
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
० राजनैतिक रौब दिखाते हुये दिया गया घटना को अंजाम
० पीड़ित द्वारा नास्ता के पैसे की मांग किये जाने पर आरोपी द्वारा किया गया चाकू से हमला
राजनांदगांव / शौर्यपथ / 14 सितंबर मंगलवार को हिन्दुस्तान होटल रेवाडीह में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिलने पर थाना लालबाग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पीड़ित को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाया गया तथा घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये जिले के पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक शिवेन्द्र राजपुत के नेतृत्व में गठित थाना लालबाग पुलिस व सायबर सेल संयुक्त टीम द्वारा घटना को अंजाम देने वाले पूर्व पार्षद दीपक यादव पिता स्व. मन्नूलाल यादव उम्र 34 वर्ष निवासी बंगालीचाल बसंतपुर, सुरेन्द्र साव पिता सेवक राम साव उम्र 34 वर्ष निवासी बसंतपुर वार्ड नंबर 43 राजनांदगांव व जय मेश्राम पिता बंशीदास मेश्राम उम्र 43 वर्ष निवासी बसंतपुर कोढ़ीखाना रोड राजनांदगांव को घटना के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार किया जाकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखते हुये उचित वैधानिक कार्यवाही कर आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 416/2021 धारा 294, 506, 324, 34 भादंवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक शिवेन्द्र राजपुत, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार बघेल, सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, प्रधान आरक्षक अनित शुक्ला, देवसिंह मार्को, आरक्षक सुनिल बैरागी, मनीष मनिष मानिकपुरी मनीष वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / बच्चों, गर्भवती महिलाओं व शिशुवती माताओं के सुपोषण के लिए राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले में कई प्रेरक आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें पोषण साइकिल रैली, पोषक आहारों की प्रदर्शनी व डोर-टू-डोर संपर्क प्रमुख हैं। पोषण माह के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे जागरुकता कार्यक्रमों में मितानिन भी महत्वपूर्ण निभा रही हैं।
पोषण माह के अंतर्गत सुपोषण का संदेश देते हुए जिले की खैरागढ़ परियोजना के अतरिया सेक्टर में पोषण किशोरियों ने साइकिल रैली निकाली और सुपोषण संबंधी नारे भी लगाए। इसी तरह मोहला में समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम यूनिसेफ और एम्स के सहयोग से पानाबरस (मानपुर) में भी संचालित किया जा रहा है। समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन कार्यक्रम में प्रशिक्षण व फालोअप को प्रमुखता से शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर यूनिसेफ के राज्य प्रमुख जॉब जकारिया और एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. नितिन नागरकर प्रमुखता से शामिल हुए।
इस अवसर पर जॉब जकारिया ने कहा, देश के संपूर्ण विकास में एक स्वस्थ समाज की अहम भूमिका होती है। इसके लिए जरूरी है कि सबसे पहले हम अपने गांव को कुपोषण मुक्त बनाने की शुरुआत करें और अभी सुनहरा मौका भी है, क्योंकि सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहाए श्यह पोषण अभियान एक कार्यक्रम न होकर एक जन आंदोलन और समग्र भागीदारी के रूप में एक नई राह है।
डॉ. नितिन नागरकर ने कहा, पोषण माह कार्यक्रम को सही मायने में धरातल पर उतारने के लिए जरूरी है कि स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल प्रबंधन समितियां, सरकारी विभाग व सामाजिक संगठन भी आगे आएं और सामूहिक प्रयास करके देश को कुपोषण मुक्त बनाएं। पोषण अभियान की सफलता इसी में निहित है कि घर-घर पोषण का त्यौहार मनाया जाए। उन्होंने कहा, पंचायत प्रतिनिधि हर बच्चे, किशोर-किशोरी, गर्भवती व धात्री महिला को निर्धारित पोषण सेवा का लाभ प्रदान करने के साथ ही उस दिशा में उन्हें जागरूक भी करें करें।
इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने बताया, सुपोषण की दिशा में हम लगातार प्रयासरत हैं। पोषण माह के अंतर्गत जन-जागरूकता के लिए कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले में कई प्रेरक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। खैरागढ़, मानपुर, मोहला, छुईखदान व छुरिया जैसे विकासखंड के गांवों में साइकिल रैली निकालकर सुपोषण के प्रति जागरुकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। पौष्टिक फल, सब्जी व व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है तथा लाभार्थियों को सुपोषण किट का वितरित किए जा रहे हैं। मानपुर के पानाबरस में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिन को सम्मानित भी किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया है।
- नवाचारी शिक्षकगण भगवती प्रसाद सिन्हा एवं कोमलचंद कोठारी हुए सम्मानित
- खैरागढ़ ब्लाक के दो शिक्षकों को शिक्षा विभाग की अधिकारिक पेज पर मिला स्थान
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को अपने आधिकारिक वेबसाइट सीजी स्कूल डॉट इन मे हमारे नायक के रूप में ब्लॉग प्रकाशित कर सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में खैरागढ़ ब्लॉक के प्राथमिक शाला कोहकाबोड़ के नवाचारी शिक्षक भगवती प्रसाद सिन्हा को एवं प्राथमिक शाला रीवागहन के नवाचारी शिक्षक श्री कोमल चंद कोठारी को उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए हमारे नायक में स्थान दिया गया है। खैरागढ़ विकासखंड के दोनों शिक्षक बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए खैरागढ़ विकासखंड में अपनी अलग पहचान रखते है। वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बालवाटिका के बच्चों के लिए वर्कशीट निर्माण व उनका उपयोग करने वाले शिक्षकों को हमारे नायक में स्थान दिया गया है। कोरोना काल में शिक्षकों द्वारा मोहल्ला क्लास, ऑनलाइन क्लास, अंगना म शिक्षा, वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया। इसके साथ ही इनके कार्यो को स्कूल शिक्षा विभाग के आधिकारिक चर्चा पत्र के सितंबर माह में भी स्थान मिला है। शिक्षकों द्वारा किये गये कार्यो के आधार पर राज्य चयन समिति की अनुशंसा पर मासिक चर्चा पत्र के सितंबर माह के अंक में ब्लाग प्रकाशित करने के लिए शासकीय प्राथमिक शाला रीवागहन के शिक्षक श्री कोमलचंद कोठारी का चयन किया गया। इसी प्रकार खैरागढ़ ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला कोहकाबोड़ को नवाचार व शिक्षा में गुणवत्ता के लिए जिले व राज्य स्तर तक जाना जाता है जिसमें शिक्षक भगवती प्रसाद सिन्हा की महति भूमिका रही है, उन्हें भी ब्लाग प्रकाशित कर सम्मानित किया गया है। इन दोनों शिक्षकों की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच.आर.सोम, डीएमसी श्री भूपेश साहू, जिला मीडिया प्रभारी श्री सतीश ब्यौहरे, एपीसी श्री रफीक अंसारी, जिला मीडिया सहयोगी श्री दुर्गेश त्रिवेदी एवं श्री पीआर झाड़ेे, बीईओ श्री महेश भुआर्य, बीआरसी श्री भगत सिंह ठाकुर, एबीईओ श्री डालेंद्र देवांगन, एबीईओ श्री किशोरीलाल अमेला, संकुल समन्वयक श्री रामेश्वर वर्मा, संकुल समन्वयक श्री गणेश रजक, श्री निखिल सिंह, श्री धृतेंद्र सिंह, श्री निमेष सिंह, श्री तोपचन्द वर्मा, शिक्षक श्री बुद्धेश्वर श्रीवास्तव, श्री कोमल चंद कोठारी, श्री चंद्रकिरण ठाकुर, श्री शैलेश सोनी, अनुराधा सिंह, रेखा वर्मा, गीता गहरवार, ज्योति केहरी, इंदिरा चंद्रवंशी, श्री दीपक तिवारी सहित खैरागढ़ के साथी शिक्षकों ने बधाई दी।