
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रोजगार के साधनों का विकास, सड़क परिवहन भी होगें विकसित , शिवरीनारायण 36 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य योजना के तहत राम वनगमन पर्यटन परिपथ का विकास किया जा रहा है। जांजगीर-चाम्पा जिले के शिवरीनारायण में राम वन - गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत लगभग 36 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित किए गए है। जिसका कार्य प्रारंभ हो गया है। राम वन गमन पर्यटन परपिथ के अंतर्गत जांजगीर चांपा जिले में शिवरीनारायण, बलौदा बाजार में तुरतुरिया, रायपुर में चंदखुरी और गरियाबंद के राजिम में परिपथ के विकास कार्यों की शुरूआत हो चुकी है। इस योजना से लोगों की आस्था के अनुरूप राम की यादों को पौराणिक धार्मिक कथाओं से सुनते आ रहे लोग इन पौराणिक महत्व के स्थल को देख सकेगें। छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर्यटन तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होने के साथ यहां रोजगार के साधनों का विकास होगा। अंदरूनी दुर्गम वन क्षेत्रों में सड़क परिवहन भी विकसित होगा जिससे कई आर्थिक गतिविधियों का स्वयं संचालित होने लगेंगी। देश और दुनिया के आस्थावान लोग रामायण सर्किट की धार्मिक तीर्थ यात्रा पर निकलेंगे तो भगवान राम के ननिहाल के दर्शन करेंगे।
राम वन गमन पथ में प्रमुख स्थल के रूप में विकसित होगा शिवरीनारायण-
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा पौराणिक काल से दुनियां को अपनी ओर आकर्षित करती रही है। मर्यादा पुरूषोत्तम राम का ननिहाल छत्तीसगढ़ में है। राम छत्तीसगढ़ियों की जीवन-शैली और दिनचर्या का अंग हैं। पुरातन काल से छत्तीसगढ़ में राम लोगों के मानसपटल पर भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। वहीं पर भगवान राम ने 14 वर्ष वनवास के दौरान लम्बा समय छत्तीसगढ़ की धरा पर गुजारा था। वनवास के दौरान श्रीराम शिवरीनारायण सहित छत्तीसगढ़ के जिन स्थानों से गुजरे थे उसे राम वन गमन पथ के रूप में विकसित करने कार्य योजना बनाई गई।
शबरी के जूठे बेर खिलाने का प्रसंग उद्धरित होगा घाट एरिया में-
प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार राम वन - गमन पर्यटन परिपथ के महत्वपूर्ण पड़ाव और महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के संगम पर स्थित शिवरीनारायण में रामायण की थीम के अनुरूप विभिन्न विकास कार्य आकार ले रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से महानदी मोड़ पर 44 फीट ऊंचा विशाल प्रवेश द्वार और इसके समीप 32 फीट ऊंची भगवान श्रीराम सहित लक्ष्मण और माता शबरी की मूर्ति का निर्माण किया जायेगा। शिवरीनारायण में माता शबरी की भक्ति एवं वात्सल्य के प्रतीक जूठे बेर खिलाने के प्रसंग को उद्धरित करते हुए नदीतट घाट एरिया का सुंदरीकरण के अंतर्गत 14 व्यू पॉइंट का निर्माण, आरती पूजन जन सुविधा के रूप में, फूड प्लाजा, मेला ग्राउंड के पास कैफेटेरिया, पर्यटन सूचना केंद्र, पार्किंग एरिया का निर्माण, थ्री डी मॉडल, वाक थ्रू का निर्माण प्रस्तावित है।
शिवरीनारायण सहित 9 स्थलों का विकास प्रथम चरण में -
राम वनगमन पर्यटन परिपथ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। पर्यटन परिपथ में कोरिया से लेकर सुकमा तक लगभग 1440 किलोमीटर के पथ में 75 स्थलों का चिन्हांकन किया गया है। इनमें से प्रथम चरण में 9 स्थलों के विकास का बीड़ा राज्य सरकार ने उठाया है। इनमें सीतामणी हरचैका, रामगढ़, शिवरीनारायण, तुरतुरिया, चंदखुरी, राजिम, सिहावा, जगदलपुर और रामाराम ( सुकमा) शामिल हैं।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना निःशक्तजनों के लिये सामाजिक पुनर्वास के क्षेत्र में अनुठी योजना है। योजना से निःशक्तजनों का एक ओर जहां सामाजिक पुनर्वसन होता है, वहीं दूसरी ओर आर्थिक पुनर्वसन की ओर निःशक्तजन अग्रसर होते हैं।
उपसंचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी जिला जांजगीर चाम्पा में अभी तक 308 दम्पत्तियों को राशि 91 लाख 72 हजार रूपये प्रदान की गई है। साथ ही स्वरोजगार के लिये प्रेरित किया गया है। विकासखड बलौदा के ग्राम उच्चभिट्ठी के दिव्यांग देवकुमार जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं। इन्होंने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय बिलासपुर और रायपुर से प्राप्त की है। स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से प्राप्त की। शिक्षा उपरान्त विवाह की। निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना प्राप्त राशि से किराना दुकान व्यवसाय प्रारंभ किया। उन्हें किराना व्यवसाय में सफलता मिली है। व्यवसाय से प्राप्त आय से अपने पूरे परिवार का भरण पोषण बेहतर ढंग से कर रहे हैं। देव कुमार ने सरकार द्वारा संचालित निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन योजना को दिव्यांगों के आत्मनिर्भर बनने के लिए बहुत उपयोगी बताया वे अपने दिव्यांग साथियों को योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने के प्रेरित कर रहें है।
उपसंचालक समाज कल्याण टीपी भावे ने बताया कि योजना अंतर्गत 40 प्रतिशत व 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्तता से ग्रसित निःशक्तजनों को इस योजना का लाभ मिलता है। हितग्राही दिव्यांग आयकर दाता की श्रेणी में न हो। दम्पत्ति के एक निःशक्त होने पर 50 हजार और दोनो के निःशक्त होने पर एक लाख रूपये की विवाह प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पामगढ़ में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए...
पहले विधायक बाहुरिक लाल सूर्यवंशी के नाम पर होगा पामगढ के चौक का नामकरण
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि केन्द्र सरकार से एफसीआई में जमा चावल शुरू करने की जल्द अनुमति मिले तो छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। चांवल जमा करने की अनुमति मिलने से मिलिंग के लिए धान का उठाव होगा। और खरीदी केन्द्रो पर धान के लिए जगह मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि धान खरीदी को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए बारदाने का भी पर्याप्त संख्या में प्रबंध किया जा रहा है। पीडीएस से बारदाना लिया जा रहा है। खरीदी केन्द्रों में बारदानों की उपलब्धता व्यापक रूप से सुनिश्चित करने के लिए किसानों के बारदानों को सशुल्क लेने की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के बारदानों को भी उपयोग के लिए लिया गया है। किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री बघेल आज ग्राम पंचायत पामगढ़ मे आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें पामगढ़ के चौक का नाम यहां के प्रथम विधायक श्री बाहुरिक लाल सूर्यवंशी के नाम पर रखने की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सौंपे गए मांगपत्र में शामिल अन्य मांगो का परीक्षण कराकर यथोचित निर्णय का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने अपार जनसमुदाय एवं बाबा गुरूघासीदास जी के अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरूघासीदास ने सामाजिक एकता का संदेश दिया है। आपसी भाईचारा और शांति के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का नारा देकर समाज की एकता के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। कार्यक्रम की शुरूआत राज गीत अरपा पैरी के धार से हुयी। मुख्यमंत्री सहित उपस्थित अतिथियों ने बाबा गुरू घासीदास एवं जैतखंभ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि किसानो को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए राज्य सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से प्रति एकड़ दस हजार रूपए देना प्रारंभ किया है। जिसकी तीन किस्त किसानों को मिलने से खुशहाली का माहौल है। चैथी और अंतिम किस्त का भी भुगतान शीघ्र किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता की सेवा के लिए अनेक योजनाएं बनाई है। विगत दो वर्षाें में गांव में गौठान बनाकर गोबर को दो रूपए में खरीदने के लिए गोधन न्याय योजना बनाकर गौमाता की सेवा करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है। सरकार अब तक गौपालको से गोबर खरीद कर 64 करोड़ रूपए का भुगतान कर चुकी है। इससे गाय पालने वाले किसानों में उत्साह है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान फसल काटने के बाद पैरा को गौमाता की सेवा के लिए गौठान में पैरा दान कर सकते है। खेत में पैरा जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान होता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एवं महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार ने 7000 से अधिक गौठान स्वीकृत किए है। उन्होंने बताया कि राज्य में 4000 से अधिक गौठान क्रियाशील है जिनमें महिला समूहो द्वारा विभिन्न प्रकार के आजीविका गतिविधियां संचालित की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति के उत्थान के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। बाबा गुरूघासीदास के विचार को जन-जन तक पहुंचाने एवं संस्कृति को सहेजने के लिए नया रायपुर में गुरूघासीदास संग्रहालय एवं शोधपीठ की स्थापना भी की जाएगी। श्री बघेल ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए मिनीमाता के नाम पर ब्लाक स्तर पर डायग्नोस्टिक सेंटर बनाए जाएंगें। संेटर में खून, पेशाब जांच, एक्स-रे से लेकर स्वास्थ्य संबंधी अनेको जांच की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। आमजनों को निःशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम को नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राजेश्री राम सुंदर दास, विधायक पामगढ़ श्रीमती इंदु बंजारे ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में कलेक्टर यशवंत कुमार, एसपी श्रीमती पारूल माथुर, जिला पंचातय सीईओ तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चन्द्रा, उपाघ्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू, मोती लाल साहू , गोरे लाल बर्मन, चोलेश्वर चन्द्राकर, रवि शेखर भारद्वाज, रवि पाण्डे, शेषराज हरबंश, रश्मि गबेल, शशिकांता राठौर, लोचन साव सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। लेकिन लोगों द्वारा लापरवाही बरतने के कारण मृत्यु के आंकड़े बढ़ रहे हैं। राज्य स्तरीय डेथ आडिट में यह जानकारी सामने आई कि 11 से 17 दिसंबर के मध्य अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के अंदर ही उस सप्ताह हुई कुल मृत्यु की 28 प्रतिशत मृत्यु हुईं क्योंकि लक्षण नजर आने के बाद भी लोग कोरोना की जांच नही करवा रहे और स्थित बिगड़ने पर ही अस्पताल पहुंचते हैं।
इस दौरान 12 प्रतिशत मृत्यु 48 घंटों के अंदर एवं 6 प्रतिशत 2-3 दिनों के अंदर हुई।उम्रवार आंकडों के अनुसार 60 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों में केस फेटलिटी रेट 4.45 था जबकि 45-59 उम्र मे यह 0.92 था। इसीलिए डाक्टर बार-बार समझाइश दे रहे हैं कि बुजुर्गाें का अत्यधिक ख्याल रखा जाए और सर्दी,बुखार, थकान ,उल्टी- दस्त,भूख न लगने आदि के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। दवाई दुकान से स्वयं दवाई लेकर न खाएं।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा राईस मिलर्स की जांच की जा रही है। कलेक्टर कार्यालय के खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्टम मिलिंग नहीं करने पर सक्ती के राधा रमन राईस मिल की जांच की गई। खरीफ विपणन वर्ष 2019 में संग्रहित धान के उठाव में रूचि नहीं लेने एवं अपने कस्टम मिलिंग क्षमता के आधार पर 07 माह पूर्ण कार्य नहीं करने तथा मिलिंग क्षमता का पूर्ण उपयोग ना कर कस्टम मिलिंग कार्य में उदासीनता बरतने के कारण जांच की गई। जांच के दौरान 112 क्विंटल धान और 33 क्विंटल चावल की जप्ती छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत किया गया।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राधा रमन राईस मिल सक्ती को आगामी वर्षों में कस्टम मिलिंग के कार्य से पृथक रखने एवं काली सूची में दर्ज करने का प्रस्ताव भेजा जावेगा। राधारमन राईस मिल के वाहनों की जांच परिवहन विभाग द्वारा की गई जिसके तहत 2000 रूपये का जुर्माने की कार्यवाही की गई। राजस्व विभाग, श्रम विभाग और औद्योगिक सुरक्षा विभाग द्वारा भी पृथक-पृथक जांच की कार्रवाई की गई है। जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी, कमल कुमार अग्रवाल, खाद्य निरीक्षक अजय प्रधान, जितेंद्र दिनकर एवं विभाग के अधिकारी शामिल थे।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार 27 दिसंबर को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पामगढ़ आएगें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बघेल रविवार को पूर्वान्ह 11ः30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पामगढ़ पहुचें। वे यहां गुरूघासीदास जंयती कार्यक्रम मे शामिल होकर दोपहर 01 बजे बलौदाबाजार जिला के लिये प्रस्थान करेंगंे।
