, द्वितीय तरूण देवागन राजेन्द्र कुमार सिंह उ. मा. शाला अकलतरा, तृतीय अर्पित यादव ज्ञानदीप उ. मा. शाला जांजगीर, एवं ग्रुप ’बी’ में प्रथम प्रतिक्षा राठौर राजेन्द्र कुमार सिंह उ. मा. शाला अकलतरा, द्वितीय प्रीति कौशिक राजेन्द्र कुमार सिंह उ. मा. शाला अकलतरा, तृतीय साहिल कुमार शा. उ. मा. शाला भड़ेसर के प्रतिभागीयों ने स्थान प्राप्त किया सभी प्रतिभागीयों को शीघ्र ही पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किये जायेगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