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने जिले में स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के लिए आज कलेक्टोरेट परिसर से चार एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर विकासखंड डोंगरगांव और डोंगरगढ़ के स्वास्थ्य केन्द्र के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे। अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए शासन पूरी तरह सतर्क एवं सजग है। खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव क्षेत्र में त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। जिससे जनसामान्य को सुविधा मिलेगी।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंकाओं से निपटने स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है। एम्बुलेंस द्वारा डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव के दूरस्थ अंचलों के गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि दो एम्बुलेंस डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम करमतरा एवं बडगांव चारभांठा स्वास्थ्य केन्द्र में और दो एम्बुलेंस डोंगरगढ़ के ग्राम मुसरा एवं मोहनपुर चारभांठा स्वास्थ्य केन्द्र में सुविधा प्रदान करेंगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं आयुष्मान भारत दिवस के दौरान अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं योजना के प्रचार-प्रसार के लिए आज कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव से ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत 15 से 30 सितम्बर 2021 तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं 23 सितम्बर 2021 को आयुष्मान भारत दिवस मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने एवं योजना के प्रचार प्रसार के लिए ई-रिक्शा को रवाना किया गया। पखवाड़े के दौरान योजनांतर्गत सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने, नि:शुल्क ईलाज की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने एवं शासकीय चिकित्सालयों में योजनांतर्गत दावा को बढ़ाने के उद्देश्य से पखवाड़ा के प्रत्येक दिवस एवं आयुष्मान भारत दिवस को विशेष गतिविधियां संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमके भूआर्य, जिला नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. अल्पना लूनिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला प्रशासन द्वारा राजनांदगांव जिले के मानपुर, मोहला एवं छुईखदान विकासखंड में कुपोषण को दूर करने के लिए सघन सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रशासन के साथ समाजसेवी संस्था कुपोषण मुक्ति के लिए कार्य कर रही है। सघन सुपोषण अभियान के अंतर्गत द्वितीय चरण में उदयाचल द्वारा कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त आहार देकर सुपोषित करने कार्य किया जा रहा है। इसके तहत उदयाचल संस्था के संरक्षक पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, संरक्षक श्री उत्तम चंद जैन, अध्यक्ष श्री श्रीमाल, कोषाध्यक्ष श्री अशोक मोदी एवं श्री किशन जोशी ने छुईखदान में अतिरिक्त आहार के 350 पैकेट वितरण किया।
इस दौरान पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना ने अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य जांच की एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क दवाई दिया गया। पद्मश्री डॉ. बाफना ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों को कुपोषण दूर करने के लिए एवं गर्भवती माताओं को स्वास्थ्य के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सहित खाद्य पदार्थों में खजूर, गुड़, मुंनगा की पत्ती के लड्डू, सत्तू, चना, चिकी, मुर्रा का उपयोग करने की सलाह दी गई। एसडीएम छुईखदान श्री तरूण वर्मा ने कहा कि सेवा भावी संस्था उदयाचल द्वारा कुपोषण दूर करने के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय है। जनपद पंचायत सीईओ श्री प्रकाश तारम ने कुपोषण दूर हेतु करने सहयोग करने कहा। नोडल अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री जामुलकर ने बताया कि अतिरिक्त आहार में सत्तू, गुड़, चना, मुर्रा, चिकी आदि की गुणवत्ता अच्छी है। इस अवसर पर परियोनजा अधिकारी पारूल पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस को कबाड़ी दुकान में चोरी का समान खरीदे-बेचे जाने व चार पहिया, दुपहिया वाहन काटकर बेचने की लगातार शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में 12 सितंबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिलने पर पहली टीम थाना खैरागढ़ एवं दूसरी टीम ओपी चिखली क्षेत्रांतर्गत कबाड़ी दुकान में एक साथ दबिश दी। थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा बैगा कबाड़ी उर्फ बशीर खान के दुकान पर लोड हो रहे ट्रक क्रमांक डब्ल्यूबी 23-डी 7544 के चालक बिन्देश्वरी पिता परसादी यादव उम्र 35 साल निवासी कोराने जिला जमुई बिहार के साथ कबाड़ सामान के मालिक बशीर खान उर्फ सोनू पिता सफिक मोमिन उम्र 30 वर्ष निवासी चिखली राजनांदगांव को हिरासत में लिया गया। ट्रक में कटे हुए कार के पार्ट्सए कटे हुए ट्रेक्टर के सामने मुंडी का हिस्सा, इंजन, लोहे का पलंग, पानी की सिंचाई की डीजल मशीन, मारूति कार का कटा हुआ पार्ट्स तथा मोटर साइकिल के अलग-अलग पार्ट्स बरामद किये गये। लगभग 14 टन कबाड़ की कीमत 1 लाख 55 हजार रूपये आंकी गई है। दोनों आरोपी कबाड़ के संबंध में कोई वैध कागजात पेश नहीं करने पर थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
चिखली क्षेत्रांतर्गत बैगा कबाड़ी दुकान में चोरी का माल खपाये जाने की लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए चिखली पुलिस ने कबाड़ी दुकान में छापा मारने पर सायकिलों के पार्ट्स तथा अन्या सामान के साथ लगभग 3 टन वजनी सायकिलों के अलग-अलग पार्ट्स बरामद किये गये। इसके अलावा अन्य कबाड़ी सामान को भी खंगाला गया दुकान संचालक फरार है। मैनेजर से पूछताछ की जा रही रही है। जिले में वाहन चोरी कर कबाड़ियों के पास खपाये जाने की सूचना के मद्देनजर यह कार्यवाही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी।
० बसंतपुर थाना की सजगता से गुंडे बदमाशों में दहशत का वातावरण
० इंडियन मेड पिस्टल मैकजीन कारतूस जब्त
राजनांदगांव / शौर्यपथ / अपराध को रोकने गुंडे बदमाश और अपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देश जारी होने के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही जारी हैं। इसी के चलते थाना बसंतपुर को मुखबीर से सूचना मिली कि मोहारा बायपास रोड पर एक आदमी हाथ में पिस्टल लिए हुए लहरा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें उपनिरीक्षक भोला सिंह, आरक्षक विभाष सिंह, गिरीश साहू, प्रधान आरक्षक नवीन क्षत्रिय मुखबिर की सूचना के आधार पर बाईपास रोड के पास एक युवक को रंगे हाथ पिस्टल रखकर लहराते पाया गया और आसपास के लोगों को धमका रहा था कि गोली चला दूंगा पुलिस ने पहुंचकर घेराबंदी किया तो पाया की दो लोग थे और वो बाप-बेटे निकले, जिन्हें पुलिस ने मौके पर धर दबोचा। पुलिस को देखकर आरोपी के हौसले पस्त हो गए और वह गोली नहीं चला पाया उसकी तगड़ी घेराबंदी कर पिता-पुत्र को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया और कब्जे से एक नग इंडियन मेड पिस्टल मैगजीन 1 और कारतूस बरामद किया।
पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि आखिर आरोपी के पास पिस्टल कहा से आया, इसकी भी पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है। राजनांदगांव में इस प्रकार के अपराधों को रोकने बसंतपुर पुलिस आगे भी सक्रिय रहकर अपराधियों गुंडे बदमाशों पर नकेल कसने का अभियान जारी रखेगी।
० उत्तरप्रदेश के दो शातिर आरोपी गिरफतार