कलेक्टर एसपी सीईओ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
कलेक्टर यशवंत कुमार, एसपी श्रीमती पारूल माथुर और जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 27 दिसंबर के प्रस्तावित प्रवास को ध्यान मे रखतें हुए आज पामगढ़ और ग्राम कुटराबोड़ के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पामगढ़ के सतनाम भवन और कुटराबोड़ के डीएव्ही स्कूल परिसर का निरीक्षण कर कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को तैयारी के संबंध में निर्देश दिए। एसपी ने सुरक्षा एवं यातायात के संबंध में पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिला बाल संरक्षण समिति एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स की त्रैमासिंक बैठक आज जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल ने अबतक किए गए कार्यवाही की समीक्षा करते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों के समय पर निराकरण से ही बोर्ड का उद्देश्य पूरा होता है। पक्षकारों को नोटिस तामिल करवाकर उपस्थिति सुनिश्चित करवाया जाए। समय पर निराकरण होने से ही हितग्राहियों को लाभ मिलेगा।
बैठक में विगत बैठक की विवरण एवं पालन प्रतिवेदन की कार्रवाई प्रस्तुत की गईं। जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के लंबित एवं निराकरण पर चर्चा की गयी। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने बताया कि बाल कल्याण समिति द्वारा 22 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। माह के अंत तक 310 प्रकरण लंबित हैं।
बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत जनवरी 2020 से नवंबर माह तक 21 बाल विवाह रोका गया। वहीं बाल कल्याण समिति के समक्ष गुमशुदा बच्चों की दस्तयाब होने पर 83 प्रकरण प्रस्तुत किए गए।
बैठक में सीएमएचओ डॉ एस आर बंजारे, उपसंचालक समाज कल्याण टीपी भाव,े जिला शिक्षा अधिकारी श्री के एस तोमर, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रीमती नम्रता पटेल, सदस्य मोतीलाल चन्द्रम, सुश्री संतोषी राठौर, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य सुरेश जायसवाल, डाॅ. इन्दु साधवानी, श्रीमती नीता थवाईत, श्रीमति शमिष्ठा कंसारी, एसडीओपी खलखो, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग प्रकाश चन्द्र लहरे, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल, संरक्षण अधिकारी सुश्री पूजा तिवारी, संरक्षण अधिकारी श्रीमती ज्योति मिश्रा एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, जिले में संचालित बाल देखरेख संस्था के अधीक्षक बबलू यादव, लखन लाल सुर्यवंशी एवं चाइल्ड लाइर्न जांजगीर एवं सक्ती प्रभारी उपस्थित थे।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / नोवेल कोरोना वायरस के नए वेरिएन्ट के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के माध्यम से यू.के. (यूनाइटेड किंगडम) से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि यूनाईटेड किंगडम से भारत पहुंचने वाले एवं छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के एयरपोर्ट अथवा अन्य मार्ग से राज्य में आने पर देश के एयरपोर्ट पर कराए गए आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट रिपोर्ट की जांच की जाए। इसके साथ ही रिपोर्ट पॉजीटिव होने पर एसओपी अनुसार संस्थागत क्वारेंटाइन, कोविड केयर सेन्टर या अस्पताल में रखा जाए। जारी निर्देश में फ्लाईट में पॉजीटिव यात्री के कान्टेक्ट हेतु निर्धारित एसओपी अनुसार कार्रवाई करने कहा गया है। रिपोर्ट निगेटिव होने पर यात्रियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित एसओपी अनुसार स्वयं को 14 दिवस होम आईसोलेशन में रहने की सलाह देने को कहा गया है। इसके साथ ही प्रतिदिन पालन और फॉलोअप के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राज्य सरकार के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2020 -21में समर्थन मूल्य में धान उपार्जन हेतु पीडीएस बढ़ाने का उपयोग किया जा रहा है। धान उपार्जन हेतु पीडीएस बारदाना उपलब्ध कराने संबंधित क्षेत्र के उचित मूल्य दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया है। निर्धारित संख्या से कम बारदाना उपलब्ध कराने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत नवागढ़ और बलोदा विकासखंड के विभिन्न शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आवंटन लोकहित में निलंबित कर दिया गया है।
डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि संबंधित क्षेत्र के लोग उचित मूल्य दुकान संचालकों को चालू खरीफ विपणन वर्ष में धान उपार्जन हेतु बारदाना उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया था। निर्धारित मात्रा से कम बारदाना उपलब्ध करवाने पर उचित मूल्य दुकानों का संचालन लोकहित में निलंबित किया गया है। इनमें नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कामता, भैंसदा, बेल्हा, घुठिया, बलौदा विकासखण्ड के ग्राम पंतोरा व नवापारा ख के शासकीय उचित मूल्य को निलंबित कर दिया गया है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / नाबार्ड द्वारा कृषि अवसंरचना निधि योजना एवं नवीन कृषि विपणन अवसंरचना योजना पर कार्यशाला का आयोजन विगत दिनों रायपुर में किया गया। इस दोनों योजनाओं पर किसान लाभार्थियों को उपलब्ध ब्याज सहायता एवं सब्सिडी की जानकारी साझा की गई। कार्यशाला में राज्य शासन के कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, विभाग एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में किसानों को ऋण उपलब्ध कराने हेतु बैंकों को प्रोत्साहित किया गया। भारत सरकार की कृषि अवसंरचना निधि के अंतर्गत 3 प्रतिशत प्रतिवर्ष की ब्याज सहायता उपलब्ध है। साथ ही भारत सरकार ने इस निधि के अंतर्गत ऋण की दर अधिकतम 9 प्रतिशत प्रति वर्ष तक निर्धारित की है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी द्वारा ऋण प्रकरण को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करना होता है। नवीन कृषि विपणन अवसंरचना योजना के अंतर्गत पात्र गतिविधियों जैसे वेयरहाउस, गोदाम, कोल्ड स्टोरेज, धर्म कांटा आदि के निर्माण हेतु 25 से 33.33 प्रतिशत की अनुदान सहायता उपलब्ध है, जो नाबार्ड और विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय द्वारा संयुक्त रूप से दी जाती है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवाओं से बातचीत करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 दिसंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 14 वीं कड़ी का प्रसारण 10 जनवरी 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा I
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / वर्तमान सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर विकासखंड स्तरीय विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बलौदा जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को आकर्षक चित्र और संक्षिप्त जानकारी के साथ प्रदर्शित किया गया । प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सुराजी गांव योजना, रामवन गमन वन परिपथ पर्यटन विकास योजना, मनरेगा, स्वालंबन योजना आदि को आकर्षक और संक्षिप्त जानकारियों के साथ प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी देखने पहुंचे सर्वश्री संतोष गुप्ता, राजू देवांगन, प्रेम श्रीवास, सुरेश देवांगन वासु, यशपाल सिंह, दिनेश पटेल, शत्रुघन नरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में लोगो ने शासकीय योजनाओं की सराहना करते हुए योजनाओं को जनकल्याणकारी बताया। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विचार माला, जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का निशुल्क वितरण भी किया गया। कल 19 दिसंबर को अकलतरा, 20 दिसंबर को पामगढ़ में विकास प्रदर्शनी का आयोजन कि जाएगा।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 में धान का समर्थन मूल्य की धान खरीदी में अनियमितता और 2,200 क्विंटल धान की कमी पाए जाने के कारण सक्ती विकास खंड के कचंदा उपार्जन केंद्र को छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य सचिव द्वारा धान खरीदी नहीं करने का निर्देश दिया गया।