० थाना सिटी कोतवाली पुलिस एवं सायबर टीम ने की कार्यवाही
० आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 9 एटीएम कार्ड जप्त
० जप्त किये गये 9 एटीएम कार्ड के खातों के 33,659 रूपयों को ब्लाक किया गया
राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रार्थी राजीव कुमार सिंह पिता देवेन्द्र प्रसाद सिंह उम्र 46 वर्ष साकिन भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक राजनांदगांव के द्वारा लिखित शिकायत प्रस्तुत किया गया कि भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम मशीनों में अपने एटीएम कार्ड का उपयोग कर एवं मशीनों से छेड़छाड़ कर रकम निकालने के संबंध में उपयोगकर्ता अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक के अलग-अलग एटीएम से धोखाधड़ी कर रकम निकाल कर रकम नहीं निकालने की झूठी शिकायत पर कुल रकम 14,50,400 रूपये फर्जी तरीका से पुनः रकम प्राप्त किया गया है, जो अपराध धारा सदर 420 भादंवि 66 आईटी एक्ट का पाये जाने से अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली राजनांदगांव में अपराध क्रमांक-573/2021 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम एवं नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन के मार्गदर्शन में निरीक्षक वीरेन्द्र चतुर्वेदी थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में आरोपी की घर पकड़ हेतु टीम गठित किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण के अज्ञात आरोपी का पतासाजी हेतु कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी की पतासाजी हेतु जुट गयी, तभी नया बस स्टैंड राजनांदगांव के पास स्थित एसबीआई एटीएम के सामने के संदेही व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने-छिपने लगे, जिन्हे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर गोल-मोल जवाब देने लगे जिन्हें थाना लाकर हिकमत अमली से गहन पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मनीष यादव तथा विकास यादव दोनों साकिनान अहिरनखेड़ा, पोष्ट रेवाड़ी बुजुर्ग, थाना कल्याणपुर जिला फतेहपुर (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला बताया, जो 10 सितंबर 2021 को उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ आकर रायपुर से राजनांदगांव आकर 12 सितंबर 2021 को अपने साथी विकास यादव के साथ रायपुर से राजनांदगांव पहुंचकर पोस्ट आफिस चौक विजया बैंक एटीएम एवं एसबीआई एटीएम मशीन में सर्वेश के एक्सिस बैंक के एटीएम कार्ड नंबर 5085 4500 2790 6240 को डालकर अलग-अलग 20,000 रूपया नगद रकम निकालते समय पैसे के (एक्जेक्ट डोर) पैसा निकलने वाले जगह पर हाथ से दबाकर रखते है, जिससे मशीन ट्रीप हो जाता है और डोर से बीप की आवाज आने के बाद मशीन बंद हो जाती है और ट्रांजेक्शन की गई राशि बाहर निकाल जाती है, जिसे बाहर निकले पैसे को अपने पास रख लेता था।
इसी तरह नंदई चौक स्थित एसबीआई एटीएम से अलग-अलग कई बार 50,000 रूपये एवं नया बस स्टैंड के पास स्थित एसबीआई एटीएम से अलग-अलग 34000 रूपये कुल रकम 1,04000 रूपये निकाले है। इसके पूर्व विजयपाल उर्फ विजय यादव पिता रामप्रताप यादव का रिश्तेदार पंकज यादव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव एवं महासमुन्द में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर पैसा निकाले है। उन्होंने मुझे एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ कर पैसा निकालने का तरीका बताकर मुझे राजनांदगांव एवं महासमुंद जाकर ऐसी घटना करने की सलाह देना बताये। बाद दोनों आरोपी मनीष कुमार यादव पिता शिवसिंह यादव उम्र 22 वर्ष एवं विकास यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र 19 वर्ष साकिन अहिरनखेड़ा, पोष्ट रेवाड़ी बुजुर्ग, थाना कल्याणपुर जिला फतेहपुर (उत्तरप्रदेश) को 14 सितंबर 2021 को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपियों को त्वरित गिरफ्तारी कार्यवाही करने में थाना सिटी कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल राजनांदगांव कि भुमिका सराहनीय रही।