प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी सक्ती के जांच प्रतिवेदन के आधार पर संचालक मंडल के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु प्रेषित किया गया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर अध्यक्ष जागेश्वर चंद्रा एवं संचालक मंडल के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु पत्र लिखा गया, किंतु संचालक मंडल ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके कारण अध्यक्ष एवं संचालक मण्डल के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई हेतु सूचना पत्र जारी किया गया। संचालक मंडल द्वारा प्रस्तुत जवाब विधि सम्मत नहीं पाए जाने के कारण संचालक मंडल को छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा के तहत भंग कर संचालक कमेटी नियुक्त किया गया। वर्ष 2017-18 अवधि में धान खरीदी केन्द्र कचंदा के धान खरीदी प्रभारी ललित कुमार टंडन संस्था मे कम्प्यूटर आॅपरेटर के पद पर कार्यरत है, द्वारा धान खरीदी में अनियमितता करते हुए 2,200 क्विंटल धान की कमी की गई, जिसके कारण जैजैपुर पुलिस थाना में 3 फरवरी 2018 को पर्यवेक्षक रोहित कुमार राठौर और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक जैजैपुर द्वारा ललित कुमार टण्डन धान खरीदी प्रभारी एवं आठ अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
धान खरीदी केंद्र कचंदा में वर्ष 2017-18 में अध्यक्ष एवं संचालक मंडल की संलिप्तता के कारण धान खरीदी प्रभारी द्वारा अनिमियतता एवं स्कंध में कमी हुई, जिसके कारण छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य सचिव द्वारा कचंदा में धान खरीदी नहीं करने के निर्देश दिए, एवं समिति कचंदा के आश्रित ग्राम को समिति ओडे़केरा एवं तुषार में संलग्न कर वर्ष 2019-20 तक धान खरीदी कराई गई। धान खरीदी वर्ष 2020-21 में समिति के आश्रित ग्राम हरदीडी, रीवाडीह और आमाकोनी को शामिल कर हरदीडीह नवीन समिति पंजीकृत की गई है, एवं धान खरीदी केंद्र हरदीडीह में धान की खरीदी की जा रही हैं। कचंदा समिति के शेष ग्राम कचंदा, बेलादुला एवं खरवानी को धान खरीदी केंद्र तुषार में संलग्न किया गया है। वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में धान बिक्री करने में किसानों को कोई भी असुविधा नहीं होना पाया गया।
प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं ने बताया कि वर्ष 2017-18 के धान खरीदी केंद्र कचंदा में अनियमितता करने वाले अध्यक्ष एवं संचालक मंडल सदस्य बिलासपुर के आदेश सेें वर्ष 2020-21 अवधि में पुनः कार्य पर उपस्थित हो गए हैं। इन्हीं लोगों के द्वारा ग्राम कचंदा में धान खरीदी प्रारंभ करवाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र कचंदा की अनिमियतता के संबंध में जैजैपुर थाने मे दर्ज प्रकरण का चालान प्रस्तुत करने की कार्यवाई की गई है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के 2 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर जांजगीर जिले के शिवरीनारायण के राम वन गमन पथ में 16 दिसंबर को मोटरसाइकिल रैली आयोजित की जा रही है। जांजगीर-चांपा जिले में 3 किलोमीटर बाइक रैली का आयोजन 16 दिसंबर को अपराहन 3 बजे गिधौरी से शिवरीनारायण तक किया जाएगा। 16 दिसंबर को शिवरीनारायण में राम पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है।
राम वन गमन पर्यटन पथ और बाइक रैली 14 दिसंबर से प्रदेश की उत्तर व दक्षिण के दोनों छोरों से शुरू की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह 4 दिनों तक चलने वाली पर्यटन रथ यात्रा द्वारा 1575 किलोमीटर की दूरी तक की जाएगी। यह रैली 14 दिसंबर को राम गमन पथ के दोनों सिरों से क्रमशः उत्तर दिशा स्थित कोरिया जिले के सीतामढ़ी हर चौरा तथा दक्षिण स्थित सुकमा जिले के राम-राम से शुरू की गई है।
रैली के दोनों सिरों का मिलन 17 सितंबर को दोपहर रायपुर के निकट माता कौशल्या की जन्मभूमि चंद्रखुरी में होगी। उक्त पर्यटन यात्रा और बाइक रैली में रामायण पुस्तक प्रतीक चिन्ह लेकर न्यूनतम 30 वाहन के साथ होल्डिंग्स और वाहन साउण्ड सिस्टम सहित निकाली गई है। यह रैली रिले रेस की तरह है। रथ यात्रा के प्रतीक चिन्हों को संबंधित जिला बाइकिंग समूह दूसरे जिले के बाइकिंग समूह को जिला प्रशासन की मौजूदगी में सौंप देगा। प्रशासन की मदद से जिले की मिट्टी रथ में रखी जाएगी। अंतिम दिन चंदखुरी में भव्य कार्यक्रम के दौरान पर्यटन स्थलों से लाई गई मिट्टी से वृक्षारोपण किया जाएगा। एकत्रित किए गए प्रतीक चिन्हों को मुख्य अतिथियों को सौंपा जाएगा। बाइक रैली जहां पहुंचेगी वहां राम पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