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / 13 सितंबर 2021 के रात्रि करीबन 10.30 बजे प्रताप जवरानी पिता स्व. श्याम सुंदर जवरानी उम्र 57 वर्ष निवासी खंडेलवाल कालोनी राजनांदगांव अपने हाऊसिंग चौराहा सृष्टि कालोनी के किराना डेली निड्स दुकान में अपने बेटे सूरज जवरानी के साथ दुकान बंद करने की तैयारी में सामान को अंदर कर रहे थे, उसी समय रविकांत सोनी जो पूर्व का आपराधिक व्यक्ति है, अपने हाथ में चाकू पकड़े लहराते हुये प्रताप जवरानी को पैसे की मांग किये और गाली-गलौच करने लगा, इनके द्वारा मना करने पर जान से मार दूंगा की धमकी देते हुये प्रताप जवरानी को चाकू से प्राणघातक हमला किया, जिससे उसके जांघ पर चोंट लगा बीच-बचाव करने गये उसके लड़के सूरज जवरानी को भी हत्या करने की नियत से जान से मारने की धमकी देते हुये बांये कान के पास चाकू से वार कर चोट पहुंचाया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 396/2021 धारा 294, 323, 506 बी, 327, 307 भादंवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण द्वारा संज्ञान लेते हुये आरोपी को जल्द से जल्द से गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिया गया, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम एवं नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी बसंतपुर आर्शीवाद रहटगांवकर द्वारा आरोपी की पतासाजी में टीम बनाकर उप निरीक्षक हरिशचंद मिश्रा, सउनि महेश लेंझारे, प्रधान आरक्षक नवीन क्षत्रीय, आरक्षक देवेन्द्र पाल को लगाया गया कि चंद घंटे के अंदर चाकूबाज रविकान्त सोनी को पिता मनोज सोनी उम्र 24 वर्ष साकिन सृष्टि कालोनी राजनांदगांव को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गया। चाकूबाज के खिलाफ त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / शिक्षा विभाग के द्वारा कोरोना काल में बंद सरकारी स्कूलों में मध्यान भोजन पकाने के लिए जनवरी 2020 और फरवरी 2021 को बर्तन खरीदी किया गया था, जिसकी सत्यापन रिपोर्ट में यह बताया गया कि बर्तन कम वजन के है, यानि बर्तन निर्धारित मानको के अनुसार नहीं है, जिसकी लिखित शिकायत भी हुआ, लेकिन छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 2021 में बर्तन खरीदी के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, राजनांदगांव हेतराम सोम के द्वारा यह जानकारी दिया गया कि गुणवत्ताहीन किचन डिवाईस (बर्तन) जो कम वजन के है, इसकी कोई जानकारी और शिकायत विभाग में नहीं है, जबकि राजनांदगांव विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने डीईओ कार्यालय में सत्यापन रिपोर्ट दिनांक 13.07.2021 को प्रस्तुत किया, जिसमें लिखा है कि बर्तन कम वजन के है और इस संबंध में डीईओ कार्यालय में दिनांक 13.07.2021 को लिखित शिकायत भी हुआ, लेकिन डीईओ ने विधानसभा में गलत जानकारी प्रस्तुत किया गया।
सूचना का अधिकार के अंतर्गत प्राप्त दस्तावेजो से यह स्पष्ट हुआ है कि प्रधानपाठकों द्वारा प्रस्तुत सत्यापन रिपोर्ट में सफेदा लगाकर बर्तन के वजन की मात्र में छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया है, जिसकी छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के द्वारा कलेक्टर से लिखित शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग किया गया है।
सूत्र बता रहे है कि सत्यापन रिपोर्ट में सफेदा लगाकर जानकारी के साथ छेड़छाड़ करना और विधानसभा में गलत जानकारी प्रस्तुत करना गंभीर अपराध है।
बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
23 और 30 सितंबर तक लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन
राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रदेश के नर्सिंग महाविद्यालयों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित हो गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को और एमएससी नर्सिंग तथा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 24 अक्टूबर 2021 को होगी। इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है।
व्यावसायिक परीक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएससी नर्सिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर निर्धारित की गई है। एमएससी और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर तक लिए जाएंगे। आवेदन पत्रों में त्रुटि-सुधार के लिए भी समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्रों में त्रुटि-सुधार 24 से 26 सितंबर तक किया जा सकेगा। एमएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्रों में त्रुटि-सुधार एक से तीन अक्टूबर तक ही हो सकेगा। बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए दो अक्टूबर को प्रवेश पत्र जारी होंगे। एमएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए 16 अक्टूबर को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका, प्रवेश परीक्षा नियम, पाठ्यक्रम आदि की विस्तृत जानकारी व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट www.vyapam.cgstate.gov.in पर अपलोड की जा चुकी है। इच्छुक परीक्षार्थी इस वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / हीरा-मोती लाईन निवासी संजीव जैन पिता सुरेशचंद जैन उम्र 56 वर्ष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया था जिसमें थाना बसंतपुर में मर्ग कमांक 48/21 धारा 174 जा.फौ. कायम कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान मृतक के शव के पास 05 सीलबंद लिफाफा मिला जिसे मृतक के भाई विनय कुमार जैन द्वारा खोल कर पढ़ कर पुलिस को सुपुर्द किया गया। उक्त सुसाईड नोट में मृतक को यूनियन बैंक के निखिल जैन एवं फैडरल बैंक के आशीष एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा 1.75 करोड़ रूपये लोन दिलाने के नाम पर अलग-अलग समय में लिया गया किन्तु मृतक को ना ही लोन मिला और ना ही उनका दिया हुआ पैसा मिला, पैसा मांगने पर उनके द्वारा मृतक को जान से मारने की धमकी दिया जाता था का उल्लेख है, साथ ही रायपुर निवासी मानसी यादव के द्वारा मेरठ में पढ़ाई करने के नाम पर मृतक से लाखों रूपये लिये गये थे। जिसके द्वारा भी मृतक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे हताश एवं परेशान होकर कुंआ चौक नंदई स्थित अपने पुराने मकान में फांसी लगा लिया गया। प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या के लिए उकसाये जाने पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 342/2021 धारा 306, 34 भा.दं.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री डी.श्रवण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश देवांगन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक आर्शिवाद रहटगावकर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर मामले की सुक्ष्म से सुक्ष्म बिन्दुओं की जांच की गई। मृतक के बैंक खाते का बारिकी से अध्ययन किया गया एवं सुसाईड नोट में उल्लेख सभी व्यक्तियों एवं मोबाईल नम्बरों के बारे में पता लगाया गया। मृतक द्वारा सर्वाधिक राशि करीबन 01 करोड़ 77 लाख रूपये मानसी यादव के बैंक खाते में डाला गया था, अतः पुलिस टीम द्वारा मानसी यादव की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी, मानसी के पता अपूर्ण होने से एवं अलग-अलग जगह पता बदल कर रहने से पुलिस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस की अलग अलग टीम रायपुर, दिल्ली, मेरठ (उ.प्र.), भेजी गई बैंक खाते में दिये पते पर भी मानसी सालों से नहीं रह रही थी सभी जगह पुलिस ने अपने मुखबीर लगा कर रखे थे पुलिस टीम को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली कि डंगनिया रायपुर स्थित मानसी यादव के बहन मधु यादव के घर में मानसी यादव सालों बाद तीज मनाने आयी है। सूचना पर तत्काल टीम द्वारा घेराबंदी कर मानसी यादव को पकड़ा गया। मानसी यादव से पूछताछ पर अपने मेमोरण्डम कथन में बताई कि करीबन 08 वर्ष पूर्व फोन के रांग नम्बर लगने से मृतक संजीव जैन से उसकी जान पहचान हुई थी बातचित के दौरान जब मानसी को पता चला कि मृतक अत्यधिक पैसेवाला है तब उसने मृतक को अपने प्रेम जाल में फसाया इस दौरान कई बार वो मेरठ (ससुराल) एवं रायपुर (मायके) से राजनांदगांव आयी व कई बार मानसी ने मृतक को अपने पास रायपुर व मेरठ बुलाया इस दौरान इनके बीच अनेकों बार शारीरिक संबंध बना।
मृतक द्वारा मानसी को लगातार कभी पढ़ाई के नाम पर कभी नौकरी लगने के नाम पर व मकान खरीदने के नाम पर रकम दिया जाता था। मृतक द्वारा पैसा वापस मांगने पर मानसी द्वारा बैंक से लोन लेकर रकम वापस करने की बात कह कर अपने पति ललित सिंह को मोहित शर्मा व अपने देवर कौशल सिंह को निखिल जैन व आशीष बनाकर मृतक से बात कराया गया, मानसी के पति एवं देवर दोनों के द्वारा मृतक से लगातार मोहित शर्मा एवं निखिल जैन बैंक अधिकारी बन कर मृतक से लोन दिलाने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस के रूप में लाखों रूपये मानसी एवं भिन्न-भिन्न व्यक्तियों के बैंक खातों में डलवा कर ठगे गये। मृतक जब भी मानसी को पैसा देने में आनाकानी करता था तो मानसी उसके पति ललित व देवर कौशल सिंह द्वारा मानसी व मृतक संजीव जैन के बीच बने अवैध संबंध को उसकी पत्नी व परिवारवालों को बताकर उसकी इज्जत बरबाद कर देने की धमकी देते थे। जिससे परेशान होकर मृतक संजीव जैन द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया।
इस प्रकार आरोपीगणों द्वारा संजीव जैन को प्रेमजाल में फांस कर पहले इमोशनल ब्लैकमेल कर, मानसी को नौकरी लगवाने के नाम पर, फिर बैंक मैनेजर बनकर लगभग 02 करोड़ रूपये ठग लिए। मानसी के अलावा उसके पति ललित सिंह को भी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों को सरगर्मी से तलाश किया जा रहा है एवं मृतक संजीव जैन के आत्महत्या में स्थानीय संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। शेष आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
गिरफ्तार आरोपी 01. मानसी यादव पति ललित सिंह उम्र 40 वर्ष ,निवासी एम-335 गंगा नगर मेरठ उत्तरप्रदेश ,02. ललित सिंह पिता संदेश सिंह उम्र 43 वर्ष , निवासी एम-335 गंगा नगर मेरठ उत्तरप्रदेश . उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बसंतपुर श्री आर्शिवाद रहटगावकर, उनि श्री कमलेश बंजारे, आरक्षक विभाष सिंह, देवेन्द्र पाल, म.आर. अश्वनी निर्मलकर, सायबर सेल प्रभारी द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, आरक्षक हेमंत साहू, आदित्य सिंह, मनीष मानिकपुरी, मनीष वर्मा, अवध किशोर साहू, मनोज खूटे का सराहनीय योगदान रहा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा दिव्यांगजन व्यक्तियों के लिए प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना संचालित है। इसके लिए ऑनलाईन आवेदन 30 नवम्बर 2021 तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन ऑनलाईन National Scholarship Portal (NSP)) में किया जाना है। जिसका सत्यापन संबंधित संस्था, विद्यालय द्वारा किया जाएगा। संबंधित संस्था अपने-अपने विद्यालय, महाविद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं का ऑनलाईन फार्म सत्यापित कर हार्ड कापी जिला कार्यालय समाज कल्याण राजनांदगांव में 31 दिसम्बर 2021 तक कराएं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
